Category: National

  • स्कूल में 8 वर्षीय बच्ची को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत, देखें CCTV

    स्कूल में 8 वर्षीय बच्ची को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत, देखें CCTV

    अहमदाबादः यहां से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है जहां, एक मासूम बच्ची की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल में थी तभा अचानक उसे बेचैनी हुई और इसी वजह से वह कुर्सी पर बैठी और फिर बेहोश हो गई। यह देखकर टीचर्स ने उसे सीपीआर दिया और फिर अपनी गाड़ी से तुरंत पास के निजी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टर्स ने बताया कि उसे कार्डियेक अरेस्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि 8 साल की गार्गी को वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मामला थलतेज इलाके में स्थित जेबर स्कूल फॉर चिल्ड्रन का है। स्कूल प्रिंसिपल शर्मिष्ठा सिन्हा ने बताया कि गार्गी तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। वह फर्स्ट फ्लोर पर बने अपने क्लास की ओर जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि क्लास में जाने से पहले ही उसे अचानक बेचैनी होने लगी और वह गैलरी में लगी कुर्सी पर बैठ गई। गार्गी को ऐसा अचानक बैठता देख स्कूल टीचर्स और अन्य छात्र उसके पास आ गए। इसी दौरान कुर्सी पर बैठी गार्गी अचानक बेहोश गई और जमीन पर गिर गई। टीचर्स ने उसे CPR दिया और बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए स्टाफ की किसी टीचर ने अपनी गाड़ी से पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने जानकारी दी कि बच्ची को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद तुरंत इलाज शुरू हुआ और गार्गी को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन बच्ची बच नहीं सकी। बच्ची की मौत का मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
  • हमलावारों ने प्रखंड प्रमुख के पिता पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

    हमलावारों ने प्रखंड प्रमुख के पिता पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

    गोपालगंजः जिले के ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के झिरवा गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने उचकागांव के प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव के पिता अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। अरविंद यादव सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वह प्रतिदिन की भांति सुबह घर से अपने विद्यालय के लिए जा रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने झिरवा गांव के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

    बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के झिरवा गांव निवासी विश्वजीत यादव उचकागांव के प्रखंड प्रमुख हैं। साथ ही वे गोपालगंज जिला प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष भी हैं। शिक्षक अरविंद यादव पूर्व में झिरवा पंचायत के मुखिया भी रहे हैं। उनकी पत्नी अभी वर्तमान में झिरवा पंचायत की मुखिया हैं। शिक्षक अरविंद यादव की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    अपराधियों की गोली के शिकार अरविंद यादव को आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में ही अरविंद यादव को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

  • पहली वर्षगांठ पर रामलला का किया पंचामृत अभिषेक, 5 हजार श्रद्धालु सुनेंगे रामकथा

    पहली वर्षगांठ पर रामलला का किया पंचामृत अभिषेक, 5 हजार श्रद्धालु सुनेंगे रामकथा

    अयोध्याः देशभर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। रामलाल की विशेष पूजा शुरू हो गई। पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया। उनका दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया, फिर गंगाजल से नहलाया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा- राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा।

    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी रामलला की महाआरती करेंगे। राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। दिल्ली, हिमाचल समेत 10 राज्यों से लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगवाए हैं। यहां पर 5 हजार श्रद्धालु रामकथा सुनेंगे। इनमें 110 VIP गेस्ट होंगे।

    मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, आज 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन करेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर 11 से 13 जनवरी तक उत्सव होंगे। इन 3 दिनों में VIP दर्शन नहीं होंगे। आम दर्शन सुबह 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक जारी रहेंगे।

  • जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्लीः अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल छोटा राजन तिहाड़ जेल में बंद है, जिसे इलाज के लिए एम्स लाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने उसकी सुरक्षा को देखते हुए जिस वार्ड में उसे भर्ती किया गया है, वहां दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। बता दें कि छोटा राजन एक कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन है और उसके खिलाफ कई गंभीर अपराधों के आरोप हैं। वह लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद है। छोटा राजन की सुरक्षा को देखते हुए एम्स प्रशासन ने अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

    बता दें कि छोटा राजन का नाम देश के सबसे बड़े अंडरवर्ल्ड डॉनों में गिना जाता है। एक समय पर वह मुंबई अंडरवर्ल्ड का बड़ा चेहरा था। उसके खिलाफ हत्या, वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग और धमकी जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। हालांकि, 2015 में उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके आपराधिक साम्राज्य पर बड़ा असर पड़ा। छोटा राजन की तबीयत बिगड़ने की खबर ने एक बार फिर उसके नाम को चर्चा में ला दिया है। उसकी स्वास्थ्य स्थिति और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वहीं, इस मामले पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि अंडरवर्ल्ड के रहस्यों से जुड़े व्यक्ति का इस तरह से बीमार होना कई सवाल खड़े करता है।

