Category: National

  • पूर्व सेहत मंत्री व आप पार्टी के Satyendar Jain को कोर्ट से मिली राहत

    पूर्व सेहत मंत्री व आप पार्टी के Satyendar Jain को कोर्ट से मिली राहत

    नई दिल्लीः दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली की एक कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है, वह देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। कोर्ट ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने करीब 18 महीने तक जेल में बंद रहकर सजा काटी है।

    हालांकि ईडी ने सत्येंद्र जैन की जमानत का विरोध किया है। लेकिन कोर्ट ने कहा कि उन्होंने जेल में लंबी सजा काटी है। कोर्ट ने कहा कि सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी मंजूर की जाती है, उन्हें 50,000 रुपए का निजी मुचलका भरना होगा।

  • Airport पर 2 यात्रियों से 45 iPhone 16 बरामद

    Airport पर 2 यात्रियों से 45 iPhone 16 बरामद

    नई दिल्ली : महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की तस्करी में संलिप्त लोग अक्सर नई-नई तरकीबों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर कई बार उनकी चालाकी काम नहीं आती है और वो  कस्टम अधिकारियों के हाथों पकड़े जाते है। भारत में iPhone जैसे महंगे स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ी है और इनकी तस्करी करने वाले लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश करते है।

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने यात्रियों से 45 iPhone 16 जब्त किए है। जिन्हें भारत में तस्करी के जरिये लाने की कोशिश की जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार ये यात्री अमेरिका और हांगकांग से दिल्ली पहुंचे थे और अपने सामान में छिपाकर इन महंगे फोन को भारत लेकर आए थे।

    जानकारी के अनुसार दिल्ली कस्टम विभाग ने बताया एयर इंडिया की फ्लाइट AI 104 से वॉशिंगटन से दिल्ली आए एक यात्री के पास से 37 iPhone 16 बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 44 लाख रुपये है। इसके अलावा हांगकांग से आए यात्री के सामान से 8 और iPhone 16 बरामद किए गए है।

    कस्टम विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि एजेंसी भारत में महंगे आईफोन्स की तस्करी को रोकने के लिए हर संभव एक्शन ले रही है।  कस्टम अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में तेजी से जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • प्रेमी ने शादी से किया इन्कार, थाने के सामने खुदको लगाई आग, हालत गंभीर

    प्रेमी ने शादी से किया इन्कार, थाने के सामने खुदको लगाई आग, हालत गंभीर

    उत्तर प्रदेशः यूपी के संभल इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवती ने प्रेमी के शादी करने से इन्कार करने पर खुदको आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में घिरने के बाद महिला चिल्लाती हुई पुलिस चौकी की तरफ दौड़ी। स्थानीय लोग और चौकी के अंदर मौजूद पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए भागे, महिला को बचाते हुए दो पुलिसकर्मियों खुद भी झुलस गए। म वे आनन-फानन में महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया.

    दरअसल, संभल सदर कोतवाली इलाके के निवासी 25 वर्षीय विवाहित महिला नाजिया मोहल्ले के ही रहने वाले युवक से फोन पर बातचीत करती थी, इस बीच युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए, लेकिन बाद में शादी करने से इन्कार करने लगा। पीड़ित महिला आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस से गुहार लगा रही थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। जिसके कारण पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी के गेट पर खुद को आग के हवाले कर दिया।

    घटना के बाद पुलिसकर्मी आनन-फानन में महिला को झुलसी हुई हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उच्च पुलिसाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल में महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. हालांकि, पुलिसवाले घटना से कुछ देर पहले ही मुकदमा दर्ज होने का दावा कर रहे हैं।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने पुलिस चौकी से 100 फीट की दूरी पर खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। इसी दौरान चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे बचाने की कोशिश की जिसमें वह खुद के हाथ भी झुलस गए। उन्होंने कहा कि इस महिला के द्वारा आज थाने पर खुद ही आकर तहरीर दी गई थी कि यह महिला का किसी लड़के से पिछले 2 साल से संबंध है, वह उसी से शादी करना चाहती है और पुलिस उसकी शादी कराए। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लगभग 3 बजे मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन तभी महिला ने पुलिस चौकी से डेढ़ सौ फीट की दूरी पर खुद को आग लगा ली।

