- दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1804 रुपए का मिलेगा। बीते 1 दिसंबर को इसकी कीमत 1818.50 रुपए थी। यानी इसमें 14 रुपए 50 पैसे की कटौती की गई है।
- मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की कटौती हुई है। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1771 रुपये की जगह 1756 रुपये हो गया है।
- कोलकाता में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1980.50 रुपये की जगह 1966 रुपये हो गई है। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये की कटौती हुई है। 19Kg का कमर्शियल सिलेंडर 1927 रुपये की जगह 1911 रुपये हो गया है। वहीं पटना में अब यही सिलेंडर 2072.5 की जगह 2057 रुपए में मिलेगा
- चेन्नई की अगर बात करें तो चेन्नई में आज से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1966 रुपए का मिलेगा। बीते महीने दिसंबर में इसके दाम 1980.50 रुपए थे। यानी चेन्नई में भी सिलेंडर को 14.5 रुपए सस्ता किया गया है।
Category: National
-

खुशखबरीः LPG सिलेंडर के दामों में हुई कटौती
नई दिल्लीः नए साल पर एलपीजी ग्राहकों को सुबह-सुबह अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली से मुंबई तक और कोलकाता से चेन्नई तक कटौती की गई है। सिलेंडर आज 14 रुपए 50 पैसे सस्ता हो गया। ये राहत 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मिली है। वहीं खाना पकाने के लिए 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। -

स्कूलों के समय में हुआ बदलाव
बिहार: शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया है। जिसके तहत अब हर स्कूल में क्लासेस सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगी। सर्दियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में माना जा रहा कि बच्चों को सुबह की ठंड से बचाने के लिए सरकार के आदेश में शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।
बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में संशोधन करते हुए कहा कि इस टाइम टेबल को सभी स्कूलों को जिनमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक/उच्च माध्यमिक, संस्कृत स्कूल, मदरसा हैं, मानना होगा। नए आदेश के मुताबिक, स्कूलों में अब कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगी।
इस टाइम टेबल में कुल 8 पीरियड शामिल हैं, जो सुबह की सभा से शुरू होकर आठवें पीरियड के साथ समाप्त होंगी, साथ ही दोपहर 12:40 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक लंच ब्रेक होगा। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे संस्थानों में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए इन समयों का सख्ती से पालन करें। साथ ही यह भी बताया गया कि यह टाइम टेबल 1 दिसंबर से सभी स्कूलों में लागू होंगे।
-

Jharkhand के CM Champai Soren ने दिया इस्तीफा, Hemant Soren बन सकते हैं CM
झारखंड: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन हाल ही मे जेल से बाहर आए है। जेल से छूटने के बाद एक बार फिर झारखंड की राजनीति में बड़ी उल्ट फेर होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा सीएम चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फिर से हेमंत सोरेन वापसी कर सकते हैं। खबर है कि वर्तमान सीएम चंपई सोरेन राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलें और अपना इस्तीफा सौंप चुके है। बताया जा रहा है कि जल ही हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिल कर सीएम पद पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे ।
28 जून को धन शोधन के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने से पहले हेमंत सोरेन पांच महीने तक बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रहे थे।यह तीसरी बार होगा, जब हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे, जिसे 2000 में बिहार से अलग कर बनाया गया था। चंपई सोरेन को यूपीए समन्वय समिति के अध्यक्ष और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।
-

बस ने बाइक पर जा रहे जोड़े को मारी टक्कर,मौत, देखें वीडियो
राजस्थान: जयपुर में सिटी ट्रांसपोर्ट के तौर पर इस्तेमाल होने वाली एक बस ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया। महिला बस के पहिए के नीचे कुचली गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसी समय उसका पति और उसका डेढ़ साल का बच्चा उछल कर गिर गये। इस घटना के बाद बस के ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। इस शहर में गोनेर स्ट्रीट पर बाइक पर सवार एक दंपत्ति अपने बच्चे के साथ घर से निकले थे तभी बाबाजी गेट के पास एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पति और बच्चा तो दूर गिरे, लेकिन बस चालक तेज रफ्तार में महिला को मोटरसाइकिल संग काफी दूर तक घसीटता ले गया। इस घटना में 28 वर्षीय रिजवाना की मौत हो गई। इस महिला के पति 32 वर्षीय निसार आलम और उनका डेढ़ साल का बेटा अल-सफा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सवाई मान सिंह अस्पताल पहुंचाया तथा महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया। वहीं, हादसे के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बस को जब्त कर लिया।बस ने बाइक सवार पर जा रहे जोड़े को मारी टक्कर,मौत, देखें वीडियो#Salaar2 #RashmikaMandanna #I_Stand_With_गगन_प्रताप #BreakingNews #Accident #Death #viralvideo #follow #encounternews pic.twitter.com/VaxEJnrP0s
— Encounter News (@Encounter_India) July 3, 2024 -

