Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News: इन इलाकों में पुलिस की रेड, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: इन इलाकों में पुलिस की रेड, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/ राजेश कुमारः पंजाब भर में डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर ऑपरेशन प्रहार-2 चलाया जा रहा है। वहीं फगवाड़ा पुलिस ने थाना सतनामपुरा के अंतर्गत आते मोहल्ला पहचान नगर में रेड की। इस दौरान डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण थाना सतरामपुरा के एस एच ओ अमनप्रीत कौर थाना रावलपिंडी के एस एच ओ मेजर सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार 2 के दूसरे चरण के तहत दर्जनों पुलिसकर्मियों ने छापेमारी की।

    इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। वहीं बिना नंबर प्लेट वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहनों को इपाउंड करके थाना सतनामपुरा में बंद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने मोहल्ले के विभिन्न घरों में रहने वाले लोगों की गहनता से जांच की। डीएसपी ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस का ऑपरेशन प्रहार-2 समाज को अपराधियों और गैंगस्टरों से मुक्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

    ऐसे में पुलिस इस दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मुहिम के तहत गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए लगातार जारी रहेगी। किसी को भी कानून की उल्लंघना करने नहीं दी जाएगी। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य पंजाब की जनता की सुरक्षा करना है। ऐसे में दोषियों के खिलाफ हर संभव कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया अनुसार की जा रही है।

     

  • Goraya-Phagwara National Highway पर हुए हादसे में 3 की मौत, देखें वीडियो

    Goraya-Phagwara National Highway पर हुए हादसे में 3 की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः फगवाड़ा-गोराया नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार टोयटा कार बेकाबू होकर सड़क पर पलटी खाते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी और टाटा 407 से टकरा गई। इस हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं टाटा 407 गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार सवार तीनों नौजवानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान साहिल मोहम्मद (23) पुत्र कश्मीर मोहम्मद, दलजीत भट्टी (20) पुत्र अवतार चंद और अवतार मेहमी (17) पुत्र देस राज मेहमी निवासी मुठड्डा कलां, थाना फिल्लौर जिला जालंधर के रूप में हुई है। वहीं टाटा 407 चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गाड़ी चालक को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती ले जाया जा रहा है। वहीं मृतकों को लेकर लोगों द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया गया।

    मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद उन्होंने संबंधित थाने को सूचित किया। मामले की जानकारी देते हुए घायल विजय कुमार ने कहा कि वह टाटा 407 गाड़ी चला रहा था। उन्होंने सड़क हादसे को लेकर कहा कि तेज रफ्तार कार पलटकर दूसर सड़क में आ गई और उसकी गाड़ी से टकरा गई। इस घटना में उसकी टांग पर चोटे लगी है। वहीं बैंस ने कहा कि उसका हाईवे पर गैराज है।

    लवली की ओर से टोयटा की गाड़ी आ रही थी और दूसरी सड़क पर गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण पलट गई। इस दौरान टाटा 407 गाड़ी से टकरा गई। टोयटा गाड़ी में 3 नौजवान सवार थे। हादसे में तीनों नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बैंस ने कहा कि गाड़ी ओवर स्पीड होने के कारण कार चालक से कंट्रोल नहीं हुई और दूसरी सड़क पर पलट कर अन्य वाहन से टकरा गई।

    घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई मक्कड़ सिंह ने कहाकि कार काफी ज्यादा तेज रफ्तार से थी और फगवाड़ा से आ रही थी। इस दौरान जालंधर की सड़क पर पलट कर ट्रक से टकरा गई। इस घटना में तीनों कार चालकों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रखवाया जा रहा है। टाटा 407 चालक का कोई कसूर नहीं था, लेकिन हादसे में उसकी टांग टूट गई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

  • Punjab News: लड़की का फोन छीनकर भागता चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: लड़की का फोन छीनकर भागता चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज लड़की से फोन छीनकर भाग रहे चोर को लोगों ने मिलकर काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की। इसकी वीडियो सामने आई है। लोगों ने बताया कि लड़की की फोन छीनकर चोर भाग गया था। लड़की के शोर मचाने पर लोग इसे काबू करने के लिए भागे तो चोर ट्रक के पीछे छिप गया।

