Category: Punjab>Sri Muktsar Sahib

  • Punjab News: Transformer से तांबा और तेल चोरी करने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Transformer से तांबा और तेल चोरी करने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब/मोगा: लंबी और गिद्दड़वाला पुलिस दो मामलों में 7 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया 25 किलो तांबा और तेल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी अखिल चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत, एसपी (डी) और डीएसपी लंबी की देखरेख में लंबी और गिद्दड़बाहा पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट और मोगा जिलों से एक गिरोह अपने साथियों सहित कृषि क्षेत्रों में लगे बिजली ट्रांसफार्मरों से तांबा और तेल चोरी करता है।

    गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त को मुकदमा नंबर 223/25, धारा 303(2), 112(2) बी.एन.एस. के तहत थाना लंबी में दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए नाका लगाया गया। नाके पर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गरीब सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरदित्त सिंह और करमजीत सिंह सहित 4 आरोपियों को उनकी गाड़ी समेत पकड़कर घटना स्थल पर ही 49.200 किलो चोरी किया हुआ तांबा बरामद किया। 28 अगस्त 2025 को आरोपियों को मान्य अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट से आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला। जांच के दौरान, आरोपियों ने महत्वपूर्ण खुलासे किए, जिससे अतिरिक्त 55.800 किलो चोरी किया हुआ तांबा बरामद किया गया।

    इन लोगों के कब्जे से कुल 105 किलो तांबा बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरी ओर, थाना कोटभाई गिद्दड़बाहा पुलिस ने 25 किलो तांबा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को थाना कोटभाई (कोटली अबलू, मल्लण, ढोलकोट आदि) के गांवों के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों से तांबे की चोरी के संबंध में धारा 303(2), 112 बीएनएस के तहत एफआईआर नंबर 116 थाना कोटभाई में दर्ज की गई जिस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई छापेमारी की गई।

    जहां 8 आरोपियों में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि बाकी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। फग्गन सिंह पुत्र भान सिंह निवासी मस्तुआणा जिला मोगा, जिन पर पहले से 11 पुराने मामले दर्ज हैं और वे पहले से जेल में बंद हैं। गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखजीत सिंह निवासी मस्तुआणा जिला मोगा, जिन पर पहले से 2 पुराने मामले दर्ज हैं और उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है और हरदीप सिंह उर्फ़ लवली पुत्र मलकीत सिंह निवासी पांडी जिला लुधियाना, जिन पर पहले कोई केस नहीं है और उनकी भी गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा 5 अन्य आरोपी नामजद हैं।

  • Punjab News: Malwa School में वॉलीबॉल खेल रहे 9वीं के छात्र की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Malwa School में वॉलीबॉल खेल रहे 9वीं के छात्र की हुई मौत, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिला श्रीमुक्तसर साहिब के हलका गिद्दड़बाहा में मालवा स्कूल में वॉलीबॉल खेल रहे 9वीं कक्षा के एक बच्चे की अचानक मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान मनवीर सिंह के रूप में हुई है। वॉलीबॉल खेलते समय 9वीं कक्षा का बच्चा अचानक गिर पड़ा। उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनवीर माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है। घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कि मनवीर वॉलीबॉल खेलता है और खेलते समय वह अचानक जमीन पर गिर जाता है। जिसके बाद मनवीर के दोस्त उसे अस्पताल में उपचार के लिए लेकर जाते है, जहां डॉक्टरों द्वारा मनवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। मनवीर की मौत को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गई। बता दें कि मनवीर सिंह की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मनवीर के माता-पिता पहले से ही मनवीर का निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे।
  • Punjab News: नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हुए इलाका निवासी, देखें वीडियो

    Punjab News: नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हुए इलाका निवासी, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में बीते दिनों हुई बरसात के कारण बेशक विभिन्न गलियों में पानी भर गया था, लेकिन भठे वाली गली के निवासी और इसके साथ लगे तीन-चार अन्य मोहल्ले भी इसी तरह सीवरेज के गंदे पानी की निकासी न होने के कारण नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हो रहे हैं। इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह सीवरेज का गंदा पानी गली में फैला हुआ है और इस गंदे पानी की निकासी न होने के कारण मोहल्ला वासियों को काफी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    वहीं, इस सीवरेज के गंदे पानी के कारण लोगों को बदबू और बीमारियों के फैलने का डर सताए हुए है। लोगों का कहना है कि बरसात का मौसम है और बरसाती पानी भी दो से तीन फुट तक गली में भर जाता है। ऐसे में जिनके घर नीचले हिस्से में हैं, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

    उन्होंने कहा कि इस सीवरेज के गंदे पानी की निकासी करवाने के लिए मोहल्ला निवासी कई बार उच्च अधिकारियों से भी मिले हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 12 महीने 30 दिन इसी तरह सीवरेज की समस्या के साथ उन्हें जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह स्कूल टाइम पर भी जब छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं, तो इस पानी में गिरकर उनकी वर्दी खराब हो जाती है और उन्हें चोटें भी लगती हैं। लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी या राजनीतिक नेता ने उनकी कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द उनकी इस समस्या का समाधान करे और सीवरेज के गंदे पानी से उन्हें निजात दिलाए।

  • Punjab Roadways और PRTC कर्मियों ने खोला मोर्चा, 3 दिन करेंगे चक्का जाम

    Punjab Roadways और PRTC कर्मियों ने खोला मोर्चा, 3 दिन करेंगे चक्का जाम

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते आज यूनियन द्वारा श्री मुक्तसर साहिब में डिपो के सामने भव्य गेट रैली आयोजित की गई। इस मौके पर कर्मियों ने मांगों को पूरा ना करने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

    यूनियन के नेता गुरप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि यूनियन 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल में शामिल होगी तथा 10 और 11 जुलाई को भी बसों का चक्का जाम करके हड़ताल की जाएगी। तीन दिन की हड़ताल के बाद सीएम के घर के सामने धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स और गैर-पक्के कामगारों को सरकार द्वारा स्थायी नहीं किया जा रहा है।

    वहीं दूसरी ओर कम वेतन पर पनबस और पीआरटीसी के कर्मी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले वादा किया गया था कि मांगों को लेकर पंजाब में किसी कर्मचारी संगठन को धरना नहीं देना पड़ेगा। उनकी मांगें मंजूर की जाएंगी, लेकिन अभी तक गैर-पक्के कामगारों को स्थायी नहीं किया गया है, जिसके कारण कर्मियों में रोष पाया जा है।

  • Punjab News: अज्ञात व्यक्तियों ने युवक का किया अपहरण, परिवार पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: अज्ञात व्यक्तियों ने युवक का किया अपहरण, परिवार पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: जिला मलोट के अंतर्गत आने वाले गांव मलकटोरे में आधी रात को काली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार व्यक्तियों ने एक ढाणी में रहने वाले परिवार के युवक को अपहरण कर लिया। परिवार द्वारा विरोध किए जाने पर जाते हुए अपहरणकर्ताओं ने गोलियां चला दी। जिसमे युवक की मां और पिता के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने परिवार से 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

    घटना की सूचना पुलिस को दी जाने के बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई और विभिन्न टीमों का गठन कर अपहृत युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने के प्रयास शुरू कर दिए। साथ ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर मलोट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    जानकारी देते हुए अपहृत युवक की मां सुखबीर कौर पत्नी जसबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा रणजीत सिंह खेती-बाड़ी, दूध बेचकर तथा कारों आदि के सेल-पर्चेज का काम करता है। सोमवार 16 जून को देर रात लगभग 10 बजे के करीब उनकी ढाणी पर एक काली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार करीब आधा दर्जन युवक थे, जिनमें से दो युवक घर आए।

    इनमें से एक लड़का दो-तीन महीने पहले भी उनके घर आया था। जिस कारण उन्होंने रणजीत सिंह को सोते हुए से उठा लिया और उसे पानी पिलाने बुलाया। जब रणजीत गाड़ी में पानी देने गया, तो उन्होंने हथियारों की नोक पर जबरदस्ती गाड़ी में अपहरण कर लिया।

