Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News: पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से युवक पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

    Punjab News: पड़ोसियों ने तेजधार हथियारों से युवक पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें CCTV

    फगवाड़ाः शहर के भगतपुरा इलाके में युवक के साथ बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को सूचित कर दिया है और इंसाफ की मांग की गई है।

    जानकारी देते सुखप्रीत सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसी प्रिंस उर्फ चीकू चोरी के मामले में नामजद है। वह उनके भी घर में मोबाइल चोरी कर रहा था कि उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसको पीटकर वहां से भगा दिया था। थोड़ी देर बाद ही आरोपी प्रिंस टोनी को साथ लेकर आया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान हमलावरों के पास तेजधार हथियार भी थे। सुखप्रीत ने कहा कि उन्होंने भागकर जान बचाई जबकि उनके भाई संदीप को हमलावरों ने बुरी तरह पीटा और उसे गंभीर घायल कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है जिसमें आरोपी हथियार लाते और मारपीट करते साफ दिख रहे हैं।

    पीड़ित की बहन निक्षिका ने बताया कि उनका भाई संदीप सिंह घर के बाहर खड़ा था कि इस दौरान 2 युवक आए और बातचीत करने के बाद उन्होंने उनके भाई पर खंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे बुरी तरह मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया और घर में भी तोड़फोड़ की गई। यह घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। मोहल्ला के लोगों ने परिवार को सूचित किया। उन्होंने आनन-फानन में संदीप को अस्पताल दाखिल करवाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस उनके बयान दर्ज करने नहीं आई है। उनकी सिर्फ यही मांग है कि उनको इंसाफ दिलाया जाए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

     

     

  • Punjab News: Bus Accident में 22 वर्षीय युवती की मौत

    Punjab News: Bus Accident में 22 वर्षीय युवती की मौत

    फगवाड़ाः जिले के फगवाड़ा-दोसांझ कलां रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में गोराया के गांव मंसूरपुर की रहने वाली 22 वर्षीय मनीषा महिमी की मौत हो गई। वह एक मेहनती लड़की थी और लाडोवाल टोल प्लाजा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करती थी।

    बताया जा रहा है कि मनीषा अपनी बड़ी बहन लवप्रीत के साथ फगवाड़ा जा रही थी। हादसे में उसकी बहन लवप्रीत भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    पुलिस चौकी दोसांझ कलां के कर्मचारियों ने बताया कि बस जैसे ही गांव दोसांझ कलां और विरकां के पास पहुंची, वह कंडक्टर साइड से पेड़ से टकरा गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती कराया गया। घायलों की संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया।

     

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में सवारियों से भरी बस के उड़े परखच्चे, कई घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में सवारियों से भरी बस के उड़े परखच्चे, कई घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः दोसांझ गांव से फगवाड़ा जा रही बस के भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में बस के परखच्चे उड़ गए और बस में सवार यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में थी और बेकाबू होकर टाहली के पेड़ से टकरा गई। बस के परखच्चे उड़े देखकर हर कोई हैरान हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, बस सड़क के किनारे टाहली से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीयो लोगों द्वारा घायलों को उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

    वहीं कुछ घायल मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया। इस घटना में कई बुजुर्ग और बच्चे भी घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। सरबजीत सिंह ने कहा कि उसे चौहान बस के हादसे की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि बस में 15 लोग सवार थे। हादसे में 2 से 3 मरीजों की हालत ज्यादा गंभीर है। वहीं 10 से 12 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। व्यक्ति ने कहा कि बस का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर को ज्यादा चोट नहीं आई है।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौहान बस का 3.15 बजे टायर पंक्चर हो गया था और बस बेकाबू होकर सफेदे से टकरा गई। इस घटना में करीब 8 से 9 लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में कुछ मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया, जबकि अन्य मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बस मुकुंदपुर से फगवाड़ा आ रही थी और वेरका के पास यह हादसा हो गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि बस का टायर फटने से सफेदे से टकरा गई। इस हादसे में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें में 2 मरीजों की हालत गंभीर है और दोनों को दूसरे अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा रैफर कर दिया गया है।

