Category: Punjab>Faridkot

  • Punjab News: 10 सैकेंड में घर के बाहर कार लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: 10 सैकेंड में घर के बाहर कार लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    फरीदकोटः जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब घर के बाहर गली में खड़ी कार को निशाना बनाने लग गए है। वहीं चोर महज 10 सेकेंड में कार लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार होकर 2 व्यक्ति आते है।

    जिसके बाद वह कार के आगे बाइक लगा लेते है। इस दौरान एक व्यक्ति उतर कर कार में बैठता है महज 10 सैकेंड में कार लेकर दोनों फरार हो जाते है। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: जगजीत डल्लेवाल सहित कई नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

    Punjab News: जगजीत डल्लेवाल सहित कई नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

    फरीदकोटः फिरोजपुर में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर दकोट की बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में एक आयोजन में शामिल होने जा रही है। वहीं सीएम मान की पत्नी के आने की सूचना किसानों को मिल गई, जिसके बाद किसानों ने सीएम मान की पत्नी के घेराव करके विरोध किया जाना था, लेकिन डॉ. गुरप्रीत कौर के दौरे से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ किसान नेताओं को घर के अंदर नजरबंद कर दिया।

    बता दें कि आज बीकेयू सिद्धूपुर के किसान नेताओं की ओर से बाजार समिति कार्यालय फिरोजपुर में एक मीटिंग रखी गई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी का विरोध किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही जिला पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को अपनी हिरासत में ले लिया।

    दरअसल, कुछ दिन पहले सीएम मान ने बीबीएमबी मुद्दे पर किसानों पर जमकर निशाना साधा था। जहां उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के पानी का मुद्दा उनका अपना नहीं है, बल्कि ये किसानों का मुद्दा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस मामले में किसान नेताओं की ओर से एक भी बयान सामने नहीं आया है।

    सीएम मान ने कहाकि वैसे तो किसान छोटी-छोटी बात पर धरने लगाकर बैठ जाते है और पानी को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते है। लेकिन जब पानी के मुद्दे पर बात करने का समय आया तो कोई किसान नेता इस मुद्दे पर बोलता हुआ दिखाई नहीं दिया। सीएम मान ने पंजाबवासियों ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना है, ऐसे में वह पंजाबवासियों के हर समय खड़े रहेंगे और पानी की एक भी अतिरिक्त बूंद किसी राज्य के पास जाने नहीं देंगे।

  • Punjab News: अग्निवीर में भर्ती हुआ जवान शहीद

    Punjab News: अग्निवीर में भर्ती हुआ जवान शहीद

    फरीदकोटः जम्मू-कश्मीर में सेना का जवान शहीद हो गया। सेना के जवान शहीद होने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार चहल गांव का नौजवान 2 साल पहले भारतीय सेना में अग्निवीर के पद पर भर्ती हुआ था। इससे पहले 8 मई को हरियाणा के पलवल का जवान दिनेश कुमार शर्मा शहीद हुआ था।

    वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’के दौरान जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी का मुकाबला करते शहीद हुए दिनेश कुमार के परिवार को 4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सैनी ने जवान के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि गांव का नाम ‘दिनेशपुर’ रखे जाने का भी निर्णय किया गया है और जवान के पिता की सुझाई जमीन पर एक पार्क का निर्माण भी किया जायेगा, जिसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर दिनेश कुमार पार्क’ रखा जायेगा।

  • Punjab News: पत्नी के कनाडा पहुंचने से पहले नौजवान की मौत

    Punjab News: पत्नी के कनाडा पहुंचने से पहले नौजवान की मौत

    फरीदकोटः कनाडा में पंजाबी नौजवानों की मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं एक और पंजाबी नौजवान की कनाडा के सरी में मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय सुखदीप सिंह (डॉलर संधू) निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुखदीप की दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। वह मात्र डेढ़ साल पहले सरी (कनाडा) गया था।

    वहीं अब उसकी पत्नी प्रदीप कौर और 3 साल के बेटे गुरसिमरंजीत सिंह को कनाडा जाना था, लेकिन परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था। डॉलर संधू के पिता मनवीर सिंह संधू और माता अमरजीत कौर ने बताया कि डॉलर की पत्नी प्रदीप कौर का वीजा लग गया था, तो परिवार के सदस्यों ने उसे बकायदा जहाज में बिठाकर भेजा। इस दौरान प्रदीप कौर अभी कनाडा पहुंची ही नहीं थी कि दुखद खबर आ गई कि डॉलर संधू की दिल का दौरा पड़ने के कारण मृत्यु हो गई है।

  • Punjab News: युद्ध की स्थिति से सब्जी काश्तकार हुए परेशान, मंडियों में नहीं मिल रहा दाम, देखें वीडियो

