Category: National

  • Kargil Vijay Diwas पर PM Modi ने सैनिकों का जताया आभार

    Kargil Vijay Diwas पर PM Modi ने सैनिकों का जताया आभार

    नई दिल्ली: कारगिल विजय दिवस के मौके पर पीएम मोदी के द्वारा वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि कारगिल विजय दिवस पर हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है। बहुत कठिन परिस्थितियों में भी उनका अदम्य साहस हमेशा राष्ट्रीय गौरव का स्त्रोत बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य निष्ठा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा है कि 1999 के कारगिल संघर्ष के बाद से घुसपैठियों के इरादे नहीं बदले। भारतीय सेना किसी भी तरह की चुनौती के लिए तैयार है। शनिवार को द्रास में सेना के जवानों के लिए एक शौर्य भोज आयोजित किया गया था। इस संबोधन में उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर खास जोर दिया है। यह कोशिश है कि सेना को अत्याधुनियक उपकरण और अच्छी ट्रेनिंग मिले।

    शौर्य संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए थे राजनाथ सिंह

    बता दें कि बीती शाम राजनाथ सिंह लद्दाख के द्रास पहुंचे। वो यहं पर कारगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित शौर्य संध्या कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यह कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ के मौके में दो दिन के कार्यक्रम का हिस्सा था।

    हमारी सदी है आने वाला समय हमारा है

    कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई 1999 को ऑपरेशन विजय की सफलता के याद में मनाया जाता है। यह ऑपरेशन पाकिस्तानी सैनिकों के द्वारा कारगिल जिले में कब्जाए गए भारतीय क्षेत्रों को वापिस पाने के लिए शुरु किया गया था। इस दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की ओर भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि – हमें याद रखना होगा कि आज भी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं। घुसपैठियों के इरादे नहीं बदले हैं और वो आज भी प्रॉक्सी वार जैसे हथकंडे अपनाते हैं। सिंह ने यह कहा है कि मुझे यह पूरा विश्वास है कि हमारी सेना ऐसी किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारी सदी है आने वाला समय हमारा है और आत्मनिर्भरता पर जोर दिए जाने के कारण मुझे यह विश्वास है कि भारतीय सशस्त्र बल दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनेंगे। इसके अलावा अपने संबोधन में उन्होंने सशस्त्र बलों और सैनिकों की वीरता को भी नमन किया है। सिंह ने यह कहा है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं और गर्व के साथ सिर उठाकर जी पा रहे हैं क्योंकि कारगिल में हमारी सैनिकों ने तापमान में भारी गिरावट और ऑक्सीजन के स्तर में भी कमी के बाद एक्टिविटी में कोई भी कमी नहीं आने दी है। सिंह ने यह कहा कि इस मौके पर द्रास में उन्हें जो गर्व महसूस हो रहा है उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।    
  • मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, युवक की मौत

    मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, युवक की मौत

    दसूहाः राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे एक परिवार की कार मुंबई-वडोदरा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र स्थित कमल विहार निवासी रामकुमार पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों और भांजे के साथ मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने गए थे। 25 जुलाई को दिल्ली लौटते समय मुंबई-वडोदरा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर गांव नौरंगाबाद के निकट उनकी कार को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सोहना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अंशपाल ने दम तोड़ दिया। वहीं कार चालक शलेंद्र अभी भी बेहोशी की हालत में है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे में रामकुमार पाल का भांजा नीलेश उर्फ विशाल पाल भी घायल हुआ है।

    पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • घर में मासूम को जहरीले सांप ने डसा, मौत

    घर में मासूम को जहरीले सांप ने डसा, मौत

    वाराणसीः आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव के राजभर बस्ती में भोर में चौकी पर सोते समय रविंद्र राजभर के (3) पुत्र आयुष को जहरीला गेहूवन कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिता रविंद्र राजभर तथा माता उषा के साथ चौकी पर सोए बच्चा आयुष अचानक लगभग 3 बजे भोर में रोने लगा, जिसे देखते ही देखते मुंह से झाग निकलने लगा और बेहोश हो गया।

    परिवार वालों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे को किसी जहरीले जंतु के डसने की आशंका जताई। बेहोशी हालत में उक्त बच्चे को इलाज के लिए लोहता क्षेत्र के सीटकहवा बाबा मंदिर के पास क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर इलाज करने से इनकार कर दिया। उसके उपरांत परिवार वालों ने गाजीपुर जिले के अमवा की सती माई पहुंच कर झाड़ फूंक कराया लेकिन बच्चा बच न सका और अंत में बच्चे की मौत हो गई।

