Category: National

  • जंतर-मंतर पर भीड़ बेकाबू, पुलिस का लाठीचार्ज, दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता, देखें वीडियो

    जंतर-मंतर पर भीड़ बेकाबू, पुलिस का लाठीचार्ज, दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के पहले पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए हैं। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दे रही है। जंतर-मंतर पर भारी भीड़ मौजूद है।

    लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। CJP का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था, लेकिन बैरिकेडिंग की वजह से दे हो रही है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। पुलिस का कहना है कि मार्च की परमिशन नहीं दी है।

    उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की 3 शर्तें रखी हैं। पहली सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। तीसरी- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें।

     

  • Engineer तेजस्विनी की मौत मामलाः नग्न अवस्था में पहुंची थी मंदिर, मूर्ति लेकर तालाब में लगाई छलांग

    Engineer तेजस्विनी की मौत मामलाः नग्न अवस्था में पहुंची थी मंदिर, मूर्ति लेकर तालाब में लगाई छलांग

    हैदराबादः एक सॉफ्टवेयर इंजीनयिर तेजस्विनी का शव कुछ दिन पहले पीरजादीगुड़ा के एक तालाब में मिला था। पुलिस ने तेजस्विनी की मौत की गुत्थी सुलझा ली है और इस मामले में हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। एक मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में पाया गया है कि तेजस्विनी नग्न होकर मंदिर में पहुंची थी और उसने वहां से मूर्ति उठा ली।

    इसके बाद मूर्ति के साथ ही वह तालाब में कूद गई। मेडिपल्ली पुलिस इन सारी घटनाओं के तार जोड़ने की कोशिश कर रही। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों के चलते उसने खुदकुशी की।

    शुरुआती जांच के मुताबिक तेजस्विनी कपड़े उतारकर मंदिर में गई और वहां से अण्मावारू की मूर्ति उठा ली। इसके बाद मूर्ति लेकर वह तालाब की तरफ चली गई। पुलिस का कहना है कि तेजस्विनी मूर्ति लेकर तालाब में कूद गई और उसकी जान चली गई। पुलिस का कहना है कि तालाब में उसके कूदने का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। वहीं तालाब में मूर्ति की तलाश की जा रहा है। अगर तालाब में मूर्ति मिलती है तो इससे इस मामले में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

    जांच के दौरान कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। तेजस्विनी किराए के जिस फ्लैट में रह रही थी, उसके लिए वह रोज 3500 रुपए का भुगतान करती थी। इस हिसाब से महीने का एक लाख रुपये से भी ज्यादा होता है। जिस अपार्टमेंट में वह रहती थी उसके ऊपर की दो मंजिलों में लॉज चलता था। वहां तरह-तरह के लोगों का आना-जाना रहता था। जांच अधिकारियों ने पूरे अपार्टमेंट की जांच की है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

    पुलिस हर ऐंगल से इस केस की जांच कर रही है। डेथ डिक्लेरेशन, पैसों के लेनदेन और आसपास रहने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेजस्विनी ने खुदकुशी क्यों की। पुलिस ने तेजस्विनी की मां अरुणा से भी पूछताछ की है।

     

  • सोशल मीडिया पर Reels-Video बनाने के शौकीन लोगों को मिलेंगे 3 लाख रुपये, इस राज्य की सरकार ने किया ऐलान

    सोशल मीडिया पर Reels-Video बनाने के शौकीन लोगों को मिलेंगे 3 लाख रुपये, इस राज्य की सरकार ने किया ऐलान

    ऩई दिल्ली: अगर आप सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने के शौकिन हैं और आपके कई फॉलोअर्स हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। बिहार की सरकार ने अब कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के लिए एक खास प्रतियोगिता शुरु की है। इस प्रतियोगिता में शानदार वीडियो या रील बनाने वाले क्रिएटर्स को 3 लाख रुपये तक का कैश प्राइज मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं दूसरे विजेताओं को भी नकद पुरस्कार और गिफ्ट्स भी मिलेंगे। इस पहल का उद्देश्य यह है कि देश-दनिया में श्रावणी मेला 2026 और कांवड यात्रा की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बढ़ावा देना है।