    जहां ट्रक चालक की मदद से चोर को काबू कर लिया गया। लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड करने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं व्यक्ति ने कहाकि चोर लड़की का फोन छीनकर पैदल ही भाग गया। वहीं अमृतसर के रहने वाले ट्रक चालक जयदीप सिंह ने कहा कि वह लड़की का फोन छीनकर भाग रहा था। इस दौरान वह उसकी गाड़ी में छिपने लगा था। जब उसने गाड़ी के पीछे जाकर देखा और उसने भागने की कोशिश की। व्यक्ति ने कहा कि जब वह उसे पकड़ने लगा तो वह नाले में गिर गया और उसने उसे काबू कर लिया।

    इस दौरान चोर उसे छोड़ने की गुहार लगाने लग गया। तभी मौके पर लोग पहुंचे और उन्होंने चोर के कब्जे से फोन बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान चोर ने अपना नाम सुखविंदर बताया और कहा कि वह फिल्लौर का रहने वाला है। एएसआई रंजिदर सिंह ने बताया कि उन्हें चोर को पकड़ने की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और चोर को काबू करके थाने ले जाया जा रहा है। एएसआई ने कहा कि आरोपी के खिलाफ थाने में पूछताछ की जाएगी और बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: आबादपुरा में घर से नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: आबादपुरा में घर से नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः आबादपुरा इलाके में घर में चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घर की छत से आए चोर अलमारी से नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित कमल ने बताया कि वह सुबह 6 बजे सवारी लेने के लिए गए हुए थे। इस दौरान जब वापिस आए तो देखा कि घर की अलमारी खुली हुई थी।

    इस दौरान उन्होंने परिजनों को उठाया और अलमारी खुल रहने का पूछा। जिसके बाद पता चला कि चोरों द्वारा घर में घटना को अंजाम दिया गया। घटना के दौरान परिवार सो रहा था। इस दौरान चोर घर से 20 हजार की नगदी गहने लेकर फरार हो गया। चोर घर से सोने की 2 अंगूठी, एक चेन और माता के टोपस की जोड़ी लेकर फरार हो गया।

    पीड़ित ने कहा कि आसपास कोई कैमरे नहीं लगे। पीड़ित के अनुसार चोर द्वारा छत से आकर घटना को अंजाम दिया गया। वहीं महिला ने कहा कि चोर द्वारा पता नहीं कौन सी चीज सूंघा दी गई। घटना की शिकायत परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर भाईयों में हुई खूनी झड़प, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर भाईयों में हुई खूनी झड़प, कई घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के गांव मानका में जमीन को लेकर विवाद हो गया। जहां जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घायल परमजीत सिंह ने बताया कि वह अपने बुजुर्गों की जमीन में बैठे हैं।

    पीड़ित के अनुसार आज जब वह परिवार सहित घर में शामिल थे इस दौरान 8-10 लोग तेजधार हथियार लेकर उनके घर आए और उन्होंने उन पर हमला कर घायल कर दिया। परमजीत सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर ही उनके भाई ने कुछ लोगों के साथ झगड़ा किया। इस मामले को लेकर पहले भी पंचायत हो चुकी है, लेकिन जमीन को लेकर आज दोबारा झगड़ा किया गया। वहीं दूसरी तरफ यूके से आए योगा सिंह ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से विदेश में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह विदेश से पंजाब आए हैं।

    वह आज यूके सिटीजन बेटे को बुजुर्ग की जमीन दिखाने के लिए खेत में गए तो उनके ही भाई व महिलाओं ने उसके बेटे के पर हमला करके उसे घायल कर दिया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप -प्रत्ययरोप पर लगा रहे हैं। दोनों तरफ से लोग इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: घर से गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: शहर में दिन ब दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। चोर बेखौफ होकर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोहल्ला गोविंदपुरा में चोरी का सामने आया है। जहां दिन दहाड़े घर के अंदर दाखिल होकर एक चोर घर से करीब 1 लाख से अधिक कीमत के सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया।

    चोरी की घटना संबंधी जानकारी देते हुए मनजीत निवासी मोहल्ला गोविंदपुरा ने बताया कि वह किसी काम के लिए घर से बाहर गई थी। जब कुछ समय बाद वापिस आई तो उसने देखा कि एक युवक उनके घर से बाहर निकल रहा था। जब तक वह घर के नजदीक पहुंची उक्त युवक मौके से फरार हो गया उन्होंने बताया कि जब घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

    इस दौरान घर के अंदर पड़ी लोहे की पेटी से 3 जोड़ी सोने की बालियां, 2 जोड़ी चांदी की झांझर और एक चांदी के कंगन गायब थे। पीड़ित परिवार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: NH DHABA से वेटर चोरी करता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: NH DHABA से वेटर चोरी करता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपी ने 20 ग्राम का सोना 12 हजार में डॉक्टर को बेचा

