Category: Punjab>Faridkot

  • Punjab News : बेकाबू ट्राले ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News : बेकाबू ट्राले ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    फरीदकोट : बेकाबू ट्राले का कहर देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार ट्राले ने सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ियों का काफी नुकसान हो गया। हादसा कोटकपूरा शहर में मोगा रोड पर गत देर शाम को हुआ। घटना की यह वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर जांच का काम शुरू कर दिया है। यह ट्राला शहर से मोगा रोड की तरफ आ रहा था और जब वह नए बस स्टैंड के पास पहुंचा तो उसके ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और उसने एक कार को टक्कर मार दी।

    टक्कर के बाद यह कार आगे खड़ी 2 अन्य गाड़ियों से टकरा गई। इस हादसे के चलते तीनों गाड़ियों के आगे और पीछे के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में सूचना के बाद थाना सिटी की पुलिस ने  ट्राले को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

  • Punjab News: युवक की विदेश में मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की विदेश में मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अभी एक साल पहले ही हांगकांग की पीआर लड़की से हुई थी शादी

    फरीदकोटः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। फरीदकोट के 25 वर्षीय हरप्रीत सिंह की हांगकांग में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। करीब एक सप्ताह पहले परिवार को सूचना मिली कि उनके बेटे हरप्रीत सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं परिजनों ने बेटे के ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद से परिवार सदमे में हैं। मृतक हरप्रीत सिंह की बहन सुखदीप कौर ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में हरप्रीत की शादी बठिंडा जिले के गांव हर रायपुर निवासी महिंदर कौर माही से हुई थी जिसका परिवार और वह हांगकांग में पक्के तौर पर रहता हैं। शादी के करीब 6 महीने बाद बेटे का वीजा आने पर लड़की खुद उसे भारत से अपने साथ ले गई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद हरप्रीत वापस लौट आया, लेकिन रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला सुलझा लिया और दोनों फिर से हांगकांग चले गए। वहां जाने के बाद हरप्रीत के प्रति उसके ससुराल वालों का रवैया बदल गया और वे हरप्रीत को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और तरह-तरह की धमकियां देने लगे। वह उसे उसे एक मिलियन डॉलर का हर्जाना देने की धमकी देते रहते थे, जिसके बारे में उसने हमें फोन पर बताया था। उसने बताया कि एक सप्ताह पहले उसे हरप्रीत की मौत की खबर मिली थी। उन्होंने कहा कि अभी तक हरप्रीत का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की है कि हरप्रीत की मौत की जांच होनी चाहिए। हरप्रीत के पिता ने भी कहा कि उनका बेटा बहुत मजबूत चरित्र का था और वह आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जरूर किसी ने उसकी हत्या की है। इसके पीछे जरूर कोई साजिश है जिसकी जांच होनी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
  • Punjab News: श्री गुटका साहिब की बेअदबी को लेकर लोगों में रोष

    Punjab News: श्री गुटका साहिब की बेअदबी को लेकर लोगों में रोष

    फरीदकोट : पंजाब में एक बार फिर से बेअदबी घटनाएं बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला कस्बा गोलेवाला से सामने आया है, जहां श्री गुटका साहिब के अंगों की बेअदबी को लेकर गांव वासियों में रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना इलाका निवासियों ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए गांव निवासी ने बताया कि सुबह दूध डालकर घर लौट रहा था तो उसने देखा कि किसी ने गली में बनी नाली में गुटका साहिब के अंग फेंके हुए थे। जिसके बाद उसने अंगों को एकत्रित किया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: सांसद Amritpal Singh और गैंगस्टर अर्श डल्ला पर लगा UAPA

    Punjab News: सांसद Amritpal Singh और गैंगस्टर अर्श डल्ला पर लगा UAPA

    फरीदकोटः पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार फरीदकोट जिले के गांव हरि नौ में वारिस पंजाब दे के पूर्व कोषाध्यक्ष तथा खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह व दीप सिद्धू के करीबी रहे गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ UAPA लगा दिया गया है। बता दें कि आरोपियों में सांसद अमृतपाल सिंह व गैंगस्टर अर्श डल्ला भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि गुरप्रीत सिंह हरीनौ की 10 अक्टूबर, 2024 को उसके घर के नजदीक 2 मोटरसाइकिल सवारों द्वारा गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी।

