Category: Punjab>Faridkot

  • पंजाबः सत्संग के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    बरनालाः डेरा सिरसा सत्संग जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई।हादसे में बस में सवार 30 से 35 लोग जख्मी हुए है। हादसे के दौरान सवारियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी डेरा सिरसा के प्रेमी थे, जो शेरपुर और बरनाला से आज डेरा सिरसा में होने वाली सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसा ड्राइवर की गलती के कारण हुआ है। दरअसल, बरनाला के बस स्टैंड की बैक साइड दाना मंडी की तरफ रास्ते को बंद करके बड़े पोल लगाए गए हैं ताकि बडा व्हीकल जहां से न गुजरे, लेकिन बस ड्राइवर ने लापरवाही के साथ बस पोल से टकरा गई। जिसके चलते बस में सवार लोग जख्मी हो गए। वहीं हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया। 

  • पंजाब :छोले भटूरे की प्लेट के रेट बढ़ने पर हुआ विवाद, DC को दी शिकायत 

    संगरूर: जिले में एक व्यक्ति ने छोले भटूरे की प्लेट के रेट बढ़ने पर DC को शिकायत कर डाली। व्यक्ति का आरोप है कि पहले प्लेट 20 रुपए की थी। रेहड़ी संचालक ने प्लेट का रेट 10 रुपए बढ़ाकर 30 कर दिया। अब उसने रेट 40 रुपए रखा है। व्यक्ति ने ओवरचार्जिंग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 2 हफ्ते बाद DC जतिंदर जोरवाल ने SDM को जांच करने को कहा है। बिंदर सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को वह काम पर गया हुआ था। गर्मी के कारण उसकी दाल खराब हो गई। इसलिए वह संगरूर के कोला पार्क के पीछे स्थित छोले भटूरे की दुकान पर गया। भटूरे खाने के बाद रेहड़ी वाले ने उससे 40 रुपए मांगे। उसकी जेब में सिर्फ 50 रुपए ही थे।

    पहले उसने यहां छोटू भटूरे खाए हुए थे। उस दौरान उसने 30 रुपए दिए थे। इससे पहले प्लेट का रेट 20 रुपए था। व्यक्ति ने कहा कि दुकानदार मनमाने ढंग से दाम बढ़ाए जा रहा है। यह गरीबों की जेब पर डाका है। मामले की जानकारी देते हुए बिंदर सिंह ने बताया कि मुझे यही लगा की शिकायत करने से मामले का हल होगा। लोग उसका मजाक उड़ा रहे थे कि यह क्या शिकायत करने की बात है। अब उसे अच्छा लग रहा है कि लोग उसकी बात सुन रहे हैं। लोगों को पहल करनी चाहिए, इंसाफ जरूर मिलेगा। यह बात कोई छोटी नहीं है, यह रूटीन की बात है। अगर किसी के साथ धक्केशाही हो रही है तो लोगों को जागरूक होकर शिकायत करनी चाहिए।

    SDM चरणजोत सिंह वालिया ने कहा कि व्यक्ति ने भटूरे वाले दुकानदार के खिलाफ DC को शिकायत दी थी। वह DC साहब से मार्क होकर उनके पास पहुंची है। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि भटूरे वाले ने पैसे ज्यादा लिए हैं। वह जांच कर रहे हैं। शिकायत छोटी हो या बड़ी हो, हर कोई सरकार से उम्मीद लेकर शिकायत लेकर आता है। यह यूनीक शिकायत है। हम कोशिश करेंगे, इसका हल निकल जाए। व्यक्ति यही उम्मीद लेकर प्रशासन तक आया है कि उसकी सुनवाई होगी।

  • पंजाबः कांग्रेस का आरोप, गिरफ्तारी के डर से लंदन में छिपे हैं राघव चड्ढा

    संगरूरः पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के विदेश में बैठे होने का मुद्दा कांग्रेस ने एक बार फिर उठाया है। संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के चहेते आज गिरफ्तारी के डर से लंदन में छुपे हुए हैं। राघव चड्ढा भी केजरीवाल के खासम खास में से एक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में राघव चड्ढा पंजाब के हर जिले, शहर और गांव में प्रचार करते नजर आए। विधानसभा चुनाव के दौरान राघव चड्ढा मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रहे।

    लेकिन इस लोकसभा चुनाव में राघव चड्ढा गायब हैं। वो भी ऐसे समय में जब आम आदमी पार्टी संकट से निकल रही है। शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के तीन दिग्गज नेता जेल में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल से पहले पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जेल में हैं। ऐसे में विरोधी बार-बार राघव चड्ढा पर सवाल उठा रहे हैं कि राघव चड्ढा ईडी की कार्रवाई के डर से विदेश में बैठ गए हैं। सुखपाल सिंह खैरा ने आज संगरूर के गांव हमीदी में जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने जोरा शोर्स के साथ राघव चड्ढा का मुद्दा उठाया।