  • Punjab News: सेंट्रल टाउन में एक्टिवा चोर काबू, नंगा करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: सेंट्रल टाउन में एक्टिवा चोर काबू, नंगा करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में सरेआम चोरी और लूटपाट की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं आज पॉश इलाके सेंट्रल टाउन में एक्टिवा चोर को लोगों ने काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने नंगा करके चोर की छित्तर परेड की। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित प्रवेश चंद्र ने बताया कि उसकी बीते दिन कटियारा चौंक के पास एक्टिवा चोरी हो गई थी। जिसके बाद आज वह गोल चौंक से आ रहा था और उसने एक्टिवा चोर को कमीज से पहचान लिया। इस दौरान चोर ने उसके आगे एक्टिवा खड़ी कर दी। वहीं चोर उसे 15 मिनट तक मंडी में घुमाता रहा।

    पीड़ित ने बताया कि उसने लोगों की मदद से चोर को काबू कर लिया। आरोपी से बरामद की गई एक्टिवा भी किसी की चोरी की हुई है। चोर ने माना कि वह किसी ओर की एक्टिवा चोरी करके लेकर आया है। पीड़ित ने कहा कि वह बीते दिन से परेशान था, लेकिन आज चोर को काबू कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार पुलिस को घटना की सूचना दिए 20 से 25 मिनट हो गए है, लेकिन पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची।

    वहीं बांसल ने कहा कि काबू किया गया चोर मंडी में अक्सर चोरियां करता है। मंडी में लोगों की पेटियां चुराकर फरार हो जाता है। व्यक्ति ने कहा कि कई बार चोर को पुलिस के हवाले किया जा चुका है, लेकिन पुलिस इसे छोड़ देती है और दोबारा से वह चोरियां करता है। काफी देर बात घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने चोर को काबू किया और उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: 16.800 किलो हेरोइन और नगदी बरामद, महिला सहित 4 गिरफ्तार, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 16.800 किलो हेरोइन और नगदी बरामद, महिला सहित 4 गिरफ्तार, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 किलो 800 ग्राम हेरोइन, 16 हजार रुपए नकद और एक कार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी दफ्तर फगवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसएसपी कपुरथला गौरव तुर्रा ने बताया कि यह सारा ऑपरेशन एसपी फगवाड़ा मैडम माधवी शर्मा की निगरानी में किया गया। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा पुलिस द्वारा नंगल मझा हाईवे मोड़ के नजदीक पलाही फगवाड़ा कट्ट चंडीगढ़ बाईपास पर विशेष नाके के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

    इस दौरान एक ब्लू-नो कार नंबर पीबी-02-ईए-0192 को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार आरोपियों ने गाड़ी भगा दी। पुलिस के पीछा करने पर उक्त कार सवार आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने फायर कर उन आरोपियों को काबू किया। उनकी तलाशी के बाद कार से 16 किलो 800 ग्राम हेरोइन और 16 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।

    एसएसपी के अनुसार आरोपियों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ जस पुत्र मेजर सिंह निवासी दाऊके, जिला अमृतसर, हरपाल सिंह पुत्र सूबा सिंह निवासी दाऊके, जिला अमृतसर, बलविंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी मोहल्ला पंडोरी, थाना सुल्तानपुर लोधी और सुमनप्रीत उर्फ प्रिया निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि यह हेरोइन पाकिस्तान साइड से ड्रोन के माध्यम से आई थी और आगे कहां भेजनी थी, यह फिलहाल जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले भी विभिन्न मामलों में दर्ज रिपोर्टें मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में 16.8 किलो हेरोइन बरामद, महिला सहित 4 गिरफ्तार

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में 16.8 किलो हेरोइन बरामद, महिला सहित 4 गिरफ्तार

