Phagwara-Hoshiarpur Road पर बाइक को टक्कर मारकर स्कॉर्पियों चालक फरार, मौत, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ाः फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब मोटरसाइकिल से एक स्कॉर्पियो एन टकरा गई। घटना के बाद स्कॉर्पियों चालक फरार हो गया। जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। मीडिया से बात करते हुए थाना रावलपिंडी के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि दोपहर को उन्हें हरबंस नगर के पास सड़क हादसे की सूचना मिली।

इस दौरान घटना स्थल पर देखा कि बाइक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हरनेक सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी प्रेम नगर के रूप में हुई है। स्कॉर्पियों गाड़ी चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी। मौके पर परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *