तेज तूफानी बारिश से सड़क पर खड़ा ऑटो भी पलट गया। बारिश के कारण काफी देर तक वाहन सड़कों पर ही जहां के तहां खड़े रहे। विधुत निगम ने लोगों की सूचना पर विधुत सप्लाई बंद कर दी। बारिश थमने के बाद विधुत निगम और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधुत निगम ने टूटे तारों को सड़क से हटाया और विधुत सप्लाई सुचारु करने का प्रयास किया। बारिश से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। सुबह से ही वातावरण में काफी उमस थी, लेकिन बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं, किसानों को भी इस बारिश से मूंग और ग्वार सहित अन्य फसलों की बुआई में सहूलियत मिलेगी।Strong storm and rain became a disaster, pole fell on the car, watch video#Strong #storm #RashmikaMandanna #and #rain #became #PakistanCricket #disaster #pole #fell #on #the #car #watch #video #encounterindia pic.twitter.com/ZUD4jSYqq3
— Encounter News (@Encounter_India) July 3, 2024
Category: National
-

तेज आंधी और बारिश बनी आफत, Car पर गिरा पोल, देखें वीडियो
श्रीगंगानगरः जिले में मंगलवार को देर शाम मौसम में अचानक बदलाव आया और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद देखते ही देखते तेज तूफानी बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। पूरे शहर में बारिश से यातायात ठप हो गया। लोगों को तेज हवा के चलते वाहन चलाने में काफी दिक्कत हुई। वहीं, कई जगह पेड़ भी टूट कर गिर गए। शहर के चहल चौक के पास एक कार पर बिजली का पोल टूट कर गिर गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। -

पहली बार सेंसेक्स 80,000 के पार, Stock Market का नया रिकॉर्ड
नई दिल्लीः मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को अब तक की नई फ्रेश ऑलटाइम हाई पर खुला। सेंसेक्स पहली बार 80,000 के पार चला गया। निफ्टी ने भी रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स अपनी निरंतर तेजी को जारी रखते हुए, आज सुबह के कारोबार में नए ऐतिहासिक मील के पत्थर हासिल किए। निफ्टी 50 ने 24,292 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छूते हुए 24,300 के स्तर को छू लिया। सेंसेक्स 572 अंक चढ़कर 80,013 पर खुला। इसी तरह, निफ्टी भी 168 अंक चढ़कर 24,291 पर खुला। बैंक निफ्टी 704 अंक खुलकर 52,872 पर खुला। देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने भी सुर्खियां बटोरीं।
इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल
कारोबार के दौरान एनएसई निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी लाइफ, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टाटा कंज्यूमर प्रमुख लाभ में रहे, जबकि सन फार्मा, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और इंफोसिस नुकसान में रहे। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें बुधवार सुबह 0.37% बढ़कर 83.12 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.35% बढ़कर 86.54 डॉलर पर थीं।दुनिया के मार्केट में कैसा है रुझान
गिफ्ट निफ्टी 83 अंक बढ़कर 24,328 पर कारोबार कर रहा था, जो बुधवार को घरेलू सूचकांक एनएसई निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स के लिए सकारात्मक शुरुआत दर्शाता है। रातोंरात अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड बढ़त और फेड चेयर जेरोम पॉवेल के नरम रुख के बाद, बुधवार सुबह एशियाई बाजार मिले-जुले रुख पर खुले। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, जापान का निक्केई 225 0.68% बढ़कर 40,346 पर कारोबार कर रहा था। कोरियाई इंडेक्स कोस्पी 0.06% गिरकर 2,779.32 पर था। एशिया डॉव 0.36% बढ़कर 3,599.34 पर कारोबार कर रहा था। हैंग सेंग 0.41% बढ़कर 17,841.77 पर कारोबार कर रहा था। बेंचमार्क चीनी इंडेक्स शंघाई कंपोजिट भी 2,996.87 पर सपाट था।निवेशकों का रुख
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,000.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2 जुलाई 2024 को 648.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। -