    फगवाड़ा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य को नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान सीमारेखा पार नशा तस्करी करने वाले नेटवर्कों को बड़ा झटका देते हुए पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बलविंदर सिंह निवासी मोहल्ला पंडोरी, सुलतानपुर लोधी, सुमनप्रीत कौर निवासी गोहलवाड़, अमृतसर, हरपाल सिंह निवासी गांव दाउके, अमृतसर और जसकरणबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन की बरामदगी के अलावा स्लेटी रंग की मारूति बोलिनो कार भी ज़ब्त की है।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नशीले पदार्थों की तस्करी पाकिस्तान और दुबई स्थित हैंडलरों के इशारे पर की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यह खेप अमृतसर सीमा क्षेत्र से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी चंडीगढ़ में की जानी थी। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे पिछले संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है।

    ऑपरेशन के बारे में जानकारी सांझा करते हुए, वरिष्ठ सुपरडेंट ऑफ़ पुलिस (एसएसपी) कपूरथला गौरव तूड़ा ने कहा कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए फगवाड़ा पुलिस टीम द्वारा एक रणनीतिक अभियान चलाया गया। एसएसपी ने कहा, “जब पुलिस ने संदेहियों की बोलिनो कार को रोका तो अपराधी ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए फरार होने का प्रयास किया। तेज़ी से पीछा करने पर, पुलिस को गाड़ी को रोकने के लिए गाड़ी के टायरों पर गोलियां चलानी पड़ी।” उन्होंने कहा कि बाद में गाड़ी की तलाशी लेने पर 16.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में एफआईआर नंबर 27 मिति 27/4/26 को पुलिस थाने सदर फगवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21सी और बीएनएस की धाराओं 111 के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: कोर्ट के बाहर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ नगर निगम का एक्शन, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट के बाहर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ नगर निगम का एक्शन, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में कोर्ट के बाहर नगर निगम की टीम ने सड़क के किनारे अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से रेहड़ी और ठेले लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ टीम ने कई दुकानदारों का सामान जब्त किया। इस दौरान कार्रवाई को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। वहीं नगर निगम टीम की कार्रवाई के दौरान लोगों ने अधिकारियों का विरोध किया।

    मामले की जानकारी देते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान चलाने वाली बुलबुल ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं। वह सड़क किनारे दुकान को लगाकर परिवार का पालन पोषण करती है। ऐसे में अगर वह दुकान नहीं लगाएंगी तो परिवार का कैसे पालन पोषण करेंगी। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि उन्हें नगर निगम कमिश्नर की ओर से शिकायत मिली थी कि कोर्ट के बाहर अवैध रूप से लोगों ने अवैध रूप से दुकानों को सजा रखा है।

    जिस कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है और ट्रैफिक की समस्या रहती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दुकानदारों को कई बार चेतावनी भी दी थी और यहां पर सामान उठाने के लिए कहा गया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद दुकानदार नहीं मान रहे थे। इसी के चलते उन्होंने टीम सहित मौके पर पहुंच कार्रवाई की है।

     

     

  • Jalandhar-Phagwara National Highway पर बस और कार में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar-Phagwara National Highway पर बस और कार में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जालंधर फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक निजी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कार चालक गौरव ने बताया कि वह मुकंदपुर से होशियारपुर की ओर जा रहा था। जब वह पुल के नीचे से अपनी गाड़ी निकाल रहा था, तभी पीछे से आ रही एक निजी बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी। गौरव के अनुसार, उसने पहले भी बस चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने के लिए कहा था, क्योंकि उसे हादसे की आशंका थी।

    बावजूद इसके, बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए पीछे से उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे कार को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित ने बताया कि उसने गाड़ी को 2 से 3 महीने ही नई खरीदी थी। लेकिन हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं, बस चालक प्रभजोत सिंह का कहना है कि कार उसके आगे चल रही थी और अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ।