    इस दौरान जब परिवार के सदस्य लड़के की मदद के लिए जसबीर सिंह और सुखबीर कौर बाहर आए, तो अपहरणकर्ताओं ने गोलियां चला दी। जो दोनों के पैरों में चोटें आईं। परिवार के अनुसार उन्हें अपहरण के कारणों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

    वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और डीएसपी मलोट, सीआईए स्टाफ तथा अन्य पुलिस अधिकारियों की विभिन्न टीमों का गठन कर अपहृत युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि काली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर अमृतसर का बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम के लिए फोन करके 7 लाख से 15 लाख रुपये देने के लिए संपर्क किया है। पुलिस के लिए यह घटनाएं और अपहरणकर्ताओं द्वारा बार-बार मांगी जा रही फिरौती एक बड़ी चुनौती बन गई है।

  • Punjab News: शिव सेना के कार्यकर्ताओं की सिख युवक से मारपीट को लेकर पीड़ित का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: शिव सेना के कार्यकर्ताओं की सिख युवक से मारपीट को लेकर पीड़ित का आया बयान, देखें वीडियो

    पुलिस को दिया कल तक का अल्टीमेटम

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में बीते दिन प्रदेशाध्यक्ष राजेश गर्ग के नेतृत्व में बस स्टैंड चौंकी के पास शिव सेना के जिला अध्यक्ष रवि कुमार के साथ हुई मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिव सेना नेताओं ने रोड जाम किया हुआ था। इस दौरान साइड मांग रहे कार सवार सिख युवक के साथ प्रदर्शनकारियों ने मारपीट की। जानकारी के अनुसार बीती 29 मई को शिव सेना के जिला अध्यक्ष रवि कुमार के घर के बाहर कुछ लोगों ने किरपानों से वार कर उन्हें घायल कर दिया था। इस मामले में इंसाफ को लेकर शिव सेना नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष राजेश गर्ग की अध्यक्षता में श्री मुक्तसर साहिब बस अड्‌डा चौंकी के करीब साढ़े 11 बजे धरना लगा दिया। धरने दौरान जैसे ही जाम लगा तो वाहनों की कतारें लगने लगी। इतने में एक कार सवार युवक प्रदर्शनकारियों से रास्ता देने को लेकर बात करने लगा जिस पर भड़के शिव सेना कार्यकर्ताओं ने उसके साथ कार में बैठे-बैठे ही खूब मारपीट की और बाद में बाहर खींच निकाला जिसके चलते उसके कपड़े भी फट गए। इस दौरान एक युवक ने उसको कड़े भी मारे। घटना को लेकर वीडियो भी सामने आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख जत्थेबंदियां भी पीड़ित युवक के हक में आई। श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी अस्पताल में भर्ती युवक गुरविंदर सिंह निवासी गांव चरदेवान ने कहा कि पुलिस मुलाजिमों की मौजूदगी में उन पर जानलेवा हमला किया गया है। उसने बताया कि सिख युवक अपने रिश्तेदारों का इलाज करवाकर कार में वापस जा रहा था कि उसे निशाना बनाया गया। उसे जाति सूचक शब्द बोले गए और उसकी पगड़ी पर भी हाथ डाला गया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पीड़ित ने मांग की है कि अगर उक्त आरोपियों के खिलाफ कल तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती, तो वह इस तरह के गुंडों को सबक सिखाने के लिए बड़ा कदम उठाएंगे। वहीं उन्होंने उक्त मुलाजिमों को भी सस्पेंड करने की मांग की। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर धारा 295 ए और धारा 26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मौके पर डीएसपी नवीन कुमार, एसपीडी मनमीत सिंह ढिल्लों मौजूद रहे।
  • Punjab News: इस इलाके में हुआ जोरदार धमाका, 5 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में हुआ जोरदार धमाका, 5 की मौत, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में पटाखा फैक्टरी में धमाका होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। घटना हलका लंबी के अंतर्गत आने वाले गांव सिंहेवाला में हुई है। जहां पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से 5 लोगों की मौत हो गई।

