Category: National

  • Hotel में 5 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Hotel में 5 लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने हत्या की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है। यह पूरी घटना लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत से सामने आई है। आरोपी की पहचान अरशद(24) के तौर पर हुई है। आरोपी ने अपनी 4 बहनों और मां यानी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। अरशद उत्तर प्रदेश के ही आगरा जिले के कुबेरपुर, तेहड़ी बगियार के इस्लाम नगर का रहने वाला है। आरोपी अरशद को हत्या वाले घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया गया है।इस खौफनाक हत्याकांड घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस की ओर से इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और होटल के कमरे में 5 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक शख्स अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उसने पारिवारिक कलह के कारण अपनी 4 बहनों और मां की हत्या की है।
  • खड़ी Bus में Truck की टक्कर से लगी आग, सवारियों में मची भगदड़, देखें CCTV

    खड़ी Bus में Truck की टक्कर से लगी आग, सवारियों में मची भगदड़, देखें CCTV

    राजस्थानः नए साल के एक दिन पहले ट्रक और बस में टक्कर हो गई। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बस सवारियों को उतार रही थी, इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मारी दी और 50 मीटर तक बस को घसीटता हुआ ले गया।


    हादसे में बस में आग लग गई, जिसके चलते सवारियों में भगदड़ मच गई और कुछ दूरी पर हादसे के बाद बस के रूकते ही सवारियां नीचे उतरने लगी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं बस में लगी आग को भी समय रहते काबू पा लिया गया। लेकिन घटना को लेकर सवारियों में डर का माहौल पाया गया।

    बस चालक ने बताया कि उसने हैंडब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था और सवारियों को वह उतार रहा था। वहीं पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और बस में टक्कर मारते हुए कुछ मीटर तक बस को घसीटता हुआ ले गया। जिसके चलते शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई और डर के कारण सवारियां बस से नीचे उतरने लगी। हादसे बस और सवारियों का बचाव रहा।

  • ट्रक और कार की भीषण टक्कर में BJP नेता की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    ट्रक और कार की भीषण टक्कर में BJP नेता की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    पलवलः होडल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार सवार भाजपा नेता की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कार में सवार होकर दिल्ली में स्थित अस्पताल में भाई का हालचाल जानकर वापिस लौट रहा था। इस दौरान भाजपा नेता की कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान रमेश वर्मा निवासी आगरा के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच की पुलिस ने कार और शव को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    वहीं पुलिस को परिवार द्वारा दिए गए बयानों के अनुसार ट्रक चालक ओवरटेक करके निकल रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। घटना में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया।

  • 2 समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद नए साल पर लगा कर्फ्यू

    2 समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद नए साल पर लगा कर्फ्यू

    एक दर्जन से अधिक दुकानों सहित 6 गाड़ियों को लगाई आग

    महाराष्ट्रः महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पलाधी गांव में देर रात 2 समुदायों के बीच झड़प के बाद इलाके में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। जिसके बाद माहौल काफी गरमा गया। वहीं पुलिस ने आज सुबह 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया। जलगांव के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया कि कर्फ्यू एहतियात के तौर पर लगाया गया था। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। मिली जानकारी के अनुसार झड़प मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे शुरू हुई, जिसके बाद भीड़ ने कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जलगांव के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने कहा, ‘दो समूहों के बीच झड़प एक तरह की रोड रेज की घटना के बाद शुरू हुई। हिंसक भीड़ ने दुकानों में आग लगाने और वाहनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। झड़प में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। 24 घंटे का कर्फ्यू बुधवार सुबह 3 बजे लगाया गया। फिलहाल, स्थिति शांतिपूर्ण है और आज सुबह किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। दोनों गुटों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन शांति समिति की बैठक करेगा।’ घटना महायुति सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल के गांव पलाधी की है। जानकारी के मुताबिक शिवसेना शिंदे गुट के मंत्री गुलाबराव पाटिल की कार उनकी पत्नी और परिवार के सदस्यों को लेकर जा रही थी। गांव के एक युवक को कार से धक्का लग गया और देखते-देखते भीड़ जमा हो गई। लोग उग्र होकर कार ड्राइवर के साथ गाली-गलौच करने लगे. गाड़ी में मंत्री गुलाबराव पाटिल की पत्नी होने के कारण कुछ शिवसैनिकों ने गाली-गलौच कर रहे लोगों के साथ बहस कर ली। इसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए और यहीं से पथराव और आगजनी की घटना सामने आई है। भीड़ ने मंत्री गुलाबराव पाटिल की पत्नी को ले जा रही कार के ड्राइवर की पिटाई कर दी और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। मामला यहीं शांत नहीं हुआ, कुछ ही देर में भीड़ ने पत्थरबाजी और आगजनी शुरू कर दी। एक दर्जन से अधिक दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया और 6 गाड़ियां भी जला दी गईं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पलाधी गांव पहुंची। तब तक आगजनी और पथराव करने वाले भाग चुके थे। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है और आगजनी के लिए जिम्मेदार युवकों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। देर रात तक पथराव करने वालों और आगजनी करने वालों की तलाश जारी रही। जलगांव की अपर पुलिस अधीक्षक कविता नेरकर ने कहा कि इस घटना के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई की है। पलाधी थाने में अज्ञात बीस-पच्चीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में पुलिस ने मंगलवार रात में ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गांव में शांति बनी रहे और कोई अफवाहों पर यकीन न करे।
  • नए साल पर लगे भूकंप के झटके

    नए साल पर लगे भूकंप के झटके

    अहमदाबादः गुजरात के कच्छ नए वर्ष के पर्व पर सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंपीय विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने कहा कि बुधवार सुबह गुजरात के कच्छ जिले में 3.2 तीव्रता का झटका आया। गांधीनगर स्थित आईएसआर के अनुसार, भूकंप सुबह 10.24 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र भचाऊ से 23 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व (एनएनई) में स्थित था।

    जिला प्रशासन ने बताया इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि पिछले महीने, इस क्षेत्र में 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 3 से अधिक थी। जिसमें तीन दिन पहले आया 3.2 तीव्रता का भूकंप भी शामिल था, जिसका केंद्र भी भचाऊ के करीब था।

  • 4 करोड़ की लग्जरी Ferrari की मदद के लिए आई बैलगाड़ी, वीडियो वायरल

    4 करोड़ की लग्जरी Ferrari की मदद के लिए आई बैलगाड़ी, वीडियो वायरल

    मुंबईः महाराष्ट्र रायगड के रेवदंडा में अलीबाग बीच पर ऐसा ही अलग नजारा देखने को मिला। दरअसल, मुसीबत में फंसी 4 करोड़ की एक लग्जरी कार फरारी के बचाव में एक बैलगाड़ी मददगार साबित हुई। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में इटैलियन लग्जरी स्पोर्ट्स कार फरारी रेवदंडा बीच में रेत में फंसी दिख रही है। इसे निकालने के लिए एक बैल गाड़ी का सहारा लिया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बैलगाड़ी एक फरारी कार को खींच कर बाहर ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुंबई के 2 पर्यटक सुबह की सैर के दौरान समुद्र तट पर फरारी लेकर आए थे। कार रेत में फंस गई और आसपास खड़े लोगों द्वारा उसे निकालने की कोशिशों के बावजूद वाहन वहां से नहीं निकल पाई। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र के किनारे रेत में एक लग्जरी फरारी कार फंसी हुई है। वहां मौजूद लोग उसे धक्का देकर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान 2 बैल फरारी को खींचते नजर आते हैं। बैलों की मदद से कार काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। अंत में बैलों की मेहनत से फेरारी को रेत से बाहर निकाल लिया जाता है। वायरल वीडियों को देख लोग इस पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में कोई फरारी का मजाक उड़ा रहा है तो कोई फरारी को बीच पर लाने की बेवकूफी करने के बारे में कह रहा है। एक ने मजाक में लिखा- बैल में फरारी से ज्यादा अधिक हॉर्स पावर है। एक अन्य ने लिखा- कहानी से ये शिक्षा मिलती है कि कोई चीज छोटी या मामूली नहीं होती वह वहां काम आ सकती है जहां कोई नहीं आता।
  • टैंकर और लग्जरी बस की टक्कर, 3 की मौत, 20 घायल

    टैंकर और लग्जरी बस की टक्कर, 3 की मौत, 20 घायल

    बनासकांठाः नए साल के पहले दिन गुजरात के बनासकांठा जिले के सुइगम से एक बुरी खबर सामने आई है। सुइगम में एक सड़क हादसा हुआ यह भयानक हादसा उस वक्त हुआ जब एक टैंकर ड्राइवर ने गलत साइड से आकर एक लग्जरी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में लग्जरी बस में सवार 20 लोग घायल हो गए और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये बस गुजरात के जामनगर से राजस्थान की ओर जा रही थी।

    तभी टैंकर से जोरदार टक्कर में सोनेथ गांव के पास भारत माला हाईवे पर ये दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को 108 के माध्यम से भाभर, थराद सहित सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुइगाम सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सुइगाम, भाभर और वाव थराद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए ले जाने की पूरी कोशिश की। हादसा इतना भयानक था कि लग्जरी बस पूरी तरह से नष्ट हो गई।

    इससे पहले गुजरात के भरूच जिले में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत हो गई थी। संयंत्र के प्रबंधन ने कहा था कि चारों का तत्काल उपचार किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। कंपनी ने प्रत्येक पीड़ित के स्वजन को 30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पुलिस निरीक्षक बीएम पाटीदार ने बताया कि रात गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल) की एक उत्पादन इकाई में पाइप से जहरीली गैस लीक होने के बाद कंपनी के चार कर्मचारी बेहोश हो गए।

  • Birthday Party से लौट रहे 3 युवकों के साथ हुआ हादसा, मौत

    Birthday Party से लौट रहे 3 युवकों के साथ हुआ हादसा, मौत

    नई दिल्ली : रोहतास में एक सड़क हादसे से तीन घरों में मातम छा गया। सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के लड़ुई लख गांव के नजदीक देर रात हुए हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रियांशु कुमार (25) पुत्र मुद्रिका सिंह, अंकित कुमार (22) पुत्र संजय सिंह और शशिरंजन उर्फ मनु कुमार (23) पुत्र रामेश्वर सिंह के तौर पर हुई है।बताया गया कि शशिरंजन की बहन के यहां जन्मदिन था।

    मनु अपने साथ दो युवकों को लेकर गया था। नटवार से जन्मदिन मनाकर रात में जब ये लोग अपने गांव गुनसेज लौट रहे थे तो रास्ते में हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक लड़ुई लख गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सभी एक पानी भरे गड्ढे में जा गिर गए। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सूर्यपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया।

    जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं ने दी। यह युवक बुधवार की अल सुबह दौड़ने के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी नजर पड़ी कि तीन युवक पानी में गिरे है। सूचना के बाद पुलिस के साथ मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। नए साल पर इस तरह की घटना से हड़कंप मचा है।

  • केरल की नर्स निमिषा को यमन में फांसी की सजा मंजूर, भारत सरकार कर रही मदद का प्रयास

    केरल की नर्स निमिषा को यमन में फांसी की सजा मंजूर, भारत सरकार कर रही मदद का प्रयास

    नई दिल्ली: केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में फांसी की सजा हुई है। ब्लड मनी से लेकर राष्ट्रपति से माफी मांगने तक उनकी हर कोशिश नाकाम साबित हुई, जिसके बाद यमन के राष्ट्रपति रशद अल-अलीमी ने भी उनकी फांसी की सजा पर मुहर लगा दी। वहीं भारत सरकार का कहना है कि वह नर्स के परिवार की हर संभव मदद कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल का कहना है कि उनको निमिषा प्रिया की फांसी की सजा के बारे में जानकारी है। मामले में भारत सरकार हर संभव मदद कर रही है।

    वहीं केरल में विपक्ष (UDF) के नेता वी डी सतीसन केंद्र और राज्य सरकार पर निमिषा को बचाने की पहल के लिए दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार को मौत की सजा को स्थगित करने और नर्स निमिषा को बचाने के लिए पहल करनी होगी।

    बतादें कि निमिषा प्रिया पर अपने ही साथी तलाल अब्दो महदी की हत्या का आरोप है। निमिषा 2017 से यमन की जेल में बंद हैं। निमिषा प्रिया केरल की रहने वाली हैं। वह पेशे से नर्स हैं। उन्होंने नर्स की ट्रेनिंग लेने के बाद बेहतर करियर की तलाश में 2008 में यमन का रुख किया था। साल 2011 में इडुक्की के रहने वाले टॉमी थॉमस से शादी की थी। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी यमन की राजधानी सना में जाकर बस गए। दोनों की एक बेटी भी है।

    निमिषा यमन के प्राइवेट क्लीनिक में नर्स के तौर पर काम कर रही थीं। आमनदनी कम थी। जिसकी वजह से उन्होंने खुद का क्लीनिक खोलने के बारे में सोचा, लेकिन यमन के नियम के मुताबिक वहां बाहरियों को अपना बिजनेस रजिस्टर करने की परमिशन नहीं थी। इस काम के लिए उनको किसी की मदद चाहिए थी. इसके बाद निमिषा ने यमन के रहने वाले एक नागरिक के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया। जिस क्लिनिक में वह काम करती थीं, वहीं से चीजें गड़बड़ाने लगीं। निमिषा जिस क्लीनिक में काम करती थी उसका मालिक उसके नए काम से परेशान था।

    निमिषा के मुताबिक महदी ने उनके पासपोर्ट पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं उनकी शादी की फोटो के साथ छेड़छाड़ की और दावा करने लगा कि उन दोनों की शादी हुई है। जब निमिषा ने शिकायत की और मामला अदालत तक पहुंचा, तो महदी ने कथित तौर पर अपनी शादी के फर्जी दस्तावेज पेश किए, जिनको अदालत ने स्वीकार कर लिया।

    निमिषा ने महदी पर कई बार शारीरिक और यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। निमिषा की शिकायतों और नशीली दवाओं की लत की वजह से महदी को बार-बार जेल जाना पड़ा। अपना पासपोर्ट वापस पाने के लिए निमिषा ने महदी को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया, लेकिन खुराक ज्यादा होने की वजह से उसकी मौत हो गई। निमिषा ने जब यमन से भागने की कोशिश की तो उनको पकड़ लिया गया।

  • पहाड़ों की Snowfall का असर, मैदानों में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

    पहाड़ों की Snowfall का असर, मैदानों में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

    नई दिल्ली :मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ सकती है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में बुधवार को घना कोहरा छाया हुआ है।पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ सकती है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में बुधवार को घना कोहरा छाया हुआ है।पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है।

    दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिल्ली में ठंड से फिलहाल राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल के छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली दिल्ली में दोपहर के वक्त हवा की रफ्तार में बढ़ोत्तरी दिखेगी।

    वहीं हवा की रफ्तार इस दौरान 14-18 किमी प्रतिघंटा होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर व पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से लगातार ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने 1 जनवरी के लिए दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी समेत कई राज्यों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। ज्यादातर जगहों पर पिछले हफ्तेभर से शीतलहर का प्रकोप जारी है।