Category: Punjab>Phagwara

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में युवकों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, गाड़ियों के शीशे तोड़े

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में युवकों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, गाड़ियों के शीशे तोड़े

    फगवाड़ाः कपूरथला के फगवाड़ा में आए दिन हो रही क्राइम की वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा के मोहल्ला कोटरानी में सामने आया है जहां प्रीत नगर के लगभग 40 से 50 गुंडों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने घर में जमकर तोड़-फोड़ कर दी। गनीमत यह रही कि उस समय घर पर कोई मौजून नहीं था, इसलिए किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।

    अपराधियों ने वहां तोड़फोड़ करते हुए घर के दरवाजे और घर में खड़ी गाड़ी के शीशे तक तोड़ दिए। इस बारे में जानकारी देते हुए जसवंत राय और अमनदीप ने बताया कि रात लगभग 11 बजे और फिर रात को 2 बजे 40-50 लड़के हाथों में तलवारें, खंडे व अन्य तेजधार हथियार लेकर आए तथा तोड़फोड़ की। इलाके के पार्षद बलवंत राय ने बताया कि पुलिस को 15 दिन पूर्व भी शिकायत की गई, थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में Sudhir Sweet Shop पर चली गोलियां, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में Sudhir Sweet Shop पर चली गोलियां, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जालंधर के पड़ोसी जिले फगवाड़ा में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां होशियारपुर रोड स्थित सुधीर स्वीट शॉप पर सुबह गोलियां चलाकर हमलावार फरार हो गए। घटना कोे लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6.45 बजे दुकान खुलने के महज 15 मिनट बाद ही अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने दुकान पर 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं।

    गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों की जांच जारी है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि अज्ञात हमलावारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दुकानदार के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एसपी ने कहाकि एक्टिवा पर सवार 3 नौजवानों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें कि आज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में सीएम मान का दौरा है। ऐसे में सुबह सुबह गोलियां चलनी पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी को सवालों के घेरे में खड़ी कर रही है। एसपी ने कहाकि दुकादार के मैनेजर के बयानों पर केस दर्ज किया गया है।

    सूत्रों का कहना है कि हमलावार एक पर्ची भी फेंककर गए हैं। ऐसे में गोलियां चलने की घटना को फिरौती के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा रही। दूसरी ओर दुकानदार ने घटना को लेकर मीडिया को बयान देने से मना कर दिया। एसपी का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar के पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने ASI को किया गिरफ्तार

    Jalandhar के पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने ASI को किया गिरफ्तार

    फगवाड़ाः कपूरथला के थाना सिटी फगवाड़ा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को शिकायतकर्ता के माता-पिता को जमानत दिलाने में मदद करने के बदले 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। विजीलैंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव ईसरवाल, जिला जालंधर के निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता के माता-पिता के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा में मामला दर्ज किया गया था और आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को उसके माता-पिता की जांच में शामिल होने के संबंध में अदालती कॉम्प्लेक्स फगवाड़ा बुलाया था।

    इस मुलाकात के दौरान आरोपी ने रिश्वत की मांग की और शिकायतकर्ता को धमकाया कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो उसके माता-पिता को जेल भेज दिया जाएगा। इस दबाव में शिकायतकर्ता ने मौके पर ही आरोपी को 2,000 रुपये रिश्वत के तौर पर दे दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने माता-पिता के साथ पुलिस थाना सिटी फगवाड़ा गया, जहां उसके माता-पिता की आगे की तफ्तीश की गई। उक्त आरोपी सहायक सब-इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता के माता-पिता को जमानत दिलाने में मदद करने के लिए 10,000 रुपये की और रिश्वत की मांग की।

    जब शिकायतकर्ता ने पूरी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपी अधिकारी ने और 2,000 रुपये रिश्वत के तौर पर ले लिए और बाकी रकम बाद में अदा करने को कहा। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को दोबारा रावलपिंडी पुलिस स्टेशन के पास बुलाया और 2,000 रुपये रिश्वत ले ली तथा उसे बाकी रकम देने की हिदायत दी। शिकायतकर्ता के माता-पिता को नियमित जमानत मिलने के बाद भी आरोपी रिश्वत की बकाया रकम की मांग करता रहा। इस तरह आरोपी ने शिकायतकर्ता से तीन किस्तों में 6000 रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका था।

