Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News: व्यक्ति को पीटकर नगदी छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति को पीटकर नगदी छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला के फगवाड़ा क्षेत्र में स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। जहां अज्ञात बाइक सवारों ने प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट कर नगदी छीनकर फरार हो गए। आरोपी प्रवासी से 7 हजार की नगदी ले गए और उन्हें घायल कर गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में प्रवासी मजदूरों ने बताया कि वे फैक्ट्री से काम खत्म कर घर जा रहे थे।

    इस दौरान बाइपास के पास 3 मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। जिसके बाद लुटेरे उससे 7 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने फगवाड़ा पुलिस को सूचित कर दिया। दूसरी ओर सर्वर गुलाम सभा ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों को पकड़ कर सख्त सजा दी जाए ताकि आने दिनों में लोग रास्ते में लोग लूट के शिकार ना हो सकें।

  • Jalandhar के व्यक्ति ने मामूली विवाद को लेकर चलाई गोली, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar के व्यक्ति ने मामूली विवाद को लेकर चलाई गोली, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: कपूरथला के जिला फगवाड़ा में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां गांव बोहानी में एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई। मिली जानकारी अनुसार मामूली विवाद के दौरान व्यक्ति द्वारा हवाई फायरिंग की गई। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद अमरीक सिंह ने बताया कि वह बाहर खड़े थे, तभी एक युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा और कुछ युवकों के साथ गाली-गलौज करने लगा।

    कुछ ही देर बाद युवक ने हवाई फायर किया और फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। इसके संबंध में रावलपिंडी पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी भारत भूषण और एसएचओ रावलपिंडी मेजर सिंह ने बताया कि गोली चलाने वाले की पहचान हरिंदर सिंह लाडी पुत्र कुलवंत सिंह निवासी पतारा जालंधर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने बताया कि सुखविंदर राम पुत्र चरण दास से मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिस कारण उसने गोली चला दी। डीएसपी ने कहा कि सुखविंदर रेडीमेड कपड़े का काम करता है, उसकी दुकान पर ही किसी बात को लेकर ऐसा हुआ है। इसकी अगली जांच शुरू कर दी गई है और इस संबंधी जल्दी ही सच्चाई सामने आएगी।

  • Phagwara News: थप्पड़ मारने को लेकर विवाद, प्रवासी ने पंजाबी व्यक्ति का किया Murder, देखें वीडियो

    Phagwara News: थप्पड़ मारने को लेकर विवाद, प्रवासी ने पंजाबी व्यक्ति का किया Murder, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के पास लगते मंडाली गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गांव में खेती का काम करने के लिए रखे एक प्रवासी मजदूर ने अपने ही मालिक की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस घटना के दौरान मालिक घायल हो गया और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते मृतक की पत्नी पलविंदर कौर ने बताया कि वह मंडाली गांव के निवासी हैं। उन्होंने खेतों में काम करने के लिए दिनेश नाम के प्रवासी को रखा हुआ है जो यूपी का निवासी है। उस यहां आए हुए अभी 4-5 महीने ही हुए थे। बीते दिन उसने किसी बात को लेकर उसके पति से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान गाली-गलौज भी शुरू हो गई। जब उसके पति ने उसे रोका तो मजदूर गुस्से में आ गया और उसे पीटना शुरू कर दिया और उस पर किसी चीज से वार कर दिया जिससे उसका पति बेसुध हो गया। इसके बाद दविंदर सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया।

    सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि दविंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह को जब अस्पताल लाया गया था तब तक उनकी मौत हो चुकी थी और डॉक्टरों के मुताबिक मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की अच्छी तरह से जांच कर रही है।

  • Phagwara News: SBI के ATM में 29 लाख की लूट के मामले में DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Phagwara News: SBI के ATM में 29 लाख की लूट के मामले में DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: खजूरलां गांव के पास एसबीआई एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया है। जहां चोर एटीएम की मशीन से 29 लाख रुपए निकालकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि एसबीआई एटीएम ब्रेक होने की सूचना सरपंच की ओर से उन्हें दी गई। जिसके बाद वह बैंक के अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन बैंक के अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज मुहैय्या नहीं करवाई गई। डीएसपी ने कहा कि बैंक की एएमसी 1 तारीख से बंद है, जोकि काफी बड़ी घटना है।

    उन्होंने कहा कि बैंक को काफी समय से पुलिस की ओर से सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए पत्र जारी किए जा चुके है, लेकिन अभी तक सिक्योरिटी गार्ड को भी नहीं रखा गया। इससे पहले भी यहां घटना हो चुकी है। बैंक के कर्मियों का कहना है कि इस एटीएम में ज्यादा पैसे नहीं रखे जाते थे। डीएसपी ने कहा कि लुटेरे एटीएम काटकर लुटेरे ले गए है। पुलिस के अनुसार बैंक को अलग-अलग समय में पत्र जारी किया चुका है, लेकिन पत्र को लेकर बैंक की ओर से गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में बैंक के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने को लेकर उच्च अधिकारियों को आदेश दिए जाएगे।

