Category: Punjab>Faridkot

  • पंजाबः केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ नामाकंन भरने पहुंचे हंसराज हंस

    पंजाबः केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ नामाकंन भरने पहुंचे हंसराज हंस

    फरीदकोटः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने का आज तीसरा दिन है। गुरुवार को फरीदकोट सीट से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। नामांकन भरने के दूसरे दिन पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों द्वारा 22 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोक सभा हलका गुरदासपुर, जालंधर, आनन्दपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब से एक-एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किया गया।

    संगरूर से पांच उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए हैं, जबकि अमृतसर और पटियाला से तीन-तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। पटियाला से तीनों में से दो उम्मीदवारों ने 2-2 फार्म भरे हैं। जबकि फरीदकोट से 2 और लुधियाना से 3 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। फिरोजपुर, खडूर साहिब, बठिंडा और होशियारपुर लोक सभा सीट के लिए किसी भी उम्मीदवार द्वारा बुधवार को नामांकन-पत्र दाखिल नहीं किया गया। बता दें बीते रोज 7 मई को पंजाब की 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे।

  • पंजाबः दिन दहाड़े तेजधार हथियार से टीचर का क+त्ल

    पंजाबः दिन दहाड़े तेजधार हथियार से टीचर का क+त्ल

    संगरूरः गांव वाजिदपुर बदेशा में एक टीचर की तेजधार हथियार से हत्या करने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक मालेरकोटला के जुझार नगर निवासी टीचर साहिब सिंह सुबह अपनी मोटरसाइकिल पर गांव वाजिदपुर बदेशा आ रहा था, तभी गांव के पास तेजधार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई। शेरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल धुरी ले गई। थानाध्यक्ष शेरपुर ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी विभाग पर जमकर बरसे पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    पंजाबः स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी विभाग पर जमकर बरसे पूर्व सीएम चन्नी, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के जिला संगरूर के गांव गोविंदपुरा जवाहर वाला में पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह फेलियर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संगरूर के गांव में आंगनवाड़ी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आंगनवाड़ी विभाग से छोटे बच्चो को मिलने वाली आयरन और फोलिक एसिड सिरप की दवा को दिया गया, जो पिछले 6 महीने से एक्सपायर हो चुकी थी। इस बड़ी लापरवाही को आड़े हाथों लेते हुए पंजाब के पूरे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर आंगनवाड़ी कर्मचारियों को सही दवा मिलेगी तो वह वही सही दवाई आगे देंगे।

    पंजाब सरकार तो आउटडेटेड दवा देती है या उनके पास दवा आती ही नहीं है। चन्नी ने कहाकि सभी डिस्पेंसरी खाली पड़ी है और उनके पास डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं है और यह सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।चन्नी ने आगे कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर अपनी जगह सही है। आंगनबाड़ी वर्कर आगे वही देंगे जो उनको मिलता है। यह सरकार की गलती है यह स्वास्थ्य मंत्री की गलती है यह मुख्यमंत्री की गलती है। वहीं चन्नी ने शंभू बॉर्डर पर एक और किसान की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि चाहे केंद्र सरकार चाहे पंजाब सरकार हैं ये दोनों मिले हुए है। यह दोनों सरकार किसानों के खिलाफ चलती आ रही हैं। चन्नी ने कहा कि इनको पता है किसान पंजाब की रीढ़ की हड्डी है और  किसानों के ईद-गिर्द या किसानी के ईद-गिर्द हमारी अर्थव्यवस्था घूमती है और यह किसानी को मारकर हमारे पंजाब को डुबाना चाहते है। इनकी मंशा लोग कभी भी पूरी नहीं होने देंगे।

  • पंजाबः खेत में पानी पीने से 18 भैंसों की हुई मौ+त

    पंजाबः खेत में पानी पीने से 18 भैंसों की हुई मौ+त

    संगरूर: नजदीकी गांव संघरेड़ी में आज गुज्जर समुदाय के दो लोग अपनी भैंसों को चराते समय भैंसों के एक खेत में पानी पीने से भैंसों की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से डेढ़ दर्जन भैंसों की मौत हो जाने और आधी दर्जन से अधिक की हालत गंभीर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस घटना संबंधी जानकारी देते पीड़ित गुर्जर समुदाय से संबंधित मूसा खान पुत्र अलाफद्दीन और गामा खान पुत्र कासम खान ने बताया कि वे पिछले करीब 25-30 वर्ष से पंजाब के जिला संगरूर के धूरी शहर के नजदीकी गांव धूरा में अपने डेरे में रह रहे हैं और वह पशु पालने का कारोबार करते हैं और पशुओं का दूध बेचकर अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं।

