Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News: सफाई कर्मियों ने दी 30 जुलाई को बंद करने की कॉल, असमंजस में लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: सफाई कर्मियों ने दी 30 जुलाई को बंद करने की कॉल, असमंजस में लोग, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः शहर में सफाई सेवकों की ओर से एक बार फिर से बंद का ऐलान किया गया है। ऐसे में सफाई कर्मियों में 30 जुलाई को फगवाड़ा बंद करने की कॉल दी गई है। हालांकि कई जिलों में यूनियन ने बंद के ऐलान को खारिज कर दिया है। ऐसे में लोग असंमज की स्थिति में है। दरअसल, जालंधर में चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने सरकार द्वारा मांगी गई मांगों पर सहमति जताते हुए बंद के ऐलान को खारिज कर दिया है।

    वहीं जालंधर की अन्य यूनियन की ओर से भी पंजाब बंद की कॉल नहीं दी गई। लेकिन फगवाड़ा में सफाई कर्मियों की ओर से 30 जुलाई को बंद करने का ऐलान का समर्थन किया गया। इस दौरान धर्मवीर सेठी ने कहा के बंद की कॉल के दौरान एंबुलेंस,फायर ब्रिगेड और शादी वाली गाड़ियां को आने-जाने की छूट दी जाएगी। इसी के साथ मेडिकल की दुकानों को भी खुलने की अनुमति होगी। धर्मवीर सेठी ने फगवाड़ा निवासियों से निवेदन किया है कि शहर को बंद रखकर उनका सहयोग दें।

    वहीं फिरोजपुर में भी यूनियन द्वारा पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। यूनियन का कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। हालांकि, कल पंजाब बंद के ऐलान के दौरान मेडिकल सेवाओं और ज़रूरी चीज़ों को शटडाउन से बाहर रखा गया है।

    उधर, गुरदासपुर में सफाईकर्मी पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। उनके द्वारा भी इन मांगों के समर्थन में 30 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का आह्वान किया गया है। हालांकि सफाई कर्मचारी यूनियन ने भी शहर के सीवरेज ब्लॉक करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन महाजन ने यूनियन सदस्यों से कहा कि सीवरेज ब्लॉक करने से शहर के निवासियों को असुविधा होगी। इसके बाद, निर्णय वापस ले लिया गया। व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन महाजन का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को स्वीकार किया जाना चाहिए।

     

  • Phagwara-Hoshiarpur Road पर बाइक को टक्कर मारकर स्कॉर्पियों चालक फरार, मौत, देखें वीडियो

    Phagwara-Hoshiarpur Road पर बाइक को टक्कर मारकर स्कॉर्पियों चालक फरार, मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब मोटरसाइकिल से एक स्कॉर्पियो एन टकरा गई। घटना के बाद स्कॉर्पियों चालक फरार हो गया। जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। मीडिया से बात करते हुए थाना रावलपिंडी के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि दोपहर को उन्हें हरबंस नगर के पास सड़क हादसे की सूचना मिली।

    इस दौरान घटना स्थल पर देखा कि बाइक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हरनेक सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी प्रेम नगर के रूप में हुई है। स्कॉर्पियों गाड़ी चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी। मौके पर परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Punjab News: मंदिर में घुसकर व्यक्ति ने किया हंगामा, कार से हथियार और पुलिस की वर्दी बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर में घुसकर व्यक्ति ने किया हंगामा, कार से हथियार और पुलिस की वर्दी बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब शराब के नशे में एक व्यक्ति कथित तौर पर श्री गीता भवन मंदिर में घुसकर हंगामा करने लगा। स्थानीय लोगों और सफाई कर रहे व्यक्ति ने उसे रोकने का प्रयास किया और मामले की सूचना तुरंत पुलिस व लोगों को दी। सूचना मिलते ही विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले करवाया।

    पुलिस की मौजूदगी में जब उसकी कार की तलाशी ली गई तो उसमें से तलवारें, शराब की बोतलें, पुलिस की वर्दी और किसी अन्य व्यक्ति के पहचान पत्र बरामद होने की बात सामने आई। उक्त व्यक्ति की कार पर एक राजनीतिक पार्टी का झंडा भी लगा हुआ था। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद सामान और पहचान पत्रों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

  • Punjab News: एक्शन में आई तहबाजारी टीम, सड़कों पर पड़े सामान को किया जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन में आई तहबाजारी टीम, सड़कों पर पड़े सामान को किया जब्त, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के तहबाजारी विभाग की टीम द्वारा काफी समय से अवैध कब्जों को लेकर दुकानदारों और फड़ी वालों को चेतावनी दी जा रही है। लेकिन उसके बावजूद कुछ दुकानदार और फड़ी वाले टीम को आता देख सामान को उठा लेती है और टीम के जाने के बाद फिर से अवैध कब्जे लगने शुरू हो जाते है। इसी के चलते तहबाजारी टीम अब एक्शन मोड में आ गई।