श्रद्धालुओं के टेंपों की अज्ञात वाहन से टक्कर में 2 की मौत, 13 घायल
दौसाः जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत व 13 घायल हो गए। हादसा सदर थाना क्षेत्र में गिरिराज धरण मंदिर के पास बीती देर रात करीब एक बजे हुआ, जब टेंपों सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन से टेंपों की भिडंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में इलाज के दौरान डॉक्टर ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार गंभीर घायलों को जयपुर रैफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि यूपी के मुरादाबाद क्षेत्र के रहने वाले एक दर्जन से ज्यादा लोग सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन वापस लौट रहे थे। इस दौरान देर रात दौसा में गिरिराज धरण मंदिर के पास तेज स्पीड टेंपों की आगे चल रहे अज्ञात वाहन से भिडंत हो गई। अचानक हुए घटनाक्रम से टेंपों सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। टेंपों के केबन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कई घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में सुमित्रा, छोटूलाल, टिंटू, हिमांशु, मचला जाटव, सोनाली, महंदरी, सोनिया, अतर सिंह, ओमप्रकाश, लविश, राजकुमार व राधा जाटव निवासी मुरादाबाद यूपी घायल हो गए। सदर थाना इंचार्ज सोहनलाल ने बताया एक्सीडेंट के दौरा की मौका स्थिति के अनुसार संभावाना है कि टेंपों ने आगे चल रहे किसी वाहन को टक्कर मारी या फिर आगे चल रहे अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। टेंपों में पीछे से भी किसी वाहन ने टक्कर मारी है। हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
-

Budget में मिली ये बड़ी सौगातें : खुलेंगे 22 नए ITI, सिंचाई के लिए 13,596 करोड़, पुलिस में 7500 पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेशः विधानसभा में मानसून सत्र का आज एक खास दिन है, क्योंकि आज मानसून सत्र में भाजपा की मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया जा रहा है। प्रदेश के वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा सदन में मध्य प्रदेश सरकार का बजट पेश कर रहे हैं। हालांकि, जैसे ही वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में बजट पेश करना शुरू किया, वैसे ही विपक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया। शोर की वजह से वित्त मंत्री बीच में रुक गए थे, लेकिन कुछ देर बाद फिर से उन्होंने सदन में बजट पढ़ना शुरू कर दिया।बजट में 16 प्रतिशत की वृद्धि
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सबसे पहले बताया कि इस बार के बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है। प्रदेश का कुल बजट 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपये का है। वित्त मंत्री ने बताया कि सदन के पास की सारी राशि का इस्तेमाल प्रदेश के विकास के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुआ कहा कि यह बजट उनकी सशक्तिकरण को मजबूत करेगा। इस बजट के तहत प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यवरण, रोजगार, उधोग और प्राचीन सभ्यता को आगे बढ़ावा दिया गया है। यह बजट लोगों को आपेक्षा को पूरा करेगा। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि हमारे संकल्प पत्र को राज्य सरकार ने अनुग्रहित किया है। ये बजट हमारे सरकार को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।ये किए गए ऐलान
- पीएम फसल बीमा योजना को 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान
- मृदा सरंक्षण के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान
- राज्य उज्ज्वला योजना के लिए 520 करोड़ रुपये का प्रावधान
- पशुपालकों और गौशालाओं के लिए 590 करोड़ रुपये का प्रावधान
- दुग्ध उत्पादकों के प्रोत्साहन के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान
- गौशालाओ और गौवंश रक्षा वर्ष के लिए अलग से 250 करोड़ रुपये का प्रावधान
- लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना के लिए 26560 करोड़ रुपये का प्रावधान
- 22 नए ITI खुलेंगे, जिसमें 5 हज़ार से ज्यादा सीटें बढ़ेंगी
- शिक्षा के लिए 22,600 करोड़ रुपये का प्रावधान
- खेल युवा कल्याण के लिए 586 करोड़ रुपये का प्रावधान
- जनजाति क्षेत्र के अधोसंरचना विकास के लिए 40,800 करोड़ का प्रावधान
- जनजाति विकास के लिए 40,804 करोड़ रुपये का प्रावधान
- पुलिस महकमे में 7500 पदों पर भर्ती की जाएगा
- साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान
- मध्यान भोजन के लिए 3,400 करोड़ रुपये का प्रावधान
- सिंचाई के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान
- स्वस्थ भारत मिशन के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान
- जल गंगा संवर्धन के लिए 27,870 करोड़ रुपये का प्रावधान
- नगरीय निकाय के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
- ऊर्जा के लिए 19,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
- सिंचाई के लिए 13,596 करोड़ रुपये का प्रावधान
- MSME के लिए 14,500 करोड़ रुपये का प्रावधान
- वन पर्यावरण के लिए 4,725 करोड़ रुपये का प्रावधान
- संस्कृति के लिए 1,081 करोड़ रुपये का प्रावधान
एक्सप्रेस नेटवर्क का होगा विकास
इसके अलावा बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि आने वाले 5 सालों के लिए एक्सप्रेस नेटवर्क के जरिए से 299 किलोमीटर का अटल प्रगति पथ, 900 किलोमीटर का नर्मदा प्रगति पथ, 676 किलोमीटर के विंध्य एक्सप्रेस -वे, 450 किलोमीटर का मालवा निर्माण विकास पथ, 330 किलोमीटर का बुंदेलखंड विकास पथ और 746 किलोमीटर का मध्य भारत विकास पथ के काम प्रस्तावित किए गए है। -