    ये लोग ले सकते हैं हिस्सा

    श्रावणी मेला 2026 से जुड़ी हुई इस प्रतियोगिता में भारत का कोई भी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हिस्सा ले पाएगा परंतु इसके लिए भी कुछ शर्तें पूरी करनी पड़ेगी। इसमें जैसे कि आपके इंस्टाग्राम, यूट्य़ूब, फेसबुक या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम से कम 25,000 फॉलोअर्स होने चाहिए जो भी हिस्सा ले रहे हैं वो भारतीय नागरिक होने चाहिए। इसके साथ ही वीडियो या रील खुद की बनाई हुई होनी चाहिए। कंटेंट पूरी तरह से श्रावणी मेला और कांवड़ यात्रा पर ही आधारित होना चाहिए।

    वीडियो बनाने के लिए ये होंगे नियम

    प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आपको वीडियो बनाते समय ध्यान देना चाहिए। वीडियो की 30 सैकेंड में 2 मिनट के बीच में हो। सिर्फ इतना ही नहीं वीडियो HD Quality में रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो के कंटेंट में श्रावणी मेला, कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं की यात्रा, धार्मिक परंपराएं, स्थानीय संस्कृति या पर्यटन स्थलों को भी दिखाया जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो में किसी भी तरह का भ्रामक, आपत्तिजनक या फिर कॉपी किया हुआ कंटेंट नहीं होना चाहिए। इसके अलावा एआई से बने हुए वीडियो या रील स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ‘

    इतनी मिलेगी इनाम की राशि

    पहला पुरस्कार जीतने वाले को 3 लाख रुपये मिलेंगे। दूसरा पुरस्कार जीतने वाले को 2 लाख रुपये मिलेंगे। तीसरा पुरस्कार जीतने वाले को 1 लाख रुपये मिलेंगे। दो प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेंगे। इसके अलावा पांच प्रतिभागियों को 25-25 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार और गिफ्ट्स भी मिंलेगे।

    13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

    बिहार पर्यटन विभाग के अनुसार, प्रतियोगिता में आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 तय की गई है। इसके बाद कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा। विभाग सभी जमा किए गए हैं। इसके अलावा कंटेंट की करीबन 45 दिनों तक निगरानी भी की जाएगी ताकि नियमों का उल्लंघन न किया जाए।

    इस वजह से शुरु हुई प्रतियोगिता

    बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल करते हुए श्रावणी मेला और कांवड़ यात्रा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। सरकार यह चाहती है कि युवा कंटेंट क्रिएटर्स अपनी क्रिएटिविटी से इस धार्मिक आयोजन की भव्यता, संस्कृ,ति और पर्यटन स्थलों की दुनिया तक पहुंचा दें। इसी कारण से इस बार प्रतियोगिता में बड़े कैश प्राइज और कई गिफ्ट्स भी रखे गए हैं।  
  • CM विजय का एक्शन मोड जारीः 2.39 लाख की घूस मामले में 7 अधिकारी सस्पेंड

    CM विजय का एक्शन मोड जारीः 2.39 लाख की घूस मामले में 7 अधिकारी सस्पेंड

    चेन्नईः तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। चेन्नई नगर निगम (GCC) में भ्रष्टाचार और संदिग्ध लेनदेन के गंभीर आरोपों में सात अधिकारियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

    सरकार का ये सख्त कदम पिछले हफ्ते चेन्नई के दो जोन (उत्तर और मध्य) में अचानक विजिलेंस की छापेमारी के बाद उठाया गया है, जहां जांच टीम को भारी मात्रा में नकद और डिजिटल लेन-देन के कई संदिग्ध रिकॉर्ड मिले थे।

    इस पूरी छापेमारी के दौरान सबसे हैरान करने वाला खुलासा एक असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के फोन की जांच में हुआ। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जब जांच टीम ने इंजीनियर के मोबाइल की तलाशी ली, तो उसके गूगल पे (GPay) अकाउंट पर 2.39 लाख रुपए के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला। जब विजिलेंस ने उससे इस रकम का हिसाब मांगा, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तमिलनाडु के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (DVAC) द्वारा सौंपी जांच रिपोर्ट के आधार पर इन अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है।