    खैरा ने ग्रामीणों से पूछा कि सच बताइए, क्या आम आदमी पार्टी के किसी सांसद संदीप पाठक या राघव चड्ढा ने राज्यसभा में आपके हक के लिए बात की? तब खैरा ने कहा कि राघव चड्ढा विदेश में बैठा हुआ है। जो केजरीवाल का सबसे खास था।खैरा ने कहा कि राघव चड्ढा को डर लग रहा है कि बीजेपी सरकार उन्हें भी दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लेगी। असली वजह ये है। उन्होंने कहा की राघव दावा कर रहे है कि वह आंखों का इलाज कराने विदेश गए हैं, जो कि सब झूठ है। खैरा ने कहा कि क्या पंजाब में इनके कोई क्लीनिक या अस्पताल ईलाज के लिए नहीं हैं, जो विदेश में जाकर वह बैठ गए हैं?

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू को लेकर सुखपाल खेहरा का आया बयान

    संगरूरः जिले की लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुखपाल खेहरा आज अनाज मंडी में दौरा करने के लिए गए। जहां उन्होंने बरनाला में गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होंने नवजोत सिद्धू के पार्टी छोड़कर जाने की अटकलों को खारिज किया। वहीं उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू खुद उनके लिए आकर चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के प्रचार से दूरी बनाई हुई है। उनका कहना है कि वह अभी आईपीएल मैच 2024 की कमेंट्री में व्‍यस्‍त हैं। वहीं खेहरा ने अब इस बात की जानकारी खुद ही दी है कि सिद्धू उनके लिए प्रचार करेंगे। सुखपाल सिंह खेहरा ने कहा कि मंडियों में किसान व आढ़ति परेशान हो रहे हैं किसानों की गेंहू मंडियों में भगवान भरोसे पड़ी है,जबकि एक दो दिन वर्षा,आंधी जैसा मौसम होने के आसार हैं।

    इस अवसर पर उनके साथ आढ़तिया एसोसिएशन बरनाला के प्रधान दर्शन सिंह संघेड़ा, कांग्रेस के हलका प्रभारी मनीश बांसल,जिला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढ़िल्लों, बलदेव भुच्चर,सूरत सिंह बाजवा व अन्य एसोसिएशन के वरिष्ठ आढ़तिए सदस्य उपस्थित थे। खेहरा ने मंडी में आढ़तियों व किसानों की समस्याएं सुन कर मौके पर ही उच्च अधिकारियों को को मोबाइल पर समस्याओं का हल करने के लिए कहा। इस अवसर पर कैशियर विवेक सिंगला, सतीश चीमा, पवन अरोड़ा, प्यारा लाल रायसरिया, सुदर्शन गर्ग, गगन चीमा, अमरजीत कालेके, सुभाष कांसल, यशपाल, जतिंदर जेके, जीवन कालेके, नवीन सिंगला केएसबी, संजीव ठीकरीवाला, जिम्मी आदि मौजूद थे।

  • पंजाबः नामदेव रोड़ पर 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी और DVR लेकर हुए फरार

    बरनालाः जिले में चोरों का आतंक लगातार जारी है। वहीं तपा में देर रात चोरों द्वारा नामदेव मार्ग पर दो दुकान व ताजोके रोड पर अनाज मंडी के नजदीक एक दुकान से हजारों रुपये की नगदी और सामान चोरी हो गया। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों के आधार पर जांच शुरू कर दी हैं। नामदेव रोड़ पर एक कपड़े की दुकान से चोरों द्वारा लगभग 20 से 25 हजार रुपये के कपड़े और साथ वाली मेडिकल की दुकान से कुछ नगदी और डीवीआर चोरी कर लिया गया।

