Category: Punjab>Faridkot

  • Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ DSP Tarlochan Singh ने दी इस इलाके में दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ DSP Tarlochan Singh ने दी इस इलाके में दबिश, देखें वीडियो

    फरीदकोटः नशे के कोहड़ को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी के चलते पुलिस टीम द्वारा विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हाली ही में पुलिस की टीम ने आप्रेशन कासो के तहत नशा तस्करी के लिए मशहूर फरीदकोट के आंबेडकर नगर में दबिश दी। इस दौरान टीम का नेतृत्व डीएसपी फरीदकोट तरलोचन सिंह द्वारा किया गया। पुलिस टीम ने मोहल्ले के कई घरों के चप्पे-चप्पे की छीनबीन की और कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।

    डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत हमे भरपूर सफलता हासिल हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने कई नशा तस्करों को अब तक जेल में डाल दिया है और अब उनकी जो भी संदिग्ध चीजे और नशा है उनको कब्जे में लेने के लिए इस तरह के आप्रेशन चलाए जाते हैं ताकि इस नशे के कोहड़ को जड़ से खत्म किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि आज अंबेडकर नगर में ऑपरेशन कासो के तहत चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस इलाके के लगभग सभी ड्रग डीलर या तो पकड़े जा चुके हैं या फिर उन्होंने ड्रग्स बेचना बंद कर दिया है। इस अवसर पर मोहल्ला निवासियों ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब उनके मोहल्ले में 90 प्रतिशत नशे पर रोक लग गई है तथा मोहल्ले निवासियों को शांति मिली है।

  • Punjab News: SPD Sandeep Vadera की नियुक्ति पर बहबलकलां इंसाफ मोर्चे के नेता ने उठाए सवाल

    Punjab News: SPD Sandeep Vadera की नियुक्ति पर बहबलकलां इंसाफ मोर्चे के नेता ने उठाए सवाल

    फरीदकोटः SPD संदीप सिंह वडेरा की नियुक्त पर बहबलकलां इंसाफ मोर्चे के नेता सुखराज सिंह नियामीवाला ने कई सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि बहबलकलां गोलीकांड में कथित तौर पर शामिल अफसरों को तरक्की देकर फरीदकोट में तैनात किया जा रहा। सरकार सीधे तौर पर बेअदबी से जुड़े मामलों में दोषियों का पक्ष ले रही है।

    सुखराज सिंह नियामीवाला ने फरीदकोट में विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बेअदबी और गोलीकांड मामलों में अदालतों में सरकार की पैरवी पर सवाल उठाए। साथ ही हाल ही में आए माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए।

  • Punjab News: अवैध चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र पर विभाग की कार्रवाई, किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र पर विभाग की कार्रवाई, किया सील, देखें वीडियो

    फरीदकोटः पंजाब भर में जहां एक ओर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन लेकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वे नशे की दलदल में फंसे युवा पुलिस की कार्रवाई से डकर अब नशा छोड़ने लग गए है। जिसके चलते उन्हें सरकारी नशा छुड़ाने वाले केंद्रों में दाखिल कराया जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर क्षेत्र में कई ऐसे नशा छुड़ाने वाले केंद्र चल रहे हैं जिनके ना तो स्वास्थ्य विभाग से कोई अनुमति ली गई है और ना ही नशा छुड़ाने के मापदंडों को प्राथमिकता दी गई है।

    इसी कारण पुलिस ने पहले ही बिना अनुमति के चल रहे 2 ऐसे नशा छुड़ाने वाले केंद्रों को सील कर दिया था। जिसके बाद आज एक बार फिर से फरीदकोट के गांव चक कल्याण में गैरकानूनी तरीके से चल रहे नशा छुड़ाने वाले केंद्र की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर उक्त केंद्र पर छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि इस नशा छुड़ाने वाले केंद्र को चलाने के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी और गैरकानूनी तरीके से बिना किसी मानक और मापदंडों का पालन किए नशा छुड़ाने आए मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