    छोटा राजन मूल नाम राजेंद्र सदाशिव निकालजे है। उसे इंडोनेशियाई पुलिस ने अक्टूबर 2015 में बाली से भारत प्रत्यर्पित किए जाने से पहले गिरफ्तार किया था. गैंगस्टर ने अपनी गिरफ्तारी से पहले लगभग तीन दशक तक भागकर विदेशों में अलग-अलग स्थानों पर समय गुजारे। छोटा राजन को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ था। विशेष सरकारी अभियोजक (एसपीपी) प्रदीप घरात ने बताया कि राजन को छह मामलों सहित 7 मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। साल 2018 में एक विशेष मकोका अदालत ने वरिष्ठ अपराध पत्रकार जेडे की हत्या में राजन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

  • पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री के करीबी विधायक के घर ED की रेड

    पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री के करीबी विधायक के घर ED की रेड

    4 राज्यों के 19 ठिकानों पर तलाशी

    पटनाः पूर्व सीएम के करीबी विधायक के ईडी की रेड हुई है। दरअसल, यह कार्रवाई आरजेडी के सीनियर लीडर और विधायक आलोक मेहता के ठिकानों पर हुई है। वैशाली शहरी विकास सहकारिता बैंक में 85 करोड़ रुपए की घपलेबाजी मामले में पटना स्थित उनके सरकारी और निजी आवास पर छापे की कार्रवाई जारी है। आलोक मेहता राजद सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। आलोक मेहता की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ भी अक्सर देखे जाते हैं। ईडी की टीमें आलोक मेहता के पैतृक गांव सहित 4 राज्यों के 19 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ED के अधिकारी और कर्मी उनके पटना स्थित आवास पर मौजूद हैं। इस दौरान अंदर बाहर जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। आलोक मेहता लालू परिवार के बेहद करीबियों में से एक हैं। वो समस्तीपुर से सांसद भी रह चुके हैं। पूर्व में सहकारिता मंत्री, राजस्व मंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल वो समस्तीपुर के उजियारपुर से विधायक हैं। छापेमारी से ठीक एक दिन पहले वीरवार के दिन दोपहर में बिना लाव लश्कर के साथ आलोक मेहता एक मुखिया के साथ फ्रेजर रोड स्थित बैंक की शाखा में गए थे। हालांकि वह किस काम के लिए गए थे ये स्पष्ट नहीं है।      
  • Google Map ने दिया धोखा, असम पुलिस नागालैंड पहुंची, लोगों ने बनाया बंधक, जानें क्या था मामला

    Google Map ने दिया धोखा, असम पुलिस नागालैंड पहुंची, लोगों ने बनाया बंधक, जानें क्या था मामला

    Google Map News : गुवाहाटी में गूगल मैप की गलती से एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, असम पुलिस की एक टीम एक अपराधी को पकड़ने के लिए छापा मारने जा रही थी, लेकिन गूगल मैप के निर्देशों पर चलते हुए पूरी टीम पड़ोसी राज्य नागालैंड में जा पहुंची। यहां तक तो सबकुछ ठीक रहा है लेकिन पुलिसकर्मियों के सादी वर्दी में होने के कारण लोगों ने उन्होंने बदमाश समझ लिया। लोगों ने किसी भी वारदात संभावना को रोकने के लिए हमला करते हुए बंधक बना लिया।

    असम पुलिस को नागालैंड में रोका गया
    जोरहाट जिला पुलिस की 16 सदस्यीय टीम अपने मिशन पर थी। यह टीम सिविल ड्रेस में थी और हथियारों से लैस थी। जब ये टीम नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें अपराधी समझ लिया। लोगों को लगा कि वे बदमाश हैं, इसलिए उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया और पूरी टीम को पूरी रात बंधक बनाकर रखा। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

    जीपीएस ने किया गुमराह
    अधिकारी के अनुसार, यह घटना जीपीएस की गलती की वजह से हुई। टीम जिस चाय बागान के इलाके में पहुंची थी, उसे गूगल मैप पर असम का हिस्सा दिखाया गया था, लेकिन असल में वह इलाका नागालैंड में था। टीम को इसकी जानकारी नहीं थी, और वे अनजाने में नागालैंड की सीमा में दाखिल हो गए।

    सिर्फ तीन पुलिसकर्मी थे वर्दी में
    पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम के 16 सदस्यों में से सिर्फ तीन लोग ही पुलिस की वर्दी में थे। बाकी सभी सिविल ड्रेस में थे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। हथियार देखकर लोगों को शक हुआ, और उन्होंने पुलिस को बदमाश समझ लिया।

    रातभर बंधक बने रहे
    इस घटना के बाद जोरहाट पुलिस ने तुरंत मोकोकचुंग जिले के पुलिस अधीक्षक से मदद मांगी। नागालैंड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम भेजी। जब स्थानीय लोगों को असम पुलिस की असलियत का पता चला, तब उन्होंने टीम को छोड़ा। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया।

    स्थिति सामान्य होने के बाद मिशन पूरा हुआ
    जब स्थिति नियंत्रण में आई, तब असम पुलिस की टीम जोरहाट वापस पहुंची और अपने छापेमारी अभियान को पूरा किया। यह घटना दिखाती है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