    Punjab News: युद्ध की स्थिति से सब्जी काश्तकार हुए परेशान, मंडियों में नहीं मिल रहा दाम, देखें वीडियो

    फरीदकोटः भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर सब्जी काश्तकार परेशान हो गए। दरअसल, महंगे दामों पर जमीन किराए पर लेकर टमाटर की खेती करने वाले किसानों की फसलें जम्मू-कश्मीर से व्यापारी न आने के कारण खेतों में ही खराब होने लग गई। किसानों का कहना है कि पंजाब की मंडियों में उचित दाम नहीं मिल रहा। फसल से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें कई अन्य फसलों का इंतजार करना पड़ता है। प्रकाश सिंह और गुरदास सिंह ने अपने पास जमीन न होने के बावजूद पट्टे पर जमीन लेकर वैकल्पिक कृषि के तौर पर सब्जियों की खेती शुरू की। उनकी पहली फसल गोभी थी, जिसका बाजार मूल्य बेहद कम होने के कारण उसे जमीन में बोना पड़ा और किसानों को इसके लिए हजारों रुपए अपनी जेब से चुकाने पड़े।

    फिर उन्होंने धैर्य रखा कि अगली फसल में टमाटर बोएंगे। उन्होंने कड़ी मेहनत की और टमाटर बोने के बाद पहले कुछ दिनों में अच्छे भाव भी मिले। लेकिन जब फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो गई तो पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव पैदा हो गया। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर से आने वाले व्यापारियों ने पंजाब की मंडियों से अपना रुख बदल लिया। वहीं पंजाब में कोई ऐसी सब्जी मंडी नहीं थी जहां किसानों को उनकी सब्जियों का अच्छा दाम मिल सके। इन गरीब उद्यमी किसानों की टमाटर की फसल खेतों में ही पक कर खराब होने लगी। किसान अभी युद्ध जैसी परिस्थितियों से उबर भी नहीं पाए थे कि बेमौसम बारिश ने उनकी बची हुई टमाटर की फसल भी नष्ट कर दी। अब ये किसान बेबस हैं और अपनी किस्मत को कोसने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

    बातचीत के दौरान घुगियाना गांव के किसान प्रकाश सिंह और गुरदास सिंह ने बताया कि वे हर साल पट्टे पर जमीन लेकर सब्जियों की खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि यह साल उनके लिए बहुत बुरा रहा। सबसे पहले तो उन्हें अपनी गोभी की फसल का सही दाम नहीं मिला, जिसके कारण उन्हें गोभी की फसल को जमीन ही जोतना पड़ा। फिर, उन्होंने टमाटर लगाए, लेकिन इस साल युद्ध जैसे हालात के कारण जम्मू-कश्मीर के व्यापारी जो अच्छे दामों पर उनसे टमाटर खरीदते थे, उन्होंने टमाटर खरीदना बंद कर दिया है। चार-पांच दिन तक टमाटर न तोड़े जाने से वे खराब हो गए। अब जो बचे थे उन पर बेमौसम बारिश के कारण प्रभाव पड़ा जिससे टमाटर खराब हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि टमाटर एक ऐसी फसल है कि अगर पके हुए टमाटरों को दो दिन के भीतर तोड़कर मंडी में नहीं पहुंचाया जाए तो वे खराब होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अधिक धूप मिले तो भी वे खराब हो जाते हैं और यदि उन्हें पर्याप्त धूप न मिले तो भी वे खराब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक भी फैक्ट्री ऐसी नहीं है जो उनका टमाटर खरीदे। उन्होंने बताया कि उन्हें टमाटर बेचने के लिए पंजाब से बाहर फैक्ट्रियों में जाना पड़ता है, लेकिन वहां भी खर्चा अधिक आता है, जिसके कारण कुछ बचता नहीं है और इस वर्ष उनकी फसल का नुकसान इतना अधिक हो गया है कि उनके लिए जमीन का ठेका भी चुकाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार उन्हें कुछ वित्तीय सहायता प्रदान करे ताकि उनके नुकसान की भरपाई की जा सके।

  • Punjab News: National Highway पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, देखें वीडियो

    फरीदकोटः दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा फरीदकोट के राष्ट्रीय राजमार्ग-54 अमृतसर-बठिंडा रोड पर गांव पक्का के पास हुआ। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी को गंभीर चोटें आईं। जिसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मौके पर थाना मुखी राजेश कुमार ने बताया कि गांव तहिना के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक घायल की पहचान नहीं हो सकी। घायल व्यक्ति अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही वह होश में आएगा, उसके परिजनों का पता लगाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन के संबंध में भी जांच जारी है, जो मौके से फरार हो गया था।

  • Punjab News: किसान नेता डल्लेवाल का आया बयान, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान नेता डल्लेवाल का आया बयान, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फरीदकोटः किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों नेताओं को गिरफ्तार करने को लेकर प्रशासन को उन्हें छोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में पुलिस राज्य स्थापित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिसने भी राज्य को पुलिस राज्य बनाने का प्रयास किया है, उसे मुंह की खानी पड़ी है।