    खास बात यह है कि यह नशा छुड़ाने वाला केंद्र बंद पड़े स्कूल के अंदर ही चलाया जा रहा था। इस नशा छुड़ाने वाले केंद्र के अंदर लगभग 21 मरीजों का इलाज चल रहा था जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर स्वास्थ्य विभाग की मदद से सरकारी नशा छुड़ाने वाले केंद्रों में भेजा। फिलहाल पुलिस द्वारा इस नशा छुड़ाने वाले केंद्र को बंद कर दिया गया है और अगली कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: सरेआम बाइक सवारों ने AAP सरंपच पर चलाई गोलियां, घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम बाइक सवारों ने AAP सरंपच पर चलाई गोलियां, घायल, देखें वीडियो

    फरीदकोटः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जिले के गांव पहलू वाला में आप पार्टी से संबंधित सरपंच पर गोली चलाई गई। बताया जा रहा हैकि सरपंच के घर के बाहर हमालावारों ने गोलियां चलाई। घटना में घायल सरपंच को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान सरपंच जसवंत सिंह घर पर मौजूद थे।

    इसी दौरान घर के बाहर किसी ने हॉर्न मारा, जैसे ही सरपंच बाहर देखने के लिए आए तो घर से बाहर बाइक पर खड़े दो व्यक्तियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियो ने 5 से 6 राउंड फायर किए। जिसमें से एक गोली सरपंच जसवंत सिंह के पेट में लगी गोली। घटना को अंजाम देने के बाद आोरपी मौके से फरार हो गए। जबकि सरपंच को उपचार के लिए फरीदकोट के जीजीएसएमसीएच में दाखिल करवाया गया है।

    जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। इस संबंध में सरपंच के भाई एवं गांव के पूर्व सरपंच गुरजीत सिंह ने बताया कि इस घटना को अंजाम गांव निवासी सुखवंत सिंह और उसका बेटे ने दिया है। बाइक पर दोनों थे और दोनों के पास रिवॉल्वर थे। लेकिन यह फायर क्यों किए गए इसके पीछे की कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

     

  • Punjab News: स्कूलों को लेकर नोटिस हुआ जारी

    Punjab News: स्कूलों को लेकर नोटिस हुआ जारी

    फरीदकोटः जिले में नशे को रोकने के लिए लगातार प्रशासन द्वारा सख्त एक्शन लिए जा रहे है। वहीं अब नशे को रोकने के लिए सरकारी स्कूलों को आदेश दिए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार स्कूलों की वर्दी और गले में आईडी कार्ड लगाकर छात्र सरकारी स्कूलों के आसपास की दुकानों की जांच करेंगे। हर टीम में 10 छात्र और 1 टीचर शामिल होगा। इसको लेकर 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की टीमें बनाई जाएंगी।

  • Punjab News: फौजियों पर फायरिंग के मामले में सेना का जवान नामजद

    Punjab News: फौजियों पर फायरिंग के मामले में सेना का जवान नामजद

    फरीदकोटः जिले के गांव बेगुवाला में ड्यूटी पर तैनात सैना के जवानों पर फायरिंग करने के मामले में नया मोड़ आ गया।दरअसल, 2 अप्रैल की रात ड्यूटी पर तैनात फौजियों पर गाड़ी चालक द्वारा फायरिंग की गई थी। हालांकि इस घटना में दोनों फौजी बाल-बाल बच गए थे। जिसके बाद पुलिस ने कर्नल की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। वहीं अब थाना सदर पुलिस ने फिरोजपुर जिला निवासी सेना के ही एक जवान को नामजद किया है। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार करने में जुट गई है। इसके बाद ही उससे होने वाली पूछताछ में ही उक्त घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

    दरअसल, 193 मीडियम रेजिमेंट के कमांडिंग अफसर कर्नल अभिषेक उर्ध्वरेशी द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि 2 अप्रैल को रात करीब 12.30 बजे उनकी रेजिमेंट के जवानों का गोलेवाला, बेगुवाला और राजूवाला के सामान्य क्षेत्र में फरीदकोट मिलिट्री स्टेशन की इकाइयों के लिए एक रात्रि नेविगेशन अभ्यास आयोजित किया गया था। टीमों की निगरानी के लिए मलूका पट्टी खेत वाली मंडी में एक चेक पॉइंट स्थापित किया गया था। सेना के तीन जवानों वाली एक टीम को फ्लाइंग स्क्वाड के रूप में तैनात किया गया था। ताकि वे औचक निरीक्षण कर सकें और भाग लेने वाली टीमों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

