Category: National

  • Train पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक से मिला गैस सिलेंडर, जांच शुरू

    Train पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक से मिला गैस सिलेंडर, जांच शुरू

    चौबेपुरः रेल लाइनों पर सिलेंडर मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। इस बार फिर शिवराजपुर इलाके में 5 किलो वाला एक एलपीजी सिलेंडर रेलवे ट्रैक के पास मिला है। शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम में क्रासिंग संख्या 45 के पास रेलवे ट्रैक पर खाली गैस सिलेंडर मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे पुलिस व जीआरपी ने गैस सिलेंडर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एसपी जीआरपी ने मौके पर जांच की और किसी शरारती तत्व का हाथ माना है।

    घटनास्थल से कुछ दूरी पर चार माह पहले ट्रैक पर गैस सिलेंडर रख कर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश की गई थी। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था। शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से मुड़ेरी गांव के पास 8 सितंबर की रात रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई थी। इस घटना की जांच के बाद भी अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। एनआइए ने जांच में किसी आतंकी साजिश से इन्कार किया था। हालांकि 5 किलो वाला ये खाली सिलेंडर मंगलवार की रात शिवराजपुर स्टेशन के 100 मीटर के आसपास मिला है।

    पुराने मामले में पुलिस के साथ-साथ एटीएस ने भी जांच की थी, लेकिन कोई खुलासा अब तक नहीं हो पाया। उसके कुछ दिनों बाद कानपुर में ही प्रेमपुर स्टेशन पर रेलवे लाइन के बीच एक 5 किलो का सिलेंडर मिला था उस मामले में भी रेलवे पुलिस अभी तक जांच कर रही है। यह सिलेंडर मंगलवार की रात को बरामद हुआ है जिसकी सूचना पर जीआरपी और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी और रेलवे के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस मामले में रेलवेकर्मी रमेश चंद्र की शिकायत पर फर्रुखाबाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

     

  • Punjab, Delhi, Haryana समेत कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी का Alert जारी, बारिश- बर्फबारी की चेतावनी

    Punjab, Delhi, Haryana समेत कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी का Alert जारी, बारिश- बर्फबारी की चेतावनी

    नई दिल्ली : नए साल में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी अगले दो दिन यहां पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

    मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही हरियाणा-चंडीगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तीन जनवरी तक घना कोहरा पड़ सकता है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा 06 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है

    राजस्थान में भी ठंड बढ़ गई है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आईएमडी के अनुसार, जयपुर में बुधवार सुबह 8:30 बजे तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर और चुरू में तापमान क्रमश: 7 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड जारी है और कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। ठंड के कारण डल झील की सतह जम गई।

  • Walk पर निकले मंत्री को Auto ने मारी टक्कर, घायल

    Walk पर निकले मंत्री को Auto ने मारी टक्कर, घायल

    नई दिल्ली : बिहार सरकार के मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा मॉर्निंक वॉक के दौरान हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह एक ऑटो ने टक्कर मार दी। इस दौरान उनके सिर और पैर में चोट लगी है। हादसा महिषी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बॉडीगार्ड के घायल हुआ है। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

    फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नए साल पर अपने गांव बलिया सिमर पहुंचे मंत्री आज सुबह मॉर्निंग वॉकिंग के लिए गार्ड के साथ घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उनको टक्कर मार दी और वह गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    दो से तीन घंटे इलाज चला और सामान्य होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मंत्री को सिर के पिछले हिस्से और पांव में चोट लगी है, उनका इलाज किया गया और उनके गार्ड को हाथ और पैर में चोट लगी है। इलाज के दौरान सामान्य स्थिति होने पर मंत्री के विशेष आग्रह पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया

  • नौसरबाजो ने RBI बनकर बुजुर्ग महिला को किया Digital Arrest, 1 करोड़ रुपए ठगे

    नौसरबाजो ने RBI बनकर बुजुर्ग महिला को किया Digital Arrest, 1 करोड़ रुपए ठगे

    मुंबईः नौसरबाज हमेशा नए-नए तरीके अपनाकर भोले-भाले लोगों को ठगने का काम करते रहते हैं। ताजा मामला मुंबई से सामने आया है जहां, साइबर जालसाजों ने एक बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी की। जालसाजों ने 68-वर्षीय महिला पर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया और इससे बचने के वास्ते पैसों का भुगतान करने के लिए दबाव डाला।

    जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि नवंबर में अपराध शाखा के साइबर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में महिला ने बताया था कि उन्हें एक अज्ञात महिला का फोन आया, जिसने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अधिकारी बता पीड़िता को क्रेडिट कार्ड का बकाया न चुकाने पर मामला दर्ज करवाने की धमकी दी और हैदराबाद पुलिस से बात करने के लिए कहा। इसके बाद खुद को एक पुलिस अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने पीड़िता से बात की।

    अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति (फर्जी पुलिस अधिकारी) ने दावा किया कि पीड़िता के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हैदराबाद में 500 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी में किया गया और उसके खाते में 20 लाख रुपये जमा किए गए। इसके बाद उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह कॉल को सीबीआई अधिकारी को ट्रांसफर कर रहा है।

    फिर सीबीआई अधिकारी ने पीड़ित महिला को वीडियो कॉल किया और उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि जालसाजों ने उससे कहा कि अगर वह खुद को गिरफ्तारी से बचाना चाहती है तो उसे दिए गए बैंक खातों में पैसा जमा करना होगा। इसके बाद महिला ने एक महीने के भीतर करीब 1.25 करोड़ रुपये जमा कर दिए। बाद में जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर ठग की तलाश के लिए अकाऊंट्स की चैकिंग की जा रही है।

  • Human Rights Justice Commission का फर्जी अध्यक्ष गाड़ी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Human Rights Justice Commission का फर्जी अध्यक्ष गाड़ी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों आरोपी खुद ने मानव अधिकार आयोग का अध्यक्ष बताकर सुरक्षा मांगी थी। आरोपी अनस मलिक मुरादाबाद के कांठ रोड का रहने वाला है और फॉल सीलिंग का काम करता था।

    बताया गया कि उसने 8 नवंबर को 2 दिवसीय कार्यक्रम पर मुरादाबाद, गाजियाबाद, अमरोहा और नोएडा के डीएम को पत्र भेजकर प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा की मांग की थी। वहीं, आरोपी पर शक होने पर पुलिस कमिश्नर ने जांच शुरू कराई, तब पता चला कि आरोपी फर्जी अध्यक्ष है। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पहले गजरौला में पुलिस सुरक्षा प्राप्त कर ली थी।

    आरोपी ने अपनी प्रदेश सरकार में पकड़ बताकर 2 युवकों को पुलिस में भर्ती कराने की बात कही थी, उनके एडमिट कार्ड भी बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अनस मलिक अपने क्षेत्रीय नेताओं के संपर्क में आने बाद मानव अधिकार न्याय आयोग ओर नीति आयोग का फर्जी अध्यक्ष बना था। पुलिस ने आरोपी अनस के पास से एक अरदली साफा, फर्जी लैटर पैड समेत अन्य फर्जी कागजात और गाड़ी बरामद की है।

     

  • SSP दफ्तर के सामने युवक ने लगाई आग, प्रशासन में मची भगदड़, देखें वीडियो

    SSP दफ्तर के सामने युवक ने लगाई आग, प्रशासन में मची भगदड़, देखें वीडियो

    बदायूं : उत्तर प्रदेश बदायूं में एक युवक ने परेशान होकर एसएसपी दफ्तर के सामने खुद को आग लगा ली। आग लगने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। वहीं एसएसपी दफ्तर के सामने युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाने को लेकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद तुरंत पुलिस कर्मियों ने भागकर आग से झुलस रहे युवक को बचाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि युवक द्वारा आग लगाने का कारण पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा हैकि दफ्तर में एसएसपी बृजेश कुमार जनता की शिकायतें सुन रहे थे। वहीं दफ्तर के बाहर युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना के बाद एसएसपी ने बाहर निकल कर तुरंत गाड़ी से युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।  
  • Instagram Reels बनाने के शौंक ने ली 19 वर्षीय युवक की जान, 2 दोस्त काबू

    Instagram Reels बनाने के शौंक ने ली 19 वर्षीय युवक की जान, 2 दोस्त काबू

    झारखंडः आजकल रील्स बनाने का शौंक युवाओं में काफी हद तक बढ़ता ही जा रही है। कई बार इसी शौंक की वजह से कई लोग अपनी जान को खतरे में डालने से भी नहीं कतराते। ऐसा ही मामला झारखंड के कदमा टोल ब्रिज से सामने आया है जहां, नशे की हालत में युवक इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए ब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया और बेलंस बिगड़ने से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

