Category: Punjab>Sri Muktsar Sahib

  • Punjab News: राजेश त्रिपाठी पर Action के बाद नए DC का ऐलान, देखें लिस्ट

    Punjab News: राजेश त्रिपाठी पर Action के बाद नए DC का ऐलान, देखें लिस्ट

    मुक्तसर साहिब: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन मोड में आप सरकार आ गई है। मुक्तसर साहिब के डीसी राजेश त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के शिकायत मिलने के बाद सरकार की बड़ी कार्यवाही की गई है। वहीं इस कार्रवाई के कुछ देर बाद ही पंजाब सरकार ने 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अभिजीत कपलिश को मुक्तसर का नया उपायुक्त नियुक्त किया है।

    सूत्र बताते हैं कि डीसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। एक व्यक्ति की तरफ से डीसी के खिलाफ सरकार को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद पंजाब सरकार ने डिसी के खिलाफ एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है।

    बता दें कि हाल ही में पंजाब सरकार के एक ऑर्डर जारी कर सभी विभागों के प्रमुख, DC, SSP को ये आदेश दिया था कि किसी भी प्रकार का करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके बाद आज पहले विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार को हटाया गया। वहीं इसके कुछ देर बार डीसी को सस्पेंड करने का मामला सामने आया है।

  • Punjab News: Action मोड में आप सरकार, DC को किया सस्पेंड

    Punjab News: Action मोड में आप सरकार, DC को किया सस्पेंड

    मुक्तसर साहिबः पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन मोड में आप सरकार आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुक्तसर साहिब के डीसी राजेश त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के शिकायत मिलने के बाद सरकार की बड़ी कार्यवाही की गई है।

    Punjab News: Action मोड में आप सरकार, DC को किया सस्पेंड
    Punjab News: Action मोड में आप सरकार, DC को किया सस्पेंड

    सूत्र बताते हैं कि डीसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। एक व्यक्ति की तरफ से डीसी के खिलाफ सरकार को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद पंजाब सरकार ने डिसी के खिलाफ एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है।

    बता दें कि हाल ही में पंजाब सरकार के एक ऑर्डर जारी कर सभी विभागों के प्रमुख, DC, SSP को ये आदेश दिया था कि किसी भी प्रकार का करप्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके बाद आज पहले विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार को हटाया गया। वहीं इसके कुछ देर बार डीसी को सस्पेंड करने का मामला सामने आया है।

     

  • Punjab News: सिलेंडर से गैस की जगह निकला पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: सिलेंडर से गैस की जगह निकला पानी, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। सिलेंडर आने के कुछ दिनों बाद ही गैस खत्म होने के चलते जब उपभोक्ता ने अपना सिलेंडर चेक किया तो उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। चेक करने पर उसे पता चलता कि सिलेंडर में गैस की जगह पानी भरा हुआ है जिसके बाद उसने मीडिया के जरिए घटना की जानकारी दी।

    जानकारी देते हुए पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के गांधी चौक निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी सिमी ब्यूटीपार्लर के नाम से शॉप है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सरकारी एजेंसी भारत गेस का सिलेंडर लिया था। सिलेंडर लगाने के कुछ दिनों बाद ही सिलेंडर खत्म हो गया। जब उन्होंने सिलेंडर का वजन चेक किया तो उसका वजन बिल्कुल सही था।

    उन्होंने किसी सिलेंडर वाले से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि आप सिलेंडर को उलटा करके उसमें पिन लगाकर चेक करो। जब हमने सिलेंडर वाले के बताए अनुसार किया तो उसमें से पानी निकलना शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि सिलेंडर में केवल 5-6 किलो गैस होगी। इसके अलावा सिलेंडर में पानी ही भरा हुआ था। उन्होंने इस बारे में एजेंसी को संज्ञान लेने की बात कही तथा पीड़ितों को उनका बनता मुआवजा देने की मांग की।

  • Punjab News: कार और ट्रक की टक्कर में विधायक की बहन की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और ट्रक की टक्कर में विधायक की बहन की मौत, देखें वीडियो