  • इस वजह से आटे में मिलाती थी पेशाब, नौकरानी ने किया खुलासा

    इस वजह से आटे में मिलाती थी पेशाब, नौकरानी ने किया खुलासा

    गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक कारोवारी के घर काम करने वाली महिला को आटे में पेशाब मिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नोकरानी की यह गंदी करतूत कैमरे में कैद हो गई। नौकरानी की पहचान रीना निवासी शांति नगर कॉलोनी के रूप में हुई है। यह घटना तब सामने आई जब घर के मालिक नितिन गौतम की पत्नी रूपम ने देखा कि उनके परिवार के सभी सदस्यों को लीवर में समस्या आ रही है, खाने में गड़बड़ी का संदेह होने पर उसने रसोई में मेड की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर के मालिक गौतम ने चुपके से अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें नोकरानी आटे में पेशाब मिलाती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और सुबूतों के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मामले में एफआईआर दर्ज की. मंगलवार को रीना को गिरफ्तार कर लिया।

    इस वजह से मिलाती थी आटे में पेशाब

    आरोपी महिला ने कहा कि उसका मालिक छोटी-छोटी गलतियों के कारण उसे अक्सर डांटेते थे। जिसकी वजह से वह अपने मालिक से नाराज थी। बदला लेने की नीयत से उसने आटे में पेशाब मिलाया था।

    8 साल से काम कर रही थी नोकरानी

    पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत में बताया था कि यही नोकरानी उनके घर पर 8 साल से काम कर रही थी। पीड़ित अपने परिवार के साथ रहते हैं। कुछ महीनों से परिवार के लोग लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे। शुरू में संक्रमण समझकर डॉक्टर को भी दिखाया, लेकिन परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। पीड़ित परिवार ने कुछ समय पहले ही अपने घर और रसोई में कैमरे से एक वीडियो रिकार्ड की जिसमें नोकरानी रसोई के अंदर खाने में यूरिन से आटा गूंथती नजर आई।

    खाने में मिलावट करने पर सरकार लाएगी नया कानून

    हाल में उत्त्तर प्रदेश की सरकार ने कई जगहों से खाद्य पदार्थों में मूत्र और थूक सहित मानव अपशिष्ट मिलाए के मामले सामने आने के कारण, प्रदेश सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह जल्द ही उन विक्रेताओं के खिलाफ एक नया कानून लाएगी जो ‘अपनी पहचान छिपाते हैं’ और खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में मानव अपशिष्ट या अखाद्य सामग्री मिलाते हैं।
  • Jharkhand Assembly Elections 2024: कांग्रेस-JMM और RJD में सीटों को लेकर फॉर्मूला हुआ तय!

    Jharkhand Assembly Elections 2024: कांग्रेस-JMM और RJD में सीटों को लेकर फॉर्मूला हुआ तय!

    नई दिल्ली : झारखंड चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है लेकिन सत्ताधारी इंडिया ब्लॉक से लेकर विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन तक, सीट शेयरिंग को लेकर भी बात नहीं बन पाई है। तीन दलों के तीन शीर्ष नेताओं की बैठक से पहले अब सीट शेयरिंग का संभावित फॉर्मूला सामने आया है। झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं और सूत्रों की मानें तो इनमें से 43 से 44 सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन की अगुवा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) चुनाव लड़ सकती है।

     झारखंड चुनावों में जेएमएम ही बड़े भाई की भूमिका में होती है. कांग्रेस को इस गठबंधन में 28 सीटें मिल सकती हैं। लालू यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल को 5 से 6, लेफ्ट को चार सीटें दिए जाने की बात है। सूत्रों का कहना है कि आरजेडी को एडजस्ट करने के लिए कांग्रेस, लेफ्ट के लिए जेएमएम को सीटें छोड़नी होंगी. सीट शेयरिंग फॉर्मूले को एक-दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

    बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दो दिन के दौरे पर झारखंड पहुंच रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी 19 अक्टूबर को रांची में होंगे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मीटिंग भी होनी है जिसमें गठबंधन के घटक दलों में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