    बाजारों में कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में तहबाजारी विभाग का कोई डर नजर नहीं आने के कारण टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया गया। हालांकि पहले भी बाजारों में पीली लाइन के बाहर पड़े दुकानदारों के सामान को उठाया जाता है, लेकिन कुछ बाद कार्यालय जाकर वहीं सामान वापस दे दिया जाता है और दुकानदार फिर सामान सड़क पर सजा देते हैं है।

    मामले की जानकारी देते हुए तहबाजारी विभाग के अधिकारी परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें लोगों की ओर से शिकायतें मिली थी कि सड़क पर पड़े हुए सामान के कारण निकलने में परेशानी होती है। इसी टीम सहित फगवाड़ा इलाके में कार्रवाई करते हुए सामान को जब्त किया गया। हालांकि लोगों द्वारा विरोध जताने को लेकर कहा कि वह कई बार चेतावनी दे चुके है, लेकिन अब सामान को जब्त किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने फिर से दुकानदारों को अपील की है कि सामान बाहर न रखा जाए, जिसके लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े।

  • Punjab News: घर में सो रहा था परिवार, डेढ़ लाख की नकदी और 18 तोला सोना लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में सो रहा था परिवार, डेढ़ लाख की नकदी और 18 तोला सोना लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के पास के गांव चाहड़ा में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। जहां घर से चोर 18 तोला सोना और डेढ़ लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए शमशेर सिंह और अमरीक सिंह ने बताया कि 19-20 की रात को बेखौफ चोर घर में दाखिल हुए। चोरों ने घर की पिछली दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया।

    जब परिवार एक कमरे में एसी चलाकर सो रहा था, तो उसी दौरान चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उनके अनुसार, चोरों ने अलमारी के ताले तोड़े और उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और 18 तोला सोने के गहने लेकर चंपत हो गए। इस चोरी की वारदात से परिवार को काफी बड़ा नुकसान हुआ। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

    सूचना मिलते ही डीएसपी फगवाड़ा और एसएचओ सदर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने उक्त चोरों की तलाश शुरू कर दी है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द पकड़कर उनके हुए नुकसान की भरपाई कराई जाए। वहीं, इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ सदर ने कहा कि गांव चाहड़ा में एक घर में चोरी होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चोरी करने वाले उक्त चोरों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

     

     

     

  • Punjab News: LADC पॉलिसी के विरोध में वकीलों ने की 2 दिन की हड़ताल, देखें वीडियो

    Punjab News: LADC पॉलिसी के विरोध में वकीलों ने की 2 दिन की हड़ताल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत फगवाड़ा में वकीलों की ओर से LADC पॉलिसी के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल शुरू की गई। फगवाड़ा बार एसोसिएशन के प्रधान रविंदर शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने धरना देकर इस पॉलिसी का विरोध किया। इस दौरान वकीलों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पॉलिसी की कड़ी निंदा की। बार एसोसिएशन के प्रधान रविंदर शर्मा सहित अन्य वकील नेताओं ने कहा कि इस हड़ताल को दो दिनों के लिए किया गया है और वे इस संघर्ष का पूरी तरह समर्थन करते हैं।

    वकीलों ने माननीय न्यायालय से मांग की कि LADC पॉलिसी को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि वकीलों के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती न हो। उन्होंने सभी वकीलों से इस संघर्ष में सहयोग देने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे और उन्होंने ‘वकील एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए। दरअसल, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, एलएडीसी प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर वकीलों ने न्यायिक कार्य से पूर्ण रूप से विरत रहने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन का कहना है कि राज्य वित्तपोषित इस व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।

    वहीं कपूरथला में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) सिस्टम के विरोध में जिला बार एसोसिएशन कपूरथला का आंदोलन तेज हो गया है। बार एसोसिएशन के 8 वरिष्ठ वकीलों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस भूख हड़ताल की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसका नेतृत्व जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली ने किया। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली ने घोषणा की कि LADC सिस्टम के खिलाफ यह संघर्ष पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक इस सिस्टम को वापस नहीं लिया जाता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। मल्ली ने कहा कि यह आंदोलन वकील समुदाय के अधिकारों की रक्षा और LADC सिस्टम का विरोध करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

     

  • Punjab News: खाने-पीने के बहाने ले जाकर 3 युवकों ने पाइपों से की मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: खाने-पीने के बहाने ले जाकर 3 युवकों ने पाइपों से की मारपीट, देखें वीडियो