    मुख्यमंत्री विजय की सरकार ने इस मामले में बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आला अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यदि विभागीय जांच में इन कर्मचारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप सही साबित होते हैं, तो उन्हें केवल सस्पेंशन की सजा देकर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि सीधे सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

  • नहीं थम रहा Iran-America में युद्ध, भड़का पड़ोसी देश पाकिस्तान, Expert ने दे डाली चेतावनी

    नहीं थम रहा Iran-America में युद्ध, भड़का पड़ोसी देश पाकिस्तान, Expert ने दे डाली चेतावनी

    नई दिल्ली: अमेरिका के साथ बढ़ते हुए तनाव के बीच ईरान ने इस्लामाबाद समझौते के अंतर्गत अपनी सभी जिम्मेदारियां फिलहाल रोक दी हैं। ईरान के इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दे दी है। पाकिस्तान के सुरक्षा मामलों के एक्सपर्ट्स और भू-राजनीतिक विश्लेषक अली.के चिश्ती ने भी इसे लापरवाह और खतरनाक फैसला बताया है। उनका यह कहना है कि इससे पूरे क्षेत्र में तनाव और भी ज्यादा बढ़ेगा। इससे सबसे ज्यादा नुकसान ईरान की जनता को भी होगा।

    इस्लाबाद समझौता का किया उल्लघन

    ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने एक मीडिया चैनल से कहा कि अमेरिका ने बातचीत के दौरान ही इस्लामाबाद समझौते का उल्लंगन किया है। ऐसे में ईरान अब अपनी सुरक्षा के लिए जरुरी कदम उठा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने इस मामले में कहा है कि ईरान तभी इस समझौते का पालन करेगा। जब भी अमेरिका अपनी शर्तों का पालन करेगा। उनका यह साफ कहना था कि समझौता सिर्फ एक पक्ष पर ही लागू नहीं हो सकता है।

    लड़ाई का रास्ता चुनना ताकत नहीं है

    पाकिस्तान के सुरक्षा विशेषज्ञ अली के चिश्ती ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ईरान का इस्लामाबाद समझौते से पूरी तरह पीछे हटना बहुत गलत फैसला है। उनके अनुसार, इस समझौते से दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता था। ईरान को प्रतिबंधों में राहत मिल सकती थी। तेल निर्यात में छूट मिलती और बातचीत का रास्ता खुला रहता है। उन्होंने यह कहा है कि लड़ाई का रास्ता चुनना कोई ताकत नहीं है बल्कि एक ऐसा कदम है जिससे तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी। इससे पूरे इलाके में अस्थिरता फैल जाएगा। इसके अलावा सबसे ज्यादा परेशानी ईरान की आम जनता को ही होगी।

    इस्मालाबाद समझौता हुआ खत्म

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 8 जुलाई को नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यह कहा था कि इस्लामाबाद समझौता अब खत्म हो गया है। उन्होंने इसका कारण होर्मुज जलडमरुध्य से जहाजों के आवाजाही को लेकर ईरान के साथ बढ़ता विवाद बताया था।

    ईरान के कई हिस्सों में अमेरिका ने किए हमले

    शनिवार को अमेरिकी की ओर से ईरान के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कई सैन्य ठिकानों और लॉजिस्टिक केंद्रों पर हवाई हमले किए हैं। इनमें यज्द और अहवाज के आस-पास के इलाके भी शामिल थे। इसके जवाब में ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं।

    60 दिनों का युद्धविराम भी टूटा

    इस्लामाबाद समझौते में 60 दिनों तक लड़ाई रोकने, होर्मुज जलडमरुमध्य को दोबारा खोलने और स्थायी समाधान शुरु करने के लिए बातचीत पर भी सहमति बनी थी परंतु अब दोनों देशों के बीच में फिर से हमले शुरु हो चुके हैं। यह समझौता अब लगभग खत्म होता दिख रहा है और पूरे मध्य पूर्व में तनाव फिर से बढ़ता जा रहा है।
  • रेलवे ट्रैक पार कर रहा था हिरणों का झुंड, तभी आ गई ट्रेन; 6 की दर्दनाक मौत