    बस चालक ने कहा कि वह साइड से बस निकालने लगा था, लेकिन अचानक कार चालक द्वारा बेक्र लगाने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं परमजीत सिंह ने कहा कि बस चालक ने पहले भी नहीं देखा और उस दौरान बस चालक ने कार के साथ बस लगाई हुई थी। पीछे से बस चालक ने ध्यान नहीं दिया था। जिसके बाद यहां पर बस चालक ने पीछे से उसकी बोलैनो गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना को लेकर काफी हंगामा होना शुरू हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सड़के से दोनों गाड़ियों को हटवाकर ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाना गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News : छप्पर में व्यक्ति का तैरता शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News : छप्पर में व्यक्ति का तैरता शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिले के गांव खोतडा के एक छप्पर में तैरता हुआ शव मिलने का मामला सामने आया है। जहां, शव मिलने की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान फगवाड़ा शिव पुरी के रहने वाले राजन कुमार के रूप में हुई है। फगवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    मृतक के पिता ब्यास सिंह ने बताया कि उसका बेटा राजन को एक महीने पहले मोबाइल पर किसी ने धमकी दी थी लेकिन उन्हें नहीं पता धमकी किसने दी थी। राजन रविवार को घर से लापता हो गया था और वह सोमवार वह फगवाड़ा पुलिस को शिकायत देकर आए थे कि बेटा एक दिन से घर नहीं लौटा है। उन्हें शाम किसी राहगीर ने कॉल पर जानकारी दी कि गांव खोतड़ा में छप्पर में किसी का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पता किया जाए कि वह यहां पर कैसे पहुंचा और हादसा हुआ या किसी ने उसे मारा है।

    वहीं, पुलिस अधिकारी जसकरण सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल पर सूचना मिली थी कि गांव के छप्पर में शव पड़ा हुआ है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है और वह परिवारिक सदस्यों के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में नहीं मिल रहा LPG Gas Cylinder, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में नहीं मिल रहा LPG Gas Cylinder, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर ना मिलने से लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। दरअसल, गोगना गैस सर्विस द्वारा आज गैस ना मिलने को लेकर बैनर लगाया गया है। इसी के साथ शटर पर नो गैस का नोटिस चिपकाया गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए परविंदर सिंह ने बताया वह सबरोल गांव से आए है और सोमवार से सिलेंडर लेने को लेकर रोजाना चक्कर काट रहे है। उनका कहना हैकि अभी तक सिलेंडर नहीं मिल रहा है। 28 तारीख को बुकिंग करवाई थी, 24 से 27 तारीख तक की बुकिंग करवाने वाले लोगों को सिलेंडर मिल गए है, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। गैस एजेंसी के कर्मियों ने उन्हें 4 तारीख को सिलेंडर लेने के लिए बुलाया था, लेकिन आज जब वह आए तो देखा बाहर नो गैस का नोटिस चिपका दिया गया।

    इस दौरान मेडम के बात करने की कोशिश की तो मेडम ने बाहर जाने के लिए कह दिया। ढढर मोहल्ले से आई महिला मलकीत कौर ने कहा कि वह काफी दिनों से चक्कर काट रही है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा है। 25 तारीख की महिला द्वारा बुकिंग करवाई गई थी, लेकिन अब एजेंसी द्वारा नो गैस का नोटिस चिपका दिया गया है। ऐसे में चूल्हे जलाकर गुजारा करना पड़ रहा है। महिला ने कहा कि कर्मियों द्वारा दबके मारकर उन्हें भेज दिया गया है। भुल्ला राय से आए बिहारी लाल ने कहा कि वह काफी दिनों से एजेंसी के बाहर चक्कर काट रहे है। ऐसे में सुबह से वह दफ्तर आए हुए है।

    एजेंसी द्वारा पहले गाड़ी आने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब नोटिस लगा दिया गया है कि सिलेंडर नहीं मिलेगा। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि एजेंसी के मालिक से जब बात की तो वह उन्हें किसी ओर एजेंसी की कॉपी लेने के लिए कहने लग गया। व्यक्ति का आरोप है कि जब उसने एजेंसी के मालिक से पहले भी दफ्तर के बाहर हंगामा होने का हवाला दिया तो मालिक कहने लगा कि उस दौरान भी पुलिस को डंडे मारकर भगाने के लिए उसने कहा था, ऐसे में क्या अब वह दोबारा उन पर डंडे बरसाने के लिए पुलिस को सूचित करें। व्यक्ति ने कहा कि एजेंसी मालिक सहित कर्मियों द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। जिसके कारण लोगों ने प्रशासन से गैस सिलेंडर दिलवाने की अपील की है।