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस का हुआ हादसा, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो
जम्मू। एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, हुआ ये कि अमरनाथ से पंजाब के होशियारपुर जा रही एक बस का ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर बड़ी सूझबूझ के साथ वाहन को नियंत्रित किया। जिससे ये बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।
वहीं, इस हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। जिन्हें नजदीकी सेना शिविर में प्राथमिक उपचार दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने बस को सड़क पर रोक दिया। उन्होंने बताया कि सभी यात्री बाल-बाल बच गए हैं। बस अमरनाथ यात्रा से वापस आ रही थी और होशियारपुर पंजाब जा रही थी।
-

बड़ा झटकाः सोना-चांदी के दामों में हुई बढ़ौतरी
नई दिल्लीः शेयर मार्केट में जुलाई के शुरुआती दिन यानी 1 जुलाई की तरह आज भी उछाल देखने को मिला है। वहीं, बात करें सोने-चांदी की कीमत की तो इनके रेट भी लगातार दूसरे दिन बढ़ते दिखे हैं। मार्केट बंद होने तक भी सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला है। कल की तुलना में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना महंगा हुआ है। जबकि, चांदी के रेट भी कम नहीं है इसकी कीमत में भी उछाल देखने को मिला है।
24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के रेट में 100-100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोने के ताजा रेट 66,250 रुपये की जगह 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। जबकि, 24 कैरेट के रेट 72,280 रुपये की जगह 72,380 रुपये हो गए हैं। चांदी की कीमत में सीधा 800 रुपये का उछाल देखने को मिल रहा है। 1 जुलाई को चांदी के रेट 200 रुपये बढ़कर 90,200 रुपये प्रति किलोग्राम हुए थे, लेकिन 2 जुलाई 2024 को चांदी की कीमत में 800 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में लेटेस्ट रेट 90,200 रुपये की जगह 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
अगर सोना निवेश के रूप में खरीदते हैं तो आपको बता दें कि सफेद, रोज पिंक और पीले सोने में अंतर होता है। एक शुद्ध सोना 24 कैरेट के साथ पीले रंग का होता है। भविष्य में अच्छा रिटर्न चाहिए तो आप 24 कैरेट के पीले रंग के सोने में ही इन्वेस्ट करें। जबकि, सफेद और रोज पिंक गोल्ड आभूषण बनवाने के लिए एक फैशन के तौर पर अपनाया जा सकता है।
-

बड़ा हादसाः भोले बाबा सत्संग में मची भगदड़, 23 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 100 की मौत, देखें वीडियो
हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव फुलरई में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। हादसे में 100 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। साथ ही इस हादसे में 100 से अधिक श्रद्धालु घायल भी हो गए हैं। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, घायलों को बस-टैंपों में लादकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए है। साथ ही मौके पर कई थानों की फोर्स भी बुलाई गई है। हाथरस से घायलों को एटा भेजा जा रहा है। एटा सीएमओ के मुताबिक, अब तक एटा में 27 शव पहुंच चुके हैं। एसएसपी एटा राजेश कुमार ने बताया कि एटा पहुंचे 27 शवों में 23 महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल है।Big accident: Stampede broke out in Bhole Baba satsang, 27 including 23 women and 3 children died, watch video#Bigaccident #Stampede #broke #out #BholeBaba #satsang #27including #23women #3children #died #watchvideo #encounterindia pic.twitter.com/687Oxg9Wn9
— Encounter News (@Encounter_India) July 2, 2024सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस की घटना के बाद मुख्य सचिव और डीजीपी को हाथरस के लिए रवाना किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों के अलावा मंत्री लक्ष्मी नारायण और संदीप सिंह भी हाथरस जाकर हालात का जायजा लेंगे। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से राहत कार्य में जुटने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।हाइसे की जांच के लिए गठित की गई टीम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की है। इस हादसे की अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ अफसर की कमेटी जांच करेगी। एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।हादसे के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया
एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने हादसे की पूरी घटना बताई है। उन्होंने कहा कि सत्संग खत्म होने के बाद हम लोग निकलने लगे। भीड़ बहुत ज्यादा थी, तभी अचानक भीड़ में भगदड़ मच गई। जिससे कई लोग एक दूसरे के नीचे दब गए। कई लोगों की जान चली गई। मेरे साथ आए कई लोगों की जान चली गई है। मैं भी दब गई थी, लगा था कि मौत हो जाएगी, लेकिन किसी तरह से बच गई। वहीं इस हादसे की प्रत्यक्षदर्शी जयपुर से आई एक महिला ने बताया कि सत्संग खत्म होने के बाद भीड़ जब निकल रही थी, तभी भगदड़ मच गई। -

