Category: National

  • घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले नाबालिग भाई-बहन

    घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले नाबालिग भाई-बहन

    नई दिल्ली : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार बारामूला के फिरोजपोरा तंगमर्ग में एक आवासीय शेड में आग लग गई। इस घटना में 2 दो नाबालिग भाई-बहन जिंदा जल गए। मृतक बच्चों की पहचान मीना अशरफ (4) और मुंतज़िर अशरफ (3 महीने) के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार आज दोपहर फिरोजपोरा तंगमर्ग में मोहम्मद अशरफ डार पुत्र गुलाम नबी डार के आवासीय शेड में भीषण आग लग गई। घटना के दौरान मृतक बच्चों की मां सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी। जब वह वापिस लौटी तो उसने शेड में आग लगी देखी।

    प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग की लपटें तेजी से लकड़ी के ढांचे में फैल गईं, जिसके दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव प्रयासों के बावजूद भाई-बहन को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

  • ब्रेड बनाने वाली कंपनी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    ब्रेड बनाने वाली कंपनी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 एक्सटेंशन-2 में ब्रेड बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना दमकल को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और कंपनी में लगे टिन शेड को हटाकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गई।ऐसा प्रतीत होता है कि इस हादसे में कंपनी का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

  • Train में युवक की हत्या, 4 गिरफ्तार

    Train में युवक की हत्या, 4 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नागपुर में चलती ट्रेन में युवक की हत्या की खबर सामने आई है। यह वारदात दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में हुई, जो हैदराबाद से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान नागपुर में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान शशांक रामसिंह राज(30)के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार 4 लुटेरों ने एक यात्री से मोबाइल और 1700 रुपए लूटे थे। जिसका पीड़ित यात्री ने मोबाइल लुटेरों का विरोध किया तो, लुटेरों ने चलती ट्रेन में यात्री की जमकर पिटाई की। आरोपियों ने युवक को इतना मारा कि उसने मौके पर ही मौत हो गई। नागपुर रेलवे पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान मोहमद फैयाज, सय्यद समीर, मोहमद अमात और मोहमद खैसर के तौर पर हुई है। ये सभी हैदराबाद के रहने वाले हैं और दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • मारुति वैन में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    मारुति वैन में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी मारुति वैन में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खुर्दमऊ गांव में घर के बाहर खड़ी वैन में आग लगी। घटना को लेकर इलाका निवासियों में अफरा-तफरी का माहौल पाया गया। बताया जा रहा है कि वैन में अवैध तरीके से LPG किट लगी हुई थी। इस दौरान लोगो में कार में आग लगने के दौरान ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है।

    घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कार जलकर राख हो गई। आग लगने की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है।

  • Bus और Ambulance की भीषण टक्कर में मरीज समेत 6 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Bus और Ambulance की भीषण टक्कर में मरीज समेत 6 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बस और एंबुलेंस में टक्कर होने की घटना सामने आई है। घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रानीबाजार हुई, जहां बहराइच से मरीज लेकर लखनऊ जा रही एंबुलेंस और रोडवेज बस की टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मरीज समेत एंबुलेंस चालक और अन्य 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार, बहराइच निवासी 23 वर्षीय मरीज दिव्यांशु को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था।

    एंबुलेंस चालक तुलसीराम और एमटी रामदेव मरीज को लेकर जा रहे थे तभी यह टक्कर हुई। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही, एंबुलेंस में मौजूद रामदेव, मरीज दिव्यांशु और उनके माता-पिता ओमप्रकाश व पूनम को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर लगे आरोप

    महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर लगे आरोप

    नई दिल्ली : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। मृतका की पहचान नेहा बाजपेयी के तौर पर हुई है। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर गला घोंटकर हत्या करने का आराेप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार नेहा की सास ने उसके मायके में सूचना दी कि सर्दी लगने से नेहा की मौत हुई है।

    जिसके बाद नेहा के मायके वाले जब घटनास्थल पहुंचे तो वहां शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस बीच उन्होंने शव को देखा तो नेहा के गले में रस्सी के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसकी गला घोंट कर हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    हमीरपुर जिले के मवईजार गांव निवासी देवेश द्विवेदी ने बताया कि बुआ नेहा दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थीं। वह बीएड की हुई थी और सीटेट की तैयारी कर रहीं थीं। नेहा के पिता का निधन हो चुका है। घर में मां पुनिया देवी हैं। भतीजे के मुताबिक आठ साल पहले फूफा दुर्गेश बाजपेयी का निधन होने के बाद वह शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन ससुराल के दबाव में उन्होंने देवर धर्मेंश बाजपेयी से शादी की थी।

  • Expressway पर चलती BUS बनी आग का गोला, देखें वीडियो

    Expressway पर चलती BUS बनी आग का गोला, देखें वीडियो

    मथुराः यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में अचनाक आग लग गई। जैसे ही ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया। इस दौरान देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। ड्राईवर और कंडक्टर ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की घटना के दौरान गश्त कर रही पीआरबी 1939 की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और पीआरबी पुलिस ने इलाका पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे की अधिकारियों को घटना की सूचना दी।


    थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 135 के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आज सुबह करीब 10:30 बजे नोएडा के परी चौक से महाराष्ट्र के लिए चली एक प्राइवेट बस अचानक से धुआं निकलने लगा धुंआ निकलता देख बस चालक ने बस को साइड किनारे खड़ा कर दिया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग की ऊंची लपटों को देख हाईवे पर हड़कंप मच गया और दौड़ते वाहनों के पहिए थम गए। घटना को देख राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

    सूचना पाकर हाईवे पर गस्त कर रही पीआरबी 1939 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पीआरबी पुलिस ने थाना बलदेव पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर इलाका पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और बस में लगी भीषण आग को बुझाने का प्रयास किया। बस में भीषण आग लगी हुई थी और हाईवे पर भी अन्य वाहनों के पहिये थम गए। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की गाड़ी ने बस में लगी आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

    बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बस में कोई भी सवारी नहीं थी। बस पूरी तरह से खाली थी और केवल ड्राइवर था। ड्राइवर ने जैसे ही बस से धुंआ ने निकलता हुआ देखा, उसने बस को साइड लगाया और कूदकर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी ने बताया गया कि बस ड्राइवर देवदास पुत्र काशीनाथ निवासी बीलबाड़ी थाना बसवा जिला विदर कर्नाटक का रहने वाला है, जो खाली गाड़ी को नोएडा के परी चौक से महाराष्ट्र के लिए लेकर जा रहा था।

     

     

  • बाइक सवार 2 युवक नहर में गिरे, एक की तलाश जारी, देखें वीडियो

    बाइक सवार 2 युवक नहर में गिरे, एक की तलाश जारी, देखें वीडियो

    कोटाः यहां के कैथून थाना क्षेत्र में बुधवार रात 2 बाइक सवार भाई नहर में गिर गए। एक युवक को बाहर निकाल लिया गया। वहीं दूसरे युवक की SDRF की टीम तलाश कर रही है। दोनों भाई काम खत्म करके वापस कोटा लौट रहे थे। रामनगर की पुलिया के पास घुमाव पर बाइक नहर की दीवार पर टकरा गई और दोनों नहर में गिर गए।

    जानकारी देते हुए एसडीआरएफ के हेड कॉन्स्टेबल मुकेश ने बताया कि बुधवार रात 7 से 8 बजे के बीच कैथून थाने से 5 किलोमीटर दूर रामनगर की पुलिया के पास दो भाई तोहित (24) और निजाम (32) निवासी जयश्रीविहार, रायपुर टाइल का काम खत्म करके रात 8 बजे के करीब वापस कोटा लौट रहे थे। इस दौरान अंधेरा होने के चलते उनकी बाइक पुलिया के पास घुमाव के पास दीवार से टकरा गई। हम दोनों बाइक से उछलकर नहर में गिर गए।

    मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मुझे बाहर निकाल लिया। निजाम को भी पकड़ा लेकिन मोटी जॉकेट के कारण वह वापस नहर में गिर गया। आज सुबह युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची है। नहर में बोट डालकर सर्च अभियान शुरू किया गया है। एसडीआरएफ टीम ने जल्द दूसरे लड़के को ढूंढने की बात कही।

  • BJP नेता अमित मालवीय और MP मनोज तिवारी को AAP Party के MP ने भेजा लीगल नोटिस

    BJP नेता अमित मालवीय और MP मनोज तिवारी को AAP Party के MP ने भेजा लीगल नोटिस

    नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं दिल्ली में अब चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। इस दौरान आज आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अमित मालवीय और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इस मामले में अब सजंय सिंह ने दोनों को लीगल नोटिस भेजा है।

  • Birthday Cake काट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पीठ और सीने को किया छलनी

    Birthday Cake काट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पीठ और सीने को किया छलनी

    जबलपुरः जिले में नववर्ष के पहले दिन ही मर्डर का मामला सामने आया है। घटना हनुमानताल थाना क्षेत्र के मोहरिया इलाके की है, जहां 25 वर्षीय समीर मंसूरी की 2 युवकों ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, 2 माह पहले आरोपी सैफू और समीर के बीच छोटी सी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें समीर ने सैफू के साथ मारपीट की थी। इसी बदले की भावना से सैफू लगातार समीर की हत्या की योजना बना रहा था। बुधवार रात को सैफू के दोस्त आरिफ ने उसे बताया कि समीर का जन्मदिन है और वह मोहरिया में एक किराए के मकान में दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा है।

    यह सुनते ही सैफू ने ठान लिया कि उसी दिन समीर की मौत होगी। जब समीर 1 जनवरी की रात छत पर अपना बर्डे केक काट रहा था कि सैफू और आरिफ ने समीर के घर पहुंचकर छत पर चढ़कर बिना कुछ कहे दो गोली मारी, जो समीर के सीने और पीठ में लगी। गोली लगने के बाद समीर वहीं गिर पड़ा, जबकि सैफू और आरिफ वहां से फरार हो गए।

    घटना के बाद समीर के दोस्तों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान रात में समीर की मौत हो गई।

    वारदात की सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और समीर की हत्या के आरोप में सेफू और आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटा रही है की हत्या करने के लिए आरोपी ने पिस्टल कहां से और किससे ली थी।