    उन्होंने कहा कि वे अपने मवेशियों को चराने के लिए अलग-अलग गांवों में ले जाते हैं और खुले स्थानों पर अपने मवेशियों को चराते हैं, जिसके चलते आज भी वे अपनी 32 भैंसों को गांव संघरेड़ी से गांव कपियाल आने वाली सड़क पर चराने के लिए लाए थे, जब उन्होंने दोपहर के समय प्यास लगने के कारण अपनी भैंसों को यहा नजदीक एक खेत में अपनी भैंसों को पानी पिलाया तो देखा कि उनकी भैंसें एक-एक करके यहां जमीन पर गिरने लगी और ज्यादातर भैंसें मर गईं। उन्होंने बताया कि इस घटना में मूसा खान की 12 भैंसें और गामा खान की 6 भैंसें मर गईं और दोनों व्यक्तियों की 7 से अधिक भैंसों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि एक भैंस की कीमत एक लाख रुपए से ऊपर है।

    इस तरह उन्हें कई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि इस नुकसान के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाए‌। पीड़ितों ने समाज सेवी संस्थाओं से भी अपील की है कि वे भैंस के दूध से ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और अब उनका गुजारा करना मुश्किल हो गया है, इसलिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा मदद दी जाए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।

    मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही भैंसों की मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने शक जताया कि पानी जहरीला हो सकता है, जिसकी भी जांच की जाएगी। घटना का पता चलने के बाद डीएसपी भवानीगढ़ गुरदीप सिंह दियोल स्थानीय पुलिस प्रमुख सब इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और पुलिस चेक पोस्ट घराचो प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी।

  • पंजाबः कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा की रैली में हुआ विवाद, चले पत्थर-कुर्सियां, जाने बचाकर भागे मंहत, देखें वीडियो

    पंजाबः कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा की रैली में हुआ विवाद, चले पत्थर-कुर्सियां, जाने बचाकर भागे मंहत, देखें वीडियो

    संगरूरः लोकसभा चुनावों में सियासी माहौल ज्यादा गर्म हो चुका है। वहीं कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा के कार्यक्रम में महंत द्वारा हाथापाई का मामला सामने आया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं महंत द्वारा कांग्रेस नेता से माइक भी छीना गया। इस मामले को लेकर महंत मीडिया के सामने आया और उसने इस हुए हंगामे को लेकर खुलासा किया। दरअसल, पटियाला के रहने वाले मंहत सिमरन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में सरपंच मिट्ठू के साथ उसके चल रहे विवाद को लेकर वह साथियों सहित पहुंचे थे। महंत ने बताया कि रैली में उनका सुखपाल खैरा के साथ कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कुछ दिन पहले सुखपाल खैरा से बात करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया था।

    जिसके बाद वह उनके दफ्तर में कर्मियों से बात करने गए थे और उनका कहना है कि मिट्ठू को वह अपने से दूर करें, क्योंकि उन्होंने कहा कि मिट्ठू ने उनसे 50 लाख रुपए की ठगी मारी है। इस मामले में मिट्ठू पर पर्चा भी दर्ज है। महंत ने कहा कि इस व्यक्ति ने उनकी लाइफ को खराब कर दिया है। महंत ने कहा कि वह सुखपाल खैरा को इस बारे में अवगत कराना चाहते थे कि वह इस व्यक्ति को प्रमोट कर रहे है। इस दौरान वहां पर महंत द्वारा माइक छीनने को लेकर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद लोगों महंत को मारने के दौड़े। वहीं महंत अपनी जान बचाते हुए गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। इस दौरान लोगों ने मंहत की गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर महंत का बयान सामने आया है, जिसमें महंत सिमरन ने कहा कि वह मिट्ठू के खिलाफ सबूत लेकर सुखपाल खैरा के पास पहुंचे थे। महंत का आरोप है कि मिट्ठू उसके ठगे हुए पैसों के साथ नजारे ले रहा है।

    महंत का कहना है कि वह सभी सबूतों के साथ प्रोग्राम में सुखपाल खैरा के सामने अपनी शिकायत लेकर गई थी। महंत ने कहा कि उसके पास मिट्ठू के खिलाफ शादी की फोटो, गूगल पे के स्क्रीन शॉट सारे सबूत हैं। इसने मेरे साथ शादी की ओर पैसों की ठगी लगाकर मुझे सड़कों पर छोड़ दिया। इस मामले को लेकर वह वहां पर अपनी बात माइक  के जरिए रखना चाहती थी, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। महंत का आरोप है कि इस घटना को लेकर सुखपाल खैरा सारा तमाशा देखता रहा। महंत ने आरोप लगाए है कि सुखपाल खैरा इस हमले को लेकर रुकवा सकता था।  महंत ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने थाना धुरी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • पंजाबः नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, लेकिन भाजपा की इन 4 सीटों के ऐलान पर अभी भी फंसा पेच

    पंजाबः नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, लेकिन भाजपा की इन 4 सीटों के ऐलान पर अभी भी फंसा पेच