  • बड़ा हादसाः फैक्ट्री की चिमनी गिरने से कई मजदूरों की मौत; दर्जनों दबे, मची चीख-पुकार

    बड़ा हादसाः फैक्ट्री की चिमनी गिरने से कई मजदूरों की मौत; दर्जनों दबे, मची चीख-पुकार

    मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली स्थित सरगांव में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, एक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री की चिमनी गिरने से कई मजदूरों की दबने से मौत हो गई है। चिमनी गिरने से कई लोगों के दबे होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मलबे से एक शख्स को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    बताया जा रहा है कि प्लांट निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। दरअसल, सरगांव के कुसुम फैक्ट्री में लोहा बनाया जाता है। बताया जाता है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त प्लांट में कुछ काम चल रहा था। करीब दो दर्जन मजदूर वहां मौजूद थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

  • बड़ा हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत, बिखरे मिले शव

    बड़ा हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत, बिखरे मिले शव

    लखीसरायः बिहार के लखीसराय स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। ट्रेन की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाएं श्राद्ध में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद महिलाओं के शव ट्रैक पर बिखर गए। मृतकों की पहचान 42 साल की पिपरिया निवासी संसर देवी, 55 साल की पीरगौरा निवासी चंपा देवी और 60 वर्षीय राधा देवी के तौर पर हुई है। बताया जा रही है कि तीनों सगी बहनें थीं। वे अपने बड़े बहनोई साधु मंडल के भाई शंभू मंडल के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीसराय पहुंची थीं।

    हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए हैं। हादसा लखीसराय के किऊल-झाझा रेलखंड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिलाएं ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में हादसे की सूचना रेलवे और पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रैक को पार करते समय सावधानी बरतें।

    जमुई के किउल-जसीडीह रेलखंड पर हादसा हुआ है, जिसके कारण 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। टेलवा बाजार हॉल्ट के पास गुरुवार दोपहर को एक शख्स धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी। पुलिस फिर भी शव को उठाने नहीं पहुंची। एक मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन लाश के ऊपर से गुजर गई। बाद में पुलिस मौके पर आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

  • नदी से मिला महिला का शव, पारिवारिक विवाद के बाद घर से भागी थी मृतका

    नदी से मिला महिला का शव, पारिवारिक विवाद के बाद घर से भागी थी मृतका

    रायपुरः खारून नदी में एक महिला की लाश बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि घर वालों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज करवाई थी। फिलहाल डीडी नगर पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक महिला की पहचान सावित्री पटेल के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। महिला कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते अपने घर से अचानक निकल गई थी। घर वालों ने आसपास और रिश्तेदारों के घरों पर खोजबीन भी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला जिसके बाद परिजनों ने मंदिर हसौद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद से पुलिस लगातार महिला की तलाश में जुटी थी।

    पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि महिला का पारिवारिक विवाद होने से लगातार डिप्रेशन में थी। वह लगातार परेशान चल रही थी। इसी वजह से वह अचानक घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस को फिलहाल महिला की लाश पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि महिला आत्महत्या करने के लिए पानी में कूद गई होगी। हालांकि पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

  • बजट सत्र में पूरी तरह से डिजिटल होगी विधानसभा, देखने को मिलेंगे खास बदलाव

    बजट सत्र में पूरी तरह से डिजिटल होगी विधानसभा, देखने को मिलेंगे खास बदलाव

    जयपुर: विधानसभा का आगामी बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। राजस्थान में इस बार विधानसभा में खास बदलाव देखने को मिलेंगे। विधानसभा को गुलाबी रंग से रंगा गया है। इसके अलावा विधायकों के टेबल पर आईपैड भी इंस्टॉल किए गए हैं। बजट सत्र में विधानसभा पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड होगी, क्योंकि इसका संचालन नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के तहत होगा।

    यह पहली बार है जब राजस्थान में विधानसभा और राज्य सरकार के विभागों में नेवा एप परियोजना के तहत डिजिटल उपकरणों और सॉफ्टवेयर्स का उपयोग किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत, विभागों द्वारा सदस्यों के पूछे गए प्रश्नों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, विशेष उल्लेख प्रस्तावों, आश्वासनों और याचिकाओं के जवाब ऑनलाइन भेजे जाएंगे। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि इस सत्र में राज्य सरकार के सभी विभागों को नेवा एप्लीकेशन के माध्यम से ही विधानसभा द्वारा भेजे गए प्रश्नों के जवाब ऑनलाइन ही भेजने होंगे।

    विधानसभा डिजिटलाइज हो गई है। विधानसभा की कार्य प्रणाली को सुचारु और डिजिटल बनाने के लिए वासुदेव देवनानी के निर्देश दिए थे। इस लेकर विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व में विधान सभा के प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों के दल ने राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में संचालित विधानसभा प्रकोष्ठों के अधिकारियों और कार्मिकों को नेवा एप्लीकेशन पर कार्य करने और प्रश्नों एवं प्रस्तावों इत्यादि के उत्तर देने और उनके परिचालन की जानकारी का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।