    अनाज मंडी के नजदीक ताजोके रोड पर खेती सेवा केंद्र के मालिक करण गुप्ता ने बताया कि चोरों द्वारा उसकी दुकान के सेंट्रल लॉक को नीचे जमीन से तोड़कर खोला गया और दुकान में से 10 हजार रुपये की नगदी और डीवीआर चोरी कर लिया गया और वहां पर लगे डीवीआर व 2 कैमरे भी साथ ले गए। दुकान मालिक करण गुप्ता ने बताया के कुछ दिन पहले नामदेव मार्ग पर चोरी वाली दुकानों के सामने से कुछ युवकों द्वारा एक मेडिकल की दुकान पर लूटपाट करने की कोशिश की गई थी, जिसे मेडिकल स्टोर संचालक ने नाकाम कर दिया था। उसके लगभग दो-तीन दिन बाद ही इसी जगह पर चोरी हो गई। डीएसपी तपा डॉक्टर मानवजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है और जल्दी इन चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः हंसराज हंस का फिर हुआ विरोध, भाग रहे किसानों को खेतों से पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    फरीदकोटः भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस का विरोध जारी है। बुधवार को किसान हंस का रास्ता रोककर विरोध की तैयारी में बैठे थे। इसी दौरान पुलिस ने किसानों को जबरन उठा दिया। पुलिस की सख्ती के बाद किसान और महिलाएं खेतों में दौड़ गए। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया है। बुधवार को भाजपा नेताओं ने गांव अराईयांवाला कलां में एक कार्यकर्ता के घर बैठक रखी थी जिसमें हंसराज हंस को शामिल होना था। दूसरी ओर, किसानों ने सभा स्थल पर पहले से ही धरना दे रखा था। जिस रास्ते से बीजेपी नेता को गुजरना था, उसे भी ब्लॉक कर दिया गया था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की और रास्ता खोलने के लिए कहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध का आग्रह किया लेकिन किसानों ने पुलिस की बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सख्ती के बाद जो वहां से भाग रहे थे, उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। महिलाएं और बच्चे भी पुलिस से बहस करते दिखे। इस मौके पर किसान नेता पाल सिंह ने कहा कि हम धरना दे रहे थे लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती हमें हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले आई। उन्होंने कहा कि हम लगातार बीजेपी नेताओं से हमारे सवालों का जवाब मांग रहे हैं लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे।

  • पंजाबः सीएम मान के हलके में खिलाड़ी की मौ+त, परिजनों ने लगाएं गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में नशे से मरने वाले युवाओं की संख्या की बात करें तो ये संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं अगर मौजूदा स्थिति की बात करें तो नशे को लेकर पंजाब के हालात बहुत अच्छे नहीं होने की बात सामने आ रही है। इसी के चलते विपक्ष भी लगातार नशे को लेकर सरकार पर निशाने साध रहा है। वहीं सीएम मान के हलके संगरूर के चीमा गांव जहां एक बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत हो गई। वहीं, जब इस बारे में परिवार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके बेटे की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    पिता ने कहाकि उनका बेटा खेल में रुचि रखता था, लेकिन गलत संगति के कारण उसने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया। जिसके बाद पता चला कि उसकी मौत ड्रग्स के ओवरडोज के कारण हुई है और दुखी पिता ने कहा कि वह आज रोने के अलावा कुछ नहीं कर सकता। पीड़ित ने सरकार से अपील की है कि अब नशे के कारण किसी दूसरे परिवार की बेटे की मौत न हो, इसके लिए सरकार को उनके लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। वहीं, युवक की मां ने भी अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह कैबिनेट मंत्री को बताना चाहती हैं कि यहां नशा बेचा जा रहा है और इसके लिए कुछ किया जाना चाहिए। लेकिन अभी तक देखने में आया है कि इलाके में सरेआम नशा बिक रहा है। आरोप है कि इस मामले को लेकर पुलिस, प्रशासन और सरकारें कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं।

    इस बीच संगरूर से सांसद चुनाव में आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए बलविंदर सेखो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह दुखद है कि अब भी नशे का मुद्दा मौजूदा सरकार का है जो इसी मुद्दे को लेकर सत्ता में आई थी कि पंजाब से नशा खत्म करेंगे लेकिन अब देखा जा रहा है कि हर दिन एक युवा नशे के कारण मर रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक युवक जो एक अच्छा बॉक्सर था उसकी मौत भी नशे के कारण हुई। खिलाड़ी की मौत पंजाब के युवाओं पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख होता है कि पुलिस सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं करती है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में यह साफ है कि युवक की जान नशे की वजह से गई है, फिर भी पुलिस इसकी जांच के लिए आगे नहीं आई और ना ही इसकी गहराई में जांच के लिए गई है, जोकि एक शर्म की बात है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो कुछ भी कर सकती है, लेकिन देखा जा रहा है कि सरकारें भी इस व्यवस्था में शामिल हैं और इस व्यवस्था का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार और पुलिस प्रशासन से उम्मीद छोड़ दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे क्या पंजाब के लोगों के लिए कुछ सोचेंगे, क्योंकि यह देखा गया है कि अभी तक कई राजनीतिक पार्टियों ने नशे पर वोट मांगा है लेकिन इसे खत्म करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