    इसी दौरान स्कॉर्पियो कार में सवार नायक गुरजीत सिंह व नायक मनप्रीत सिंह को एक संदिग्ध कार दिखाई दी। जब वे उसके पास जाने लगे तो कार चालक ने अपनी कार वहां से भगा ली। 500 मीटर दूर जाने पर उक्त संदिग्ध कार चालकों ने कार को दाईं ओर मोड़ लिया और जब वे आगे बढ़े तो कार के पास खड़े व्यक्ति ने उस पर पिस्तौल तान कर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह व्यक्ति पिस्तौल लेकर उनके पास आता रहा। उसने फिर से दो राउंड फायरिंग की। उस व्यक्ति ने नायक गुरजीत सिंह को बंदूक के बल पर पकड़ लिया और उससे कार की चाबियां ले ली।

    इसके बाद उसने दोनों जवानों को कार छोड़कर दूर चले जाने को कहा। जब सेना के जवान पीछे जा रहे थे तब अज्ञात व्यक्ति ने उन पर दो और राउंड फायर किए। इसके बाद वह अपनी कार में बैठ कर बेगूवाला गांव की ओर चला गया। इस मामले में पुलिस ने उसी दिन एफआइआर दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी और अब इस मामले में 77 आर्म्ड रेजिमेंट नाभा में तैनात फिरोजपुर जिले के गांव तूत निवासी जवान निरवैर सिंह को नामजद किया है। स्थानीय थाना सदर पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए नाभा जाकर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उक्त घटना के कारण सामने आएंगे।

     

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबने से 2 चचेरे भाइयों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबने से 2 चचेरे भाइयों की मौत, देखें वीडियो

    कोटकपूराः गांव खारा में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के गुरुद्वारा रामसर साहिब के सरोवर में डूबने के कारण 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में शोक की लहर पाई जा रही है। मृतकों की पहचान लवप्रीत सिंह (14) उर्फ लभी पुत्र बलविंदर सिंह और हरमन सिंह (14) पुत्र चड़त सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार इस गुरुद्वारे में गांव से संबंधित एक परिवार के घर हुई मौत के संबंध में पाठ का भोग रखा गया था। जिसमें भारी संख्या में गांववासी शामिल हुए थे। इसी दौरान, गुरुद्वारा साहिब में आए इस गांव के रहने वाले बच्चे गुरु सरोवर के पास खड़े थे, जहां एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह सरोवर में गिर गया। उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा भी सरोवर में उतर गया, जिससे वह भी डूब गया।

    सूचना मिलते ही लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और कोटकपूरा के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी के सदस्य नरिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन उनकी मौत हो गई। मामले में गांव के सरपंच जग्गा सिंह ने कहा कि दोनों बच्चे कबड्डी के खिलाड़ी थे और बहुत ही गरीब परिवार से संबंधित थे।

  • Punjab News: इस इलाके में हुआ Double Murder, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में हुआ Double Murder, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले के गांव काणिया वाली में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। जहां नौजवान द्वारा अपनी बहन और जीजा का कथित तौर पर तेजधार हथियार से कत्ल किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की ने लव मैरिज की थी और काफी समय बाद वह पति के साथ परिवार को मिलने आई थी, जहां नौजवान ने दोनों का कत्ल कर दिया। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय हरप्रीत कौर और 38 वर्षीय रेशम सिंह, निवासी आलम वाला, जिला मोगा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव काणिया वाली की रहने वाली हरप्रीत कौर ने कुछ समय पहले अपने परिवार के खिलाफ जाकर रेशम सिंह, निवासी आलम वाला के साथ लव मैरिज की थी और काफी समय से उसका परिवार उसके साथ नाराज चल रहा था। लेकिन समय बीतने के साथ परिवार में सुलह हो गई। देर रात हरप्रीत कौर अपने पति रेशम सिंह के साथ परिवार से मिलने के लिए गांव काणिया वाली आई थी, जहां उनका आज सुबह तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सादिक की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाशों को कब्जे में लिया।