मंदिर के स्टोर से चोरी कर ले जा रहा था राशन, काबू
दियोटसिद्ध : बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में राशन की हेराफेरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लंगर स्टोर से एक स्थानीय दुकानदार को आटे तथा चीनी की बोरियों सहित पकड़ा गया है। आरोपी व्यक्ति स्थानीय बाजार में ही रोट-प्रसाद की दुकान करने वाला बताया जा रहा है। यह व्यक्ति लंगर स्टोर से मारुति कार में आटे और चीनी की बोरियां लाद कर ला रहा था।
जब वह बोरियों को अपनी दुकान में उतारने लगा तो लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी बोरियों को अपनी दुकान के सामने उतार कर गाड़ी लेकर विश्राम गृह की तरफ भाग गया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल के अनुसार राशन को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। राशन चोरी के मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। ट्रस्ट के नियमों के अनुसार जो भी कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी।
-

सासंद में शायरी अंदाज में बोले Akhilesh, कहा- ‘होई वही जो राम रची राखा’, फिर छेड़े EVM के तार
नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को सत्तारूढ़ NDA पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान इसे ‘गिरने वाली सरकार’ करार दे दिया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या का नाम लिए बगैर भारतीय जनता पार्टी पर ‘लूट’ के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भी सरकार से सवाल पूछे हैं। हालांकि इसी बीच अखिलेश ने ईवीएम पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अखिलेश का कहना है कि उन्हें आज भी ईवीएम पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। अगर वो उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटें भी जीत जाएंगे तब भी ईवीएम पर विश्वास नहीं करेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने अपने चुनाव में कहा था कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम हटाने का काम करेगें। ईवीएम का मुद्दा ना मरा है और नहीं खत्म होगा। हम समाजवादी लोग ईवीएम के मुद्दे पर अडग रहेंगे। यादव ने कहा, ‘दरबार तो लगा है मगर बड़ा गमगीन बेनूर है। पहली बार ऐसा लग रहा है कि हारी हुई सरकार विराजमान है। जनता कह रही है कि चलने वाली नहीं है सरकार। ये गिरने वाली सरकार है। ऊपर से जुड़ा तार नहीं, नीचे आधार नहीं, अधर में अटकी हुई कोई सरकार नहीं। दरअसल, पूरा इंडिया समझ गया है कि इंडिया ही प्रो इंडिया है। इस चुनाव में इंडिया की नैतिक जीत हुई है।’ कन्नौज सांसद ने नाम लिए बगैर अयोध्या का जिक्र किया।
उन्होंने कहा, ‘जहां विकास के नाम पर खरबों रुपये की लूट का राज खोलते गड्ढे प्रदेश का नाम खराब कर रहे हैं। वहीं, पहली बारिश में ही टपकती हुई छत और गिर चुके स्टेशन की दीवार बेइमानी की निशानी बन गई है।’ यादव ने यूपी की फैजाबाद सीट पर जीत को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या की जीत भारत के परिपक्व मतदाता के लोकतांत्रिक समझ की जीत है। हम तो यही सुनते आए हैं होई वही जो राम रची राखा। ये है उसका फैसला, जिसकी लाठी में नहीं होती आवाज।
जो करते थे किसी को लाने का दावा, वो खुद हैं किसी के सहारे के लाचार। मैं फिर कहना चाहता हूं कि होई वही जो राम रची राखा।’ उन्होंने कहा, ‘हम अयोध्या से लाए हैं उनके प्रेम का पैगाम, जो सच्चे मन से करते हैं सबका कल्याण। सदियों में जन जन गाता है जिनके गान, अभयदान देती जिनकी मंद मंद मुस्कान। मानवता के लिए उठता जिनका तीर कमान, जो असत्य पर सत्य की जीत का है नाम। उफनती नदी पर जो बांधे मर्यादा के राम, वो हैं अवध के राजा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम।’
-