    रेलवे ट्रैक पार कर रहा था हिरणों का झुंड, तभी आ गई ट्रेन; 6 की दर्दनाक मौत

    नागपुरः नागपुर के कन्हान इलाके में मुंबई-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का एक झुंड अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे 6 हिरणों की मौके पर ही कटकर जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    इस घटना से इलाके में वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों में काफी निराशा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ये हृदयविदारक घटना शनिवार तड़के 4 से 5 बजे के बीच हुई। कन्हान पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस भीषण टक्कर में जिन 6 हिरणों की मौत हुई है, उनमें पांच मादा और एक नर हिरण शामिल है।

    हादसे के कुछ देर बाद जब सुबह के समय स्थानीय लोग रेलवे ट्रैक की तरफ गए, तो उन्होंने पटरियों के पास मृत अवस्था में पड़े हिरणों को देखा। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए इस घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी।

    सभी मृत हिरणों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के स्पष्ट कारणों और समय को लेकर आधिकारिक रिपोर्ट तैयार की जा सके।

  • बारिश का कहरः 10 इंच की पाइप में फंसा मासूम, तड़प-तड़पकर मौत

    बारिश का कहरः 10 इंच की पाइप में फंसा मासूम, तड़प-तड़पकर मौत

    देहरादूनः उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। राज्य में मानसून के कहर के बीच विकासनगर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां तेज बारिश के दौरान 6 वर्षीय मासूम अरमान की नाले के तेज बहाव में बहकर 10 इंच चौड़ी पाइप में फंसने से मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार विकासनगर की खादर बस्ती में अरमान सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान बारिश का तेज बहाव उसे बहाकर नाले की 10 इंच चौड़ी पाइप में खींच ले गया। पानी का दबाव इतना अधिक था कि मासूम पाइप के भीतर फंस गया।

    घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल जेसीबी मशीन की मदद से पाइप तोड़कर बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। परिजन तुरंत अरमान को उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की खामियों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

    उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना को देखते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

    इसके अलावा अगले 24 घंटों के लिए ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासन ने जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

     

  • अस्पताल से Sonam Wangchuk का लोगों के लिए खास संदेश, संसद मार्च में शामिल होने की अपील

    अस्पताल से Sonam Wangchuk का लोगों के लिए खास संदेश, संसद मार्च में शामिल होने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने हिरासत के बाद पहला संदेश जारी किया है। इस संदेश के जरिए उन्होंने 20 जुलाई को प्रस्तावित चलो सांसद मार्च में लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस मार्च को उन्होंने भारत का दूसरा आजादी आंदोलन बताया है। अपने संदेश में वांगचुक ने लिखा कि – ‘अन्याय से आजादी, डर से आजादी, पेपर लीक जैसे अन्याय से मुक्ति और मेरा गैरकानूनी हिरासत से आजादी के लिए सांसद मार्च को सफल बनाइए’।

    Read In English : https://encounternews.in/india/safdarjung-hospital-says-sonam-wangchuk-under-continuous-medical-care-doctors-monitoring-health-round-the-clock/

    पत्नी के जरिए अस्पताल से भेजा संदेश

    सोनम वांगचुक का यह संदेश उन्होंने अपनी पत्नी गीतांजलि के जरिए अस्पताल में भेजा है। उन्होंने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किए जाने को उन्होंने गैरकानूनी बता दिया है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए उन्हें जबरदस्ती जंतर-मंतर से हटाया गया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार तड़के उन्हें जंतर-मंतर से हटाकर वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक में भर्ती करवाया गया था। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों और डॉक्टरों की सलाह की बाद की गई। अदालत ने उनकी बिगड़ती हुई सेहत को देखते हुए नियमित मेडिकल निगरानी और जरुरी इलाज सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे।

    पिछले 21 दिन से भूखे थे सोनम वांगचुक

    बता दें कि 21 दिनों तक भूखे रहने के कारण सोनम वांगचुक का वजन 9.2 किलो तक कम हो चुका है। उनके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन की स्थिति बन गई थी। उनके समर्थकों और परिवार ने यह दावा किया है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी वांगचुक ने अब तक ग्लूकोज, दवाई या ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन लेने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि वांगचुक ने यह आंदोलन नीत समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया है। इसके साथ ही वह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के खिलाफ भी आवाज उठा रहे हैं।