    कार के उड़े परखच्चे, 3 घायल

    मुक्तसर साहिबः दोदा गांव के पास कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में Verna कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की बहन की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतिका की पहचान ममता रानी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब ममता रानी और अन्य लोग जलालाबाद के गांव मोहलवी वाला से बठिंडा जा रहे थे। दोदा गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ममता रानी, जो गांव मोलवी वाला के सरपंच अमरिक सिंह की पत्नी थीं, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए तीन लोगों में 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ममता रानी अपने पिता से मिलने बठिंडा के अस्पताल जा रही थीं, जहां उनके पिता उपचाराधीन हैं। ममता रानी ढाणी मोहरी राम के सरपंच सुधीर कंबोज की भी बहन थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने अपना कार्यक्रम रोककर तत्काल घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया।
  • Punjab News: कुत्तों का कहर, 9 माह में 5945 मामले आए सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: कुत्तों का कहर, 9 माह में 5945 मामले आए सामने, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में आवारा कुत्तों का कहर लगातार जारी है। आए दिन आवारा कुत्तों का लोग शिकार हो रहे है। बता दें कि कुत्तों के काटने से लोगों के घायल होने के मामलों में पालतू कुत्तों से अधिका आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आई है। पिछले 9 महीनों की बात करें तो मुक्तसर जिले में 9 महीनों में कुत्तों के काटने के 5945 मामले सामने आए हैं।


    हैरानी की बात यह है कि इतने मामले सामने आने के बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि इस घटनाओं के बढ़ने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने उचित व्यवस्था करने की बात कही है। राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हरकीरत ने जानकारी देते हुए बताया कि कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये मामले कभी बढ़ जाते हैं तो कभी कम हो जाते हैं।

    जारी आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर मामले आवारा कुत्तों से संबंधित हैं और पालतू कुत्तों के मामले बहुत कम हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल से सिंतबर तक के ये आकंड़े है, जिसमें दिसबंर में 663 मामले सामने आए है। इसमें से आवारा कुत्तों की गिनती 3788 है और पालतू कुत्तों में 1805 घटनाएं सामने आई है। अधिकारी ने कहा कि कुत्तों के काटने पर सभी सीएससी अस्पतालों में फ्री टीका 24 घंटे लगवाया जा सकता है।

  • Punjab News: MP Amritpal Singh की नई पार्टी को लेकर Simarjeet Mann और Sukhbir Badal में छिड़ी जुबानी जंग

    Punjab News: MP Amritpal Singh की नई पार्टी को लेकर Simarjeet Mann और Sukhbir Badal में छिड़ी जुबानी जंग

    श्री मुक्तसर साहिब: 2 साल से असम के डिब्रुगढ़ जेल में खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी का आज एलान हो गया है। अलगाववादी सांसद अमृतपाल सिंह के पिता ने नई पार्टी का नाम ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ रखा गया है। दूसरी ओर अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सुखबीर सिंह बादल पहली बार माघी सम्मेलन में गरजे। उन्होंने अमृतपाल गुट का नाम लिए बिना कहा कि वह अकाल तख्त के आगे नहीं झुकते, लेकिन एजेंसियों के आगे झुकते हैं।

    उन्होंने कहा कि पहले बादल साहब पर हमले होते थे, अब मुझ पर हो रहे हैं। पंथ विरोधी पार्टियों का एकमात्र निशाना प्रकाश सिंह बादल थे, लेकिन अब मुझे निशाना बनाया जा रहा है। आज पंजाब को ख़त्म करने वाली ताकतें इकट्ठी हो रही हैं। मेरे खिलाफ हर घिनौनी हरकत करने की कोशिश की गई, यहां तक ​​कि मुझे मारने की भी कोशिश की गई। इन ताकतों का एकमात्र निशान बादल परिवार है। ये चाहते हैं कि बादल का नाम खत्म हो जाए और अकाली दल का नाम खत्म हो जाए। पिछले 6 महीने से एजेंसियों ने ​​मेरे खिलाफ जमकर प्रचार किया।

