Category: Punjab>Faridkot

  • Punjab News: संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा करते SHO की पलटी गाड़ी

    Punjab News: संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा करते SHO की पलटी गाड़ी

    फरीदकोटः फरीदकोट में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार का पीछा करते समय पुलिस कर्मियों की गाड़ी पलट गई। दरअसल, थाना सादिक पुलिस स्टेशन के कर्मियों द्वारा संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा किया जा रहा था।

    इस दौरान बाइक सवारों का फिल्मी स्टाइल में पीछा करने के दौरान पुलिस कर्मियों की गाड़ी का अचानक संतुलन खो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। घटना में गाड़ी में सवार एसएचओ गुरलाल सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि एसएचओ सहित पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आई है।

     

  • Punjab News: कार से 70 किलो पनीर और 30 किलो दही बरामद

    Punjab News: कार से 70 किलो पनीर और 30 किलो दही बरामद

    फरीदकोटः कोटकपूरा शहर में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार से संदिग्ध पनीर और दही बरामद किया। इस कार्रवाई की सूचना मिलने पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, डीसी पूनमदीप कौर और एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी थाना सिटी पहुंचे। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले ही विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा दूध एवं उससे बनने वाले अन्य उत्पादों में मिलावट के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया गया था।

    अब इस अभियान के अगले चरण में मिलावटी वस्तुएं तैयार करने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटकपूरा में बाहरी शहर से मिलावटी पनीर व अन्य उत्पाद आते है जिसके तहत बठिंडा से एक कार से लगभग 70 किलो पनीर और 30 किलो दही बरामद किया गया। मिलावटी होने की आशंका में स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। इस मौके पर बातचीत करते हुए विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि मिलावटी वस्तुएं बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    उन्होंने कहा कि दूध और उससे बने मिलावटी उत्पादों के कारण ईमानदार व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होता है, जिसे सरकार किसी भी हाल में सहन नहीं करेगी। उन्होंने लोगों से भी इस मुद्दे पर जागरूक रहने की अपील की। इस मामले में फूड सेफ्टी अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्ध पनीर और दही के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। यदि लैब रिपोर्ट में कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत अदालत में कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सिलेंडर फटने से उड़ी घर की छत, आसपास के घरों में आई दरारें, देखें वीडियो

    Punjab News: सिलेंडर फटने से उड़ी घर की छत, आसपास के घरों में आई दरारें, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले के नजदीकी इलाके बुरज मस्ता गांव में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में गैस सिलेंडर फटने से ज़ोरदार धमाका हुआ। यह धमाका इतना भयानक था कि सिलेंडर फटने से घर की छत पूरी तरह उड़ गई और आस-पास के कई घरों की दीवारों में भी दरारें आ गईं। सिलेंडर फटते ही घर में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। धमाके की आवाज़ सुनकर गांव में दहशत फैल गई और पास-पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाके के कारण घर का सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया और इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर बिग्रेड के कर्मियों द्वारा काफ़ी मशक़्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और घर के सभी सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सिलेंडर फटने का मुख्य कारण क्या था, इसकी जांच की जा रही है।
  • Punjab News: शादी समारोह में नौजवानों ने किया दोस्त का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी समारोह में नौजवानों ने किया दोस्त का कत्ल, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां 2 दोस्तों ने अपने साथी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने किरच से हमला कर नौजवान का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय दिलप्रीत सिंह निवासी न्यू कैंट रोड के रूप में हुई है। घटना चांद मैरिज पैलेस के बाहर हुई है, जहां ये सभी एक विवाह समारोह में शामिल थे। 2 दिन पहले इसी विवाह से संबंधित जागो पार्टी के दौरान आपस में हुई कहासूनी की रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई।

    इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता गुरप्यार सिंह के बयान पर मृतक के दो दोस्तों भान सिंह कालोनी निवासी खुशप्रीत सिंह और गांव पिपली निवासी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दिलप्रीत सिंह अपने दोस्त अनिल रावत की शादी में परिवार समेत शामिल होने गया था। शादी समारोह में उसके अन्य दोस्त भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शादी वाले घर में दो दिन पहले जागो पार्टी के दौरान दिलप्रीत सिंह की अपने ही दोस्त खुशप्रीत सिंह के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी।

    देर रात चांद पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान जब दिलप्रीत सिंह खाना खा रहा था, तब खुशप्रीत सिंह और उसका एक अन्य साथी उसे बाहर बुलाकर ले गए। वहां एक ने उसकी दोनों बाजू पकड़ लीं, जबकि दूसरे ने उस पर किरच से लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल दिलप्रीत किसी तरह अंदर पहुंचा, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