  • तीन दिन तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

    तीन दिन तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

    नई दिल्ली : सहारनपुर के घुन्ना बिजलीघर पर बिजनेस प्लान के तहत होने वाले काम की वजह से 18 से 20 अक्टूबर तक कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। बिजलीघर हाकिमपुरा के अंतर्गत सभी 11 केवी फीडर रमजानपुरा हाकिमपुरा विश्वासनगर बिशनपुरा शकलापुरी गणपति विहार और गोपालपुरा के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों की बिजली सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बंद रहेगी। घुन्ना बिजलीघर के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-प्रथम विजय कुमार ने बताया कि बिजनेस प्लान के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हाकिमपुरा पर 33 केवी लाइन के पुराने व जर्जर पोलों को बदलने एवं उपकेंद्र के अनुरक्षण कार्य के लिए 18 अक्टूबर को कराया जाना है।
  • विधायक ने SDM को धक्का मारकर गाड़ी में बैठाया, वीडियो वायरल

    विधायक ने SDM को धक्का मारकर गाड़ी में बैठाया, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अधिकारियों और सपा नेताओं के बीच बहस और धक्कामुक्की का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सपा नेता एसडीएम को धक्का मारते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मऊ के घोसी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में डायरेक्टर पद पर चुनाव था। अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी व अन्य सपा नेता जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए और घोसी चीनी मिल पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद एसडीएम और सपा नेताओं के बीच जमकर बहस हुई।

    मऊ के घोसी चीनी मिल में डायरेक्टर पद के चुनाव चल रहे हैं। 9 डायरेक्टर का चुनाव पहले ही निर्विरोध रूप से कर लिया गया था लेकिन एक पद पर सपा और भाजपा दो पार्टी के उम्मीदवारों का रोचक मुकाबला हो गया। दोनों प्रत्याशियों को 9–9 वोट मिले और चुनाव टाई हो गया जिस पर देर रात गहमा गहमी चलती रही। प्रशासन ने सुबह में पर्ची के माध्यम से चुनाव करने का निर्णय लिया और सभी चले गए। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता रात में ही चुनाव परिणाम घोषित करने के लिए दबाव बनाने लगे। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने पर निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रिय सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम राजेश अग्रवाल व खंड विकास अधिकारी रमाकांत चुनाव पर बिना कोई निर्णय लिए निकल गए।

    चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में सुबह 10:00 बजे से फिर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई और फिर बराबर बराबर मत पड़े। इसके बाद सर्वसम्मत से लॉटरी सिस्टम से विजेता को चुनने पर सहमति बनी! जिसमें भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिल गई। इस पर सपा नेता भड़क गए और हंगामा करने लगे। हंगामा शांत करने के लिए भीड़ के बीच घोसी एसडीएम राजेश अग्रवाल पहुंच गए। इस पर सपा के घोसी से विधायक सुधाकर सिंह ने उनकी बांह पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा दिया, उन्हें कुछ ना बोलने की हिदायत दी। वह बार-बार वह मुंह पर उंगली रखकर एसडीएम को धमकी भरे लहजे में इशारे करते रहे। वहीं एक सपा कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के सामने आकर SDM को बार-बार धमकता रहा। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।

  • JEE Mains Exam Pattern में बदलाव, अब सभी सवालों को हल करना अनिवार्य

    JEE Mains Exam Pattern में बदलाव, अब सभी सवालों को हल करना अनिवार्य

    नई दिल्लीः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन्स 2025 के पैटर्न में बदलाव किया है। पेपर के सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन खत्म कर दिए हैं। अब सिर्फ पांच सवाल मिलेंगे, सभी को हल करना अनिवार्य होगा। पहले 10 सवाल मिलते थे, जिसमें से 5 क्वेश्चन हल करने होते थे।

    NTA ने कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान स्टूडेंट्स पर दबाव कम करने के लिए एग्जाम में ऑप्शनल क्वेश्चन की शुरुआत की गई थी। यह 2021 में शुरू किया गया था और 2024 तक चला। अब अगले साल से इसके पैटर्न में बदलाव कर रहे हैं। NTA ने 17 अक्टूबर को एक ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया। NTA ने कहा कि JEE मेन्स 2025 के पहले फेज के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस जल्द शुरू होगा। इसकी डिटेल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद एग्जाम पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी।

    इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल लेवल पर एंट्रेंस एग्जाम JEE मेन्स में तीन पेपर होते हैं। इसमें फिजिक्स कैमिस्ट्री और मैथ्स होता है। तीन घंटे की परीक्षा में कुल 90 क्वेश्चन होते हैं। सभी के 30-30 सवाल होते हैं।

  • घात लगाए बैठे चीते ने 14 वर्षीय बच्चे पर किया हमला, मचा कोहराम

    घात लगाए बैठे चीते ने 14 वर्षीय बच्चे पर किया हमला, मचा कोहराम

    उत्तराखंडः घात लगाए बैठा चीता घर के आंगन में खेल रहे 14 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया। मामला उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर का है। बच्चे की चीख पुकार सुनकर पिता ने चीते का पीछा किया तो चीता बच्चे को घायल कर खेत के किनारे छोड़ कर भाग निकला।

    बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के आला अधिकारी समेत पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने मौके में पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक ने संबंधित अधिकारियों को गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चीते को पकड़ने के लिए निर्देशित किया है।

  • फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर, नदी के चारों ओर बनीं सफेद झाग, देखें वीडियो

    फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर, नदी के चारों ओर बनीं सफेद झाग, देखें वीडियो

    सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक

    नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी में अक्टूबर महीने में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया। एक बार फिर से यमुना में चारों तरफ सफेद झाग दिखाई देने लगा है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि नदी में भारी मात्रा में सफेद झाग बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नदी में मल का अब तक का सबसे ज्यादा स्तर है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि यमुना नदी में सफेद झाग दिखाई दे रही हो। इससे पहले लगातार 2 से 3 सालों से प्रदूषण स्तर बढ़ने के दौरान सफेद झाग दिखाई दे चुकी है। हालांकि इस बार पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के प्रशासन द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए है। वहीं 7 अक्टूबर 2024 को जारी हुई DPCC की रिपोर्ट के अनुसार, नदी में मल का अब तक का सबसे ज्यादा स्तर है। हालांकि, अगस्त में हुई अच्छी बारिश की वजह से नदी में ऑक्सीजन का स्तर थोड़ा बढ़ा है, लेकिन नदी में फेकल कोलीफॉर्म का स्तर भी काफी बढ़ गया है। बता दें कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने सितंबर महीने में यमुना नदी के पानी की जांच की। 4 सितंबर को लिए गए नमूनों के आधार पर यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर को जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, नदी में फेकल कोलीफॉर्म का स्तर 49,00,000 MPN/100 ml तक पहुंच गया है। यह स्तर मानक स्तर 2,500 यूनिट से 1,959 गुना ज्यादा है। यह फरवरी 2022 के बाद से नदी में मल का सबसे खराब स्तर है। फरवरी 2022 में आगरा नहर (शहर में नदी के किनारे के स्टेशनों में से एक) पर फेकल का स्तर 63,00,000 यूनिट तक पहुंच गया था। फेकल कोलीफॉर्म, पानी में मल की मौजूदगी को दर्शाता है। यह पानी के प्रदूषण का एक महत्वपूर्ण सूचक है। रिपोर्ट के अनुसार, यमुना नदी में फेकल कोलीफॉर्म का स्तर बहुत ज़्यादा है। इसका मतलब है कि नदी में बहुत ज़्यादा मात्रा में गंदा पानी मिल रहा है। अच्छी बारिश की वजह से नदी में पानी का बहाव अच्छा रहा। इससे पानी में घुली हुई ऑक्सीजन (DO) का स्तर बढ़ा है। DO पानी में जीवन की उपस्थिति को दर्शाता है। मानकों के अनुसार, BOD 5 mg/l से अधिक नहीं होना चाहिए, और DO 5 mg/l से कम नहीं होना चाहिए। 5 mg/l बाहरी स्नान के लिए मानक है। BOD पानी की खुद को साफ़ करने की क्षमता को दर्शाता है। यह पानी में मौजूद कार्बनिक पदार्थों के उपचार के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा है। नदी के चारों ओर बनीं सफेद झाग, देखें वीडियो