    संगरूरः पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर जल्द ही तस्वीर लगभग साफ हो गई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी 4 सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। दरअसल, आनंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और संगरूर सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम फाइनल न होने के चलते पार्टी कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। दूसरी ओर प्रक्रिया बीते दिन से शुरू हो चुकी है और14 जून को नामांकन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। वहीं चुनावों को लेकर दूसरे राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कहा जा रहा है कि भाजपा भी बाकी बची चार सीटों संगरूर, श्री आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर व फतेहगढ़ साहिब से टिकटों का एलान जल्द कर सकती है।

    जानकारी के अनुसार दावेदारों की रेस में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व विधायक के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। श्री आनंदपुर साहिब सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व दो बार सांसद रहे अविनाश राय खन्ना का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, संगरूर हलके से उद्योगपति व पूर्व विधायक अरविंद खन्ना का नाम प्रमुख दावेदार के तौर पर सामने आ रहा हैं। हालांकि, इस सीट से केवल सिंह ढिल्लों भी दावेदारों में शामिल हैं। फिरोजपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी व कैप्टन सरकार में मंत्री रहे राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी टिकट पाने की दौड़ में हैं। इस सीट से पूर्व कांग्रेसी विधायक रमिंदर आवला को भाजपा में शामिल कराके टिकट देने की भी अटकलें तेज हैं। 

    बताया जा रहा है कि खुद पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ यह चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसी के चलते फिरोजपुर सीट से टिकट का फैसला होने में देरी हो रही है, जबकि फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल के बेटे व विधायक रहे इंद्र इकबाल सिंह (रिंकू) अटवाल का नाम दावेदारों में आगे चल रहा है। इसके अलावा इस सीट से डॉ. दीपक ज्योति भी दावेदारों में शामिल हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के गुजरात में व्यस्त होने के चलते इन सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा में देरी हुई है, लेकिन अब जल्द ही टिकटों की घोषणा हो जाएगी। 

    खन्ना बतौर प्रभारी जेएंडके, पंजाब, राजस्थान, गोवा, त्रिपुरा में में लोकसभा चुनावों का संचालन कर चुके हैं। इस बार के लोकसभा चुनावों में पार्टी उन्हें आनंदपुर साहिब जैसी पंथक सीट से उतार कर अपनी जीत की संभावना को बढ़ाना चाहती है। हालांकि, इस सीट से पूर्व आईपीएस अधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा भी दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने 2012 में भाजपा ज्वाइन की थी और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बनाया था। संगरूर से भाजपा के प्रमुख दावेदार माने जा रहे उद्योगपति अरविंद खन्ना 2002 में कांग्रेस की टिकट पर संगरूर से चुनाव जीत कर विधायक बने थे। 2004 के लोकसभा चुनावों में भी वह पार्टी के उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बाद में 2022 में खन्ना ने भाजपा जॉइन कर ली थी। संगरूर से केवल सिंह ढिल्लों भी टिकट पाने की होड़ में शामिल हैं। वह बरनाला से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। उन्हें भाजपा ने भगवंत मान के विधानसभा चुनाव जीत सीएम बनने के बाद संगरूर के लोकसभा के उपचुनावों में भी उम्मीदवार बनाया था। 

    दावेदारों में फिरोजपुर से सुरजीत कुमार ज्याणी का नाम सबसे आगे आ रहा है। वह फाजिल्का से तीन बार विधायक रहे हैं। 2012 में पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार में वह सेहत मंत्री भी रहे हैं। उनके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी भी टिकट पाने की होड़ में हैं। इस हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिंदर आवला के नाम की भी अटकलें तेज हैं। जाखड़ खुद उन्हें भाजपा में शामिल कराके टिकट देने के चाहवान हैं। उधर, फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर व पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरनजीत सिंह अटवाल के बेटे पूर्व विधायक इंद्र इकबाल (रिंकू) सिंह अटवाल, डा. दीपक ज्योति का नाम दावेदारों के तौर पर सामने आ रहा है। रिंकू अटवाल भाजपा की टिकट पर जालंधर लोकसभा उपचुनाव भी लड़ चुके हैं।

  • पंजाब : हंस राज हंस ने पार्क मे नाच गा कर मांगे वोट, देखे वीडियो  

    पंजाब : हंस राज हंस ने पार्क मे नाच गा कर मांगे वोट, देखे वीडियो  

    फरीदकोट : लोक सभा हलका फरीदकोट से भाजपा के उम्मीदवार हंस राज हंस आज सुबह 6.30 बजे नेचर पार्क पहुंचे।  हंस वहा सैर करने आए नेचर प्रेमियों से मिले। 