    वहीं दूसरी ओर श्री मुक्तसर साहिब में राजनीतिक सम्मेलन में सिमरनजीत सिंह मान ने कहा है कि बुलबुले तो दिन-ब-दिन बनते रहते हैं। कहते हमने नई पार्टी बनानीं। जिसने भी पार्टी बनानी है वो खालिस्तान की बात करें, ऐसे नहीं पार्टियां चलती। मान ने कहा कि जैसे बारिश में मेंढक निकलते हैं, ऐसे ही ये नई पार्टियां निकलती हैं, हम चाहते हैं कि कोई भी पार्टी उभरे जो खालिस्तान के बारे में बात करे। सरबजीत खालसा की पार्टी को लेकर मान ने कहा है कि पार्टी में बारूद होना चाहिए और संत जरनैल सिंह की कुर्बानी का जिक्र होना चाहिए। बारिश में मेंढक बाहर आ जाते हैं इसलिए मेंढकों को बाहर निकालने का कोई फायदा नहीं है।

    मान ने कहा है कि सुखबीर बादल से झूठ बोलता है, लोगों को गुमराह करता है, 10 साल तक राज किया, महाराज के स्वरूप गायब कर दिए, 2 सिंहों को शहीद कर दिया, कोटकपुरा गोलीकांड को अंजाम दिया, सुमेध सैनी को डीजीपी बनाया। उन्होंने कहा है कि सुखबीर सिंह ने बहुत बुरे काम सीखे, लेकिन उसके मुंह से एक बार भी सिखी के लिए कुछ भी नहीं निकला। उन्होंने कहा है कि हम शिरोमणि कमेटी का चुनाव मिलकर लड़ेंगे। शिरोमणि कमेटी को इसे पुनर्जीवित करने के लिए काम करना चाहिए।

  • Punjab News: MP Amritpal Singh की नई पार्टी का हुआ ऐलान

    Punjab News: MP Amritpal Singh की नई पार्टी का हुआ ऐलान

    मुक्तसर साहिब: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के पिता ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। आज पार्टी की घोषणा श्री मुक्तसर साहिब में अमृतपाल सिंह गुट द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के दौरान की गई। इस पार्टी का नाम ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ रखा गया है। इससे पहले अमृतपाल सिंह की वारिस पंजाब दे की जत्थेबंदी थी। अब सियासी पार्टी के तौर पर रजिस्टर्ड हो गई है।

    पहले इस पार्टी का नाम अकाली दल आनंदपुर साहिब के नाम पर रखा जाना था लेकिन चुनाव आयोग ने अकाली दल वारिस पंजाब दे नाम को मंजूरी दी। बता दें कि चुनाव कमीशन के पास 3 नाम भेजे गए थे। इस पार्टी की घोषणा अमृतपाल सिंह के गुट द्वारा ‘पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ, पंथिक एकता’ के दौरान की गई है। इस अवसर पर पार्टी की घोषणा के साथ-साथ पार्टी का एजेंडा भी साझा किया गया तथा पार्टी में भर्ती के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। अमृतपाल सिंह पार्टी अध्यक्ष होंगे।

    पार्टी चलाने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनाई गई है। इस दौरान सिख संस्थाओं को सशक्त बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। गौर हो कि अमृतपाल सिंह मार्च 2023 से जेल में हैं। उन्हें एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। उन्होंने जेल के अंदर से ही 2024 में खडूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें 4 लाख से अधिक वोट मिले और लगभग 2 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल हुई थी।

  • Punjab News: ट्रॉली से टक्कर होने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 7 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रॉली से टक्कर होने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 7 घायल, देखें वीडियो

    अबोहरः पंजाब में घने कोहरे के चलते अलग-अलग जिलों में सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला मुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां घने कोहरे के कारण अबोहर से मलोट आ रही सवारियों से भरी निजी कंपनी की बस गन्ने की ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस खेतों में पलट गई। वहीं घटना में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए।


    जिन्हें लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सिविल अस्पताल मलोट के एसएमओ डॉ. सुनील बंसल ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं कांस्टेबल जश्नदीप सिंह ने कहा कि उन्हें बस पलटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और हादसे में गंभीर रूप से 5 घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

    कांस्टेबल ने कहा कि गन्ने की ट्राली आगे जा रही थी। इस दौरान अबोहर से आ रही आर्बिट बस का संतुलन बिगड़ने से ट्राली से टकरा गई। हादसे में 7 से 8 लोग घायल हुए। इस दौरान गांव वासियों की मदद से मलोट अस्पताल में घायलों को भर्ती करवाया गया। घटना में ड्राइवर के गंभीर चोटे आई है। जहां डॉक्टरों द्वारा ड्राइवर से सिर पर टांके लगाए गए।