    प्रवक्ता ने कहा कि शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले के थाने में विजिलेंस की Raid, ASI को किया काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले के थाने में विजिलेंस की Raid, ASI को किया काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने फगवाड़ा में पुलिस थाना सिटी में दबिश दी। जहां विजिलेंस की टीम ने थाना में तैनात एएसआई को कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम द्वारा सुबह से निगाहें टिकाई हुई थी। इससे पहले थाना सिटी के एसएचओ जतिंदर को भी विजिलेंस ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    वहीं अब एएसआई को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। एएसआई की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली अहम जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम द्वारा दोषी एएसआई के खिलाफ सारी कार्रवाई पक्के तौर पर ट्रैप लगाने के बाद अंजाम दी गई बताई जा रही है।

    हालांकि विजिलेंस की ओर से रिश्वत की रकम के बारे में नहीं बताया गया है। सूत्रों के अनुसार दोषी एएसआई द्वारा पीड़ित पक्ष से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसके बाद संबंधित पक्ष ने इसकी जानकारी विजिलेंस विभाग को दे दी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आज पुलिस थाना सिटी में विजिलेंस विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान दोषी एएसआई को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

    मामला लोगों में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी मध्य आज थाना सिटी फगवाड़ा में हुई विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई के उपरांत कई पुलिस अधिकारियों में डर और दहशत का महौल बना हुआ है। विजिलेंस विभाग की टीम द्वारा पुलिस थाना सिटी फगवाड़ा में की गई छापेमारी और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एएसआई संबंधी आधिकारिक तौर पर किसी भी तरह की कोई जानकारी सांझी नहीं की गई हैं।

  • Punjab News: घर के बाहर से भारी मात्रा में सरिया चुराने वाला काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर से भारी मात्रा में सरिया चुराने वाला काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः बीते दिन गांव हरदासपुर में घर के निर्माण के लिए रखा गया कई क्विंटल सरिया अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। जिसको पुलिस ने एक ही दिन में पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सरिया और घटना में मौजूद ट्रक भी बरामद कर लिया है और आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

    जानकारी देते एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें बीते दिन बिंदर कुमार पुत्र निर्मल दास निवासी गांव हरदासपुर, फगवाड़ा ने शिकायत दी थी कि वह अपने घर का निर्माण कर रहे हैं। रात करीब 11:00 बजे वह सारा सामान देख पुराने घर चला गया था। सुबह करीब 7:30 बजे जब वह नए घर गया तो देखा कि घर के बाहर पड़ा सरिया गायब था और रात को कोई अज्ञात व्यक्ति भारी मात्रा में सरिया उठाकर फरार हो गया है जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी।

    पुलिस ने तुरंत मौके की जांच करते हुए कार्रवाई शुरु की जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक ट्रैक्टर गाड़ी नंबर पीवी 08 इएफ 4153 में एक व्यक्ति सरिया चुराकर गाड़ी में रख रहा है। जांच दौरान पता चला है कि उक्त गाड़ी का ड्राइवर नरेंद्र कुमार लाडी पुत्र तरसेमलाल गांव इंधना कलां निवासी है। पुलिस ने तुरंत नरेंद्र कुमार को पकड़कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया। वहीं थाना सतनामपुरा पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार से सरिया भी बरामद किया है।

  • Lovely University के पास बस-ट्रक की टक्कर में चले थप्पड़, आरोप पैसे व मोबाइल छीनकर भागे, देखें वीडियो

    Lovely University के पास बस-ट्रक की टक्कर में चले थप्पड़, आरोप पैसे व मोबाइल छीनकर भागे, देखें वीडियो

    फगवाड़ा, राजेश कुमार: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर लवली यूनिवर्सिटी के पास ट्रक-बस में टक्कर होने से हंगामा हो गया। जहां दोनों पक्षों हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान प्राइवेट प्रिंस बस कंडक्टर ने ट्रक ड्राइवर से चाबी छीन ली। जिसके बाद रोड पर कुछ युवकों ने ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिए। वहीं ट्रक ड्राइवर को गालियां निकाली शुरू कर दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ट्रक ड्राइवर ने कहा कि बस कंडक्टर और क्लीनर ने पहले उससे नुकसान के 2 हजार रुपए आनलाइन ले लिए। जिसके बाद उसकी जेब में रखे 1800 रुपए भी निकाल लिए। युवक जाते-जाते उसका मोबाइल भी ले गए। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह कोटला गांव का रहने वाला है और उसका नाम रणजीत सिंह है।