एक और पुल गिरा, 13 दिन में 6 ब्रिज हुए धराशाही, देखें वीडियो
पटना: मानसून की एंट्री के साथ बिहार एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। तेज बरसात के बीच बिहार में एक के बाद एक पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सीवान जिले में आज फिर एक पुल टूट गया है। बिहार की गंडकी नदी पर बना पुल अचानक से नीचे गिर गया और देखते ही देखते पुल का मलबा नदी में बह गया। बता दें कि ये पुल बिहार के महारजगंज में स्थित था। देवरिया पंचायत के पास बहने वाली गंडकी नहर (गंडकी नदी) पर पुल बनाया गया था। हालांकि आज सुबह 5 बजे करीब पुल का एक पिलर गंडकी नदी में धंस गया।
इसके कारण आधा पुल गिरकर टूट गया और पुल का मलबा नदी में बहने लगा। इस पुल के टूटने से आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो भारी बारिश के कारण गंडकी नदी अपने उफान पर है। ऐसे में तेज बहाव के चलते पुल का एक हिस्सा जमीन में धंस गया। देवरिया और भीखा बांध गांव की सीमा पर मौजूद ये पुल पहले से काफी जर्जर अवस्था में था। बीते 22 जून को ग्रामीणों ने पुल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की आवाज से प्रशासन की नींद खुली और पुल की मरम्मत शुरू की गई थी।पुल की मरम्मत अभी भी जारी थी। मगर इसी बीच पुल नदी में धंस गया। बता दें कि इससे पहले 22 जून को ही गंडकी नदी पर बना एक पुल पानी में बह गया था। बिहार के गरौली से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये विशाल पुल अचानक से टूट गया। ग्रामीणों का कहना है कि गंडकी नदी से आने वाली नहर की सफाई कराई गई थी। इस दौरान जेसीबी की मदद से नहर की मिट्टी काटकर किनारों को चौड़ा कर दिया गया। ऐसे में पानी के तेज बहाव से पुल जमीन में धंस गया। इस पुल के गिरने से एक दर्जन गांवों का महाराजगंज मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने पुल की जर्जर हालत के बारे में कई बार प्रशासन को अवगत कराया था। मगर इसपर कोई कदम नहीं उठाया गया। 22 जून को धरना प्रदर्शन के बाद जब प्रशासन जागा तो पुल की ध्वस्त हो गया।
-

