Category: National

  • ICU में घुसने से रोकने पर BJP MLA के भाई-भतीजे ने जमकर की तोड़फोड़, देखें CCTV

    ICU में घुसने से रोकने पर BJP MLA के भाई-भतीजे ने जमकर की तोड़फोड़, देखें CCTV

    मथुरा: यूपी के मथुरा में मांट विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक राजेश चौधरी के भाई, भतीजों और रिश्तेदारों ने अस्पताल के आईसीयू में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। दरअसल स्‍टाफकर्मी ने इन लोगों में आईसीयू में जाने से मना कर दिया था। यह बात भाई और विधायक प्रतिनिधि को नागवार गुजरा। आरोप है कि इन लोगों ने रविवार की सुबह आईसीयू में घुसकर अस्पताल के स्टाफ के साथ जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। यह हंगामा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। अस्पताल के मालिक डॉक्टर ने आरोपियों को नामजद करते हुए थाना हाइवे में तहरीर दी है। दूसरी तरफ विधायक प्रतिनिधि ने भी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात मांट क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी की मां प्रेमवती को तबीयत खराब होने पर उन्हें शहर के महोली रोड स्थित डीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में भर्ती प्रेमवती का इलाज चल रहा था। आरोप है कि रविवार सुबह विधायक राजेश चौधरी के भाई जितेंद्र सिंह, संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि जसवंत, भतीजा देव चौधरी आईसीयू में जबरन घुसने लगे तो अस्पताल के स्टाफ प्रताप और सत्यपाल ने उन्हें रोका। यह बात उन्हें इस कदर नागवार गुजरी कि सभी ने मिलकर प्रताप और सत्यपाल को पीटना शुरू कर दिया। अस्पताल के दूसरे स्टाफ ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया। आरोपियों ने सत्यपाल का मोबाइल फोन के साथ अस्पताल में तोड़ फोड़ की। यह पूरा वाकया अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। इस मामले में अस्पताल मालिक डॉ. ललित वार्ष्णेय ने नामजदों के खिलाफ थाना हाइवे में लिखित तहरीर दी है वहीं डॉक्टर द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद विधायक राजेश चौधरी के प्रतिनिधि और पीआरओ थाना शेरगढ़ के गांव जावली निवासी जसवंत ने भी डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टॉफ के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी हाइवे आनंद कुमार शाही ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे की अन्य फुटेज देखने के बाद मामला स्पष्ट होगा। जून 2023 में बीएसए कालेज के निकट अधिवक्ता चाचा-भतीजी से अभद्रता और मारपीट करने के मामले में भी विधायक राजेश चौधरी के भाई और उनके प्रतिनिधि ने नाम सुर्खियों में आए थे। विधायक के करीबियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में पीड़ित पक्ष ने शिकायत की थी, हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत हो गया लेकिन सड़क पर मारपीट करने का विधायक के करीबियों का वीडियो उस समय भी खूब वायरल हुआ था।
  • दिवाली-छठ पर प्रवासियों की बढ़ीं मुश्किलें, हो सकती है परेशानी

    दिवाली-छठ पर प्रवासियों की बढ़ीं मुश्किलें, हो सकती है परेशानी

    नई दिल्ली: दिवाली और छठ के त्योहार पर घर लौटने वाले प्रवासी लोगों को हर साल की तरह इस बार भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। त्योहारी सीज़न के कारण ट्रेन में सीटें न मिलने की वजह से उन्हैं मजबूरी में निजी बसों और हवाई जहाज का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन इनके किराए में आसमान छूती बढ़ोतरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

    बता दें की रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जिसका फायदा उठाते हुए निजी बस ऑपरेटर और एयरलाइंस ने अपने किराए को भी बढ़ाना शुरू कर दिया है।

    आम दिनों में दिल्ली से पटना जाने वाले हवाई जहाज का किराया 3000 से 4500 रुपये के बीच होता है, लेकिन दिवाली-छठ के दौरान यह किराया बढ़कर 12,000 तक पहुंच चुका है। अन्य शहरों के लिए भी किराए में इसी तरह की बढ़ोतरी देखी गई है। बस ऑपरेटर भी इस मौके का फायदा उठाकर दिल्ली से बिहार के लिए बस का किराया जो आम दिनों में 1600 से 2000 रुपये होता है, वह अब बढ़कर 3500 से 5000 तक पहुंच जाता है।

  • घर की सफाई करते युवक को लगा करंट, मौत

    घर की सफाई करते युवक को लगा करंट, मौत

    जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में घर की सफाई के दौरान एक युवक को करंट लग गया। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना कुंडम थाना क्षेत्र की है। मृतक का 5 साल का बेटा और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार अटल चौक के पास परिवार रहता है, दिवाली से पहले घर में दीपक साफ-सफाई कर रहे थे। दीपक पहली मंजिल पर काम कर रहे थे इस दौरान करंट लग गया।