    उन्होंने कहा कि शंभू व खिनौरी बॉर्डर पर किसानों पर अत्याचार करने व उनकी संपत्ति लूटने वाले पुलिस अधिकारी को सरकार बचा रही है। उन्होंने बताया कि अगर सरकार किसानों के दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करती तो हमें प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे किसान नेता जिन्हें 5 मई से जेल में बंद किया गया है, अगर दोपहर तक उन्हें रिहा नहीं किया गया तो हम आगामी संघर्ष की रूपरेखा तैयार करेंगे।

    उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच बने हालातों को देखते हुए हम किसी भी तरह का विरोध नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार हमें प्रदर्शन करने पर मजबूर कर रही है। सरकार हमारे गिरफ्तार नेताओं को तुरंत रिहा करे, नहीं तो हमें बैठक कर सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

  • Punjab News: सड़क हादसे में Punjabi Lyricist Brar का हुआ निधन, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसे में Punjabi Lyricist Brar का हुआ निधन, देखें वीडियो

    फरीदकोटः पंजाबी गीतकार गुरसेवक सिंह बराड़ का सड़क हादसे में निधन हो गया। कोटकपुरा-मुक्तसर सड़क पर गांव खारा के पास एक ट्रक से टकराने के कारण मोटरसाइकिल सवार गुरसेवक की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात को हुआ। बताया जा रहा हैकि गुरसेवक मोटरसाइकिल पर कोटकपुरा से अपने गांव खोखर (मुक्तसर) लौट रहे थे।

    जब वे गांव खारा के पास बराड़ ढाबे के नजदीक पहुंचे तो उनकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक अपने पीछे अपने बुजुर्ग पिता, पत्नी और पुत्र को छोड़ गए हैं। उनकी मौत ने परिवार के लिए बहुत मुश्किलें ला दी हैं क्योंकि वे अकेले ही घर की देखभाल करते थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

    कोटकपुरा सदर थाना पुलिस परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल, फरीदकोट भेज दिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरबीर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: भारी पुलिस बल ने दी बस स्टैंड पर दस्तक, डॉग स्क्वायड की मदद से की जांच, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी पुलिस बल ने दी बस स्टैंड पर दस्तक, डॉग स्क्वायड की मदद से की जांच, देखें वीडियो

    फरीदकोटः पंजाब सरकार की मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध तेजी से क्रियान्वित की जा रही है, जिसके तहत नशे और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस की और से विभिन्न ऑपरेशन चलाकर बुरे अनसरों को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में ऑपरेशन कासो के तहत फरीदकोट के बस स्टैंड पर संदिग्ध तत्वों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया गया। फरीदकोट बस स्टैंड पर आज डीएसपी तरलोचन सिंह ने डॉग स्क्वायड की मदद से गहन जांच की। आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच के अलावा बस स्टैंड की पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की गई।

    इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और इसके अलावा नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन भी नशा तस्करों के लिए आवागमन का साधन बन जाता है, इसलिए आज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन की चेकिंग की जा रही है ताकि संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

    उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या नशीले पदार्थ के बारे में सूचना हमारे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर दी जा सकती है, जिस पर हमारी टीम 5 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया देगी तथा सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

  • Punjab News: तेजधार हथियारों से लैस होकर घर में घुसे बदमाश, की तोड़फोड़, देखें CCTV

    Punjab News: तेजधार हथियारों से लैस होकर घर में घुसे बदमाश, की तोड़फोड़, देखें CCTV

    फरीदकोटः जिले के गांव अराइयां वाला कलां में तेजधार हथियारों से लैस 10-12 लोगों ने गुंडागर्दी करते हुए देर शाम गांव में पूरन सिंह के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और घर में मौजूद पूरन सिंह और उनके बेटे ने घर की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। गुंडागर्दी की ये घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। इस हमले में पूरन सिंह घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर फरीदकोट थाने के एसएचओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पीड़ित परिवार के बेटे जीवन सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर उनकी पुरानी रंजिश है, जिसके चलते 10 से 12 लोग तेजधार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस गए और घर में रखे सामान की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने अपने घर की छत पर चढ़कर मुश्किल से अपनी जान बचाई। पीड़ित युवक ने बताया कि उपरोक्त लोगों ने पहले भी उसके साथ मारपीट की थी, जिसको लेकर पहले भी क्रॉस केस दर्ज हुआ था, लेकिन अपराधी पकड़े नहीं गए, अब फिर से वे लोग हमारे घर पर आए और हमें जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उनके पिता को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह ने बताया कि उन्हें गांव अराईयां वाला में 2 पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी, जिस पर वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि दोनों पक्षों के 2-2 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।