    फगवाड़ाः एनएच ढाबे में चोरी की घटना को अंजाम देते ढाबा मालिक ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए ढाबा मालिक पवन गोयल ने बताया कि उन्होंने चोर को काबू किया है। चोर द्वारा तिजौरी तोड़ गई। उन्होंने कहा कि चोर एक सप्ताह द्वारा पहले भी दीवार फांदकर घटना को अंजाम दिया गया था। उस दौरान 5 हजार की नगदी, 20 ग्राम के सोने का कड़ा, चांदी की पायल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गया था। आरोपी ने बताया कि संत बाबा स्कूल के पास गोबिंद नगर में डॉक्टर को 12 हजार रुपए में सोने का कड़ा बेचा था। आरोपी ने कहा कि उसे पैसे की जरूरत थी और डॉक्टर ने उससे लिखवाया कि वह अपनी मर्जी से उसे कड़ा बेच रहा है। आरोपी नशे का काम करता है। जिसके बाद अब चोरी करते हुए उसे काबू कर लिया गया। वहीं आरोपी ने माना कि उसने खुद संत बाबा पब्लिक स्कूल के सामने डॉक्टर को सोने का कड़ा 12 हजार रुपए में बेच दिया था। डॉक्टर के पास उसे पांजा नामक व्यक्ति लेकर गया था। वहीं पवन गोयल ने कहा कि आरोपी को आज तिजौरी तोड़ने के दौरान रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी 2 दिन के लिए वेटर का काम करके गया था। आरोपी को रेस्टोडेंट के बारे में सारी जानकारी थी, जिसके कारण आरोपी ने पहले घटना को अंजाम दिया था। आरोपी का पिता गणेश बिग-7 में काम करता है। आरोपी के पिता के कहने पर ही उनके पास काम के लिए आया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।    
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में सीवरेज टैंक में गिरने से बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में सीवरेज टैंक में गिरने से बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के पास स्थित गांव खोथड़ा में घर के बाहर गली में खेल रहे बच्चों में से एक बच्चा प्लॉट में बने सीवरेज टैंक में गिर गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए रेखा ने बताया कि सीवरेज टैंक काफी गहराई में था और उसको किसी ने ढका नहीं था। इस घटना के दौरान बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि प्लाट में सीवरेज के टैंक की दीवार को ऊंचा क्यों नहीं किया गया।

    उन्होंने इस मामले में खुले टैंक को लेकर प्लाट मालिक पर कार्रवाई की अपील की है। पड़ोसी महिला ने बताया कि आज इस परिवार के साथ यह हादसा हुआ, कल किसी ओर के साथ हो सकता है। वहीं मोना नामक महिला ने बताया कि उन्हें जैसे घटना का पता चला कि कोई बच्चा सीवरेज टैंक में गिर गया है तो उसने लोगों की मदद से तुरंत बच्चे को टैंक से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चे की उम्र लगभग 10-11 साल थी। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर परिवार सहित आसपास के लोगों ने प्लॉट मालिक पर लापरवाही के आरोप लगा है। उन्होंने मांग की कि उक्त प्लॉट के मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि फिर कभी ऐसी घटनाएं न हों।

  • Punjab News: शादी समारोह दौरान Marvel Resort से महिला लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी समारोह दौरान Marvel Resort से महिला लापता, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः अभी एक दिन पहले ही फगवाड़ा के एक मैरिज पैलेस से लाखों रुपए और लाखों का सोना लेकर एक अज्ञात व्यक्ति फरार हुआ था। अब बीती रात शादी समारोह के दौरान बंगा रोड पर्यटन स्थित मैरिज पैलेस के बाहर से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई।

    महिला के पति बंटी शर्मा वासी मेहली गेट ने बताया कि बंगा रोड स्थित मार्वल रिसोर्ट में वह अपनी भतीजी की शादी में अपनी पत्नी रीना (36) के साथ गए थे। उनकी शादी को 18 साल हो गए हैं और उनका एक बेटा भी है। देर रात उनकी पत्नी रीना ने अपनी तबीयत खराब होने के बारे में उन्हें बताया कि उसे उल्टी की शिकायत हो रही है जिस कारण वह पैलेस से बाहर जा रही है, परंतु काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो वह उसे ढूंढने बाहर गए तो वह उन्हें कहीं दिखाई नहीं दी।