4 साल बाद परिवार से मिलने भारत आ रही महिला की फ्लाइट में हुई मौत
नई दिल्लीः भारतीय मूल की एक महिला की क्वांटास की मेलबर्न-दिल्ली फ्लाइट में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 24 वर्षीय मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला साल में पहली बार अपने परिवार से मिलने भारत आ रही थी। लेकिन इससे पहले कि वह परिजनों से मिल पाती उससे पहले की दुनिया से चली गई। अचानक हुई इस मौत से फ्लाइट में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक महिला का नाम मनप्रीत कौर था। जो 20 जून को दिल्ली आने के लिए क्वांटास की फ्लाइट में सवार हुई थी। मृतक महिला की दोस्त गुरप्रीत ग्रेवाल ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही मनप्रीत की तबीयत बिगड़ गई थी वह खुद को अस्वस्थ महसूस कर रही थी। किसी तरह वह एयरपोर्ट पहुंच गई। फ्लाइट में बैठने के दौरान वह सीट बेल्ट लगाने की कोशिश कर रही थी उसी दौरान अचानक से फर्श पर गिर गई और उसकी मौत हो गई।
इस हादसे से फ्लाइट में बैठे लोगों भी स्तब्ध रह गए। दोस्त गुरप्रीत ने बताया कि मनप्रीत जब वह विमान में चढ़ी। तब उसे सीट बेल्ट लगाने में परेशानी आ रही थी। फ्लाइट टेक होने से ठीक पहले ही पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कैबिन क्रू द्वारा आपातकालीन सहायता प्रदान की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मनप्रीत की रूममेट कुलदीप ने बताया कि मनप्रीत का सपना शेफ बनने का था। वह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही उसने ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में काम किया था। रूममेट ने बताया कि मनप्रीत काफी मिलनसार, ईमानदार और दयालु लड़की थी।
उसे घूमने फिरने का काफी शौक था। 2020 में मनप्रीत ऑस्ट्रेलिया गई थी और चार साल बाद परिवार से मिलने भारत लौट रही थी लेकिन उससे पहले ही पर दुनिया से चली गई। वहीं इस घटना से उसके परिवार में मातम छा गया है। बेटी से मिलने की आस लिए मां-बाप उसकी मौत से सदमे में हैं। मनप्रीत के दोस्त ग्रेवाल ने उसके परिवार के लिए पैसे जुटाने के लिए एक GoFundMe लॉन्च किया है। अब तक इसके जरिए 31,347 डॉलर जुटाए गए हैं।
-

हाईटेंशन तार टूट कर ट्रैक्टर पर गिरी, जिंदा जला 17 साल का नाबालिग
राजस्थानः शाहपुरा जिले के बिलेठा इलाके में हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर ट्रैक्टर पर जा गिरी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाद खाली कर रहे एक नाबालिग की करंट लगने से मौत हो गई। घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जल गई। इस घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद जहाजपुर अस्पताल में भीड़ जुट गई। पूर्व एमएलएल व बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि बिलेठा निवासी नंदलाल गुर्जर एवं उनका करीब बेटा देवराज ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद भरवाकर खेत पर गए। जहां चालक, ट्रैक्टर-ट्रॉली का खड़ा कर दूर जाकर बैठ गया, जबकि नंदलाल गुर्जर भी आस-पास ही थे। देवराज ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत में खाद खाली कर रहा था, तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जा गिरा। करंट लगने से देवराज की मौत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी आग लग गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जल गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जहाजपुर अस्पताल भिजवा दिया। इस दौरान ग्रामीण अस्पताल पर जुट गये। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमाटर्म कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
-

ट्रैक्टर और कार में भीषण टक्कर, दंपति समेत 3 की मौत
सासाराम: बिहार में रोहतास जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां ट्रैक्टर और कार के बीच हुई टक्कर में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, तथा एक अन्य घायल हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के पडरिया गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय एवं उनकी पत्नी मीना देवी तथा खुढ़नू गांव निवासी गुड्डू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र पांडेय का इलाज एनएमसीएच में चल रहा था। वह अपना इलाज कराकर पत्नी इंदा देवी और बेटी के साथ गांव लौट रहे थे।
इस दौरान खंडा गांव के समीप अमरातलाब-अकोढ़ीगोला पथ पर ट्रैक्टर एवं कार के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गई। इस घटना में वीरेन्द्र पांडेय की बेटी संध्या कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एनएमसीएच) जमुहार में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है।