    पिता गुरप्यार सिंह और ममेरे भाई गुरविंदर सिंह ने बताया कि जब तक वे पैलेस के बाहर पहुंचे, आरोपी अपनी गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि, दो दिन पहले झगड़े की रंजिश में खुशप्रीत सिंह और बलविंदर सिंह ने दिलप्रीत पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: ऑयल मिल से 15.50 लाख की नगदी, पिस्तौल सहित DVR लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: ऑयल मिल से 15.50 लाख की नगदी, पिस्तौल सहित DVR लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले के जैतो शहर में फैक्टरी में चोरी की घटना सामने आई है। दरअसल, बिशनंदी फाटक के पास श्री बालाजी ट्रेड कंपनी (ऑयल मिल) से लाखों की नगदी और पिस्तौल लेकर फरार हो गए। फैक्टरी मालिक भीम सैन जिंदल ने बताया है कि आज सुबह साढ़े 4 बजे के करीब उसे चौकीदार का फोन आया कि फैक्ट्री में चोरी हो गई है। जिसके बाद वह तुरंत अपनी फैक्ट्री पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी इकबाल सिंह और थाना जैतो के एसएचओ नवप्रीत सिंह ने फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों से पूछताछ की। फैक्ट्री के मालिक भीम सैन जिंदल ने कहा कि चोर ने फैक्ट्री के गेट का कोई भी लॉक नहीं तोड़ा और फैक्ट्री के दफ्तर के अंदर प्रवेश कर 2-3 ताले तोड़कर साढ़े 15 लाख रुपए की नगदी, 32 बोर पिस्तौल, 6 कारतूस और डीवीआर चोरी करके ले गए।

    बताया जा रहा है कि चोर कार में सवार होकर आए थे, जिनके आने और जाने की तस्वीरें पड़ोसी के कैमरों में कैद हो गई। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मालिक भीम सेन जिंदल ने कहा कि चोरों ने महज कुछ मिनटों में वारदात को अंजाम दिया। मिल में सीसीटीवी भी लगे थे, लेकिन चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी निकाल कर साथ ले गए। उन्होंने चोरी की वारदात के लिए मिल के चौकीदार पर ही शक जताया है।

     

     

     

     

     

  • Punjab News: गुरप्रीत हत्याकांड मामले में 12 के खिलाफ आरोप तय, अब इस दिन होगी सुनवाई

    Punjab News: गुरप्रीत हत्याकांड मामले में 12 के खिलाफ आरोप तय, अब इस दिन होगी सुनवाई

    फरीदकोटः जिले के गांव हरीनौ के गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में अतिरिक्त जिला और सेशन जज की अदालत सुनवाई हुई। जहां कोर्ट में17 नामजद दोषियों में से 12 के खिलाफ आरोप तय हुए। इस मामले में अब 3 फरवरी को सुनवाई होगी। दरअसल केस को लेकर एसआईटी ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और विदेश में बैठे आतंकी अर्श डल्ला समेत 17 को नामजद किया था। अभी तक केस में अमृतपाल समेत 5 की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    कोर्ट में वकीलों ने दलील दी कि अधूरी जांच के कारण ट्रायल प्रभावित हो रहा है। आरोप तय होने के बाद पुलिस को अब जांच पूरी कर अमृतपाल सिंह के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान दाखिल करना होगा। फरीदकोट कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए और कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ न तो पूछताछ की गई और न ही चार्जशीट दाखिल हुई।

    बता दे कि मामले मे12 को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की हुई थी। इस केस में सभी पर अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट यानी यूएपीए की गंभीर धाराएं भी लगाई हुई हैं। 9 अक्टूबर 2024 को गुरप्रीत सिंह हरीनौ की उसके गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने जांच के बाद 17 लोगों को नामजद किया था। इस केस में सांसद अमृतपाल सिंह ,आतंकी अर्श डल्ला समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। सांसद असम जेल में है, जबकि बाकी 4 आरोपी विदेशों में बैठे हैं।

    पुलिस जांच के अनुसार, मृतक गुरप्रीत सिंह को अमृतपाल सिंह के गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और आतंकी अर्श डल्ला के साथ तथाकथित संबंधों की जानकारी थी। इसी वजह से उसकी हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने यह भी कहा कि अमृतपाल सिंह ने सार्वजनिक तौर पर खुद को वारिस पंजाब दे का नेता बताया, लेकिन वह संगठन का आधिकारिक सदस्य नहीं था।

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, मां-बेटी को कुचला, दोनों की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, मां-बेटी को कुचला, दोनों की मौत