    दीपक के पास ही उनका 5 साल का बेटा दीपांशु खेल रहा था और बच्चा भी करंट की चपेट में आ गया। दीपांशु की आवाज सुनते ही दीपक के छोटे भाई चिंटू मौके पर पहुंचे। बचाने की कोशिश में चिंटू को भी करंट लग गया। जिसके बाद पड़ोसियों ने एम्बुलेंस बाघराजी चौकी पुलिस को सूचना दी, घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। इसकी चपेट में 11 केबी की बिजली की लाइन आ गई इस वजह से यह हादसा हो गया।

  • आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत, एक पंजाबी भी शामिल

    आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत, एक पंजाबी भी शामिल

    जम्मूः जएंडके के गांदरबल में रविवार रात आतंकियों ने डॉक्टर समेत 7 लोगों की हत्या कर दी। सोमवार सुबह इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के लश्कर-ए-तयैबा के संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) ने ली। TRF चीफ शेख सज्जाद गुल इस हमले का मास्टरमाइंड था। देर रात हुए हमले के बाद से सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर है। आतंकियों को ढूंढने के लिए देर रात शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन सोमवार सुबह भी जारी है। घटना स्थल पर नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) भी पहुंच गई है।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि डॉक्टर की पहचान बड़गाम के शहनवाज अहमद के तौर पर हुई है। अन्य 6 मृतकों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर के गुरमीत सिंह, बहर के रहने वाले अनिल कुमार शुक्ला और फहीम नजीर, कठुआ के रहने वाले शशि अब्रोल, बिहार के मोहम्मद हनीफ और कलीम के रूप में की गई है। ये सभी केंद्र सरकार की तरफ से चल रहे सुरंग प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। गांदरबल के इस हमले से 50 किलोमीटर दूर बारामूला में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को भी मार गिराया है। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। इस इलाके में भी सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन जारी है।

  • Delhi में हुए Blast का Live Video आया सामने

    Delhi में हुए Blast का Live Video आया सामने

    नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास आज सुबह बड़ा विस्फोट हुआ, जिसके बाद इलाके में धुआं भर गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची, लेकिन सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस विस्फोट के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। एजेंसियां जांच में जुटी है, लेकिन इस बीच धमाके का वीडियो सामने आया है। 30 सेकंड के वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि किस तरह दीवार के पास ट्रिगर हुआ, थोड़ा धुआं उठा और फिर तेज ब्लास्ट हो गया।

    धमाका किसने किया, कैसे किया और क्या मकसद था, इस सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस मामले की जांच एनआईए, स्पेशल सेल और अन्य टीमों कर रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विस्फोट के बाद पूरा क्षेत्र धुएं से भरता हुआ देखा जा सकता है।

    सूत्रों के मुताबिक, यह एक डायरेक्शनल विस्फोट था और इसे रोहिणी के इस स्थान से 2 किलोमीटर दूर तक सुना गया। विस्फोटक इस तरह से लगाए गए थे कि इससे एक शॉकवेव इफेक्ट पैदा हुआ, जिसने आसपास की इमारतों और वाहनों के विंडोज भी चकनाचूर हो गए।

    विस्फोट की जांच की जा रही है लेकिन माना जा रहा है कि यह धमाका किसी तरह का मैसेज देने के लिए किया जा सकता है। आसपास के इलाके में दुकानें हैं, लेकिन धमाके के लिए दीवार का इस्तेमाल किया गया। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है और आगे की जांच जारी है। एजेंसियां आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे किसी तरह का कोई सुराग मिल सके।

  • अखंड सौभाग्य कामना का पर्व Karva Chauth, कुछ ही देर में होगा चांद का दीदार

    अखंड सौभाग्य कामना का पर्व Karva Chauth, कुछ ही देर में होगा चांद का दीदार

    Karva Chauth : पति की लंबी उम्र के लिए आज महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। सुहागन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखेंगी। शाम को सौलह श्रंगार से सजने के बाद महिलाएं सबसे पहले गणेश जी की फिर चौथ माता की पूजा करेंगी। इसके बाद चंद्रमा के दर्शन कर के अर्घ्य दिया जाएगा

    पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ है। आज पति की लम्बी आयु के लिए महिलाओं ने पूरा दिन निर्जला व्रत रखा है जिसका शाम को पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पारण करेंगी। आज शाम 7 से रात तकरीबन 9 बजे तक देश भर में चंद्रमा दिख जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा और गुरु के संयोग से गजकेसरी राजयोग में करवा चौथ की पूजा हुई है। इसके अलावा आज के दिन महालक्ष्मी योग, शश योग,समसप्तक योग और बुधादित्य राजयोग बना।

    करवा चौथ की पूजा खत्म होने के बाद अब से कुछ देर बाद ही आसमान में चांद का दीदार होगा। पंचांग के मुताबिक आज रात करीब 08 बजकर मिनट कुछ के आसपास चांद दिखाई देने लगेगा। हालांकि जिन शहरों में आसमान में बादल छाय़े होंगे वहां पर चांद थोड़ी देर में दिखाई देगा।

