Category: Punjab>Faridkot

  • Behbal Kalan Firing Case: इंसाफ मोर्चा के नेता को NIA ने जारी किया नोटिस

    Behbal Kalan Firing Case: इंसाफ मोर्चा के नेता को NIA ने जारी किया नोटिस

    कोटकपुरा: फरीदकोट में 2015 के बहबल गोलीबारी कांड के पारिवारिक सदस्य और इंसाफ मोर्चा के नेता सुखराज सिंह नियामीवाला को केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नोटिस जारी किया है। जारी किए गए नोटिस में एनआईए ने सुखराज को दिल्ली तलब किया है।

    सुखराज को एनआईए ने 19 सितंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। गौर हो कि हाल ही में एनआईए ने पंजाब में सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदारों और करीबियों के घरों पर छापेमारी की थी।

     

  • Punjab News: मिठाई खाने से परिवार के 6 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत

    Punjab News: मिठाई खाने से परिवार के 6 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत

    फरीदकोटः रक्षा बंधन पर हलवाईयों की चांदी बन जाती है, लेकिन इस पर्व पर कुछ दुकानदार ग्राहकों को खराब मिठाई परोस देते है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सेहत विभाग दीपावली के पर्व पर ही मिठाईयों की दुकानों की चैकिंग करता है। उसके बाद दुकानदारों द्वारा बनाई जा रही मिठाई की कोई चैकिंग नहीं की जाती। जिसके चलते दुकानदार ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे है।

    वहीं ताजा मामला फरीदकोट की संजय नगर बस्ती से सामने आया है। जहां रक्षा बंधन पर्व पर संजय नगर बस्ती में मिठाई की दुकान से लाए गए रसगुल्ले खाने से एक ही परिवार के 6 सदस्य बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    परिवार के अनुसार यह मिठाई शहर की एक दुकान से खरीदी गई थी। परिवार के जिन जिन सदस्यों ने रसगुल्ला खाया, उन्हें उल्टियां आने लगी। सभी को पहले सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर कर दिया गया। परिवार ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले में परिवार ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: गोताखोरों की मदद से हथियारों और नशा तस्करी का Police ने किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: गोताखोरों की मदद से हथियारों और नशा तस्करी का Police ने किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

    फरीदकोटः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशानिर्देशों के अनुसार, पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए फरीदकोट पुलिस ने 77 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी में वांछित मुख्य आरोपी गुलाब सिंह को गिरफ्तार किय है। इस दौरान पुलिस ने चौकाने वाले खुलासे किए है। मामले में जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

    उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन राज्य विशेष अभियान सेल (एसएसओसी) फाजिल्का द्वारा 77.8 किलोग्राम हेरोइन (41.8 किलोग्राम +36 किलोग्राम) और तीन पिस्तौल की बरामदगी के साथ 4 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि 2 अलग-अलग सीमा पार ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करने के लगभग एक साल बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई। बता दें कि यह खेप नदी मार्ग से आई थी। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे और गिरफ्तार आरोपी की दोनों मामलों में पंजाब पुलिस को तालाश थी।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने 36 किलो ड्रग्स की डिलीवरी में अहम भूमिका निभाई थी और पाकिस्तान अधारित तस्करों के साथ आरोपी के संबंध थे। उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह की गिरफ्तारी से पूरे तस्करी नेटवर्क को तोड़ने और भविष्य में होने वाली तस्करी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। डीजीपी ने कहा कि गुलाब सिंह की गिरफ्तारी बारीकि से जांच और पिछले संबंधों की निरंतर निगरानी के परिणामस्वरूप हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी की अवैध वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और अवैध नशीले पदार्थों के माध्यम से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के लिए आगे की वित्तीय जांच चल रही है।

    इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि तकनीकी और मानवीय इंटेलिजेंस के साथ किए गए इस ऑपरेशन के दौरान सीआईए एसपी इन्वेस्टिगेशन जसमीत सिंह की देखरेख में फरीदकोट, स्पेशल ब्रांच, एसएचओ सादिक और टेक्निकल सेल की पुलिस टीमों ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक साल से फरार आरोपी गुलाब सिंह को गांव रूपियांवाली के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया, जोकि एक साल से भगौड़ा चल रहा था।

    उन्होंने कहा कि प्रमुख निर्यातों में पिछले संबंधों का पता लगाने की रणनीति के तहत पुलिस टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही थी और पिछले 10 दिनों से आरोपी गुलाब सिंह की तलाश की जा रही थी। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद करने के लिए गोताखोरों की व्यवस्था की थी और विभिन्न ऐप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी गुलाब सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर फरीदकोट और राज्य के अन्य जिलों में भी कई आपराधिक मामले चल रहे हैं।

  • Punjab: सांसद सरबजीत सिंह खालसा पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब, देखें वीडियो

    Punjab: सांसद सरबजीत सिंह खालसा पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब, देखें वीडियो

    फरीदकोटः सांसद सरबजीत सिंह खालसा आज श्री अकाल तख्त साहिब पर मत्था टेकने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गुरु के घर में माथा टेका और सरबत के भले के लिए प्रार्थना की। मीडिया से बात करते हुए सरबजीत सिंह खालसा ने कहा वे आज श्री अकाल तख्त साहिब पर माथा टेकने आए हैं, उन्होंने कहा कि आज जत्थेदार मोहन सिंह तुड़ की बरसी पर अकाल तख्त साहिब पर माथा टेकने आए हैं और भगवान का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं।

    उन्होंने अपनी नई पार्टी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि नई पार्टी तभी बनेगी जब अमृतपाल सिंह जेल से बाहर आएंगे। मीडियो से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह श्रोमणि कमेटी का चुनाव भी लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए 8 तारीख की अपॉइंटमेंट मिली है। उन्होंने निशान साहिब पर बात करते हुए कहा कि यह श्रोमणि कमेटी का मामला हैं हम इस पर कोई रॉक टॉक नहीं करना चाहते।

  • Punjab : सांसद चरणजीत चन्नी को लेकर सरबजीत खालसा का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab : सांसद चरणजीत चन्नी को लेकर सरबजीत खालसा का आया बयान, देखें वीडियो

    फरीदकोट। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव से पहले साहनेवाल के गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल के बागी गुट सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने बैठक की। इस दौरान बैठक में फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा मौजूद रहे। जिन्होंने बैठक कर शिरोमणि कमेटी चुनाव के लिए रणनीति बनाई। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि एस.जी.पी.सी उन्होंने सभी संगठनों से एक मंच पर आने को कहा है।

    साथ ही सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई का भी समर्थन किया, जिसे लेकर वह कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के अमृतलाल सिंह के समर्थन में दिये गये बयान की भी सराहना की। वहीं सुखबीर बादल द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब पर दिए गए जवाब के बारे में उन्होंने कहा कि सुखबीर को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

    इसके साथ ही सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने लोकसभा में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान का समर्थन किया है। इस दौरान उन्होंने शिरोमणि कमेटी चुनाव को लेकर सभी संगठनों के एक मंच पर जुटने का समर्थन किया।

    उधर, शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट के जत्थेदार संता सिंह उम्मेदपुरी ने कहा कि वे लोगों की भावनाओं को पूरा करने में सफल नहीं हुए हैं, जिसका नतीजा पिछले चुनाव के दौरान देखने को मिला था। उन्होंने अकाली दल की हार के लिए सुखबीर बादल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हमने उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह नहीं माने।

  • Punjab: सांसद सरबजीत सिंह ने किया बड़ा ऐलान, Amritapl Singh के साथ मिलकर बनाएंगे पार्टी, देखें वीडियो

    Punjab: सांसद सरबजीत सिंह ने किया बड़ा ऐलान, Amritapl Singh के साथ मिलकर बनाएंगे पार्टी, देखें वीडियो

    फरीदकोटः लोकसभा क्षेत्र फरीदकोट से सांसद भाई सरबजीत सिंह खालसा ने कल एक समारोह के दौरान बड़ा ऐलान किया, जिससे सिख राजनीति में हलचल मच गई है। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि भाई सरबजीत सिंह खालसा ने जहां अपने चुनाव अभियान के बारे में विस्तार से संगत के साथ विचार साझा किये, वहीं उन्होंने अपनी अगली रणनीति की घोषणा करते हुए कहा कि यह तय है, वह जल्द ही एक ऐसी पार्टी बनाएंगे जो सिख समुदाय और पंजाब के लोगों का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने कहा कि वह यह पार्टी अकेले नहीं बनाएंगे।

    उन्होंने कहा कि वह सिख संगत और पंजाब के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए खंडूर साहिब से सांसद भाई अमृतपाल सिंह के साथ मिलकर यह पार्टी बनाएंगे।उन्होंने कहा कि भाई अमृतपाल सिंह जेल से बाहर आने के बाद या उनके कहने पर ही पार्टी बनाएंगे। उन्होंने सिखों से आगामी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनावों में अधिक से अधिक वोट बनाने के लिए अपील की।

  • Punjab: Baba Farid University of Health Sciences में राष्ट्रीय ध्वज का हो रहा अपमान, कार्रवाई की मांग

    Punjab: Baba Farid University of Health Sciences में राष्ट्रीय ध्वज का हो रहा अपमान, कार्रवाई की मांग

    फरीदकोटः Baba Farid University of Health Sciences में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। इस मामले को जगदीश राय ढोसीवाल द्वारा उजागर किया गया है। ढोसीवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी में अधिकारियों को राष्ट्रीय झंडे के सम्मान की कोई प्रवाह नहीं है। मेन बिल्डिंग पर पिछले कई महीनों से फटा झंडा लहरा रहा है। जो ‘फ्लेग कोड ऑफं इंडिया’ के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है।