    देर रात तक जब उसके बारे में पता नहीं चला तो उन्होंने मेहली चौकी में अपनी पत्नी के बारे में शिकायत दर्ज करवाई।वहीं महिला के भाई ने कहा कि उनकी बहन घर में अच्छे से रह रही थी और उसका घर में किसी तरह का कोई झगड़ा भी नहीं था। उन्होंने मांग की कि उसकी बहन को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।

    इस बारे में जब मेहली चौकी इंचार्ज जसकरण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस इस बारे में जांच कर रही है। अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी चेक कर रही है।

  • Punjab News: बच्चों से भरी Lord Mahavira Jain Public School वैन की कार से टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चों से भरी Lord Mahavira Jain Public School वैन की कार से टक्कर, देखें वीडियो

    ड्राइवर पर लगे नशे में धुत्त के आरोप, भारी हंगामा

    फगवाड़ाः शहर में बच्चों से भरी Lord Mahavira Jain Public School वैन ने स्विफ्ट गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना के बाद कार चालक ने कुछ दूरी पर जाकर वैन चालक को रोक लिया। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, लोगों ने चालक से बात करने की कोशिश की, जिसके बाद लोग भड़क गए। लोगों का आरोप है कि वैन चालक ने नशे का सेवन किया हुआ है। जिसके कारण वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा। लोगों ने जब बच्चों से ड्राइवर के बारे में पूछा तो पता चला कि उनकी स्कूल वैन का ड्राइवर कोई ओर है। यह सन्नी नामक ड्राइवर आज उन्हें लेने के लिए आया था। कुछ बच्चों ने भी कैमरे के सामने ड्राइवर की गलती मानी। जिसके स्कूल वैन के पहले ड्राइवर रूपिंदर सिंह को घटना स्थल पर बुलाया गया। रूपिंदर सिंह का कहना है वह बीमार था, इसलिए उसने दूसरे ड्राइवर को आज भेजा था। लोगों ने घटना की सूचना बच्चों के परिजनों को दी। जिसके बाद कुछ पेरेंट्स घटना स्थल से बच्चों को लेकर चले गए। भारी हंगामे के बाद अन्य वैन में मौजूद बच्चों को रूपिंदर सिंह स्कूल लेकर गया। रूपिंदर सिंह ने बताया कि वह बीमार थे और उन्होंने लड़के को भेज दिया था। जिसके बाद अब पता चला कि एक्सीडेंट हो गया और बच्चे परेशान हो रहे है। रूपिंदर ने ड्राइवर के नशे के सेवन को लेकर कहा कि वह रो रहा है। उन्होंने कहा कि वह 2 साल से लॉर्ड महावीरा जैन मॉडल स्कूल की वैन चला रहे है। रूपिंदर का कहना है कि आज बीमार होने के कारण बच्चों को ले जाने के लिए उसने दूसरे ड्राइवर को भेज दिया था और वह पहले भी बच्चों को स्कूल छोड़ने जाता रहा है। स्कूल की छात्रा नीतिका ने कहा कि वह लॉर्ड महावीरा स्कूल में पढ़ती है। वैन हादसे को लेकर बच्चे का कहना है कि खादी पीती में पाजी ने दूसरे वाहन में बस मार दी। वहीं 7 कक्षा के स्टूडेंट सिद्धार्थ ने कहा वह लॉर्ड महावीर का छात्र है। उन्होंने कहा कि स्वीफ्ट गाड़ी में सन्नी ड्राइवर ने टक्कर मार दी। इससे पहले भी एक बार टक्कर मारी थी। वहीं ड्राइवर सन्नी ने कहा कि उसने नशे का सेवन नहीं किया है। हैरानी की बात यह है कि सन्नी ड्राइवर ने कहा कि उसे 202 बुखार है और उसने दवाई खाई है। जबकि लोगों का कहना है कि ड्राइवर ने नशे का सेवन किया हुआ है। इस दौरान भारी हंगामा देखने को मिली। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि सन्नी ड्राइवर ने स्कूल वैन से स्वीफ्ट गाड़ी में टक्कर मारी थी। जिसके बाद स्वीफ्ट चालक ने उसे रोका और पूछताछ करने की कोशिश तो हंगामा शुरू हो गया। इस घटना के बाद वैन में सवार बच्चे घबरा हुए है। रणजिंदर सिंह ने कहा कि ड्राइवर नशे में धुत्त है और वह खड़ा नहीं हो पा रहा। स्विफ्ट गाड़ी में टक्कर के बाद वैन में सवार बच्चों में डर का माहौल पाया जा रहा है।