Category: Punjab>Faridkot

  • पंजाबः ट्रक चालकों के समर्थन में उतरे किसान, किया ये ऐलान, देखें वीडियो 

    संगरूरः केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए हिट-एंड-रन कानून के विरोध में ट्रक यूनियन और ड्राइवरों अभी भी कानून वापस लेने की मांग पर अड़े हुए है. वहीं ट्रक चालकों के इस रोष में किसान भी उनके समर्थन में आ गए है। किसान संगठन भारती किसान यूनियन उगराहां ने हिट एंड रन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ड्राइवर संघों का समर्थन किया है। उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि वह ट्रक ड्राइवरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उनका कहना है कि अगुवाई वह करेंगे और वे जो भी समर्थन मांगेंगे उन्हें वह समर्थन देंगे। ऑल पंजाब ट्रक यूनिटी ऑर्गेनाइजेशन के पंजाब अध्यक्ष अजय सिंगला ने कहा कि हम जोगिंदर सिंह उगराहां के आभारी हैं। जिन्होंने हमारा समर्थन किया और हम इस कानून को रद्द कराकर ही अपनी हड़ताल खत्म करेंगे।


  • पंजाबः अब गन्ना किसानों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में ट्रक यूनियन के बाद एक बार फिर से गन्ना किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के तहत आज गन्ना किसानों द्वारा लुधियाना-हिसार हाईवे जाम कर दिया है। किसानों के हाईवे जाम करने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों के धरने को लेकर हाईवे पर लंबी लंबी लाइने लग गई है। दूसरी ओर धूरी के किसानों का कहना है कि गन्ने की खरीद न होने के कारण हाईवे को जाम किया गया है।

    बताया जा रहा है कि अब 10 जनवरी को पंजाब के कृषि मंत्री के साथ किसानों की बैठक रखी गई है। बता दें कि धूरी क्षेत्र के गन्ना किसान लंबे समय से गन्ने की खरीद न होने और धूरी मिल को चालू कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गौर हो कि इससे पहले गन्ना किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया था। जिसके बाद कृषि मंत्री के साथ बैठक हुई थी। किसानों का कहना है कि वह बैठक में मिले आश्वासन के बाद वह मिल में गन्ना लेकर आए थे, लेकिन गन्ने की ट्रॉलियां मिल में प्रवेश नहीं करने दी रही हैं। जिसके चलते वह रोष प्रदर्शन कर रहे है। 

  • पंजाबः फिर ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन, किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले से ट्रक ड्राइवर की तरफ से आकर बठिंडा चंडीगढ़ मेन नेशनल हाईवे के ऊपर बना काला झाड़ टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है। इस दौरान नेशनल हाईवे को ड्राइवरों द्वारा बिल्कुल जाम कर दिया गया है और आवाजाई बंद हो चुकी है। केंद्र सरकार के द्वारा चलाए गए हिट एंड रन कानून के खिलाफ संगरूर के भवानीगढ़ में आज बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भारी गिनती में यहां पर पुलिस बल पहुंचा हुआ है और भारी गिनती में ट्रक ड्राइवर हिट एंड रन कानून के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए यहां पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान ट्रक यूनियन के साथ टैक्सी यूनियन भी समर्थन देकर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।


  • पंजाबः नशा छुड़ाओं केंद्र से भागे मरीज, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    संगरूरः घावदा में बने सरकारी नशा छुड़ाओं केंद्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां से मरीज पुलिस कर्मियों सहित नशा केंद्र के कर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि भागने वाले नशा पीड़ितों की गिनती 9 है।  जिनमें की 7 लड़के कोर्ट की तरफ से भेजे गए मुलाजिम हैं। जिनपर NDPS के तहत मुकदमा चल रहा है। नशा पीड़ित होने के कारण कोर्ट ने जेल की बजाए उन्हें यहां भेजा हुआ था।

    इस दौरान खाना खाने के बाद उसी पलेट के साथ 2 पुलिस कर्मियों के ऊपर और नशा छुड़ाए केंद्र के स्टाफ के ऊपर हमला करके मरीज भाग गए। वहीं पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हें धक्का देकर और प्लेट के साथ हमला कर और कांच का शीशा तोड़कर मरीज भाग गए। पुलिसकर्मी ने बताया कि इनमें से कुछ को तो काबू कर लिया गया, लेकिन ज्यादा गिनती में युवक भागने में सफल हुए। वहीं केंद्र के इंचार्ज डॉक्टर ईशान प्रकाश ने बताया कि पुलिस की तरफ से भागे गए मुलाजिमों में से एक लड़के को तो गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से मुलाजिम और 2 नशा पीड़ित नौजवान अभी भी फरार हैं। पुलिस की तरफ से भागे गए लड़कों के परिवारों को जानकारी दे दी गई है और सभी जगह छापेमारी कर उन्हे ढूंढने की कोशिश जारी है।

  • पंजाब: 100 साल पुराने बरगद के पेड़ को काटने को लेकर वातावरण प्रेमियों ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    संगरूर : आजकल पर्यावरण को बचाने के लिए हर जगह पेड़-पौधे लगाए जा रहे है। लेकिन एक बड़ी घटना संगरूर शहर के श्मशान घाट में देखने को मिली। जहां करीब 100 साल पुराने बरगद के पेड़ को काटा जा रहा था। जब शहर के वातावरण प्रेमियों को इसकी जानकारी मिली। तो इस घटना को लेकर वे मौके पर पहुंचे और लकड़ी काटने वालों को रोका। आजकल हम अपने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगा रहे है। लेकिन एक बरगद का पेड़ जो करीब सौ साल से भी ज्यादा पुराना है, जो हर समय हजारों लोगों की सांसों के लिए ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है।