    हंस राज हंस के साथ लोगो ने खूब मस्ती की। इस दौरान हंस ने लोगो के साथ गाने गाए और डांस भी किया। इस मौके पर हंस राज हंस ने कहा कि वह रोजाना  दिनभर चुनाव प्रचार करते है। लेकिन आज उनकी सारी थकावट दूर हो गई। इस दपरण हंस ने लोगो से वोट डालने की अपील भी की।

  • पंजाब : खेतों में आग लगने से जिंदा जली 50 बकरियां

    पंजाब : खेतों में आग लगने से जिंदा जली 50 बकरियां

    संगरूर: गांव रामगढ़ के खेतों में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है, वहीं दो दर्जन किसानों की भारी मात्रा में स्टोर की हुई तूड़ी जलकर राख हो गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। गांव निवासियों ने ट्रैक्टर टंकियों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। जानकारी देते हुए गांव निवासी महिंदर सिंह ने बताया कि आज अचानक आग लगने से करीब चार सौ एकड़ नाड़ जल गई।
    वहीं एक किसान की 400-500 ट्राली तूड़ी जलकर नष्ट हो गई। यहीं नहीं नजदीकी खेत में वाड़े में बंधी 50 बकरियां व भेड़ भी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। इसके लिए बिजली सपार्किंग को कारण माना जा रहा है। दोपहर करीब एक बजे कपियाल नहर वाले पुल के पास खेत में आग लग गई। जो बढ़ती हुई कुछ मिनटों में ही 20-25 किसानों के खेतों में फैल गई। इससे करीब 300-400 एकड़ नाड़ जल गया। चार गोबर के उपले वाले गहारे जल गए।
    गरीब महिंदर सिंह की वाड़े में खड़ी 50 बकरियां भी आग लगने से मर गई। उसका 10-12 लाख के आसपास नुकसान हुआ है। इसके बाद किसान इंद्रजीत सिंह के तूड़ी वाले शैड में पड़ी पांच सौ ट्राली राख हो गई।

  • खालिस्तानी समर्थक निज्जर हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, पंजाब की इस जिले का रहने वाला है आरोपी

    खालिस्तानी समर्थक निज्जर हत्याकांड में हुआ नया खुलासा, पंजाब की इस जिले का रहने वाला है आरोपी

    फरीदकोटः पिछले साल कनाडा में मारे गए खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्‍जर हत्याकांड के मामले में कनाडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों में से एक पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर का निवासी है। यह आरोपी लगभग साढ़े 4 वर्ष पूर्व स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। उल्लेखनीय है कि जून 2023 में कनाडा के सरी शहर में एक गुरुद्वारा साहिब के निकट गोली मारकर खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्या कर दी गई थी।

    इस मामले में कनाडा पुलिस द्वारा 3 आरोपियों करनप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और करण बराड़ को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक करण कोट कपूरा शहर का निवासी है। कनाडा पुलिस के अनुसार इन तीनों का संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप से है। कोटकपूरा निवासी आरोपी करण बराड़ लगभग साढ़े 4 वर्ष पूर्व 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने के पश्चात कनाडा के स्टडी वीजा पर वहां गया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। गत 18 अप्रैल को ही उसके पिता मनदीप सिंह बराड़ का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। जबकि उसकी माता रमनदीप बराड भी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व सिंगापुर चली गई थी।

    करण बराड़ अपने पिता की मौत पर यहां भी नहीं आया था। अब उनके घर में यहां उपस्थित उसके दादा बलवीर सिंह बराड़ ने बताया कि यहां पर उनका पौत्र बहुत ही शरीफ और समझदार युवक था। लेकिन वहां जाकर क्या हुआ क्या नहीं इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। उन्हें तो इसके बारे में भी आज इंटरनेट मीडिया पर आई खबरों के बाद ही पता चला है। उधर यह खबर सुनकर अपने पति की मौत के कारण यहां आई उसकी माता परेशान हो गई है और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

  • पंजाबः मंदिर के पुजारी ने युवक का किया क+त्ल, फिर श+व को हवन कुंड के नीचे दबाया, देखें वीडियो

    पंजाबः मंदिर के पुजारी ने युवक का किया क+त्ल, फिर श+व को हवन कुंड के नीचे दबाया, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के जिला धूरी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पुजारी द्वारा नौजवान की हत्या करके हवन कुंड के नीचे दबाने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार धूरी के रेलवे फाटक नजदीक बने एक मंदिर के पुजारी ने मंदिर में बच्चों को शिक्षा दे रहे नौजवान अनंत की हत्या कर दी और उसे हवन कुंड के नीचे दबा दिया गया। मृतक धूरी का रहने वाला बताया जा रहा है। जब नौजवान घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो शक के आधार पर  मंदिर के पुजारी से सख्ती से पूछताछ की गई। इस बीच पुजारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया कि उसने युवक की हत्या कर उसे हवन कुंड के नीचे दबाया है। फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है।