Category: National

  • Tirupati Balaji Temple में भगदड़ मचने से 6 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    Tirupati Balaji Temple में भगदड़ मचने से 6 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    घटना को लेकर राष्ट्रपति ने जताया दुख

    देवस्थानमः तिरुपति बालाजी मंदिर के विष्णु निवास के पास भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त हुई जब वैकुंड द्वार दर्शन के टोकन के लिए उमड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई। घायलों को इलाज के लिए तिरुपति रुया अस्पताल ले जाया गया है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से यह जानकारी दी गई है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश के तिरूपति बालाजी मंदिर में भगदड़ की घटना में 6 लोगों की मौत के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि तिरुपति में भगदड़ के कारण कई तीर्थयात्रियों की जान चली गई। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को दिए जा रहे इलाज के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात भी की। उन्होंने उच्च अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर राहत उपाय करने का आदेश दिया है ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके। तिरुमला तिरुपति मंदिर के कार्यकारी अधिकारी श्यामला राव ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कल स्वयं तिरुपति पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि वैकुंठ एकादशी के पर्व पर श्रद्धालुओं को दर्शन टोकन वितरण करने के लिए तिरुपति में कुछ आठ काउंटर खोले गए थे। साथ ही यह भी कहा गया था कि कल सुबह पांच बजे से टोकन जारी करने का निर्णय लिया गया है लेकिन टोकन पाने के लिए शाम छह बजे से ही श्रद्धालु कतार में खड़े हो गए। इस बीच एक-दो केंद्र पर टोकन के लिए अप्रत्याशित रूप से आए श्रद्धालुओं के कारण भारी भगदड़ मच गई, जिसमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में सेलम के मल्लिगा (50) के साथ 5 महिलाओं की पहचान की गई। घायलों को एंबुलेंस से तिरुपति के अस्पतालों में ले जाया गया। रुया हॉस्पिटल में 20 और श्री वेंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्विम्स) में 9 लोगों का इलाज चल रहा है। जिलाधीश वेंकटेश्वर राव और तिरुमला तिरुपति मंदिर के कार्यकारी अधिकारी श्यामला राव रुया अस्पताल पहुंचे हैं और चिकित्सा सेवाओं की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि जब टोकन जारी करने वाले केंद्र में एक कर्मचारी की तबीयत खराब हुई तो उसे अस्पताल ले जाने के लिए केंद्र के दरवाजे खोले गए। इस बीच वहां एकत्रित भक्तों ने सोचा कि क्यू लाइन टोकन जारी करने के लिए खोली गई है और वे तुरंत दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान भगदड़ मच गई। बता दें कि वैकुंठ दर्शन के लिए इस महीने के पहले तीन दिनों 10, 11 और 12 तारीख के लिए 1.20 लाख टोकन गुरुवार सुबह जारी किए जाने हैं। शेष दिनों के बारे में तिरुपति तिरुमला प्रशासन ने कहा कि यह संबंधित तिथियों पर तिरुपति में विष्णुनिवासम, श्रीनिवासम और भूदेवी परिसरों में दिया जाएगा। लेकिन अब इस हालात में, भक्तों की भीड़ के कारण, आज रात से टोकन जारी किए जा रहे हैं। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)  
  • 3 कैंटरों की भीषण टक्कर में तीनों चालकों की हुई मौत

    3 कैंटरों की भीषण टक्कर में तीनों चालकों की हुई मौत

    हाथरस: देश भर में घने कोहरे का कहर जारी है। वहीं कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसों में बढ़ौतरी हो रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से सामने आया है। जहां घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे माइलस्टोन 142 के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में तीनों ड्राइवरों की मौके मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।

    सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव में मिढावली के पास माइलस्टोन 142 पर तीन कैंटर गाड़िया आपस में टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीनों कैंटर चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और इनके परिवार को सूचित किया। इन तीनों युवकों की पहचान हो गई है।

    पुलिस ने तीनों वाहनों को भी वहां से हटवा कर यातायात व्यवस्था सुचारू करा दिया। घने कोहरे में इस समय आपस में वाहन टकरा रहे हैं और भीषण हादसे हो रहे हैं। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 142 के पास यह हादसा हुआ है। आगरा से नोएडा की तरफ एक कैंटर जा रहा था। इसके पीछे एक कैंटर दूसरे कैंटर को जंजीर से बांधकर ले जा रहा था। इसी दौरान गांव मिढावली के निकट टोचन वाली जंजीर टूट गई। दोनो कैंटर के चालक इसे ठीक ही कर रहे थे कि था तभी पीछे एक अन्य तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी।

