Category: Punjab>Faridkot

  • सवारियों से भरी PRTC की बस हुई हादसाग्रस्त, मची चीख पुकार

    मानसाः पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आज सुबह मुकेरियां में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर खड़ी ट्राली में टक्कर होने से 4 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। वहीं अब मानसा के पीआरटीसी डिपू बुढलाडा की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा अंबाला-राजपुरा सड़क पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण आज सुबह अम्बाला-राजपुरा रोड पर हुए सड़क हादसे में जिला मानसा की पीआरटीसी डिपो बुढलाडा की बस खड़े टिप्पर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    हालांकि इस घटना के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं, जबकि ड्राइवर और कंडक्टर को कुछ चोटें आईं है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस के कंडक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि उनकी बस हरिद्वारा से बुढलाडा रूट के जरिए अंबाला से पटियाला आ रही थी। इस दौरान राजपुरा नजदीक घने कोहरे के उनकी बस की टक्कर बड़े टिप्पर के साथ हो गई। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि सवारियां हादसे में सुरक्षित है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

  • पंजाब: कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    मलेरकोटला: जिले में 17 जनवरी यानि कि बुधवार को छुट्टी का ऐलान किया गया है। उक्त ऐलान डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने किया है।  दरअसल, सर्व प्रथम कूका आंदोलन के महान शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए  डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने नेगोशिएबल इंप्रूवनमैंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत 17 जनवरी 2024 दिन बुधवार को जिला मालेरकोटला के सरकारी, अर्द्ध सरकारी दफ्तरों, प्राईवेट

    स्कूल, शिक्षक संस्थान, यूनिवर्सिटी, कॉलेज बैंकों आदि में छुट्टी का ऐलान किया है तांकि जो लोग इस समारोह में भाग ले सकें। डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने कहा कि उक्त आदेश उन शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, बोर्डों, स्कूलों, कॉलेजों आदि पर लागू नहीं है जहां परीक्षाएं चल रही है।

  • पंजाब : सांप दिखाकर ठेका कर्मचारी से लूट, जाने मामला

    संगरूर : थाना शेरपुर के गांव वाजिदपुरा बिदेशा के ठेके से 3 अज्ञात आरोपियों ने पहले शराब पी। इसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारी को सांप से डराकर पीटा और 20 हजार रुपए लूट कर फरार हो गये। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। थाना शेरपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने राज कुमार के बयानों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि वह ठेके पर मौजूद थे, तभी एक गाड़ी में तीन लोग आए। पहले उन्होंने शराब की बोतल ली और शराब पी, फिर शाम करीब 8 बजे उन्होंने कहा कि ठेके के आसपास एक सांप घूम रहा है। वह कुंडी खोलकर बाहर निकल गया। फिर उन तीनों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा और ठेके से 20 हजार लेकर फरार हो गए। इसके बाद उसके साथियों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : Gun House में हुई चोरी के मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूर : गन हाउस में चोरी के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 24 घंटों के अंदर अंदर 16 हथियारों की चोरी के मामले में 5 आरोपियो को काबू कर लिया है। आरोपियों से 14 हथियार और 30 कारतूस बरामद कर लिए है। उन्होंने बताया कि चोरों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए निहंग सिंघो के पहरावे में थे। पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक कटर, हथौड़ा और लोहे की रोड भी बरामद की है। डीआईजी ने कहा कि गन हाउस के मालिक पर भी करवाई होगी क्योंकि उसने कोई भी चोंकीदार नहीं रखा था।

    गौरतलब है कि डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने हथियार की दुकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यह हथियार लाइसेंस की दुकान डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के सामने चंद कदम की दूरी पर है। एसएसपी संगरूर सतिंदर सिंह चहल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि हथियार लाइसेंसी दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि असला लाइसेंस दुकान के लिए जो गाइड लाइंस होती है क्या इनकी ओर से उनको फॉलो किया गया है, वह भी जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

  • पंजाब : चोरों ने DC दफ्तर के सामने हथियार की दुकान में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    संगरूर : डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने हथियार की दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह हथियार लाइसेंस की दुकान डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के सामने चंद कदम की दूरी पर है। एसएसपी संगरूर सतिंदर सिंह चहल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि हथियार लाइसेंसी दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद हमारी टीम लगातार इसकी जांच कर रही है और सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद ही ही सही जानकारी मिल पाएगी कि कितना असला चोरी हुआ है और अभी तक सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर दिखे है।

    इसके बाद जांच के बाद पता चलेगा कि और कौन शामिल था। उन्होंने कहा कि असला लाइसेंस दुकान के लिए जो गाइड लाइंस होती है क्या इनकी ओर से उनको फॉलो किया गया है, वह भी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। हथियार लाइसेंस दुकान के मालिक चंचल गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह उन्हें पता चला कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है।

  • पंजाबः गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 गायों की हुई मौ’त