  • इंसानियत शर्मसारः नाबालिग का रेप करने के बाद जिंदा जलाया, आरोपी काबू

    इंसानियत शर्मसारः नाबालिग का रेप करने के बाद जिंदा जलाया, आरोपी काबू

    उत्तर प्रदेशः युपी के बस्ती जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 साल की लड़की के साथ गांव के ही मनचले युवक ने रेप कर उसे ज़िंदा जला दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, यह वारदात बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने के एक गांव की है, यहां बीते 1 अक्टूबर को 17 साल की किशोरी से गांव के दबंग ने रेप किया और इसके बाद उसके ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    जानकारी के मुताबिक यह घटना 1 अक्टूबर को हुई थी जिसके बाद लड़की 15 दिनों तक नाबालिग लड़की जिंदगी और मौत से जूझती रही और आखिल में उसने अस्पाताल में आपना दम तोड़ दिया। इस मामले की शिकायत 12 अक्टूबर को कप्तानगंज थाने में की गई। पुलिस ने आरोपी शंकर गौड़ की तलाश शुरू कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

  • रिटायर वैज्ञानिक को धक्का दे घर में घुसे लुटेरे, करोड़ो की नगदी ले फरार

    रिटायर वैज्ञानिक को धक्का दे घर में घुसे लुटेरे, करोड़ो की नगदी ले फरार

    नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार से दिनदहाड़े लूट की खबर सामने आई। बता दें कि यह लूट किसी आम नागरिक से नहीं बल्कि रिटायर वैज्ञानिक और उनकी पत्नी के साथ हुई है। दोपहर करीब 12 बजे 5 लोग दंपत्ति के घर कूरियर एजेंट बनकर आए और बंदूक की नोक पर बंधक बना, करीब 4 करोड़ रुपए की नकदी और सोने के आभूषण लेकर लूटेरे फरार हो गए।

    दरअसल, शुक्रवार को 81 साल के बुजर्ग रिटायर्ड वैज्ञानिक अपने घर पर पत्नी संग थे। उनको गेट पर किसी प्रकार की हरकत दिखी, जब वहां पहुंचे तो गेट पर 5 लोग खड़े थे। उन्होंने खुद को कुरियर एजेंट बताया। बोले कि आपका कुरियर आया है। जैसे ही उन्होंने गेट खोला तो लूटेरे धक्का देकर जबरन उनके घर में घुस गए। उनमें से एक ने बुजुर्ग के मुंह पर कथित तौर पर उन्हें पिस्तौल दिखाई। मदद के लिए चिल्लाने पर उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। वहीं, तीसरे ने पत्नी को भी बंधक बना लिया और दोनों के मुंह में कपड़े ठूंस दिए।

    सबसे पहले लूटेरों ने दंपत्ति से पूछा कि बेटे का पैसा कहां रखा है? दंपत्ति ने बताया कि चोरों ने 4 करोड़ रुपए की नगदी और सोने के गहने चुरा लिए। लूटेरों ने उनके बेटे के नगदी भी चुरा ली। वह कुछ दिनों के लिए उनके यहां रह रहा था।

    पुलिस के सामने लुटेरों की चालाकी भी सामने आई। दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि घर से भागने से पहले लुटेरे ने उनके फोन को घर में कहीं छुपा दिया और अंदर से बंद कर दिया। उनके भागने के बाद पत्नी ने किसी तरह अपने हाथ खोले और फिर अपने पति को भी खोला। उन्होंने तुरंत बेटे को फोन करके बुलाया इसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया।

    पुलिस ने बताया कि हर एंगल से जांच कि जाएगी। सभी जानने वाले से पूछताछ हो रही है। पुलिस ने बताया कि घरेलू सहायक जब दोपहर काम करके निकला तो मेन गेट खुला रह गया था। कहीं उसका हाथ तो नहीं है, ये भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस लूट में किसी अंदर के व्यक्ति का हाथ हो सकता है। हाल फिलहाल में उनके घर में आए सभी गेस्ट और परिचित से पूछताछ की जा रही है। दंपति ने बताया कि यह पैसे उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बचाए थे।

  • PM Modi पहुंचे वाराणसी, 6100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, देखें LIVE

    PM Modi पहुंचे वाराणसी, 6100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, देखें LIVE

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान, वे 6100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    पीएम मोदी दोपहर करीब 2 बजे आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे, जो क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा। इसके बाद, शाम 4:15 बजे, वह वाराणसी में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें क्षेत्र के विकास और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। हरियाणा विधानसभा चुनावों में हाल की जीत के बाद, वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करने की तैयारी की गई है।

    प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा वाराणसी के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

  • अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    बांदाः यूपी के बांदा से एक मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा था। शुक्रवार को पत्नी कोर्ट में तारीख पर आई थी। वहीं, जब वह घर लौट रही थी, तभी पति ने उसे रास्ते में रोक लिया और फिर जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा व इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी।

    पुलिस ने शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। पुलिस अधिकारी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र का है। जहां आहार गांव की रहने वाली सुमन की शादी 14 साल पहले बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव के रामबाबु पटेल से हुई थी। सुमन के दो बच्चे भी हैं।

    पुलिस के अनुसार पति ने रास्ते में रोका और अवैध संबंध के शक में पहले मारपीट की फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतिका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।