पत्नी से नजदीकियां बढ़ने पर पति ने शख्स को उतारा मौत के घाट
सोनीपतः हरियाणा में हत्याओं का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सोनीपत से सामने आया है, जहां जिले के सेक्टर-12 में शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक शख्स की पहचान उसकी बाइक से हुई। शख्स सोनीपत के ज्ञान नगर का रहने वाला राकेश था। वहीं पुलिस ने भी महज कुछ ही घंटे में हत्या की वारदात को सुलझा दिया। खुलासा हुआ है कि मामले में पति-पत्नी ने ही इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश का रिमांड पर लेगी।
जानकारी के अनुसार राकेश सोनीपत के ज्ञान नगर का रहने वाला है और आरोपी शंकर के साथ उसकी दोस्ती थी। आरोपी शंकर जम्मू कश्मीर में ट्रक ड्राइवर है और वहां से वह ऑनलाइन पैसे राकेश के पास भेजता था। राकेश के पास से मंजू पैसे लेने के लिए आई थी और पैसों के लेन-देन में राकेश और मंजू की नजदीकियां बढ़ गई। जब इस बात का पता शंकर को लगा तो शंकर ने मंजू को कहा कि वह राकेश को फोन कर बुलाए। मंजू ने शंकर के कहे अनुसार राकेश के पास फोन किया कि वह उससे मिलने के लिए सेक्टर-12 के आउटर पर आए। राकेश मंजू से मिलने के लिए सेक्टर-12 के आउटर पर जैसे ही पहुंचा, वहां पर पहले से ही मौजूद शंकर ने चाकू से राकेश का गला काट दिया और पति-पत्नी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर इस मामले का खुलासा किया है।
-

सेहत विभाग की कार्रवाईः 1500 किलो Ghee और 3358KG अचार-मुरब्बा किया सीज
वॉटर पार्क के रेस्टोरेंट में खराब तेल और कलर से बन रहा फास्ट फूड
जयपुरः खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 2 दिन में राजस्थान के 3 जिलों जयपुर, अजमेर और जालोर में फूड सैंपल लेकर कार्रवाई की है। जयपुर में मंगलवार को एक फैक्ट्री से 3358 किलो अचार-मुरब्बा सीज किया, वहीं पोलोविक्ट्री इलाके से एक ट्रैवल एजेंट के ऑफिस से 1500 किलो नकली घी सीज किया। अजमेर के एक रेस्टोरेंट में फास्ट फूड में इस्तेमाल किया जा रहा खराब क्वालिटी का तेल और चाऊमीन में यूज किए जाने वाले कलर को जब्त किया। सोमवार को जालोर में हुई कार्रवाई में पाम ऑयल से घी बनाने की आशंका में 289 किलो घी और 133 किलो पाम ऑयल को सीज किया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया- हमारी टीम ने मंगलवार को जयपुर के मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में अपेक्स सर्किल के पास श्रीनाथ अचार फैक्ट्री पर छापा मारा। जहां हमें कई कमियां नजर आईं और गंदगी भी मिली। टीम ने जब फैक्ट्री में अचार तैयार करने में उपयोग होने वाले केमिकल की जांच की तो देखा कि उनमें से कई पैकेट्स पर न तो एक्सपायरी डेट थी और न ही मैन्युफैक्चरिंग डेट मेंशन थी। ओझा ने बताया कि जिन डिब्बों में रखकर अचार बनाया जा रहा था, वह भी बहुत गंदे थे। इसके साथ ही तैयार अचार और मुरब्बे को प्लास्टिक के कंटेनरों में रखा जा रहा था, जिन पर बहुत गंदगी लगी थी। उत्तर प्रदेश से आए अचार में सॉस और मुरब्बा मिलाकर मिक्स अचार तैयार किया जा रहा था।
ओझा ने बताया- गंदगी में बिना एक्सपायरी डेट मेंशन वाले केमिकल से तैयार किए गए अचार की खेप को अब सीज किया जा रहा है। सैंपल लेकर लैब में टेस्टिंग के लिए भिजवाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अचार फैक्ट्री से 81 टिन (1458 किलो) आंवला मुरब्बा और 120 टिन (1800 किलो) लाल मिर्च का अचार सीज किया। इसके साथ ही 100 किलो कैर का अचार नष्ट करवाया। 500 किलो लाल मिर्च पाउडर भी जब्त किया। पोलोविक्ट्री के पास स्थित इंटरसिटी ट्रैवल्स से खाद्य विभाग की टीम ने 1500 किलो नकली घी की खेप बरामद की है। यह बाजार में 290 रुपए किलो में बेचा जा रहा है। इंदौर (मध्य प्रदेश) में बनवाकर श्री राम मिल्क फूड द्वारा जयपुर में झोटवाड़ा रोड स्थित पिंकसिटी टावर में मंगवाकर जयपुर शहर में बेचा जा रहा है।
इंदौर से ट्रैवल्स के जरिए यह नकली मिलावटी घी मंगवाया जा रहा था। आज दोपहर अजमेर में हेल्थ डिपार्टमेंट की फूड सेफ्टी टीम ने बिड़ला सिटी वाटर पार्क के रेस्टोरेंट की जांच की। यहां पर खराब तेल यूज किया जा रहा था। चाऊमीन और अन्य फास्ट फूड में आर्टिफिशियल कलर का यूज किया जा रहा था, जिसे नष्ट किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया- रेस्टोरेंट में फास्ट फूड में खराब क्वालिटी का तेल इस्तेमाल किया जा रहा था। इस तेल से छोले-भटूरे, ब्रेड पकोड़ा और चाऊमीन बना रहे थे। इसकी जब टोटल प्लेट काउंट (TPC) मीटर से जांच की गई तो रीडिंग अधिकतम 25 के स्थान पर 43 पाई गई। यह तेल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था।
बता दें कि TPC परीक्षण खाद्य नमूने में मौजूद बैक्टीरिया की संख्या निर्धारित करता है। इसका उपयोग खाद्य के माइक्रोबियल प्रदूषण और सेफ्टी का आकलन करने के लिए किया जाता है। रेस्टोरेंट मैनेजर रामनिवास शर्मा से जब इस बारे में पूछा गया तो बताया कि सुबह कढ़ाई में तेल भरते हैं, देर शाम तक गर्म होता रहता है। ऑर्डर के अनुसार छोले-भटूरे और ब्रेड पकोड़ा रोजाना करीब 300-400 प्लेट तैयार होता है। मौके पर तैयार की गई चाऊमीन में फूड कलर पाया गया, जिसे नष्ट करवाया गया। फूड कलर के 10 डिब्बों को मौके पर नष्ट करवाया गया। रेस्टोरेंट से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल, आटा, बेसन, चाय के नमूने जांच के लिए जब्त किए गए।
जालोर में पाम ऑयल से घी बनाने की आशंका के चलते कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमाशंकर भारती ने बताया- सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को सारणेश्वर मिल्क डेयरी फार्म मेड़ा उपरला का निरीक्षण किया। इस दौरान जांच के लिए भैंस का दूध, खुला घी, मिल्क क्रीम और पाम ऑयल के 5 नमूने लिए गए। साथ ही डेयरी पर पाम ऑयल के 9 डिब्बे पाए जाने और पाम ऑयल से घी बनाने की आशंका पर 289 किलो घी तथा 133 किलो पाम ऑयल को मौके पर ही सीज किया गया। टीम ने सभी नमूने जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जोधपुर को भिजवाए हैं।
-

