Category: National

  • बड़ा हादसाः पटरी से उतरे ट्रेन के 6 डिब्बे, 53 ट्रेनें प्रभावित

    बड़ा हादसाः पटरी से उतरे ट्रेन के 6 डिब्बे, 53 ट्रेनें प्रभावित

    नई दिल्लीः दिल्ली मंडल के गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया, जब एक मालगाड़ी के 6 लदे हुए डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना साहिबाबाद से नई दिल्ली की ओर लगभग एक किलोमीटर पहले हुई, जिसके चलते इस व्यस्त रेल मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हो गया। हादसे के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया गया। उत्तर रेलवे के अनुसार घटना में किसी यात्री या रेलकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही डीआरएम, एडीआरएम और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

    रेलवे की टीमें ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने और यातायात सामान्य करने में जुटी हैं। हादसे का असर रेल संचालन पर भी पड़ा है। रेलवे के अनुसार, कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 24 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है और उन्हें दिल्ली-नई दिल्ली के वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। इसके अलावा 16 पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि 5 पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

    वहीं 8 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर नियंत्रित (रेगुलेट) किया गया है। इनमें आनंद विहार आने वाली कुछ ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। फिलहाल ट्रैक बहाली का काम तेजी से जारी है। वहीं, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से डायवर्ट कर चलाया गया, ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में सुविधा हो सके। रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्रभावित रेलखंड पर बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है और स्थिति सामान्य होते ही नियमित रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।

  • कॉकरोच पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू: आज फिर करेंगे संसद मार्च

    कॉकरोच पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू: आज फिर करेंगे संसद मार्च

    नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। CJP का संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे जंतर-मंतर खाली करवा दिया था।

    प्रदर्शनकारी और अभिजीत दीपके 6 घंटे बाद फिर लौट आए। सोमवार रात 11 बजे तक भारी तादाद में लोग जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दीपके ने कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे।

    प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। सोमवार को दीपके समेत CJP समर्थकों ने संसद तक मार्च किया था। पिछले 14 साल में पहली बार प्रदर्शनकारियों की भीड़ संसद के दरवाजे तक पहुंची है। इससे पहले 2012 में निर्भया कांड के विरोध में इस इलाके में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुआ था।

    आपको बता दें सोमवार को दिनभर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जबरदस्त टकराव हुआ। इस टकराव में कई छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस के जवान भी घायल हुए। दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात को जंतर-मंतर को खाली करा दिया। इसके बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि केरल हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए।

  • Dehradun-Mussoorie Road पर आई दरारें, अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद, देखें वीडियो

    Dehradun-Mussoorie Road पर आई दरारें, अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद, देखें वीडियो

    मसूरीः उतराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार को मसूरी-देहरादून मार्ग पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई। कोल्हुखेत से करीब तीन किलोमीटर नीचे ‘पानी वाले बैंड’ के पास मुख्य सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे सड़क के धंसने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। लगातार बारिश के चलते इस मार्ग पर कई जगहों पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर रहे हैं, जिससे सफर बेहद जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर दरारें पड़ने और मलबे के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस भारी बारिश का असर केवल रास्तों पर ही नहीं, बल्कि मसूरी शहर के भीतर भी देखने को मिला है, जहां स्थानीय लोगों का सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। यदि बहुत जरूरी न हो, तो वर्तमान मौसम को देखते हुए इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और प्रशासन के अपडेट्स पर नजर रखें। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जिलों में अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में रिकॉर्ड-तोड़ भारी से बहुत भारी बारिश की गंभीर चेतावनी दी है और स्थानीय निवासियों व यात्रियों को हर समय सतर्क रहने की विशेष सलाह दी है।    
  • पुलिस ने जंतर-मंतर को पूरी तरह से करवाया खाली, जेपी नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, जानें क्या बातें हुईं

    पुलिस ने जंतर-मंतर को पूरी तरह से करवाया खाली, जेपी नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, जानें क्या बातें हुईं