  • पंजाबः Highway पर तेज रफ्तार Brezza और बाइक चालक में हुई भीषण टक्कर 

    फरीदकोटः नेशनल हाईवे 54 पर ब्रेजा कार और बाइक सवार में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव मंडवाला मोड़ पर एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने बताया कि एक ब्रेजा कार अमृतसर की तरफ से काफी तेज गति से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित हो गई।

    इस दौरान सड़क के बीच में बने डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ जा रही एक प्लेटिना मोटरसाइकिल से जा टकराई। इस दौरान बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत लोगों ने मदद की और फरीदकोट के गुरु गोबिद सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। युवक रोजाना की तरह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने काम पर जा रहा था और गांव के मोड़ पर उसके साथ यह हादसा हो गया। युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, अब प्रधान वाड़िंग के हलके में उठे बगावती सुर

    फरीदकोटः लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस में लगातार रार जारी है। वही्ं पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अब अपने लोकसभा हलके फरीदकोट में घिर गए हैं। पार्टी में बगावती सुर उठे हैं। सीनियर नेता व पूर्व विधायक सुखिवंदर सिंह डैनी ने फरीदकोट लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया। उन्होंने पार्टी से टिकट के लिए पेश की गई दावेदारी भी वापस ले ली है। वह वाल्मीकि व मजहबी समुदाय से जुड़े मामले हल न होने से निराश है। वहीं, उन्होंने पूर्व सीएम व जालंधर से पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी से भी अपनी नाराजगी जताई है। इस संबंधी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने सारी वजह भी बताई है। वहीं, वड़िंग से हुई चैट का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है।

    सुखविंदर डैनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि चरणजीत सिंह चन्नी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि वाल्मिकी/मजहबी सिख समाज को आपको वोट या समर्थन क्यों देना चाहिए? जब आपके समुदाय के सदस्यों ने सबसे अधिक होने के बावजूद मजहबी सिख/वाल्मीकि समाज (मेरे समुदाय को 1975 में प्रदान किए गए 25% कुल एससी आरक्षण का 12.5%) के आरक्षण अधिकारों को छीनने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय में मामला दायर किया है। दलित और पीड़ित वर्ग को आरक्षण की सबसे ज्यादा जरूरत किसे है? पंजाब के मुख्यमंत्री होने के नाते आपने मजहबी सिख समुदाय, जो संख्यात्मक रूप से पंजाब का सबसे बड़ा एससी समुदाय (कुल एससी आबादी का 31.6%) है। उसे अपने मंत्रिमंडल से बाहर रखने के लिए अपने रास्ते से हट गए। चन्नी, एक लोकतांत्रिक प्रतियोगिता में आप मेरे “समाज” के प्रति उत्तरदायी और जवाबदेह हैं।

    मैं अपनी पूरी ताकत और शालीनता के साथ अपने समुदाय के साथ खड़ा हूं और अपने मजहबी और वाल्मिकी समाज की आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को अंधकारमय करने के इस अंधेरे और गंभीर कदम के विरोध में हूं; मैं फरीदकोट से चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं और पार्टी से अपना आवेदन वापस लेने का अनुरोध किया है। फरीदकोट इस बार चुनाव में पंजाब की हॉट सीट बनी हुई है। इस लोकसभा हलके में नौ विधानसभा सीट आती हैं। इस समय गिद्दड़बाहा को छोड़कर सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। आप की तरफ से यहां पर सीएम भगवंत मान के दोस्त व कॉमेडियन करमजीत अनमोल को चुनावी मैदान में उतारा है।

    जबकि भाजपा ने गायक हंसराज हंस पर दाव खेला है। दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल ने राजविंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार नहीं घोषित नहीं किया है। हालांकि मौजूदा समय में यहां से कांग्रेस नेता व गायक मुहम्मद सादिक सांसद है। जहां तक गत तीन चुनावों बात है तो 2009 में यह सीट अकाली दल परमजीत कौर गुलशन ने जीती थी। जबकि 2014 में आप के प्रो. साधु सिंह चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे। 2019 में मुहम्मद सादिक सांसद बने थे।

  • पंजाब: BSP ने उम्मीदवारों का किया ऐलान 

    फरीदकोटः लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आज 2 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने फरीदकोट से गुरबख्श सिंह चौहान और गुरदासपुर से इंजीनियर राजकुमार जनोतरा को उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले पार्टी फिरोजपुर सीट से सुरिंदर कंबोज को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।