    डीएसपी ने कहा कि सरपंच के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है, दरअसल, बैंक की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं दिया जा रहा है और ना ही कोई सीसीटीवी मुहैय्या करवाई जा रही है। बता दें कि डीएसपी से पहले मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे घटना की सूचना मिली है कि एसबीआई एटीएम में लूट हुई है। जांच अधिकारी ने कहा कि फारेसिंक टीम को सूचित कर दिया गया है। फारेसिंक टीम के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी के अनुसार एटीएम को सील कर दिया गया है।

  • Punjab News: SBI के ATM से 29 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: SBI के ATM से 29 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा, राजेश कुमारः खजूरलां गांव के पास एसबीआई एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया है। जहां चोर एटीएम की मशीन से 29 लाख रुपए निकालकर फरार हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे घटना की सूचना मिली है कि एसबीआई एटीएम में लूट हुई है। जांच अधिकारी ने कहा कि फारेसिंक टीम को सूचित कर दिया गया है। फारेसिंक टीम के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी के अनुसार एटीएम को सील कर दिया गया है।

  • Punjab News: Civil Hospital बना जंग का मैदान, राजीनामे के बहाने आए 3 युवकों ने व्यक्ति पर बरसाए कड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital बना जंग का मैदान, राजीनामे के बहाने आए 3 युवकों ने व्यक्ति पर बरसाए कड़े, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः लोगों में पुलिस व कानून का डर जैसे खत्म होता जा रहा है। लोग लड़ाई झगड़ा करते समय किसी भी मौके में जगह का लिहाज नहीं करते जिसका ताजा उदाहरण फगवाड़ा के सिविल अस्पताल से देखने को मिला जहां, 3 युवक राजीनामा करवाने के बहाने आए और बाद में बहस के बाद झगड़ना शुरू कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते मनिंदर सिंह निवासी खोतड़ा ने बताया कि दोपहर को वह बाजार से आ रहे थे कि जेसीटी मिल फ्लाईओवर पर उनकी गाड़ी के सामने एक अन्य व्यक्ति ने गाड़ी खड़ी कर दी और दरवाजा खोलकर रास्ता ब्लॉक कर दिया। इस दौरान जब उन्होंने गाड़ी रोकी तो बातों-बातों में उनकी बहस शुरू हो गई जिसके बाद आपस में झगड़ा हो गया। वहीं लोगों ने छुड़वाकर मामले को शांत करवाया। इसके बाद उनके हाथ में फ्रेक्चर हो गया था जिसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल में अपना इलाज शुरू करवाया।

    इस दौरान रात को अस्पताल में तीन युवक आए और कहने लगे कि आपका झगड़ा हुआ है और हम आपका राजीनामा करवा देते हैं। उन्होंने पहले कहा कि 30 हजार दो और उसके बाद 10 हजार देने को कहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया, क्योंकि वह उन्हें नहीं जानता और ऐसे कैसे पैसे देगा। इस दौरान उनका जिनसे झगड़ा हुआ था उसने उनके साथ फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि वह किसी भी व्यक्ति को पैसे न दे जिसके बाद अस्पताल आए आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और कड़े से उसके सिर पर वार किए। एक व्यक्ति ने किरच से भी हमला करने की कोशिश की। बीच बचाव में आए उसके एक साथी को भी कुछ चोटें लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है।

    वहीं शिमला अस्पताल में तैनात एएसआई जगदीश सिंह ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी और मौके पर पहुंचे थाना सिटी के एएसआई परमजीत सिंह ने मौके की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: चड्डा मार्किट में 2 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, 2 लाख से अधिक नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: चड्डा मार्किट में 2 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, 2 लाख से अधिक नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः बंगा रोड़ पर स्थित चड्डा मार्किट में 2 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर एक दुकान से लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए, जबकि दूसरी दुकान में घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे। मामले की जानकारी देते हुए अवतार चंद ने बताया कि राजन एंड कपनी के दफ्तर को चोरों ने निशाना बना लिया। उन्होंने कहा कि आज बेटे ने जब दफ्तर खोला तो देखा लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था।