    घर वापस लौटने पर परिवार वालों ने जहां पर बच्चा सोया था। उक्त दीवार तोड़कर गिराया जिसमें जहरीला कोबरा सांप मिला। रविंद्र राजभर के तीन बेटों में मृतक आयुष दूसरा नंबर का पुत्र था। जिसके दौरान पिता रविंद्र राजभर तथा माता उषा देवी सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

  • सीवरेज टैंक में उतरे सफाई कर्मी और सिक्‍योरिटी गार्ड की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत

    सीवरेज टैंक में उतरे सफाई कर्मी और सिक्‍योरिटी गार्ड की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत

    नोएडाः ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी सेक्टर-150 में शनिवार रात एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दोनों कर्मी टैंक में उतरे थे और बेहोश हो गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के करौली निवासी सफाई कर्मी शशिकांत शर्मा (40) और सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड आकाश निवासी इटहारी फिरोजाबाद के रूप में हुई।

    सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • आज का राशिफल, 26 जुलाई 2026

    आज का राशिफल, 26 जुलाई 2026

    नई दिल्लीः आज चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि मंगल वृषभ, बुध मिथुन, सूर्य और गुरु कर्क, शुक्र व केतु सिंह, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति मेष, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत दे रही है।

    मेष राशि: समय में सुधार हो चुका है। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। प्रेम का साथ होगा, संतान की स्थिति अच्छी होगी, व्यापार के लिए अच्छा समय होगा और निवेश करने के लिए उपयुक्त समय कहा जाएगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

    वृषभ राशि: कठिनाइयां थोड़ी सामने आएंगी, कुछ चैलेंजर्स सामने आएंगे। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान होगा। चंद्रमा का अष्टम भाव में होना और लग्नेश का केतु के साथ संयोग करना, ये शुभ संकेत नहीं है स्वास्थ्य के लिए। परेशानी बढ़ेगी। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी, व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा।

    मिथुन राशि: जीवनसाथी भरपूर सहयोग में रहेगा और नौकरी-चाकरी की स्थिति में सुधार होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी लेकिन बहुत अच्छी नहीं रहेगी क्योंकि पंचमेश केतु के साथ है। तो थोड़ा सा ध्यान से आगे बढ़ना है, आती हुई बातों को भी जाने दीजिएगा, उलझिएगा मत। प्रेम की स्थिति मध्यम, संतान की स्थिति भी मध्यम है।

    कर्क राशि: स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम-संतान की स्थिति काफी लाभप्रद है। व्यापार अच्छा है। प्रेम में परिपक्वता मिल रही है, नए प्रेम का आगाज हो रहा है। और व्यवसायिक स्तर पर आप अच्छा कर रहे हैं, निवेश फिर भी मत करिएगा अभी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

    सिंह राशि: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। निवेश उचित रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

    कन्या राशि: भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी में निवेश करें, शुभ होगा। गृह-कलह के संकेत हैं, थोड़ा ध्यान रखिएगा, सीने में विकार संभव है या थोड़ी भारीपन संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

    तुला राशि: व्यापारिक एनर्जी (ऊर्जा) बढ़ रही है आपकी। अपनों का साथ है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान, चने की दाल इत्यादि का दान करना शुभ होगा।

    वृश्चिक राशि: धनार्जन का समय है। कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश करके धनार्जन नहीं हो सकता है। कहीं से मैच्योर अमाउंट आपको मिल सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। निवेश अभी मत करिएगा, घाटा होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

    धनु राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है लेकिन व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

    मकर राशि: चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान को लेकर के भी थोड़ा मन परेशान रहेगा। व्यापार को लेकर भी मन परेशान रहेगा। अभी निवेश करना उचित नहीं होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

    कुंभ राशि: आय के नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश जरूर करिएगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

    मीन राशि: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी हो गई है। व्यापार बहुत अच्छा है। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

  • प्रह्लाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    प्रह्लाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंप दी है। अब वे शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है।

    राष्ट्रपति ने मंजूर किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
    प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उनके इस्तीफे के बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि देश का नया शिक्षा मंत्री कौन होगा। हालांकि, फिलहाल सरकार ने किसी नए मंत्री की नियुक्ति नहीं की है और शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को दी गई है।

    अब प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय
    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी अब शिक्षा मंत्रालय का कामकाज भी देखेंगे। उन्हें यह जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है। यानी वे अपने मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारियां भी निभाएंगे।

    पहले से इन मंत्रालयों की जिम्मेदारी
    प्रह्लाद जोशी के पास पहले से ही उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की जिम्मेदारी है। अब इसके साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी उनके पास रहेगा।