    ढोसीवाल ने पंजाब के चीफ सैक्टरी से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि बीएफयूएचएस द्वारा राष्ट्रीय झंडे के अपमान का मामला लिखित में राज्य के चीफ सैक्रेटरी के ध्यान में लाया जाएगा। वहीं जब मामले संबंधी यूनिवर्सिटी प्रबंधन से संपर्क किया गया तो बात नहीं हो पाई। अगर यूनिवर्सिटी की मैनेजमेंट इस मामले में अपना पक्ष रखना चाहती है तो उसे भी प्रमुख्ता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • Punjab: विदेश में सड़क हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत

    Punjab: विदेश में सड़क हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत

    फरीदकोटः कनाडा में सड़क हादसे में पंजाब के एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक जैतो सब डिवीजन के गांव रोड़ीकपुरा के रहने वाले थे। मृतकों में दंपती, बेटी और रिश्तेदार शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुखवंत सिंह सुख बराड़, राजजिंदर कौर, छिंदर पाल कौर और एक अन्य रिश्तेदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुखवंत सिंह बराड़ पिछले बीस साल से कनाडा के एबट्सफोर्ड, बीसी में रह रहे थे। बुधवार शाम वे अपनी पत्नी, बेटी और रिश्तेदार के साथ कार में सवार होकर दोस्त के घर जा रहे थे।

    कैनोला के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी मुश्किल से उन्हें कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह सूचना फरीदकोट पहुंची, लोग बेहद दुखी हो गए। जानकारों के मुताबिक खुखवंत सिंह गांव में सामाजिक कार्यों में हाथ बंटाते थे। वह हमेशा अपने गांव से जुड़े रहते थे, कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि वह अब नहीं रहे।

     

  • Punjab: BJP में शोक की लहर, पूर्व सांसद का हुआ निधन

    Punjab: BJP में शोक की लहर, पूर्व सांसद का हुआ निधन

    फरीदकोटः भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर छा गई है। दरअसल, भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद 89 वर्षीय गुरुचरण कौर पंजगराईं का वीरवार को देहांत हो गया। उन्होंने वीरवार को फरीदकोट में आखिरी सांस ली। गुरुचरण कौर का अंतिम संस्कार दो दिन बाद 7 जुलाई को किया जाएगा। इसकी वजह यह है कि गुरुचरण कौर के बेटे विदेश में रहते हैं।

    बेटों के आने के बाद आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पैतृक गांव पंजगराईं कलां में ही गुरुचरण कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के अनुसार पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रही थी और वीरवार दोपहर उन्होंने अपने घर में ही आखिरी सांस ली।

    जैतो के भाजपा नेता व आंतकवाद के काले दौर में शहादत देने वाले गुरबचन सिंह पतंगा की बहन गुरचरण कौर पंजगराईं पेशे से अध्यापिका थी। साल 1994 में सेवामुक्ति के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होकर जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न पदों पर कार्य किया। परिवार की कुर्बानी और पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें राज्य की अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्यसभा सांसद बनाया गया था। वह 1 जून 2001 से 1 जुलाई 2004 तक बतौर राज्यसभा सांसद रहीं।

  • Punjab: नहर में डूबे बाप-बेटा, गोताखोरों द्वारा तालाश जारी

    Punjab: नहर में डूबे बाप-बेटा, गोताखोरों द्वारा तालाश जारी

    संगरूरः पंजाब के लहरा गागा में कल शाम पिता-पुत्र घग्गर ब्रांच नहर में डूब गए। जिनकी आज गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है। पिता-पुत्र की पहचान 35 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र तरलोक सिंह और बेटा 9 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है। इस मौके पर दरबारा सिंह हैप्पी ने बताया कि मोहन सिंह और उसका बेटा प्रिंस बीते दिन शाम को नहर में डूब गए। मोहन सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। मोहन सिंह पर 5 लाख 7 हजार रुपये का कर्ज भी था, जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि मोहन सिंह ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि कल शाम से ही गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।

    इस संबंध में गोताखोर जसविंदर सिंह ने कहा कि हम 20 साल से गोताखोरी की सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पुलिस से सूचना मिली कि यहां 2 लोग नहर में डूब गये हैं, जिनकी उनके द्वारा तलाश की जारी है। इस मौके पर लहरा सिटी के प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया है कि हमें कल शाम सूचना मिली कि पिता-पुत्र नहर में डूब गए हैं, तभी से हम इन दोनों की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी तालाश जारी है। उन्होंने कहा कि गोताखोरों की मदद से एवं विभिन्न नहर तटों पर तलाश की जा रही है।