    इस हादसे में तीनों कैंटर चालकों की मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में एक कैंटर चालक रंजीत पुत्र विकास निवासी गांव नगला उम्मेद थाना हाथरस गेट का रहने वाला था। वही दूसरा कैंटर चालक राहुल पुत्र इंस्पेक्टर सिंह निवासी गांव काला खेत सोनई जिला मैनपुरी है, तीसरे कैंटर का चालक तरुण निवासी किरावली आगरा बताया जा रहा है।

     

  • JEE स्टूडेंट ने लगाया फंदा, 2 साल से कर रहा था एग्जाम की तैयारी

    JEE स्टूडेंट ने लगाया फंदा, 2 साल से कर रहा था एग्जाम की तैयारी

    कोटाः हॉस्टल के कमरे में JEE स्टूडेंट ने फंदा लगा लिया। सुसाइड का पता तब चला जब हॉस्टल मालिक रूम चेक करने पहुंचा। जिसके तुरंत बाद उसने पुलिस और परिवार को सुसाइड संबंधी जानकारी दी। घटना जवाहर नगर थाना इलाके की है। एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि स्टूडेंट नीरज जाट (19) हरियाणा के नावा महेंद्रगढ़ का रहने वाला था। 2 साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था। उसने मंगलवार रात सुसाइड कर लिया। शव को एमबीबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार परिवार के आने पर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

    सैनी ने बताया कि स्टूडेंट राजीव गांधी नगर क्षेत्र में आनंद कुंज रेजिडेंसी में हॉस्टल में रहता था। स्टाफ ने बताया कि नीरज मंगलवार शाम अपने दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गया था। रात में अटेंडेंस लेने के दौरान उसने कमरा नहीं खोला। रोशनदान से झांककर देखा, तब सुसाइड का पता चला।

  • आर्मी का कैप्टन बन महिलाओं का करता था शारीरिक शोषण, पुलिस के हत्थे चढ़ा

    आर्मी का कैप्टन बन महिलाओं का करता था शारीरिक शोषण, पुलिस के हत्थे चढ़ा

    लखनऊः ठग और शातिर बदमाश हमेशा अलग-अलग तरीकों से भोले-भाले लोगों को ठगने की योजनाएं बनाते ही रहते हैं। ताजा मामला लखनऊ के सरोजनीनगर से सामने आया है जहां, पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सेना का कैप्टन बताकर महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाता था और उनसे लाखों की ठगी करता था। एक महिला को जब इस धोखाधड़ी का पता चला, तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी असलियत सबसे सामने लाई।

    जानकारी देते हुए DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी उड़ीसा के बालेचर का रहने वाला है। उसका नाम हैदर अली बेग है। आरोपी युवक को सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के गहरू गांव के पास से पकड़ा गया। आरोपी हार्तिक पुत्र सीनू बैगलोनित के नाम से फर्जी कागजात बनवाकर लखनऊ में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी से आर्मी मेडिकल कोर की बैज लगी वर्दी, चैंपियन फोर्स की वर्दी के 3-स्टार बरामद किए हैं। साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड और फर्जी आर्मी कैंटीन का कार्ड भी बरामद किया गया है।

    उन्होंने बताया कि सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने लिखित शिकायत दी थी कि महिला का पति शराब पीने के आदी था तथा अक्सर उससे मारपीट करता था जिसके चलते उन दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। इसी बीच महिला की इंस्टाग्राम पर हार्तिक से मुलाकात हुई।

    दोनों के बीच शादी तक बात आने के बाद हार्तिक महिला के घर भी आने-जाने लगा। खुद को हिंदू बताने वाला आरोपी महिला से फिजिकल रिलेशन बनाता रहा और महिला को शादी का झांसा देकर धीरे-धीरे हार्तिक ने महिला से जेवर ले लिए। फिर उनको बेच दिया और करीब 4.5 लाख रुपए अपने पास रख लिए। महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने मुकदमा दर्ज करवाया था।

    DCP ने बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम पर युवतियों से दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाता था। वर्दी पहनकर खुद को आर्मी का जवान बताता था और महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसा कर उनका यौन शोषण करता था और उनका विश्वास जीतकर नकदी व जेवर ऐंठ लेता था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसने कई युवकों को भी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपए ठगे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • यौन शोषण मामले में आसाराम बापू को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