    नए शिक्षा मंत्री को लेकर था इंतजार
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सभी की नजर इस बात पर थी कि सरकार शिक्षा मंत्रालय की कमान किसे सौंपेगी। फिलहाल सरकार ने स्थायी नियुक्ति करने के बजाय प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर मंत्रालय का कामकाज जारी रखने का फैसला किया है।

  • धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मची हलचल, दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस शिंदे, हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल

    धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मची हलचल, दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस शिंदे, हो सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल

    नई दिल्लीः जंतर-मंतर पर छात्रों के चल रहे प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई। जिसके चलते केंद्रिय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा पीएम नरेंद्र मोदी को भेज दिया। वहीं केंद्रिय मंत्री के इस्तीफे के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर भाजपा में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, केंद्रिय मंत्री के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच गए है।

    इस बीच डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अभी मुंबई में ही रुके हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम का यह दौरा केवल सरकारी काम के लिए है। लेकिन मौजूदा हालात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरी ओर, इस बैठक को केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे को केंद्र सरकार में जगह मिल सकती है। दरअसल, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नाम पर भी विचार होने की बात सामने आ रही है।

    उधर, दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान से अहम मुलाकात की। दूसरी ओर, कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि अभी 2 मांगे बाकी है, जिसमें शहीद हुए छात्रों के परिवार को एक करोड़ रुपए राशि देना और दूसरा छात्रों पर लाठीचार्ज किए गए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना शामिल है। वहीं अभिजीत ने देश वासियों से आज शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकालने की अपील की है।

  • PM Modi से बोले अभिजीत, सुबह हो गई मामू… देश वासियों से की ये खास अपील, देखें वीडियो

    PM Modi से बोले अभिजीत, सुबह हो गई मामू… देश वासियों से की ये खास अपील, देखें वीडियो

    RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान के कुछ घंटों बाद बैकफुट पर आई सरकार

    नई दिल्लीः केंद्रिय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद सरकार बैकफुट पर आई है। दरअसल, मोहन भागवत ने कहा था कि आज की नई पीढ़ी बहुत सारे सवाल पूछती है। हमें आदेश देने की बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए। उन्हें हर बात के पीछे का तर्क समझाना चाहिए, न कि आदेश देना चाहिए। संवाद के जरिए ही उन्हें सही दिशा दिखाई जा सकती है। ऐसे में भागवत का बयान आने के 4 घंटे बाद ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। वहीं इस्तीफे को लेकर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है। अभिजीत ने कहाकि वह पीएम नरेंद्र मोदी से कहना चाहते है, सुबह हो गई मामू… सुबह हो गई, डेमोक्रेसी की सुबह हो गई और देश की जनता जाग गई है। अभिजीत ने कहाकि यह पहल विकेट है। ऐसे में वह यहां नहीं रूकेंगे, अभी तो शुरुआत हुई है। इसी के साथ अभिजीत ने सभी युवाओं का शुक्रिया अदा किया जो 36 दिनों से यहां पर बैठे हुए है। पुलिस ने पानी बंद कर दिया, खाना बंद कर दिया, लेकिन युवाओं की हिम्मत टूटी नहीं, वह डटकर शांतिमय ढंग से प्रदर्शन करते रहे। इसी के साथ अभिजीत ने देश भर के लोगों से अपील की है कि आज शाम 6 बजे सभी राज्यों में शहीद हुए स्टूडेंट्स के लिए कैंडल मार्च निकाला जाए, जिनकी हत्या के जिम्मेदार केंद्रिय शिक्षा मंत्री है। वहीं अन्य वीडियो में कहाकि धरना जारी रहेगा, क्योंकि अभी 2 मांगे बाकी है। दरअसल, केंद्रिय मंत्री जेपी नड्डा के साथ बीते दिन हुई मीटिंग में छात्रों ने 3 मांगे और 5 सुझाव रखे थे। ऐसे में अभी केंद्र सरकार द्वारा एक मांग मानी गई है। अभिजीत ने कहाकि धरने से हम ऐसे नहीं वापिस जाएंगे हम कॉकरोच है, एक घूसता तो निकलता नहीं है। उन्होंने कहाकि जिन बच्चों ने सुसाइड की है, उनके परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाने की मांग बाकी है। वहीं दूसरी मांग पुलिस वालों ने 20 तारीख को जो लाठीचार्ज किया था, ऐसे में उक्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना बाकी है। जिसमें से डीसीपी संदीप लांबा, एसीपी अजय शर्मा, सचिन शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना बाकी है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस अधिकारी याद रखें कि उन्होंने कॉकरोच से पंगा लिया है। हमने तो एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया, तो तुम लोग क्या चीज हो। छात्रों पर केस वापस होने चाहिए। भैया, ये लोकतंत्र है। मुझे एक महीने से लोग कहते थे- क्या कर रहे हो, कब तक बैठोगे, ये इस्तीफा नहीं देंगे। ये मनमानी सरकार है, लेकिन हमने कर दिखाया। बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के कुछ घंटों के बाद इस्तीफा दिया गया। दरअसल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार सुबह दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता।’ बता दें कि नीट पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है। इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा- वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। प्रधान ने इस्तीफे को लेकर चिट्ठी पोस्ट की।
  • केंद्रिय मंत्री के इस्तीफे के बाद बोले-अभिजीत, एक बार घूसता तो निकलता नहीं कॉकरोच, अभी भी धरना जारी, देखें वीडियो