    नई दिल्ली: देशभर में नीट पेपर लीक होने के मामले को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद काकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा अपने समर्थकों के साथ लगातार कई दिनों से जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे अभिजीत दीपिके ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। आज संसद चलो अभियान को लेकर जंतर-मंतर से लेकर संसद तक जोरदार हंगामा हुआ। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों व पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई। इसमें कई लोग घायल भी हुए। उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिये पुलिस ने आंसू गैस के खोले भी छोड़े हैं। इस दौरान कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने जंतर मंतर को खाली करा दिया है। धरना स्थल पर लगे टेेंट को भी उखाड़ दिया। जेपी नड्डा से मिला सीजेपी का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से सीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला और उनके सामने अपनी मांगें रखी हैं। इन मांगों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल है।  गृह मंत्री अमित शाह व धर्मेंद्र प्रधान के बीच हुई बैठक वहीं इससे पहले संसद मार्च के दौरान सौरव दास ने एक्स पर लिखा कि अभिजीत दीपक को पुलिस ने उठा लिया है, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने खुद साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सीजेपी के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई है, जबकि CJP ने परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए मार्च निकाला।   जेपी नड्डा ने एक्स पर शेयर की जानकारी सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई. उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
  • पुलिस मुख्यालय में DGP की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    पुलिस मुख्यालय में DGP की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    अगरतलाः त्रिपुरा में पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी अनुराग धनखड़ अगरतला में पुलिस हेडक्वार्टर में मृत पाए गए। आनन-फानन में उन्हें अगरतला स्थित गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मुख्यालय परिसर को सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • CJP प्रदर्शनकारियों के चलते संसद भवन की बढ़ाई गई सुरक्षा, किए गेट बंद, देखें वीडियो

    CJP प्रदर्शनकारियों के चलते संसद भवन की बढ़ाई गई सुरक्षा, किए गेट बंद, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः विजय चौक पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी पहुंच गए। ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिसके चलते संसद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मेन गेट बंद कर दिए गए है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए है। वहीं पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए संसद के पास आंसू गैस के गोले दागे हैं और सभी गेट्स के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुस गए। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंचे। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

    वहीं, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर नहीं भेजा गया, तो वे संसद मार्च के लिए निकल जाएंगे। दरअसल, वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 23वां दिन है। वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’ उधर, सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले सुबह 10 बजे पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं और कई लोगों के सिर भी फूट गए हैं। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।

     

  • मानसून सत्र से पहले PM Modi ने विपक्ष पर साधे निशाने, युवाओं को दिया खास Message

    मानसून सत्र से पहले PM Modi ने विपक्ष पर साधे निशाने, युवाओं को दिया खास Message

    नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र शुरु हो चुका है। ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष की रणनीति को यदि देखें तो यह संसद का सत्र काफी हंगामेदार होगा। जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन भी चल रहा है। मानसून के स्त्र के लिए पहुंचे पीएम मोदी ने संसद भवन परिसर से मीडिया से बात करते हुए युवाओं को संदेश दिया है कि साथ ही बिना किसी का नाम लिए 56 साल के युवा पर तंज कसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह सत्र काफी ऐतिहासिक होगा। इस सत्र में सरकार कई अहम बिल लाने वाली हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने विपक्षी दलों सो पॉजिटिव रवैया अपनाने और सदन की कार्यवाही को सुचारु रुप से चलाने की अपील की है।

    मानसून सत्र भी प्रोएक्टिव रहे

    पीएम मोदी ने कहा कि मानसून हो या और मानसून सत्र यदि दोनों ही प्रो एक्टिव होंगे तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। जब दोनों प्रोडक्टिव होते हैं तो देश का कल्याण होता है जीव मात्र का कल्याण होता है ऐसे में हम यह प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी प्रोएक्टिव रहे और मानसून सत्र भी प्रोडक्टिव रहे। मानसून सत्र से शुरु होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं। देशवासी गर्व से भर जाएं इस तरह की सिद्धियों का सिलसिला चला है। चाहे फिर राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय हो और अब तो अंतरिक्ष भी हो एक तरह से यह भारत के लिए गर्व के पल रहे हैं। पिछले साल मानसून सत्र से ठीक पहले एक भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर थे। दो दिन पहले भारत के युवाओं करे नेतृत्व वाले एक स्टार्टअप ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जिसको अभी तक बहुत ही कम देश ही हासिल कर पाए हैं। पीएम ने कहा कि ये सिर्फ संयोग नहीं बल्कि एक संदेश है। यह एक बड़ा मजबूत संदेश है कि हमारे देश के युवाओं की क्षमता और उनकी आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी ही आसीम है। उन्होंने भारतीयों में आत्मविश्वास जगाया है और दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। ये संदेश देता है कि हमारे युवाओँ की क्षमताएं और महत्वकाक्षाएं अंतरिक्ष के जैसे असीम है। शोर-शराबे के जरुरत नहीं है। मेरा यह मानना है कि जहां तर्क तथ्य होते हैं वहां पर शोर-शराबे की कोई जरुरत नहीं होती है। तर्क और तथ्य होते हैं तो शांत रहकर भी अपने बात प्रभावी ढंग से रखी जा सकती है।

    नौजवानों ने अंतरिक्ष में भरी नई उड़ान

    पीएम ने युवाओं का जिक्र करते हुए सिसायी संदेश देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं की क्षमताएं और महत्वकाक्षाएं अंतरिक्ष की तरह ही असीम हैं लेकिन साथ ही बिना किसी का नाम लिए 56 साल के युवा की बात करके तंज कसते नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। उन्होंने कहा कि यह जो स्टार्टअप शुरु हुए हैं। उसमें जो नौजवान काम कर रहे थे। मुझे बताया गया है कि उनकी पूरी टीम की एवरेज सिर्फ 28 साल हैं। ऐसे नौजवानों ने यह क      
  • शादी से मना करने पर छात्रा की गोलियां मारकर हत्या, मां ने कहा- 4-5 माह से कर रहा था तंग

    शादी से मना करने पर छात्रा की गोलियां मारकर हत्या, मां ने कहा- 4-5 माह से कर रहा था तंग

    समस्तीपुरः सोनम पूसा कस्तूरबा विद्यालय की 12वीं की छात्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारने का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल जा रही थी इस दौरान एक युवक ने रास्ता रोक उस पर फायरिंग कर दी। वहीं छात्रा की मौत की सूचना जैसे ही गांव में फैली तो हड़कंप मच गया।

    आपको बता दें युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था, उसने लड़की के गर्दन और सीने में चार गोलियां मारी है। मृतका की पहचान सोनम के रूप में हुई है। लड़की की मां का कहना है कि गांव का लड़का उससे शादी करना चाहता था। मना करने पर उसने हत्या कर दी।

    वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार लड़का चंदौली की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

    एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसपी संजय पांडेय के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतका की मां ने बताया कि मेरी बेटी को गांव के बबलू गुप्ता ने ही गोली मारी है। बब्लू ने मारने की पहले भी धमकी दी थी। मेरी बेटी को वो 4-5 महीना से तंग करता था।

     

  • दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    महाराष्ट्र: सोमवार सुबह महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई।

    मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि ये हादसा सुबह करीब 3 बजे विरुल गांव के पास हुआ। इसी दौरान इथेनॉल ले जा रहा एक कंटेनर ट्रक एक्सप्रेस-वे पर पलट गया, जिससे नागपुर जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। इसके बाद उसी जगह पर एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी, जिससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार में सवार चार लोगों और ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

    इसके बाद हाईवे सेफ़्टी पेट्रोल, वर्धा पुलिस, फायर ब्रिगेड और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की टीमें बचाव कार्य करने और ट्रैफिक बहाल करने के लिए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पलटे कंटेनर में बहुत तेजी से आग पकड़ने वाला इथेनॉल भरा था, इसलिए सुरक्षित रूप से हटाने से पहले उसे खाली करना जरूरी था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

     

  • जवाहर भवन में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दे रहा धुएं का गुबार, देखें वीडियो

    जवाहर भवन में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दे रहा धुएं का गुबार, देखें वीडियो

    लखनऊः राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार यह आग चौथी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में लगी है। सरकारी इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लगने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। आग लगते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी व लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। आग लगते ही इमारत से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जबकि घना धुआं लगभग 2 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा है। आग किस वजह से लगी, ये अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडि़यां मौके पर पहुंच चुकी हैं। दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं। यहां सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं। जवाहर भवन के ऊपरी तल से काला धुआं निकलता देखकर लोग हैरान रह गए। लोग इमारत की तरफ दौड़े। प्रशासन और दमकल विभाग आग बुझाने के साथ-साथ घटना की जांच में जुटे हैं। इस इमारत में कई सरकारी दफ्तर है। लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग के बारे में जवाहर भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे ने कहा, ‘जवाहर भवन की चौथी मंज़िल पर बने कैफेटेरिया में आग लग गई है और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी इसे बुझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, स्थिति अभी भी काबू में नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग चौथी मंज़िल के कैफेटेरिया से शुरू हुई। PWD के कर्मचारियों ने पहले आग बुझाने वाले सिस्टम का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन आग तेज़ी से बेकाबू हो रही थी। इसके बाद 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें जारी हैं… अच्छी बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका है।