    कल सीजेपी करेगी संसद मार्च

    कॉकरोच जनता पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन प्रस्तावित चलो संसद मार्च निकाला जाएगा। वांगचुक की पत्नी ने भी संकेत दिए है कि यदि उनकी सेहत अगर इजाजत नहीं देगी तो वह खुद मार्च में शामिल होकर आंदोलन का नेतृत्व करेगी। दूसरी ओर संसद सत्र को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके और सफदरजंग अस्पताल के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके अलावा कई जगह बैरिकेडिंग भी की गई है।
  • PV सिंधु का कमबैक, पहली बार जापान ओपन जीतकर रचा इतिहास

    PV सिंधु का कमबैक, पहली बार जापान ओपन जीतकर रचा इतिहास

    नई दिल्लीः भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। सिंधु ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। खिताबी मुकाबले में उन्होंने मेजबान देश की दिग्गज खिलाड़ी अकाने यामागुची को शानदार अंदाज में मात देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा लिया है। इस खिताबी जीत के साथ ही पीवी सिंधु यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली महिला शटलर बन गई हैं।

    जापान ओपन के फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु शुरुआत से ही अपनी पुरानी आक्रामक लय में नजर आईं और उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को मैच में वापसी करने का कोई भी मौका नहीं दिया। सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को लगातार दो सेटों में 21-17 और 21-17 के अंतर से करारी शिकस्त दी। अपने ही घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही यामागुची पर सिंधु का दबदबा पूरे मैच के दौरान साफ दिखाई दिया। इस ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बड़े और दबाव वाले मुकाबलों में सिंधु का कोई सानी नहीं है।

    ये खिताबी जीत पीवी सिंधु के करियर के लिए एक बड़ी राहत और मील का पत्थर बनकर आई है। दरअसल, करीब 2 साल के लंबे इंतजार के बाद वह BWF वर्ल्ड टूर के किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलने कोर्ट पर उतरी थीं। इस खिताबी जीत से पहले उन्होंने आखिरी बार साल 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। इतने लंबे समय तक किसी बड़े खिताब से दूर रहने के बाद, जापान ओपन में मिली इस शानदार सफलता ने सिंधु के चैंपियन अवतार को एक बार फिर दुनिया के सामने ला दिया है और उनके फैंस को जश्न मनाने का एक बड़ा मौका दे दिया है।

  • कार में फंसी बाइक, लगी आग, युवक की मौत

    कार में फंसी बाइक, लगी आग, युवक की मौत

    जैसलमेरः जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में कार से भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक 20 फीट हवा में उछल कर गिरा। कार के अगले हिस्से में बाइक फंसने से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कार के दरवाजे ऑटोमैटिक लॉक हो गए, लेकिन पीछे का एक दरवाजा खुलने से ज्वेलर समेत तीन की जान बच गई। बाइक सवार युवक के पास पड़े मोबाइल से सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

    जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी पंकज सोनी (28) पुत्र पुखराज सोनी स्विफ्ट कार चला रहे थे। उनके साथ आगे की सीट पर उनके साले मोतीलाल सोनी (22) पुत्र कमल किशोर सोनी और पीछे की सीट पर महेंद्र सोनी (27) पुत्र देवीलाल सोनी, जो पंकज के काकी ससुर का बेटा है, बैठे थे।

    शनिवार रात करीब 9 बजे बोहा और नेहड़ाई गांव के बीच सामने से आ रही एक बाइक से उनकी कार की टक्कर हो गई। पंकज सोनी के अनुसार बाइक सवार तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आया और सीधे उनकी कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार मोतीलाल सोनी पुत्र कमल किशोर सोनी के सिर पर चोट आई। वहीं कार से बाहर निकलने के बाद युवकों ने घायल बाइक सवार की मदद करने की कोशिश की।

    सूचना मिलने पर नेहड़ाई गांव से परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान फकीरा राम भील (28) निवासी नेहड़ाई के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही नेहड़ाई चौकी प्रभारी देवी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों की मदद से शव को जैसलमेर के राजकीय जवाहिर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया।

    मोहनगढ़ थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहनता से जांच शुरू कर दी है।