    बता दें कि देर शाम बस और ट्रक में टक्कर हो गई थी। इसे लेकर प्राइवेट बस चालक-कंडक्टर ने ट्रक के ड्राइवर को रोककर नीचे उतार लिया। पहले दोनों के बीच आपस में बहस हुई और उसके बाद बस कंडक्टर व अन्य ने ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिए। बस कंडक्टर ने आरोप लगाया कि ट्रक ड्राइवर ने दारू पी रखी है, नशे में ट्रक चलाते हुए उसने बस में पीछे से टक्कर मार दी। जब उससे पूछा गया तो बहस करने लगा। दारू पीकर ट्रक चलाने के चलते उसे थप्पड़ मारे गए थे और ट्रक को साइड में लगाने के लिए कहा था।

    जालंधर जा रहे ट्रक ड्राइवर ने कहा कि वह पशु चारा (खल) लेकर फगवाड़ा गया था। वहां पर माल उतारते हुए वक्त ज्यादा लग गया और अंधेरा हो गया। ट्रक खाली करने के बाद वह थक गया था इसिलए 2 पैग लगा लिए। वह इतना शराबी नहीं था कि ट्रक न चला सकूं। हालांकि मैंने माना बस वालों और लोगों के सामने माना कि दारू पीकर गाड़ी चलाना ठीक नहीं है। बावजूद इसके मेरे साथ बदतमीजी की गई। थप्पड़ मारे गए। ड्राइवर ने आरोप लगाया कि उसने टक्कर के बाद मालिक को फोन कर दिया था। उसने भी आनलाइन पैसे डाल दिए, लेकिन बस कंडक्टर मेरी जेब से भी पैसे निकालकर ले गया।

    जब उससे पूछा गया कि बस वालों ने अगर मोबाइल छीन लिया है तो इसकी शिकायत पुलिस को क्यों नहीं दी तो कहने लगा कि मालिक को बता दिया है। वही शिकायत देंगे, उनकी बहुत चलती है। उनको सब जानते हैं। जब उससे पूछा कि अपने मालिक का नाम बताओ को ड्राइवर ने नाम बताने से मना कर दिया। इसके बाद वह ट्रक लेकर चला गया। ट्रक ड्राइवर और बस कंडक्टर के बीच चले इस हंगामे के बीच हाईवे की एक लेन पर ट्रैफिक जाम रहा। ट्रक-बस के निकलने के बाद ट्रैफिक सुचारू हो पाया।

  • Punjab News: लंगर में 2 पक्षों में हुई झड़प में चले तेजधार हथियार, 3 नौजवान घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: लंगर में 2 पक्षों में हुई झड़प में चले तेजधार हथियार, 3 नौजवान घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः मोहल्ला प्रेमपुरा में चल रहे लंगर के दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में 3 युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में दाखिल कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक पक्ष के घायल युवक अखिल ने बताया कि जब वह प्रेमपुरा में चल रहे लंगर में सेवा कर रहा था तो दूसरी तरफ के चंदन घई और दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला किस वजह से किया गया, फिलहाल इसके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। घटना में अखिल के माथे पर चोटें आई है।

    अखिल के युवकों ने पहले उस पर हमला किया। जिसके कुछ देर बाद 6 से 7 नौजवानों ने घर पर आकर ईंट-पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। वहीं उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। दूसरी ओर चंदन घई और दीपक ने बताया कि पहले हमला उनकी तरफ से नहीं किया गया, बल्कि पियूष और उनके साथियों की ओर से उन पर हमला किया। उनका कहना है कि उनका किसी से कोई रंजिश नहीं है। उन्होंने पक्ष पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और पगड़ी की बेअदबी करने के गंभीर आरोप भी लगाए है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध किया कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। घटना में चंदन के सिर पर गहरी चोटें आई है। चंदन ने कहा कि उसके भाई दीपक पर तेजधार हथियार और खंडे सहित ईंटों से उन पर हमला किया गया।