    केंद्रिय मंत्री के इस्तीफे के बाद बोले-अभिजीत, एक बार घूसता तो निकलता नहीं कॉकरोच, अभी भी धरना जारी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः केंद्रिय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। वहीं धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने पर सीजेपी में जश्न का माहौल मनाया जा रहा है। वहीं इस्तीफे को लेकर सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है। जहां उन्होेंने छात्रों को बताया कि केंद्रिय मंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अभीजीत ने कहाकि धरना जारी रहेगा, क्योंकि अभी 2 मांगे बाकी है। दरअसल, केंद्रिय मंत्री जेपी नड्डा के साथ बीते दिन हुई मीटिंग में छात्रों ने 3 मांगे और 5 सुझाव रखे थे। ऐसे में अभी केंद्र सरकार द्वारा एक मांग मानी गई है।

    अभिजीत ने कहाकि धरने से हम ऐसे नहीं वापिस जाएंगे हम कॉकरोच है, एक घूसता तो निकलता नहीं है। उन्होंने कहाकि जिन बच्चों ने सुसाइड की है, उनके परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाने की मांग बाकी है। वहीं दूसरी मांग पुलिस वालों ने 20 तारीख को जो लाठीचार्ज किया था, ऐसे में उक्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना बाकी है। जिसमें से डीसीपी संदीप लांबा, एसीपी अजय शर्मा, सचिन शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना बाकी है।

    उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस अधिकारी याद रखें कि उन्होंने कॉकरोच से पंगा लिया है। हमने तो एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया, तो तुम लोग क्या चीज हो। छात्रों पर केस वापस होने चाहिए। भैया, ये लोकतंत्र है। मुझे एक महीने से लोग कहते थे- क्या कर रहे हो, कब तक बैठोगे, ये इस्तीफा नहीं देंगे। ये मनमानी सरकार है, लेकिन हमने कर दिखाया। बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के कुछ घंटों के बाद इस्तीफा दिया गया। दरअसल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार सुबह दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता।’

    भागवत ने कहा था कि आज की नई पीढ़ी बहुत सारे सवाल पूछती है। हमें आदेश देने की बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए। उन्हें हर बात के पीछे का तर्क समझाना चाहिए, न कि आदेश देना चाहिए। संवाद के जरिए ही उन्हें सही दिशा दिखाई जा सकती है। ऐसे में भागवत का बयान आने के 4 घंटे बाद ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। बता दें कि नीट पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है। इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा- वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। प्रधान ने इस्तीफे को लेकर चिट्ठी पोस्ट की।

  • बैकफुट पर आई सरकारः केंद्रिय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों में जश्न का माहौल, देखें Live

    बैकफुट पर आई सरकारः केंद्रिय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों में जश्न का माहौल, देखें Live

    नई दिल्लीः जंतर-मंतर में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई। दरअसल, आज केंद्रिय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को इस्तीफा भेजा है। वहीं इस्तीफे को लेकर छात्रों में जश्न माहौल पाया जा रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया और इस्तीफा देने की वजह भी बताई। अपने चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं।

    उनका हमेशा से मानना रहा है कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया और अगले साल से NEET को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करने की घोषणा की गई।”

    धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों के सहयोग से 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। 16 जुलाई को घोषित परिणामों में गरीब और वंचित परिवारों के कई प्रतिभाशाली छात्रों को सफलता मिली, लेकिन कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा।

    अपने इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद व्यथित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का विषय नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि छात्रों का भविष्य कानूनी विवादों और राजनीतिक टकराव में उलझे या उनका ध्यान पढ़ाई से भटके। इसी भावना के साथ उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।

    चिट्ठी के आखिर में धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मंत्रिपरिषद के सहयोगियों, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आगे भी वह भारत माता, ओडिशा की जनता और देश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे।