Category: Punjab>Faridkot

  • Punjab: दो भाइयों पर युवकों ने चलाई गोलियां, एक की मौ+त

    Punjab: दो भाइयों पर युवकों ने चलाई गोलियां, एक की मौ+त

    बरनालाः गांव कालेके में देर शाम दो भाइयों पर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। गांव के ही युवकों ने घेरकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। एक गोली मृतक के सिर व पैर में लगी वहीं घायल की एक गोली बांह में लगी। घटना में गोली लगने के बाद दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले सरकारी अस्पताल धनौला में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक रूपिंदर को मृतक घोषित कर दिया। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल बरनाला के शवगृह में रखवा दिया गया है, जबकि घायल भी सरकारी अस्पताल बरनाला में भर्ती हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल युवक जसपाल सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई रुपिंदर शर्मा गांव के पंजाब नेशनल बैंक के पास खड़े थे। जहां गांव के 15-20 युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने आते ही उन पर फायरिंग शुरू कर दी और पहली गोली सीधे उन्हें लगी। उनके भाई के सिर में भी गोली मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमलावर मृतक रूपिंदर से रंजिश रखते थे और कुछ दिन पहले धनौला में उसके साथ मारपीट की थी।

    इस संबंध में गांव के एंबुलेंस चालक हरदीप सिंह ने बताया कि उनके गांव के युवकों से आपसी रंजिश थी, जिसके चलते गांव में गोली चली है। इस झगड़े के बाद गांव से किसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी, जिसके बाद वह दोनों युवकों को एंबुलेंस में सरकारी अस्पताल धनौला ले आए। उन्होंने बताया कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में थाना धनौला के एसएचओ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः आप उम्मीदवार के जाति को लेकर छिड़ा विवाद, इस नेता ने की चुनाव आयोग से शिकायत

    फरीदकोटः लोकसभा चुनावों को लेकर फरीदकोट से आप पार्टी के उम्मीदवार करमजीत अनमोल के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद छिड़ गया है। आजाद उम्मीदवार अवतार सिंह सहोता का दावा है कि आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक अनमोल एससी जाति से नहीं बल्कि ओबीसी जाति से हैं और उन्होंने मोहाली में रहते हुए गलत एससी जाति का सर्टिफिकेट बनवा लिया है। निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव आयोग और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि सहोता के अलावा शिअद ने भी आप उम्मीदवार के जाति प्रमाणपत्र को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है।

    बता दें कि फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार अवतार सिंह सहोता का दावा है कि मरासी जाति ओबीसी में आती है, जबकि डोम मरासी जाति एससी में आती है। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक आप प्रत्याशी करमजीत सिंह अनमोल ने पढ़ाई के दौरान स्कूल में मरासी जाति लिखी है। उन्होंने मोहाली में रहते हुए डोम मरासी यानी एससी का अलग सर्टिफिकेट बनवाया है और इसी सर्टिफिकेट के आधार पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनका मानना है कि आप उम्मीदवार ने एससी समुदाय के एक उम्मीदवार के अधिकारों का उल्लंघन किया है। ऐसे में उन्होंने सबूतों के साथ चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों को अपनी शिकायत सौंपी है, ताकि जल्द से जल्द फैसला लिया जा सके।

    हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सहोता की ओर से फरीदकोट जिला चुनाव अधिकारी को एक शिकायत भी की गई थी, जिसमें उनकी शिकायत को आधारहीन मानते हुए खारिज कर दिया गया था. अब देखने वाली बात यह है कि क्या सहोता द्वारा किए गए सबूत और दावे साबित हो पाएंगे। चुनाव आयोग ने AAP उम्मीदवार पर क्या फैसला लिया है। बताया जाता है कि आजाद प्रत्याशी सहोता के अलावा शिअद प्रत्याशी राजविंदर सिंह ने भी आप प्रत्याशी की जाति को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी है। ऐसे में मामला शांत होने की बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है।

  • पंजाबः  अकाली दल को झटका, पूर्व मंत्री, विधायक सहित कई पार्षद आप में हुए शामिल

    संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर संगरूर संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी मजबूत ने  अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, पूर्व मंत्री नुसरत अली खान बग्गा, कई पार्षद और सैकड़ों समर्थक के साथ आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन सभी को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप पार्टी में शामिल करवाया है। इस बीच मलेरकोटला के विधायक जमील-उर-रहमान से उलझ गए हैं।

    इसके अलावा फरीदकोट में भी अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। शिरोमणि अकाली दल के पीएसी सदस्य राजिंदर दास रिंकू अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। शिरोमणि अकाली दल ने कुछ दिन पहले राजिंदर दास रिंकू को पीएसी का सदस्य बनाया था।

  • पंजाबः AC ठीक करने के बहाने देते थे वारदात को अंजाम, 2 काबू 

    पंजाबः AC ठीक करने के बहाने देते थे वारदात को अंजाम, 2 काबू 

    बरनालाः जिले में एसी सर्विस करने के बहाने घरों में घुसे वारदातों को अंजाम देने के मामले में लोगों ने 2 चोरों को काबू किया है। दरअसल, शातिर चोर एसी ठीक करने के दौरान घरों में लोगों से पहले ठंडा पानी मांगा ओर पानी पीने के बहाने घरों से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने शक होने के बाद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल करते ही लोगों ने दो चोरों की पहले तो खूब धुनाई की और बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बरनाला जिले के धनौला कस्बे में दो चोर पिछले कई दिनों से कस्बे में लोगों के घरों में एसी की सर्विस करने के बहाने से घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों चोर अब तक चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। ये दोनों इतने शातिर हैं कि पहले ठंडा पानी मांगते हैं फिर पानी पीने के बहाने घरों में जेवर सहित अन्य कीमती सामान चुरा कर फुर्र हो जाते हैं। व्यापार मंडल के नेता रमन वर्मा ने बताया कि पकड़े गए चोर वरिंदरा बुक डिपो के मालिक के घर में एसी सर्विस करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने घर में पहले इधर-उधर रेकी की ओर बाद में एक व्यक्ति सर्विस करने लग गया तो दूसरे ने ठंडा पानी मांगा।

    जब घर मालिक वरिंदर पानी लेने गया तो पीछे से उसने टेबल पर रखी Apple की घड़ी चुरा ली। इसी तरह रिंकू के घर में भी इन्होंने एसी सर्विस करने के बहाने ठंडे पानी की मांग की ओर फिर सोने की चेन उठाकर फरार हो गए। रमन वर्मा ने बताया कि जब चोरी का पता चला तो शक हुआ कि एसी की सर्विस करने वालों ने ही शायद वारदात को अंजाम दिया होगा। घटना के बाद दोनों लोगों को एसी की सर्विस करने के बहाने से फिर बुलाया गया। जब दोनों लोग एसी की सर्विस के लिए पहुंचे तो वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों चोरों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि घड़ी और सोने की चेन को उन लोगों ने ही चोरी किया है। जिसके बाद भड़के लोगों ने उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बरनाला के एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि धनौला पुलिस को कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः भारतीय किसान यूनियन ने पीएम मोदी के विरोध का किया ऐलान

    पंजाबः भारतीय किसान यूनियन ने पीएम मोदी के विरोध का किया ऐलान

    बरनालाः भारतीय किसान यूनियन उगराहा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब चुनाव प्रचार के विरोध का ऐलान किया है। यह फैसला बरनाला में राज्य कमेटी की बैठक के बाद लिया गया है। दरअसल, 23 मई को किसानों द्वारा पटियाला में होने वाली बीजेपी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने का फैसला किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि उनके विरोध के कारण प्रशासन उनके घरों पर छापेमारी भी कर सकता है। इसके चलते उन्होंने कहा कि वे सतर्क रहेंगे और हर कीमत पर विरोध करेंगे। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि 23 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर के पक्ष में चुनावी रैली करने के लिए पटियाला आ रहे हैं।

    संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों की वाजिब मांगें लटकी हुई हैं। उन्होंने कहाकि10 साल से भाजपा सरकार की नीतियां कॉरपोरेट समर्थक और जनविरोधी रही हैं। इसके चलते पटियाला में प्रधानमंत्री मोदी का कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा कि अभी वे अपनी योजनाओं के बारे में कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि उनका संगठन पूरी ताकत से प्रधानमंत्री का विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि इस धरने में पंजाब भर के विभिन्न जिलों से संगठन हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि धरने को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस भले ही उनके घरों पर छापेमारी कर इसे रोकने की कोशिश करे, लेकिन वे विरोध करने के लिए पूरी तरह से सतर्क रहेंगे।

  • पंजाबः ‘विकास कार्यों पर ओपन डिबेट को लेकर सुखपाल खेहरा ने CM मान को दी खुली चुनौती

    पंजाबः ‘विकास कार्यों पर ओपन डिबेट को लेकर सुखपाल खेहरा ने CM मान को दी खुली चुनौती

    संगरूरः लोकसभा क्षेत्र संगरूर से कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल सिंह खेहरा द्वारा शनिवार को विधानसभा क्षेत्र दिड़बा का दौरा किया गया। उन्होंने दिड़बा, खनाल कलां व बघरौल में चुनावी रैलियां की। खेहरा ने अपने सोशल मीडिया पर लाइव होकर लोगों को पंजाब सरकार द्वारा किए गए कार्यों की असल तस्वीर दिखाई। खेहरा ने दिड़बा के सरकारी अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बेशक करोड़ों रुपये की लागत की शानदार बिल्डिंग बनी हुई है, लेकिन इसके मुख्य द्वार पर ताला लटका है। अस्पताल में माहिर डाक्टरों समेत अन्य स्टाफ के कुल 56 पद हैं, जिनमें से 25 पद खाली हैं।

    डॉक्टरों व स्टाफ की किल्लत के कारण शनिवार को अस्पताल में सन्नाटा सा पसरा मिला व अस्पताल में दवाओं की भी किल्लत है। इमरजेंसी वार्ड में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का तथाकथित स्वास्थ्य माडल कहां चला गया है, जिसके नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसके बाद सुखपाल खेहरा बघरौल गांव पहुंचे, जहां गांव के उस पुल को भी देखने गए, जिस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने 6 लाख रुपये में यह पुल बनाया है।

    पुल पर खेहरा ने कहा कि भगवंत मान को उनकी चुनौती है कि वह यहां आकर विकास कार्यों पर चर्चा न करें। सरकार ने विकास के नाम पर लोगों से झूठ बोला, पंजाब की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बघरौल वाला पुल सरपंच ने अपने दम पर बनवाया। खेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि बघरौल के इस पुल का नक्शा किससे बनवाया था व किसने कहा था कि इस पुल पर 1 करोड़ से अधिक की लागत आएगी।

  • व्यापारियों की चेतावनीः 10 दिन में शंभू से हटाएं धरना, नहीं तो करेंगे पंजाब बंद

    व्यापारियों की चेतावनीः 10 दिन में शंभू से हटाएं धरना, नहीं तो करेंगे पंजाब बंद

    लुधियाना: किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर काफी समय से शंभु बॉर्डर के रेलवे ट्रैक पर धरना लगाया हुआ है। वहीं किसानों के इस धरने के कारण व्यापारियों और आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों के प्रदर्शन को लेकर भले ही 4 वर्ष पहले व्यापारी व कारोबारी पंजाब में किसानों का हर संघर्ष में साथ देते थे, लेकिन अब वे किसानों के धरने-प्रदर्शन से तंग आ चुके हैं। किसानों को नैतिक व आर्थिक समर्थन देने वाले कारोबारी अब उनके विरुद्ध आवाज उठाने लगे हैं। बरनाला, भदौड़ व संगरूर के बाद कारोबारियों की किसानों के खिलाफ आक्रोश की चिंगारी सुलगती हुई लुधियाना तक पहुंच चुकी है। काम-धंधा चौपट होने से निराश कारोबारियों ने किसानों को चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन में शंभू से धरना नहीं हटाया तो वे उनके खिलाफ पंजाब बंद की घोषणा कर देंगे।

    कारोबारियों का तर्क है कि एक तरफ किसान नेता अपने आंदोलन से पंजाब की किसानी बचाने की बात करते हैं, वहीं उनके धरनों से कारोबार को जो नुकसान पहुंच रहा है, उस पर मौन हो जाते हैं। गत 13 फरवरी से किसान पटियाला के शंभू में हरियाणा के साथ लगती सीमा पर नेशनल हाईवे पर धरना लगाए बैठे हैं और 17 अप्रैल से शंभू में ही रेल ट्रैक भी जाम कर दिया है। किसान आंदोलन के कारण दूसरे प्रदेशों के व्यापारी पंजाब आने से कतराने लगे हैं। पंजाब की वर्तमान स्थिति को देख ऑर्डर देने से भी हिचक रहे हैं। इससे पंजाब के व्यापार और उद्योग जगत को प्रतिदिन करीब 700-800 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। 

    व्यापारियों को अपना कारोबार करना भी मुश्किल हो रहा है। व्यापार संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर किसान संगठनों की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे न केवल संगरूर, बल्कि पंजाब भर के व्यापार संगठनों को साथ लेकर संघर्ष शुरू कर देंगे। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने कहा कि किसानों के धरने देने से राज्य का हर कारोबार प्रभावित हो रहा है। पर्यटक न आने से होटल व रेस्तरां खाली हैं। हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा होने लगा है और किसानों का इस तरफ ध्यान तक नहीं जा रहा। धरने का असर जम्मू के पर्यटन पर भी पड़ा है। बता दें किसानों के धरने के कारण वाहनों व ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। ट्रेन पहले लुधियाना से अंबाला तीन घंटे में पहुंच जाती थी और अब आठ घंटे में भी नहीं पहुंच रही है। कई ट्रेनों को रद भी कर दिया है। इससे कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लुधियाना में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ संगठन पंजाब को पटरी से उतारने का काम कर रहे हैं। अगर दस दिन में समस्या हल न हुई तो बैठक कर पंजाब बंद की काल की जाएगी।