    बताया जा रहा हैकि इस घटना में कई अन्य लोग मलबे में दबे हुए है। बताया जा रहा हैकि 27 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिए। जिन्हें निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन जार है। वहीं घायलों को उपचार के लिए एम्स बठिंडा अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। विस्फोट में फैक्ट्री इमारत की दो मंजिलें पल भर में ताश के पत्तों की तरह मलबे में तब्दील हो गईं।

    यह दुर्घटना फैक्ट्री के पटाखा बनाने वाले यूनिट में रात्रि करीब 12:50 बजे घटित हुई। जबकि फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार की अंतर्गत होता था, ठेकेदार घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। घटनास्थल पर कॉर्सेर कंपनी के बक्सों में तैयार पटाखे पड़े थे। इस बीच घटनास्थल से उक्त कंपनी के खाली बक्सों से भरा हरियाणा नंबर का एक छोटा हाथी भी बरामद किया गया है।

    विस्फोट की तेज आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई। फैक्ट्री की पैकिंग यूनिट में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के अनुसार, यहां दो शिफ्टों में करीब 40 कर्मचारी काम करते थे, जिनमें से कुछ अपने परिवारों के साथ यहां रहते थे। बताया जा रहा है कि अधिकांश कर्मचारी उत्तर प्रदेश और बिहार के थे। कारीगर अरुण सक्सेना ने बताया कि वह देर रात फैक्ट्री के सामने खुले आसमान के नीचे सो रहे थे।

    अचानक विस्फोट हुआ और कुछ ही पलो में पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसएसपी डा अखिल चौधरी,एसपी (डी) मनमीत सिंह, लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह और थाना किल्लियांवाली के प्रभारी कर्मजीत कौर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ग्रीन एस फोर्स के कार्यकर्ता राहत कार्य में लगे हुए हैं तथा हाइड्रो मशीन की मदद से हमले का मलबा हटाया जा रहा है।

  • Punjab News: सब्जी मंडी के व्यापारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी मंडी के व्यापारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, देखें वीडियो

    शहर बंद करने की दी चेतावनी

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले की सब्जी मंडी के व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हम करीब 25-30 साल से व्यापार कर रहे हैं, लेकिन अब एक नया आदमी लाइसेंस लेकर आ गया है जो जबरन बाजार पर कब्जा कर रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 25-30 युवकों को लेकर वह व्यापारियों को अपने प्रभाव में लेता था और उन्हें धमकाता था कि अगर मुझे जगह नहीं दी तो मैं बहुत कुछ कर दूंगा। वहीं इन व्यापारियों ने कहा कि हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे क्योंकि जिस तरह से इस युवक ने 12 लड़कों को लाकर मंडी में शेड के नीचे बैठा दिया है, उससे हमारा भी जीना दूभर हो जाएगा क्योंकि मंडी में डर का माहौल बनता दिख रहा है। इस बीच जब युवक से बात की तो उसने बताया कि कमेटी ने मेरे साथ मारपीट कर लाइसेंस जारी किए हैं। मैंने अपना माल मंडी के शेड के नीचे खाली जगह में रख दिया है और अब व्यापारी अपना प्रभाव डाल रहे हैं। मुझे मार्केट कमेटी के सचिव और चेयरमैन ने कहा कि अगर आपके पास लाइसेंस है और आप इसे खाली जगह पर रख दीजिए और मैं एक गरीब व्यक्ति हूं क्योंकि ये मजबूत लोग हैं जो मुझे प्रभावित कर रहे हैं। उधर, शहरवासियों ने कहा कि युवकों द्वारा किया गया कृत्य बर्दाश्त करने लायक नहीं है, क्योंकि युवकों ने लड़कों को लाकर बाजार में प्रदर्शन किया और कहीं पुरानी आरतियों में भी भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर मार्कीट कमेटी इस मुद्दे को हल नहीं करती है, तो हम मुक्तसर शहर को बंद कर देंगे।
  • Punjab News: सुबह 8 बजे से शाम 7:30 बजे के खुलेंगे बाजार, आदेश जारी