    कपड़े उतारकर वीडियो बनाने का आरोप

    फगवाड़ाः मोहल्ला गोबिंदपुरा निवासी एक युवक ने तीन युवकों पर उसे खाने-पीने के बहाने गांव मौली स्थित एक कमरे में ले जाकर बुरी तरह पीटने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल युवक का फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित जय राम ने बताया कि वह विशाल मेगा मार्ट के बाहर अपने भाई के साथ खड़ा था। इसी दौरान तीन युवक वहां आए, जिनमें से एक युवक उसका जानकार था। आरोप है कि तीनों उसे कुछ खाने-पीने के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद वे उसे मौली स्थित एक मकान में ले गए, जहां प्लास्टिक की पाइपों से उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसके कपड़े उतारकर वीडियो भी बनाई और उसके माथे पर पिस्तौल रखकर 10 हजार रुपये देने या चिट्टा लाकर देने की मांग की। इस दौरान उसके साथ काफी मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि मामले की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है। वहीं, घायल युवक के भाई ने भी पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर इंसाफ दिलाने की मांग की है।  
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल बस चालक की जमकर हुई छितर परेड, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल बस चालक की जमकर हुई छितर परेड, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः थाना सतनामपुरा के अधीन आते इलाके में स्थित निजी स्कूल बस चालक की लोगों ने जमकर छितर परेड की। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के बाहर बस चालक को खडा करके उसकी जमकर छितर परेड की जा रही है। आरोप है कि बस चालक ने स्कूल की युवती से छेड़छाड़ की थी और उसे किसी को ना बताने के लिए धमकी दी थी।

    जिसके बाद युवती ने जब परिजनों को बताया तो उसके बाद अंबेडकर सेना द्वारा बस चालक की जमकर छितर परेड की गई। इस मामले को लेकर थाना सतनामपुरा में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ 121 नंबर एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए अंबेडकर सेना के नेता ने कहा कि बीते दिन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    जिसमें अंबेडकर सेना की टीम को युवती ने शिकायत दी थी कि स्कूल बस चालक उसके साथ गलत हरकते कर रहा था और उसे डरा धमका रहा था। इस घटना के बाद अंबेडकर सेना की टीम द्वारा बस चालक की जमकर छितर परेड की गई। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले को लेकर स्कूल प्रिंसीपल का कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में चली गोलियां, कार सवार ने भगाकर बचाई जान, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में चली गोलियां, कार सवार ने भगाकर बचाई जान, देखें वीडियो

    आरोप- पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई, पहले भी हो चुके है घर पर हमले

    फगवाड़ाः फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की गाड़ी पर फायरिंग की। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना में गाड़ी पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे है। मामले की जानकारी देते हुए पलाइगेट के रहने वाले पीड़ित राहुल सहोता ने बताया कि उसका दूसरे पक्ष के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि दूसरा पक्ष उनके वाल्मीकि समाज के बारे में गलत शब्दावली का प्रयोग करते है और उसके पास उनकी रिकार्डिंग भी मौजूद है। आरोप है कि अमन बसरा, साबी बसरा दोनों भाई है और उनके साथ हैप्पू ढंडा, वेद सहित कुछ कांग्रेस नेता शामिल है। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पीड़ित का आरोप हैकि प्रशासन ने उनका कोई साथ नहींं दिया। इससे पहले उसके घर पर 5 से 7 बार हमला हो चुका है। मामले संबंधी थाने में शिकायतें भी दी गई और रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई, लेकिन दूसरे पक्ष पर पुलिस द्वारा कोई पर्चा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित ने कहाकि उसके पास सभी दस्तावेज मौजूद है, जिसमें उसने एडवोकेट के जरिए ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई है, लेकिन कोई पुलिस अधिकारी बयान लेने उनके घर नहीं आया। राहुल ने कहाकि कुछ दिन पहले फिर से उसके घर पर हमला हुआ। पीड़ित ने कहा कि वह जमानत से बाहर आया है और इस दौरान थाना प्रभारी ने उसे विवाद दोबारा ना होने के कारण कुछ समय के लिए शहर से बाहर रहने की सलाह दी थी। जिसके कारण वह शहर से बाहर रह रहा है। ऐसे में वह अब अपनी माता से मिलने के लिए आया था और वह माता को प्रसाद देकर गली से निकला ही था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने एक्टिवा उसकी गाड़ी के पीछे लगा ली और उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। राहुल का कहना है कि उसने जान बचाने के लिए गाड़ी होशियारपुर की ओर भगा ली और अपनी जान बचाई। इस घटना को अंजाम 8 से 9 नौजवानों ने दिया है। पीड़ित के अनुसार उस पर फायरिंग अमन बसरा, साबी बसरा, टोनी, नना वालिया सहित अज्ञात लोगों ने की है। आरोपियों ने उस पर 6 से 7 बार गोलियां चलाई है। घटना के बाद उसी समय रात को थाने में शिकायत दी। पीड़ित का आरोप है कि अब भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वह क्राइम छोड़कर अब सुधर गया है, लेकिन उसे आराम से बैठने नहीं दिया जा रहा। आरोप है कि हमलावर रेहड़ी चालकों से पैसे मांगते है और पैसे ना मांगने पर उन पर हमला कर देते है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।
  • Punjab News: शुगर मिल चौक पर भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: शुगर मिल चौक पर भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शुगर मिल चौक पर एक साइकिल सवार बुजुर्ग सड़क पार करते समय कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी ईलाज दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलबाग सिंह निवासी बाबा गदियां फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिला के अनुसार एक बुजुर्ग साइकिल पर सवार होकर शुगर मिल चौक से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। और मौके से फरार हो गया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

    स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बुजुर्ग दिलबाग की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात को सुचारु कराने के साथ-साथ जांच में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।