    जिसके बाद छत पर जाकर देखा चोरों ने रोशनदान तोड़ा हुआ था और वहीं से वह दुकान में घुसे थे। गनीमत यह रही कि चोर घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे। दुकान में कैमरे नहीं लगे। वहीं दूसरी दुकान से चोर नगदी लेकर फरार हो गए। दूसरी ओर अशोक वधवा ने बताया कि आज सुबह वह दुकान पर आए तो देखा दुकान में सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद वह छत पर गए तो देखा गेट टूटा हुआ था।

    पीड़ित ने कहा कि उसकी दुकान से 2 से 2.50 लाख की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि अशोक वधवा की दुकान से चोर 2 से 2.50 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Phagwara News: एक्टिवा, ट्रैक्टर और ट्राली की टक्कर में बच्चे सहित 5 घायल, देखें वीडियो

    Phagwara News: एक्टिवा, ट्रैक्टर और ट्राली की टक्कर में बच्चे सहित 5 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः चंडीगढ़ बाईपास के पास डीएवी कॉलेज के बाहर एक्सीडेंट हो गया। जहां एक्टिवा, ट्रैक्टर और ट्राली की टक्कर हो गई। इस घटना में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। मामले की जानकारी देते हुए घायल दविंदर सिंह ने बताया कि वह ब्यास का रहने वाला है और वह फतेहगढ़ साहिब में यात्रा के लिए ट्राली में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से ट्रैक्टर की शायद ब्रेक फेल हो गई और उनकी ट्राली में टक्कर मार दी।

    इस दौरान एक्टिवा सवार बुजुर्ग महिला, व्यक्ति और बच्चा भी घायल हो गए। घटना में उसका पांव फैक्चर हो गया है, वहीं हादसे में महिला को भी चोटें आई है। करणपाल ने कहा कि डीएवी कॉलेज के बाहर एक्टिवा सवार, बुजुर्ग महिला और बच्चा सड़क हादसे में घायल हो गए और वह तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल महिला की पहचान सुरिंदर कौर गांव मेडा के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि उनके पास 2 मरीज घायल अवस्था में आए है। जिसमें मंदीप कौर और दविंदर सिंह आए थे। दोनों की हालत स्थिर है। अभी गहरे घावों को लेकर एक्सरा करवाया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Phagwara News: पंप के पास कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Phagwara News: पंप के पास कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में स्थित गांव रावलपिंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए इंद्रजीत ने बताया कि वह रावलपिंडी का रहने वाला है और वह पंप पर पेट्रोल भरवा कर गांव की ओर आ रहा था। इस दौरान कुछ नौजवानों ने उसे रोक लिया और पूछने लगे कि वह किस पार्टी से संबंधित है। पीड़ित के अनुसार उसने कहा कि वह भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता है। आरोप है कि जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे गालियां निकाली।

    जब उसने विरोध किया तो दोनों में तकरार हो गया। इस दौरान उसके साथ 10 से 12 नौजवानों ने जमकर पिटना शुरू कर दिया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी बाजू पर गहरा कट लगा है। घटना की सूचना उसे भाई को दी और वह उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आ गया। पीड़िता ने प्र्शासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    वहीं इंद्रजीत के साथी रोमी ने बताया कि उसे पंप से फोन आया कि उसे कुछ नौजवानों ने बेरहमी से पीट दिया। रोमी ने कहा कि खंडों से हमलावारों ने उस पर हमला किया। इस घटना में उसके सिर, बाजू पर गहरे घाव है। दूसरी ओर सिविल अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि घायल अवस्था में इंद्रजीत आया है। मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। डॉक्टर के अनुसरा मरीज के सिर और छाती पर चोटें आई है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है।

  • Punjab News: नहर में पलटी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में पलटी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली, एक की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के साथ लगते गांव पास्टा में नहर में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, एक ट्रैक्टर चालक रेत से भरी ट्राली लेकर जा रहा था कि उसकी ट्रैक्टर-ट्राली नहर में पलट गई जिससे उसकी नीचे दबने के चलते मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने हादसे के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते एएसआई कौशल चंद्र चौकी इंचार्ज आजनोहा ने बताया कि उनको विधायक डा. इशांक का फोन आया था कि पास्टा नहर पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी हुई है। चौकी इंचार्ज एएसआई कौशल चंद्र अपनी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए घायलों को अपनी ही गाड़ी में लेकर फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचे जहां पर घायलों की पहचान रामचंद्र और जसवंत के रूप में हुई है। जसवंत को डॉक्टरों द्वारा मृतक घोषित कर दिया गया जबकि रामचंद्र की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    राजा ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरकर आ रहे थे कि सामने आ रही बस से बचने के चक्कर में चालक ने ट्रैक्टर की ब्रेक लगाई जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और अचानक पास की नहर में पलट गया इस दौरान रामचंद्र और जसवंत नीचे आ गए जिसमें से जसवंत की मौत हो गई।