    Punjab News: सुबह 8 बजे से शाम 7:30 बजे के खुलेंगे बाजार, आदेश जारी

    श्री मुक्तसर साहिब: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। जिसके चलते 4 दिन से पाकिस्तान की ओर से लगातार हमले किए जा रहे है। जिसे भारतीय सेना की ओर से लगातार नाकाम किया जा रहा है। देर रात से आज सुबह तक तक पाकिस्तान की ओर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए। जिसके चलते पंजाब के सरहदी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया। इसी को लेकर श्री मुक्तसर साहिब में प्रशासन द्वारा आज से 10 जून तक सभी बाजार शाम 7:30 बजे के बाद बंद रखने के निर्देश जारी किए गए। ADC द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि मौजूदा हालात के चलते आदेश जारी किए गए है।

    हालांकि इस दौरान मेडिकल सुविधाओं को छूट दी गई है। जिला प्रशासन की तरफ से लोगों और दुकानदारों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें प्रशासन की ओर से बीएनएस 2023 की धारा 163 का इस्तेमाल करते हुए दुकानदारों, रेहडी चालक जिनमें फल विक्रेता और सब्जी विक्रेता रेस्टोरेंट्स ढाबों को सुबह 8 बजे खुलने और शाम 7:30 बजे तक बंद करने के 10 मई 2025 से 10 जून 2025 तक आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों का उलंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस आदेशों में केवल एमरजेंसी सेवाओं, सरकारी और प्राइवेट अस्पताल ओर मेडिकल स्टोर को छूट दी गई हैं।

     

  • Punjab News: आतंकी हमले को लेकर इन शहरों में दुकानें रहेंगी बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: आतंकी हमले को लेकर इन शहरों में दुकानें रहेंगी बंद, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब/कपूरथलाः जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं मृतक लोगों को पूरे देश के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर देश भर में भारी रोष पाया जा रहा है। बीते दिन घटना के बाद विदेश मंत्रालय (MEA) ने 5 बड़े एक्शन पाकिस्तान के खिलाफ लिए। जिसमें सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया और अटारी चेक पोस्ट बंद किया गया है।

    वहीं SAARC छूट वीज़ा के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की अनुमति नहीं दी जाएगी, वहीं भारत में पहले से मौजूद ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ना होगा। दूसरी ओर श्री मुक्तसर साहिब और कपूरथला में दुकानें बंद कर कर शहीदों को श्रद्धांजलि की जा रही है। शहर में रोज प्रदर्शन किया जा रहा है। जगह-जगह राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व अन्य संस्थाओं ने पाकिस्तान के झंडे जलाए। श्री मुक्तसर साहिब के लोगों ने केंद्र द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए 5 बड़े फैसलों का स्वागत किया है।

    दूसरी ओर इस घटना के विरोध में कपूरथला के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठन ने फैसला बड़ा फैसला लिया है। पहलगाम आतंकी हमले के रोष में 24 अप्रैल (वीरवार) शहर को बंद रखा जाएगा। शहर की सभी दुकानें सुबह से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी। कपूरथला शहर की सभी दुकानें बंद रखने का एलान किया गया है। वहीं, सभी दुनकानदारों से अपील की गई है कि वह सभी सुबह 8:30 बजे श्री मणिमहेश मंदिर में इकट्ठे होकर एक विशेष बैठक में भाग लें।

    इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोष मार्च भी निकल जाएगा। हिंदू नेता सुभाष मकरंदी ने बताया इस दौरान एमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। वहीं केंद्र सरकार और मोदी सरकार की ओर से जो पाकिस्तान से मुबारक बंद करने के वही मुक्तसर वासियों ने इसका स्वागत किया और भारत के प्रधानमंत्री और अमित शाह का धन्यवाद किया कि इस तरह के से व्यापार करना नहीं चाहिए और इनको सबक सिखाना चाहिए