Vande Bharat Train में झरने की तरह टपका पानी, DRM से शिकायत, देखें वीडियो
लखनऊः भारत की लग्जरी ट्रेन में से एक वंदे भारत के AC कोच की छत से पानी टपकने का वीडियो सामने आया है। वीडियो दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नंबर 22416 का बताया जा रहा है। यह वीडियो एक शमेर रिजवी नाम के शख्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर किया है। साथ ही DRM लखनऊ से इसकी शिकायत की। रेल यात्री की शिकायत पर DRM लखनऊ ने कारवाई के निर्देश दिए।
पैसेंजर शमीर रिजवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- ‘यह नई दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की स्थिति है। ट्रेन की बोगी की छत से पानी टपक रहा है। वीडियो सामने आने के बाद DRM ने कार्रवाई का आदेश दिया। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वंदे भारत ट्रेन में बारिश का पानी झरने की तरह बहते हुए देखा गया है।हालांकि इस पर रेलवे ने एक बयान जारी कर सफाई दी है। बता दें कि यह वीडियो वंदे भारत ट्रेन का नहीं है। यह वीडियो महुआ मोइत्रा फैंस नाम के एक यूजर ने X पर शेयर किया था। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा ‘अबकी बार लीकेज सरकार। मंदिर, पुल और हवाई अड्डों के बाद…. वंदे भारत ट्रेन का वीडियो आ गया है। विश्व स्तरीय वंदेभारत ट्रेन की छत लीक हो रही है। ट्रेन में यात्रियों को मुफ्त शॉवर की सुविधा मिलती है।’