    संगरूरः लहरागागा गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 गायों की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और डॉक्टरों की टीम जांच में जुट गई है। सूचना मिलने पर लहरागागा के विधायक बरिंदर गोयल भी मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि गौशाला में करीब 2000 गायें रखी गई हैं। लहरागागा के विधायक बरिंदर कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि लहरागागा की गौशाला में 2000 गायों में से कुछ की तबीयत बीती रात खराब हो गई थी।

    डॉक्टरों की टीमें मौके पर पहुंची लेकिन सुबह तक करीब 21 गायों की मौत हो चुकी थी। जिससे पूरे शहर में शोक का माहौल है। डॉक्टरों की टीम इस बात की जांच कर रही है कि उनकी हालत कैसे बिगड़ी और मौत की असली वजह क्या है। उन्होंने कहा कि मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल गायों को चारे के रूप में जो चारा दिया जाता था, वह बंद कर दिया गया है, क्योंकि जांच के बाद ही गायों को यह चारा दिया जाएगा, लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

  • पंजाबः कार और स्कूटरी की टक्कर में एक की मौ’त, देखें वीडियो

    संगरूरः लहरा गागा में पातड़ा गागा रोड पर भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, रोड़ पर कार और स्कूटरी में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटरी सवार युवक वेल्डर का काम करता था और अपनी दुकान से घर लौट रहा था, तभी वर्ना कार की टक्कर से स्कूटरी सवार युवकों के साथ हो गई। वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • पंजाबः विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री ने कोर्ट में की याचिका दायर, इस दिन होगी सुनवाई, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा लगातार 15 साल पुराने में केस के मामले में विवादों में घिर रहे है। इस मामले को लेकर एक तरफ विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं दूसरी ओर मंत्री अमन अरोड़ा को 2 साल कैद की सजा के बावजूद पद से न हटाने पर गवर्नर बीएल पुरोहित भी संज्ञान ले चुके हैं। विवादों के बाद अब 15 साल पुराने केस को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने जिला अदालत संगरूर में याचिका दायर की है। इस मामले पर अदालत में अब 15 जनवरी को सुनवाई होगी। अदालत की तरफ से दोनों पक्षों को पेश होने के नोटिस दिए गए हैं।

    संगरूर जिले की एक अदालत ने 21 दिसंबर को मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। यह सजा 2008 से जुड़े केस में हुई थी। जिसमें अमन अरोड़ा का अपने जीजा राजिंदर दीपा के साथ पारिवारिक झगड़ा था। अरोड़ा पर आरोप था कि 15 साल पहले अमन अरोड़ा ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की थी। इस मामले में अमन अरोड़ा और अन्य पर IPC की धारा 452 और 323 के तहत केस दर्ज हुआ था। संगरूर कोर्ट ने धारा 452 में 2 साल और 323 में एक साल कैद दी थी। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। हालांकि इस फैसले के खिलाफ उनके पास 30 दिन का समय अपील दायर करने के लिए था।

  • पंजाबः ट्रक चालकों के समर्थन में उतरे किसान, किया ये ऐलान, देखें वीडियो 

    संगरूरः केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए हिट-एंड-रन कानून के विरोध में ट्रक यूनियन और ड्राइवरों अभी भी कानून वापस लेने की मांग पर अड़े हुए है. वहीं ट्रक चालकों के इस रोष में किसान भी उनके समर्थन में आ गए है। किसान संगठन भारती किसान यूनियन उगराहां ने हिट एंड रन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ड्राइवर संघों का समर्थन किया है। उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि वह ट्रक ड्राइवरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उनका कहना है कि अगुवाई वह करेंगे और वे जो भी समर्थन मांगेंगे उन्हें वह समर्थन देंगे। ऑल पंजाब ट्रक यूनिटी ऑर्गेनाइजेशन के पंजाब अध्यक्ष अजय सिंगला ने कहा कि हम जोगिंदर सिंह उगराहां के आभारी हैं। जिन्होंने हमारा समर्थन किया और हम इस कानून को रद्द कराकर ही अपनी हड़ताल खत्म करेंगे।


  • पंजाबः अब गन्ना किसानों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में ट्रक यूनियन के बाद एक बार फिर से गन्ना किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के तहत आज गन्ना किसानों द्वारा लुधियाना-हिसार हाईवे जाम कर दिया है। किसानों के हाईवे जाम करने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों के धरने को लेकर हाईवे पर लंबी लंबी लाइने लग गई है। दूसरी ओर धूरी के किसानों का कहना है कि गन्ने की खरीद न होने के कारण हाईवे को जाम किया गया है।

    बताया जा रहा है कि अब 10 जनवरी को पंजाब के कृषि मंत्री के साथ किसानों की बैठक रखी गई है। बता दें कि धूरी क्षेत्र के गन्ना किसान लंबे समय से गन्ने की खरीद न होने और धूरी मिल को चालू कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गौर हो कि इससे पहले गन्ना किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया था। जिसके बाद कृषि मंत्री के साथ बैठक हुई थी। किसानों का कहना है कि वह बैठक में मिले आश्वासन के बाद वह मिल में गन्ना लेकर आए थे, लेकिन गन्ने की ट्रॉलियां मिल में प्रवेश नहीं करने दी रही हैं। जिसके चलते वह रोष प्रदर्शन कर रहे है।