    जिसके पश्चात पुलिस ने तफ्तीश करने के पश्चात कार्रवाई करते हुए इस केस में अन्य आरोपियों के साथ सांसद अमृतपाल सिंह खालसा व आंतकी अर्श डल्ला को भी नामजद किया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों शूटरों, रेकी करने वाले 3 आरोपियों तथा कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा इस समय सभी न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में पिछले साल 23 अक्टूबर को कोटकपूरा पुलिस ने एफआईआर में बीएनएस की धारा 111 (संगठित अपराध) जोड़ी थी। जिसके बाद अब मामले की जांच कर रही एसआइटी ने यूएपीए की धारा की बढ़ौतरी की है।

    गौरतलब है कि वर्तमान में सांसद अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) लगा हुआ है और वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और इस मामले में यूएपीए लगने के पश्चात उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव में सांसद अमृतपाल सिंह ने पंजाब की खडूर साहिब सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई थी। हाल ही में अमृतपाल के परिजनों द्वारा नई पार्टी का एलान भी किया गया था।

    वहीं, अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को उनके आवास पर मंगलवार की सुबह नजरबंद कर दिया गया। देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स उनके गांव जल्लूपुर खेड़ा में पहुंच गई और उनके आवास को चारों तरफ से घेर लिया गया। तरसेम सिंह ने कुछ दिन पहले आवाज बुलंद की थी कि वह नई पार्टी बनाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह के साथ विचार विमर्श करने के बाद तरसेम सिंह को माघी मेले के दौरान नई पार्टी बनाकर उसके पदाधिकारियों की घोषणा करनी थी। कौमी इंसाफ मोर्चा में तरसेम सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मेले में पहुंचना था।

  • Punjab News: बंबीहा गैंग के 2 गुर्गों और पुलिस में चली गोलियां, 2 मुलाजिम घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बंबीहा गैंग के 2 गुर्गों और पुलिस में चली गोलियां, 2 मुलाजिम घायल, देखें वीडियो

    हथियारों और गाड़ी सहित 2 गिरफ्तार

    फरीदकोटः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते बंबीहा गैंग के ए कैटेगरी गैंगस्टर हरसिमरनजीत उर्फ सिम्मा के 02 साथियों की पुलिस के साथ बीड़ सिखा वाला के नजदीक मुठभेड़ हो गई। गिरफ्तार किए गए दोषियों की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ सुख रोमान और बलजीत सिंह निवासी रोमान अलबेल सिंह और हरमंदीप सिंह उर्फ रूशा पुत्र जोरा सिंह निवासी बहिबल कलां के रूप में हुई है। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रग्या जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदकोट पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर हरसिमरनजीत उर्फ सिम्मा के खिलाफ हत्या, नशे, चोरी, लूट-पाट और असला एक्ट के तहत करीब 26 मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में आरोपी फरीदकोट के एरिया में घूम रहे हैं। इसी के चलते सीआईए जैतो और थाना जैतो की टीमों ने बीड़ सिखा वाला के नजदीक नाका लगाया हुआ था, तभी ये दोषी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर आते दिखे जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला करते हुए फयरिंग कर दी। जिन्होंने पुलिस की सरकारी गाड़ी पर 03 फायर किए गए और मौके से भागने की कोशिश की। जिसके जवाब पुलिस ने आत्मरक्षा में करवाई करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें 02 मुलाजिम घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों 1 पिस्तौल .315 बोर और एक पिस्तौल .32 बोर और 06 कारतूस बरामद किए हैं, इसके साथ ही उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की गई है। जिसमें वे सवार होकर आ रहे थे। ये दोषी हथियार एक्ट थाना बाजाखाना में दर्ज मुकदमे में भी शामल थे और पुलिस को इनकी तलाश थी। इनके खिलाफ पहले भी असला एक्ट और NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
  • Punjab News: हथियारबंद बदमाशों ने NRI परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारबंद बदमाशों ने NRI परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो

    फरीदकोटः गांव कम्मेआणा में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों एक घर में दाखिल हो गए और एनआरआई परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें एनआरआई और एक नौजवान जख्मी हो गया। जख्मियों को इलाज के लिए फरीदकोट के जीजीएस मैडीकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामला जमीनी विवाद के साथ जुड़ा है। घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    गांव कम्मेआणा के मुकंद सिंह ने बताया कि वह विदेश में रहते है, अपने एनआरआई लड़के, पोती और पोते के साथ गांव में आया था। घर में काम कर रहे थे कि दोपहर करीब 2 बजे गांव के 8 से 10 नौजवान हथियारों से लैस होकर घर में दाखिल हो गए। आते ही उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी और घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने बताया कि उनका जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। जिसका अदालत में केस चल रहा है। उसी को लेकर हमला किया है।थाना सिटी-2 के मुख्य अफसर सुखदर्शन शर्मा जीजीएस मैडीकल मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटना में 2 लोग जख्मी हुए है। जिनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बयान दर्ज करने बाद बनती कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab news: डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह हत्याकांड मामले में नया मोड़, अब NIA की टीम करेगी जांच, देखें वीडियो

    Punjab news: डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह हत्याकांड मामले में नया मोड़, अब NIA की टीम करेगी जांच, देखें वीडियो

    फरीदकोटः नवंबर 2022 में कोटकपूरा में बाइक सवारों ने डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह उर्फ ​​राजू की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप के गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी। बता दें, प्रदीप सिंह का नाम बरगाड़ी बेअदबी मामले में भी शामिल था।

    इस हत्याकांड में पुलिस ने केस दर्ज कर 2 नाबालिग समेत 16 लोगों को नामजद किया है और सभी अरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है और सुनवाई जारी है। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। जब एनआईए ने फरीदकोट की कोर्ट में अर्जी दाखिल की जिसके मुताबिक मामला पंजाब से बाहर एनआईए स्पेशल को ट्रांसफर कर दिया गया है।

    दिल्ली की अदालत में एनआईए से जांच की मांग की गई थी, क्योंकि मामला लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टरों से जुड़ा है जिसके तहत अब इस मामले की जांच भी एनआईए से करवाई जाएगी। गैंगस्टर काला जठेरी के एक मामले का जिक्र करते हुए जिस पर इस हत्या की घटना के लिए शूटर उपलब्ध कराने का आरोप था, इसलिए इस मामले की भी एनआईए से जांच कराई जानी चाहिए। अब इस अर्जी पर अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अरोपियां हत्याकांड के वकील मनदीप चन्ना ने कहा कि एनआईए द्वारा आज दायर आवेदन का कोई आधार नहीं है क्योंकि स्थानीय पुलिस पहले ही मामले की जांच कर चुकी है और आरोपियों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। एनआईए को किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो वह कोर्ट से ले सकती है और दूसरी तरफ केस को एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने का अधिकार सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के पास है। 15 जनवरी को कोर्ट में अपना पक्ष रखने से यह केस एनआईए को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

  • Punjab News: विवाह-शादी और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने जारी किए आदेश

    Punjab News: विवाह-शादी और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने जारी किए आदेश

    जैतो: जिले में शादी-ब्याह तथा अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों जिला मजिस्ट्रेट फरीदकोट विनीत कुमार ने नए आदेश जारी किए है। दरअसल, भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट फरीदकोट की सीमा के भीतर ड्रोन या अन्य उड़ने वाली वस्तुओं के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

    उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तरनतारन जिले में ड्रोन की मदद से हथियारों की तस्करी की कोशिश की गई थी इसलिए उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा ड्रोन की मदद से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ी जा सकती है इसलिए आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को शादी-ब्याह तथा अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ड्रोन का प्रयोग करना है तो ड्रोन के प्रयोग के लिए उपायुक्त कार्यालय से पूर्व अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कार्यालय की अनुमति के बिना ड्रोन का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश 23 फरवरी 2025 तक लागू रहेंगे।