    यौन शोषण मामले में आसाराम बापू को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट में आसाराम बापू को को लेकर सुनवाई हुई। 2013 के रेप केस मामले में जेल में बंद आसाराम बापू को कोर्ट ने जमानत दे दी है। बताया जा रहा है कि आसाराम बापू को यह बेल मेडिकल ग्राउंड पर दी गई है। हालांकि इस दौरान कड़ी शर्ते भी लागू रहेंगी। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आसाराम सबूत से छेड़छाड़ की कोशिश नहीं करेगा और ही किसी समर्थक से मिलेगा। जस्टिम एमएम सुंदरेश और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ ने यह आदेश जारी किया। अदालत ने कहा कि 86 वर्षीय आसाराम हृदय रोग के अलावा उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं।

    आसाराम बापू अंतरिम जमानत की अवधि में अपने फॉलोवर्स और अनुयायियों से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू को अंतरिम जमानत 31 मार्च तक दी है। आसाराम बापू 17 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद छह दिन पहले ही राजस्थान की जोधपुर जेल में वापस लौटे थे। आसाराम को जोधपुर पुलिस ने 31 अगस्त 2013 को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया था और तब से वे जेल में हैं। एक किशोरी ने उन पर जोधपुर के पास मणई गांव में स्थित उनके आश्रम में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली यह लड़की आश्रम में छात्रा थी। आसाराम बापू को इसके अलावा गांधीनगर की अदालत ने बलात्कार के मामले में सजा दी थी। इस मामले में आसाराम को सेशन कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आसाराम के खिलाफ रेप का यह मामला साल 2013 में दर्ज हुआ था। पीड़िता के साथ रेप की वारदात साल 2001 से 2006 के बीच हुई थी। यह मामला अहमदाबाद के चांदखेड़ा थाने में दर्ज हुआ था। आसाराम पिछले साढ़े 11 साल से जेल में हैं। आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ भी दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में साईं को उम्रकैद हुई है। वह सूरत की जेल में बंद है।

  • चश्मे में कैमरा लगा प्रभु राम की खींच रहा था तस्वीरें, पुलिस ने दबोचा

    चश्मे में कैमरा लगा प्रभु राम की खींच रहा था तस्वीरें, पुलिस ने दबोचा

    यूपी डेस्क। अयोध्या के राम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, राम जन्मभूमि परिसर से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। इस युवक के चश्मे में कैमरा लगा हुआ था और वह इस कैमरे के जरिए राम जन्मभूमि परिसर की तस्वीरें क्लिक कर रहा था। इसी दौरान सुरक्षा में लगे जवान को शक होते तुरंत उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी की पहचान वडोदरा निवासी जयकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस युवक के चश्मे में कैमरा लगा हुआ था। इस कैमरे से युवक राम जन्मभूमि परिसर में फोटो क्लिक कर रहा था। घटना कल देर शाम की बताई जा रही है।

    मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने शक के आधार पर चश्मे की जांच की और चश्में में कैमरा पाया गया। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। खुफिया एजेंट जांच में जुट गए हैं।

    सुरक्षा को लेकर जवान मुस्तैद
    यूपी के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है। ऐसे में श्रद्धालुओं और मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में रहती है। हालही में खबर सामने आई थी कि यहां श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। खबर ये थी कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई जाएंगी। ऐसा करने से श्रद्धालुओं को पहली मंजिल पर चढ़ने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  • CM आतिशी का आरोप- केंद्र ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का 3 महीने में 2 बार छीना घर

    CM आतिशी का आरोप- केंद्र ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का 3 महीने में 2 बार छीना घर

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आवंटन रद्द करके दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का आधिकारिक आवास छीन लिया है। आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि केंद्र सरकार चाहे जो भी करे, वह दिल्ली के लोगों के लिए काम करती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, आधिकारिक आवास मेरे लिए मायने नहीं रखता। जरूरत पड़ने पर मैं सड़कों पर उतरकर दिल्ली के लोगों के लिए काम करूंगी।

    आतिशी ने कहा, जब उन्होंने मेरा आधिकारिक आवास छीन लिया, तो मैंने हमारी महिलाओं को 2,100 रुपये देने का संकल्प लिया था। मैं हमारे बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करूंगी। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे।