    फरीदकोटः जिले के गांव लंभवाली के पास भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर हुआ है। जहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पैदल जा रही मां-बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान माणी और उसकी 13 वर्षीय बेटी मरजीना निवासी बाजाखाना रोड जैतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, माणी अपने परिवार के साथ गांव-गांव जाकर गुब्बारे और अन्य सामान बेचने का काम करती थी। वीरवार को वह अपनी बेटी के साथ सामान बेचने के लिए बस से गांव लंभवाली उतरी थी।

    इस दौरान जैसे ही दोनों हाईवे पार कर गांव की ओर बढ़ रही थीं, तभी फरीदकोट की तरफ से आ रही सफेद रंग की एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घायल दोनों मां-बेटी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने माणी को मृत घोषित कर दिया।

    वहीं गंभीर रूप से घायल मरजीना को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फरीदकोट रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते थाना बाजाखाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पति सत्तू के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: बहुचर्चित गुरविंदर कत्ल मामले में पत्नी सहित तीनों आरोपियों को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: बहुचर्चित गुरविंदर कत्ल मामले में पत्नी सहित तीनों आरोपियों को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    फरीदकोटः गांव सुखणवाला में 28–29 की रात बहुत चर्चित गुरविंदर हत्याकांड में पत्नी रुपिंदर कौर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में आज रिमांड खत्म होने के बाद फिर आरोपी महिला को सिविल जज जुगराज सिंह की अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने अदालत से 3दिन के और पुलिस रिमांड की मांग की। माननीय अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पुलिस की अर्जी को खारिज करते हुए तीनों आरोपीयों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में फरीदकोट की जेल भेज दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट गुरजंगपाल ने बताया कि आज तीनों आरोपियों को रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया था, जहां पुलिस ने यह तर्क दिया कि आरोपियों के मोबाइल बरामद कराए जाने हैं, इसलिए 3 दिन का अतिरिक्त रिमांड मांगा गया था। लेकिन माननीय अदालत ने टिप्पणी की कि गुरविंदर सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में पाया गया है कि युवक को जहर भी दिया गया था और गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी।

    जांच में यह भी सामने आया है कि उसकी पत्नी रुपिंदर कौर ने गुरविंदर सिंह की बाहें पकड़ी हुई थीं और उसके प्रेमी हरकंवलप्रीत सिंह ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी। प्रारम्भिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुरविंदर सिंह की मौत गला घोंटकर हुई होने की पुष्टि हुई है और उसके शरीर पर 10 से 12 चोटों के निशान पाए गए हैं। बता दें कि रुपिंदर कौर ने इस हत्या की वारदात को लूट दिखाने का प्रयास किया था। इसके लिए उसने घर में रखे सोने के ज्वेलरी अपने प्रेमी हरकंवलप्रीत को दिए थे। रिमांड के दौरान पुलिस ने प्रेमी के पास से बरामद कर ली है।

     

  • Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

    Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

    फरीदकोटः सर्दियां शुरू होते ही सड़क हादसों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। दरअसल, घने कोहरे के कारण सड़क हादसे हो रहे है। ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। दरअसल, कोहरे के कहर के कारण फरीदकोट-फिरोजपुर हाईवे 15 पर पिपली गांव के पास बासमती की बोरियों से भरा एक ट्रक मोटरसाइकिल से टकराकर बेकाबू होकर नहर के पुल पर पलट गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक ड्राइवर समेत 3 अन्य घायल हो गए।

    उन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक पलटने के कारण हाईवे 15 पूरी तरह से ब्लॉक हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना सिटी 2 के चीफ ऑफिसर सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फिरोजपुर रोड पर एक हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बोरियों से भरा एक ट्रक मोटरसाइकिल से टकराकर सड़क के बीच में पलट गया है।

    उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, जिसका शव जीजीएस मेडिकल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सड़क खुलवाने की कोशिश कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: मेन बाजार में Cosmetic Shop पर झगड़ा, गोली चलने का आरोप, तीन घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मेन बाजार में Cosmetic Shop पर झगड़ा, गोली चलने का आरोप, तीन घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: शहर के मेन बाजार में मंगलवार को एक कॉस्मेटिक की दुकान पर दो पक्षों में विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। दुकानदार की ओर से आरोप लगाया गया कि दूसरे पक्ष ने न केवल दुकान में हंगामा किया बल्कि मारपीट करते हुए गोली भी चलाई। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उनके पारिवारिक सदस्य कॉस्मेटिक सामान खरीदने गए थे और दुकान में लगे कैमरे को लेकर हुए विवाद के चलते झगड़ा हुआ।

    झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।