    वातावरण प्रेमियों ने कहा कि अगर हम नहीं आते तो इस पूरे पेड़ का नामोनिशान मिट जाता। उन्होंने कहा कि हमने नगर परिषद के ईओ साहब को लिखित शिकायत दी है और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जब नगर परिषद के ईओ से बात की तो उन्होंने कहा कि कल मुझे लिखित शिकायत मिली थी। जिसके बाद हमारे कर्मचारी मौके पर जाकर जांच कर रहे है। रिपोर्ट बनाकर स्थानीय थाने को भेज दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः किसान यूनियन ने किया ऐलान, DC कार्यालयों के बाहर देंगे धरना, देखें वीडियो

    धूरी : संगरूर के धूरी में निजी गन्ना मिल द्वारा किसानों से गन्ना न खरीदने और गन्ना मिल बंद करने के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि हम 22 से 26 जनवरी तक डीसी कार्यालयों के बाहर धरने में मुख्य रूप से यह मांग रखेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धूरी विधानसभा क्षेत्र में निजी गन्ना मिल काफी समय से सुर्खियों में है। पहले गन्ना किसान करोड़ों रुपये का भुगतान न होने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

    लेकिन अब गन्ना मिल की बकाया राशि और किसानों का गन्ना नहीं खरीदने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है। आपको बता दें कि धूरी की निजी गन्ना मिल ने गन्ना किसानों की फसल खरीदने से इंकार कर दिया है और मिल चालू नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री के धूरी कार्यालय के सामने जाम कर प्रदर्शन कियाष कई दौर की बैठकों के बाद कुछ ट्रॉलियों को अंदर जाने की अनुमति तो दे दी गई। लेकिन किसान निराश दिखे। क्योंकि जिस गति से किसानों की फसलें खरीदी जानी चाहिए थीं, उस गति से नहीं खरीदी जा रही हैं।

  • पंजाबः कोर्ट में पेशी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, मचा हड़कंप

    बरनालाः पंजाब पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां बरनाला कोर्ट में पेशी पर आया एक आरोपी पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार हो गया। कोर्ट से आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इलाके के अलावा आसपास के अन्य जिलों की पुलिस को भी कंट्रोल रूम के जरिए सूचना दे दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बठिंडा पुलिस पार्टी द्वारा अजय सिंह पुत्र राजू सिंह को थाना सिटी 2 बरनाला में दर्ज मामले 379/411/474 आईपीसी के संबंध में बरनाला अदालत में लंबित उक्त आपराधिक मामले में आरोपी को पेश करने के लिए लाया गया था। इसी बीच आरोपी कोर्ट परिसर से पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। आरोपियों के भागने के बाद पुलिस पार्टी ने इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है।

  • पंजाबः 2 सरपंचों सहित पंचायत सचिव गिरफ्तार, 4 के खिलाफ मामला दर्ज 

    संगरूरः विजिलेंस ब्यूरो ने गांव के विकास कार्यों में लाखों रुपये के कथित गबन के आरोप में 2 सरपंचों और 2 पंचायत सचिवों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर 2 सरपंचों और एक पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सरबजीत सिंह, पूर्व सरपंच, गांव अलाल, जिला संगरूर और नरेश कुमार सिंगला, पंचायत सचिव (सेवानिवृत्त) ने जांच के दौरान पंचायत फंड से 2,00,927 रुपये की राशि और निर्माण सामग्री के गबन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों दोषियो के विरुद्ध मुकद्दमा नंबर 01, दिनांक 01-04-2024 आईपीसी धारा 409 और 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की 13 (1)-ए और 13 (2) के अधीन विजिलेंस ब्यूरो के पटियाला रेंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः सेवा केंद्रों के समय में हुआ बदलाव 

    संगरूरः पंजाब में बढ़ रही सर्दी को लेकर सुविधा केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने कहा कि शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी सेवा केंद्रों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक सेवा केंद्रों का समय अब ​​सुबह 9.30 से शाम 4.30 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में पड़ रही घनी धुंध और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी तक संगरूर जिले के सभी सेवा केंद्रों का समय सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बदल दिया गया है।

  • पंजाबः किसान नेता रुलदू मानसा को लगा बड़ा झटका, देखें वीडियो

    संगरूरः किसान नेता रुलदू मानसा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, 13 सदस्यीय जिला कमेटी में से जिला अध्यक्ष समेत 11 सदस्य सिधुपुर यूनियन में शामिल हो गए है। वहीं बताया जा रहा है कि कई ब्लॉक समितियां और ग्राम इकाइयां साथ छोड़ दिया है। जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रुलदू सिंह मानसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान जिस संगठन में जाएं उसकी अडोलजी जान लें। उन्होंने कहा कि कई किसान जत्थेबदिंया है, जिनकी अडोलजी कुछ ओर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई बार किसानों के कर्ज माफी को लेकर बात हुई, लेकिन सिर्फ जो आज उनके साथ खड़े है।

    वहीं उस समय इस मुद्दे को उठाते रहे है। डल्लेवाल ने कहा कि उन्होंने कई बार प्रेस वार्ता के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया है। इस दौरान आज उनकी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को उन्होंने धन्यावाद किया। उन्होंने कहाकि सभी किसान जत्थेबंदियों में शामिल होने से पहले हर किसान उस संगठन की अडोलजी जान लें, उसके बाद पार्टी में शामिल हो। डल्लेवाल ने कहा कि सरकार के साथ बैठकों में भी रुलदू सिंह मानसा ने किसानों के पक्ष में कुछ नहीं बोला। बता देंकि पहले रुलदू सिंह मानसा सिधुपुर का हिस्सा हुआ करते थे और उस समय वह किसानों के खिलाफ कई फैसले लेते थे।