    जानकारी देते हुए एएसपी फरीदकोट जसमीत सिंह ने बताया कि दो लोगों के कत्ल होने संबंधी थाना सादिक को जानकारी मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि जिनका कत्ल हुआ है, वे पति-पत्नी हैं और शक है कि उनका कत्ल मृतक लड़की के भाई द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की का भाई अपने जीजा और बहन को पसंद नहीं करता था और उसे यह भी शक था कि कहीं उसके पिता की संपत्ति में उसकी बहन हिस्सा न ले ले। उन्होंने बताया कि हमने शक के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: नारायण चौड़ा को जमानत मिलने पर अकाली नेता बंटी रोमाणा का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नारायण चौड़ा को जमानत मिलने पर अकाली नेता बंटी रोमाणा का आया बयान, देखें वीडियो

    फरीदकोटः अमृतसर में गोल्डन टेंपल में सेवा निभाने के दौरान नारायण चौड़ा ने पूर्व डिप्टी सीएम पर फायरिंग करने की कोशिश की थी। हालांकि इस घटना में सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए थे। सिविल में तैनात पुलिस ने नारायण चौड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद बीते दिन नारायण चौड़ा को कोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं इस मामले को लेकर शिअद नेता व पार्टी के पूर्व महासचिव परमबंस सिंह बंटी रोमाणा ने नारायण चौड़ा को जमानत मिलने पर विपक्ष पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। आज सुबह प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बंटी रोमाणा ने आरोप लगाया कि इस मामले की जांच में पंजाब पुलिस द्वारा जानबूझ कर कई अधूरे पहलू छोड़े गए।

    जिसके चलते आरोपी को लाभ मिला और अदालत ने उसे जमानत दे दी। शिअद नेता ने आरोप लगाया कि भले ही इस मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी, लेकिन इसमें सुखबीर सिंह बादल के बयान को ही शामिल नहीं किया गया जोकि पंजाब पुलिस और राज्य सरकार की मंशा पर बड़े सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि इस चार्जशीट में शामिल आरोपी नारायण सिंह चौड़ा के बयान के मुताबिक उसने पंजाब का माहौल खराब करने के लिए विदेश से भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामग्री मंगवाई हुई थी और ऐसे आरोपी को एक साजिश के तहत राज्य सरकार ने बचाने का प्रयास किया है।

  • Punjab News : कुख्यात नशा तस्कर टीटू गिरफ्तार, 253 ग्राम हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News : कुख्यात नशा तस्कर टीटू गिरफ्तार, 253 ग्राम हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    फरीदकोट: स्थानीय पुलिस ने बदनाम नशा तस्कर को भारी मात्रा मे नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार उर्फ टीटू के रूप मे हुई है।

    इस संबंध में DSP तरलोचन सिंह ने बताया कि तस्कर टीटू मोहल्ले में जिस मकान में रहता था। उसने पड़ोस के चार और मकान खरीदे थे, जिनमें न सिर्फ नशेड़ियों को नशा बेचा जाता था, बल्कि इन मकानों में बिठाकर नशा भी करवाया जाता था । पुलिस द्वारा नशा तस्कर टीटू की संपत्तियो की जांच की जा रही है और यदि यह संपत्ति नशे की कमाई से बनाई गई है, तो इसे भी कानून के अनुसार सीज किया जाएगा।

    पुलिस ने आरोपी से 253 ग्राम हेरोइन एक कंप्यूटर कंडा भी बरामद किया है। यदि यह संपत्ति नशे की कमाई से बनाई गई है, तो इसे भी कानून के अनुसार सीज किया जाएगा । इसके अलावा पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 10 और 12 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।

    उधर,तस्कर टीटू की गिरफ्तारी से मोहल्ला निवासी खुश है। इस मौके पर नशा तस्कर के पड़ोसी ने कहा कि उसका बेटा खुद नशा करता और बेचता था। जिसकी मौत नशे के कारण ही हुई थी। गिरफ्तार किया गया नशा तस्कर उसका भांजा है। जिसके पकडे जाने से मोहल्ले वासी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे है।