    जानकारी मुताबिक, रील्स बनाने का शौकीन आदित्यपुर के इच्छापुर का रहने वाला संभव ठाकुर (19) नशे की हालत में अपने दोस्त शुभम मिश्रा (19) के साथ मंगलवार की रात करीब 10 बजे रील बनाने के चक्कर में कदमा टोल ब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया। इस दौरान रवि रंजन (16) मोबाइल से दोनों की वीडियो बना रहा था। लेकिन पैर फिसलने से संभव पीठ के बल खरकई नदी में पत्थर पर जा गिरा। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    संभव के साथी शुभम मिश्रा ने बताया कि वह सोमनाथ मुखी की बाइक लेकर घूमने निकला था। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर थे। शराब खरीदने के बाद सीतारामपुर डैम गए। वहां शराब पी। इसके बाद शाम में घूमने के लिए निकल गए। संभव ने रात में मरीन ड्राइव पर घूमने की इच्छा जताई। इसके बाद तीनों मरीन ड्राइव की ओर चले गए। इसी बीच कदमा टोल ब्रिज के पास संभव वीडियो बनाने लगा।

    फिर वह रेलिंग पर चढ़ गया और मुझे भी रेलिंग पर चढ़ने बोला। दोनों रेलिंग पर चढ़ वीडियो बना रहे थे। इसी क्रम में संभव का पैर फिसल गया। वह पुल के नीचे पत्थर पर जा गिरा। हमने काफी शोर मचाया, लेकिन कोई भी बचाने के लिए नहीं रुका।

    पुलिस ने संभव के दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया है। संभव के परिजन भी टीएमएच पहुंचे। संभव जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्नातक फर्स्ट ईयर का छात्र था। इंस्टाग्राम पर उसके 18.9 हजार फॉलोअर्स हैं।

    इधर, संभव का शव टीएमएच पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों के बीच आपस में ही मारपीट हो गई। पुलिस के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद शव को शीतगृह में रखा गया।

  • पेट्रोल पंप के पास पलटी तेज रफ्तार कार, 9 घायल, देखें वीडियो

    पेट्रोल पंप के पास पलटी तेज रफ्तार कार, 9 घायल, देखें वीडियो

    बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। यह पूरा मामला जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास का है।


    जहां, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने से सवारियों में चीख-पुकार मच गई और हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से पास के एक अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस घटना से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया और करीब 20 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवया और वहां पर मौजूद लोगों को भी अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने का निर्देश दिया।

    नहटौर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। कार में सवार लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एक बार उनकी पहचान हो जाए तो हमें कार्रवाई करने में आसानी होगी। घायल हुए 9 लोगों में से तीन की हालत काफी गंभीर है। उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

  • National Highway पर कॉटन से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    National Highway पर कॉटन से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    अमरोहा: नेशनल हाईवे 9 के गांव निलिखेड़ी के पास कॉटन से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात ट्रक का टायर फटने से यह हादसा हुआ है। ट्रक के टायर फटने के बाद हुए धमाके से ट्रक में आग लग गई, जिसके बाद आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।


    गनीमत यह रही हादसे के दौरान ट्रक चालक ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दमकल विभाग के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे किया।

    वहीं पुलिस ने ट्रैफिक रूट को डायवर्ट करके जाम को खुलवाया। दमकल विभाग का कहना है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। लेकिन ट्रक में भारी मात्रा में कॉटन होने के चलते आग ज्यादा भड़क गई। जिसके चलते ट्रक आग की चपेट में आने से झुलस गया।

  • नव वर्ष के जश्न दौरान बाइक सवार 3 लुटेरों और पुलिस में चली गोलियां, देखें वीडियो

    नव वर्ष के जश्न दौरान बाइक सवार 3 लुटेरों और पुलिस में चली गोलियां, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः देश भर में नव वर्ष को लेकर देर रात जश्न मनाया गया। वहीं इस जश्न के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना पुलिस की पुस्ता रोड के आस-पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार 3 बदमाशों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की और से की गई जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक और लूट के 9500 रुपये बरामद किए है।


    पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ईकोटेक-3 थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात पुलिस टीम पुस्ता रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार युवक नहीं रूके और पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मोटर साईकिल से नया गाँव इलाहाबास की तरफ भागने लगे। इस दौरान पुलिस वालो को अपने नजदीक आता देख उन लडकों ने मोटर साईकिल को मोड कर कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे।

    जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान टीटू पुत्र मुकेश जाटव निवासी मिठास वाली गली ग्राम शहदरा थाना सैक्टर 142, आकाश गुप्ता उर्फ चमन पुत्र अवधेश गुप्ता निवासी ग्राम बेला थाना मूसाझाग जिला बदायूं हालपता ग्राम इलाहाबास थाना फेस-2, खालिद पुत्र लियाकत निवासी ग्राम शहदरा थाना सैक्टर 142 के रूप में हुई है।

    पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने 28 दिसंबर को रात के समय अर्टिगा कार चालक के साथ लूटपाट की गयी थी। आरोपियों के पास से लूटे गए 9500 रूपये नगद और चोरी की बाइक बरामद हुई है।