  • पंजाबः विवादों में घिरी सेंट्रल जेल, एक और कैदी का रील बनाने का वीडियो हुआ वायरल

    पंजाबः विवादों में घिरी सेंट्रल जेल, एक और कैदी का रील बनाने का वीडियो हुआ वायरल

    फरीदकोटः सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा जेल के अंदर खुलेआम मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिस कैदी का वीडियो सामने आया है उसकी पहचान राजन के रूप में हुई है। जो फिरोजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जिसने जेल में आराम से बैठकर सिगरेट पीते हुए न सिर्फ वीडियो बनाया बल्कि उसे अपने सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया।

    जो एक बार फिर जेल प्रशासन द्वारा मोबाइल फोन के खिलाफ सख्ती की पोल खोल रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनी फरीदकोट जेल के अंदर मोबाइल फोन पहुंचने को लेकर एक कैदी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही थी। जिसके बाद एक और कैदी का वीडियो सामने आने से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    पुलिस की जानकारी के मुताबिक अंजू बाला नाम की महिला जो बिलासपुर की रहने वाली है और उसका पति एक मामले में फरीदकोट जेल में है और अंजू बाला फर्जी दस्तावेजों पर मोबाइल फोन और सिम कार्ड की खरीद करती थी। इसके बाद वह फरीदकोट जेल में बंद अपने पति सुखचैन सिंह के पास पहुंचाती थी और सुखचैन सिंह जेल में दूसरे कैदियों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था।

    यह मामला पुलिस के ध्यान में आने के बाद जिला पुलिस ने अंजू बाला और उसके पति सुखचैन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि अंजू बाला को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जेल में बंद उसके पति सुखचैन सिंह को भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। जेल के अंदर उसके पास मोबाइल फोन कैसे और किसकी मदद से पहुंच रहे थे।

  • पंजाब : कोटकपूरा व बहबल कलां गोलीकांड मे कोर्ट में पेश हुए पूर्व SSP चरणजीत शर्मा

    पंजाब : कोटकपूरा व बहबल कलां गोलीकांड मे कोर्ट में पेश हुए पूर्व SSP चरणजीत शर्मा

    फरीदकोट: बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी कांड से जुड़े  कोटकपूरा और बहबल कलां गोलीकांड की सुनवाई शुक्रवार को फरीदकोट अदालत में की गई। जिसमे  आरोपी पूर्व एसएसपी चरणजीत शर्मा  कोर्ट में पेश हुए। 

    इस मामले के अन्य आरोपियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित दर्ज करवाई। अदालत ने दोनों मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख 19 जुलाई 2024 निर्धारित की।

     2015 में फरीदकोट जिले के रगाड़ी गांव में श्री गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना घटित हुई थी। 14 अक्टूबर 2015 को सिख संगत द्वारा कोटकपुरा बत्ती वाला चौक और बहिबल कलां में शांति पूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान कोटकपुरा में कई लोग घायल हुए थे।

    वही, बहिबल कलां में पुलिस की गोलीबारी में दो सिख युवकों की मौत हो गई थी। उक्त घटना के बाद पंजाब में धार्मिक और सियासी गलियारों में तूफ़ान आ गया था। इस मामले में सिख संगत के द्वारा न्याय की गुहार लगाई जा रही है।

  • पंजाबः बाजार बंद करके सड़कों पर उतरे व्यापारी, चुनावों में सरकार का बहिष्कार करने की दी चेतावनी

    पंजाबः बाजार बंद करके सड़कों पर उतरे व्यापारी, चुनावों में सरकार का बहिष्कार करने की दी चेतावनी

    बरनालाः जिले के व्यापारी ने बाजार बंद करके सड़कों पर उतरकर सरकार, प्रशासन और किसानों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन और सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो चुनाव में मौजूदा पंजाब सरकार का बहिष्कार किया जाएगा। बरनाला व्यापार मंडल द्वारा किसानों के खिलाफ की गई कार्रवाई के चलते कल किसानों और व्यापारियों के बीच हुए आमने-सामने के टकराव से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है और इसका असर शहर में भी देखने को मिल रहा है।

    बरनाला के सभी व्यापारी एकजुट होकर बरनाला शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन और पंजाब सरकार से व्यापारियों पर लाठियों से हमला करने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि किसान कानून को अपने हाथ में लेकर शहर पर राज कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर मौजूदा सरकार व प्रशासन ने जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं की तो यह संघर्ष तेज किया जाएगा।