    वहीं दीपक ने कहा कि घर के पीछे रहते पंडित युवक ने भाई पर तेजधार हथियार से हमला किया। इस दौरान वह छोटे भाई को बचाने के लिए गया, जहां पियूष ने साथियों के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दीपक के सिर और हाथ पर गहरी चोटें आई है। इस दौरान सिविल अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि तीनों युवकों का प्राथमिक उपचार कर के पुलिस को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल उन युवकों की हालत अब खतरे से बाहर है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सरपंच चिकन एंड फिश प्वाइंट पर चली गोलियां, हमलावारों ने जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच चिकन एंड फिश प्वाइंट पर चली गोलियां, हमलावारों ने जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: कपूरथला जिले के फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर स्थित गांव खुर्रमपुर में सरपंच चिकन एंड फिश प्वाइंट पर स्थित ढाबे पर देर रात हड़कंप मच गया। हां खाना खाने आए व्यक्ति पहले तो आपस में ही लड़ने लगे और जब मालिक व रसोईये ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने रसोईये से मारपीट की और सरपंच चिकन एंड फिश प्वाइंट पर काफी तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने हवाई फायर कर वहां दहशत फैला दी। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    ढाबे के मालिक मंजोत सिंह (पुत्र बंसी लाल, निवासी गांव खुर्रमपुर) ने बताया कि कुछ युवक ढाबे पर आए और किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने ढाबे के कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपियों ने ढाबे में तोड़फोड़ की और सड़क पर कई राउंड फायरिंग भी की। आरोप है कि युवकों ने सीसीटीवी कैमरे, फ्लैक्स बोर्ड और ढाबे का अन्य सामान तोड़ दिया।

    पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। ढाबा मालिक ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से ढाबे के गेट पर वार किए और उसे व स्टाफ को जान से मारने की धमकियां दीं। घटना की सूचना ढाबा मालिक द्वारा पुलिस को दे दी गई। पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई।

    थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने आरोपियों जसकरन, प्रशांत, पारस, कुणाल और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फगवाड़ा में आए दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

     

  • Punjab News: पर्स से 2.50 लाख चोरी करने के आरोप में 4 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पर्स से 2.50 लाख चोरी करने के आरोप में 4 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। पुलिस टीम ने फगवाड़ा बाजार में हुई चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रिहाना पत्नी ईश्वर निवासी कुड़िया थाना बड़ा जिला हजारा मध्य प्रदेश, सविता पत्नी सेहित निवासी जाटखेरी थाना थोप जिला-हाजरा मध्य प्रदेश, नीलम पत्नी समतोष निवासी जाटखेरी थाना बेड़ा जिला-हाजरा मध्य प्रदेश, कामिनी पत्नी सोनी निवासी कुड़िया थाना बेड़ा जिला-हाजरा मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

    एसपी माधवी शर्मा ने घटना बारे दी जानकारी
    घटना बारे मीडिया को जामकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि 27.12.2025 को राजविंदर कौर पत्नी सरबजीत सिंह अटवाल निवासी गांव फराला ज़िला शहीद भगत सिंह नगर जो बांसा वाला बाज़ार फगवाड़ा में शॉपिंग कर रही थीं। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने उनके पर्स से ढाई लाख रुपये (Rs. 2.50 लाख) निकाल लिए थे। जिस पर केस 297 तारीख़ 28.12.2025 को सेक्शन 303(2) BNS पुलिस स्टेशन सिटी फगवाड़ा में दर्ज किया गया था।

    इसके बाद पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनके उपर पहले से ही कई मामले दर्ज है। सभी आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, जिनसे और भी सनसनीखेज खुलासे होने की संभावना है।

  • Phagwara News: दुकानदार पर गोली चलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Phagwara News: दुकानदार पर गोली चलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गांव बोहानी में जालंधर के हरिंदर सिंह लाडी ने सुखविंदर राम के साथ मामूली विवाद के दौरान हवाई फायर किया गया। वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटनास्थल पर मौजूद अमरीक सिंह ने बताया कि वह बाहर खड़े थे, तभी एक युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा और कुछ युवकों के साथ गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर बाद युवक ने हवाई फायर किया और फरार हो गया।

    इस मामले में पुलिस ने बीते दिन मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। वहीं आज पुलिस ने आरोपी हरिंदर सिंह लाडी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि 28 दिसबंर को दोपहर करीब 1.30 बजे सुखविंदर राम की दुकान पर हरविंदर सिंह उर्फ ​​लाडी आया और उनसे बात करते हुए हरिंदर ने गालियां निकालते हुए मारना शुरू कर दिया। इस दौरान अन्य दुकानदारों ने दोनों में बीच बचाव किया। इस दौरान हरविंदर सिंह उर्फ ​​लाडी ने सुखविंदर राम को जान से मारने की धमकी दी, जो करीब आधे घंटे बाद रिवॉल्वर लेकर वापस आया।

    जिसके बाद सुखविंदर राम डर गया और अपनी दुकान में घुसने लगा, तो हरविंदर सिंह उर्फ ​​लाडी ने उस पर गोली चला दी और अपनी स्कूटर पर सवार होकर भाग गया। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 102 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है और उसे माननीय कोर्ट में पेश करके पुलिस कस्टडी में लिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से और भी खुलासे होने की संभावना है।