  • Allu Arjun ने संध्या थिएटर हादसे में घायल बच्चे से की मुलाकात, देखें वीडियो

    Allu Arjun ने संध्या थिएटर हादसे में घायल बच्चे से की मुलाकात, देखें वीडियो

    मुंबईः एक्टर अल्लू अर्जुन हाल ही में संध्या थिएटर हादसे के चलते काफी चर्चा में रहे थे। यह घटना 4 दिसंबर, 2024 को एक्टर की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हुई थी, जिसका परिणाम यह रहा कि रेवती नाम की एक महिला को अपनी जान गवानी पड़ी और उनके बेटे श्री तेजा अभी भी गंभीर हालत में हैं। अब एक्टर अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे श्री तेज से हैदराबाद के बेगमपेट में KIMS अस्पताल में मुलाकात की। अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे के लिए अपनी चिंता व्यक्त की, जो घटना के बाद कई हफ्तों तक वेंटिलेटर पर था। श्री तेज के 24 दिसंबर तक ठीक होने के सकारात्मक संकेत मिले थे। श्री तेजा ने कथित तौर पर 20 दिनों तक प्रतिक्रिया न देने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी थी। श्री तेज के पिता भास्कर ने अल्लू अर्जुन के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बच्चे ने 20 दिनों के बाद प्रतिक्रिया दी। वह आज प्रतिक्रिया दे रहा है। उन्होंने कहा कि अल्लू अर्जुन और तेलंगाना सरकार हमारा समर्थन कर रहे हैं।” श्री तेजा से मिलने के अलावा अल्लू अर्जुन अपने कानूनी दायित्वों को भी पूरा कर रहे हैं। 5 जनवरी, 2025 को अल्लू अर्जुन ने जमानत प्रक्रिया के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन जाकर नामपल्ली कोर्ट द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन किया। घटना के बाद अभिनेता को नियमित जमानत दी गई थी, लेकिन अदालत ने पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने सहित कुछ शर्तें लगाई थीं। वहीं मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी, 2025 को होनी है।
  • प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा उलटफेर, 11 IAS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट

    प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा उलटफेर, 11 IAS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट

    IAS Transfer News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में नए साल पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले लगातार जारी है। वहीं, इसी क्रम में तबादला सूची जारी करते हुए 11 IAS आधिकारियों का Transfer कर दिया है। जारी सूची के मुताबिक गृह विभाग में सचिव पद पर तैनात आईएएस विवेक को आजमगढ़ मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं आईएएस बालकृष्ण त्रिपाठी को विन्ध्याचल मंडल तो आईएएस अजीत कुमार को चित्रकूट धाम मंडल का कमिश्रन बनाया गया है। जिनकी नीचे दी गई सूची निम्न है।

     

  • खदान में डूबने से 3 की मौत, अन्य की तलाश में जुटीं सेना-NDRF की टीमें

    खदान में डूबने से 3 की मौत, अन्य की तलाश में जुटीं सेना-NDRF की टीमें

    गुवाहाटी: असम के खदान दिमा हसाओ जिले में एक कोयला खदान में पानी भर जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार 8 मजदूर खदान में फंस गए थे। बचाव दल के सदस्य रात भर काम करते रहे। इस दौरान उन्हें 3 शव दिखाई दिए हैं, लेकिन अभी तक निकाले नहीं गए हैं। सेना के गोताखोर, हेलीकॉप्टर और इंजीनियर बचाव कार्य में जुटे हैं। दिमा हसाओ के पुलिस प्रमुख मयंक कुमार ने बताया कि खदान में अंदर से पानी भर गया। खनिकों ने शायद पानी की कोई नाली तोड़ दी होगी।

    इससे पानी निकला और खदान में भर गया। सेना, NDRF और SDRF की टीमें खनिकों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। सेना ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें बचावकर्मी रस्सियों, क्रेन और दूसरे उपकरणों के साथ खदान के किनारे खड़े दिख रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बचाव कार्यों में मदद के लिए सेना को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा क इस त्वरित प्रतिक्रिया के लिए बहुत-बहुत आभार। हम अपने श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। कोयला खदान में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

    एक अधिकारी ने बताया कि पानी को बाहर निकालने के लिए दो मशीनें भी लगाई गईं हैं। उमरांगसो में स्थित असम कोयला खदान में अचानक पानी भर जाने के कारण सोमवार से ही नौ मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। खदान के कर्मचारियों के अनुसार, खदान के अंदर लगभग 15 श्रमिक थे। हालांकि अधिकारियों ने संख्या की पुष्टि नहीं की। मुख्यमंत्री ने फंसे हुए मजदूरों के नाम बताए हैं जिनमें- गंगा बहादुर श्रेथ, हुसैन अली, जाकिर हुसैन, सरपा बर्मन, मुस्तफा शेख, खुशी मोहन राय, संजीत सरकार, लिजान मगर और सरत गोयारी शामिल हैं।