Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें CCTV

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें CCTV

    फगवाड़ाः शहर के मोहल्ला पलाई गेट में दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए अरुण ने बताया कि वह मोहल्ले की किराने की दुकान पर खड़ा था और उसे सन्नी की कॉल आई और पूछा कि तू कहा है और उसने कहा कि वह भूषण किराने की दुकान पर खड़ा है। जिसके बाद 6 नौजवान आए उन्होंने बेरहमी से उसकी पिटाई की। देर रात 2 बजे की घटना है। आरोपी सोन कालोनी के रहने वाले है। पीड़ित ने कहा कि उसे मोहल्ले की महिलाओं ने बचाया। जिसके बाद उसने घर फोन किया और वह उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। पीड़ित ने कहा कि एक व्यक्ति ने नाक पर डंडा मारा और घसीटकर ले गए और उसकी पिटाई की।

    पीड़ित ने कहा कि सन्नी, अरुण सहित 4 अज्ञात व्यक्ति शामिल है। अरुण घटना के बाद देर रात चंडीगढ़ रवाना हो गया, अरुण राजस्थान का रहने वाला है और वह बिना बात के उसके साथ विवाद करता है। उसी ने ही सन्नी को फोन करके बुलाया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक को कुछ युवकों सहित महिला ने घेरा हुआ है और उसके साथ पहले धक्का मुक्की की जा रही है, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की जा रही है। जिसके बाद युवक को कैमरे से दूर ले गए।

    दूसरी तरफ पलाई गेट के रहने वाले सन्नी ने कहा कि वह फगवाड़ा नगर निगम में जेसीबी ऑपरेटर हूं। मुझे मोहल्ले से फोन आया कि और कहा कि उसे मां-बहनों की गालियां दे रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो मोहल्ले में 15 से 20 युवकों द्वारा मारपीट की जा रही थी। आरोप है कि सभी ने शराब का सेवन किया हुआ है। आरोप है कि खंडे सहित अन्य हथियारों से हमला किया। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। इस घटना में उसे अस्पताल लाया गया, जहां 15 से 16 टांके उसके लगे है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों का कहना है कि अभी तक पुलिस उनके बयान दर्ज करने नहीं पहुंची है।

  • Punjab News: घर के बाहर खड़ी 3 गाड़ियों में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर खड़ी 3 गाड़ियों में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के सुखचैन नगर इलाके में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात यह घटना हुई। इस घटना में गाड़ी में सामान जलकर राख हो गया। सुखचैन नगर के रहने वाले कुलदीप सिंह ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे जब वह और परिवार के सदस्य सो रहे थे, तो बाहर अचानक तेज शोर सुनाई दिया। जब वे बाहर निकले तो घर के बाहर खड़ी तीनों गाड़ियों में आग लगी हुई थी।

    कुलदीप सिंह के अनुसार उन्होंने फायर बिग्रेड फगवाड़ा को फोन किया और मौके पर पहुंची फायर टीम ने काफी मेहनत और एक फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन इस घटना में तीनों गाड़ियां पूरी तरह से जल कर राख हो गईं, वहीं गाड़ी में पड़ा सामान भी जलकर राख हो गया। परिवार का कहना है कि उन्हें शक है कि किसी ने सोच-समझकर यह आग लगाई है। परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है।

    सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। कुलदीप सिंह ने कहा कि इस घटना से उनके परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। तीनों वाहनों के जलने से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

  • Punjab News: कूड़े के डंप के पास महिला ने बच्ची को दिया जन्म, देखें वीडियो

    Punjab News: कूड़े के डंप के पास महिला ने बच्ची को दिया जन्म, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला के फगवाड़ा में प्रीत नगर में महिला ने कूड़े के डंप के पास बच्चे को जन्म दिया। मामले की जानकारी देते हुए संजीव शर्मा टीटू ने कहा कि उन्हें नंबरदार कमल का फोन आया और उसने बताया कि कूड़े के डंप के पास नवजात बच्ची मिली है। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं पता चला है कि 35 से 40 साल की महिला कूड़े के पास लेटी हुई थी। जिसके बाद उन्हें पता चला कि उसकी बच्ची है। इस दौरान लोगों ने मिलकर महिला उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह है कि बच्चा पूरी तरह ठीक है और सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। प्रीत नगर के रहने वाले नंबरदार कमल कुमार ने बताया कि बच्चा उनके घर के पास कूड़े के ढेर के पास पड़ा मिला। जिसके बाद उन्होंने बच्चे को उठाया और सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।

    इस बातचीत के दौरान सीनियर वार्ड लीडर संजीव कुमार टीटू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि रेलवे लाइन के पास कूड़े के ढेर के पास एक बच्चा मिला है। जिसके बाद जब वे मौके पर गए तो पता चला कि एक प्रवासी महिला की कूड़े के ढेर के पास डिलीवरी हुई थी। जिसके बाद में उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

    दूसरी ओर सिविल हॉस्पिटल के स्टाफ और डॉक्टरों ने बताया कि नवजात बच्ची की हालत ठीक है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनको कूड़े के ढेर के पास बच्ची मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके बच्चे और पीड़ित के माता-पिता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

  • Punjab News: गोली लगने से नौजवान की मौत को लेकर SP ने किया खुलासा, एक काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: गोली लगने से नौजवान की मौत को लेकर SP ने किया खुलासा, एक काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूथला के फगवाड़ा में गोली चलने से युवक की मौत हो गई। घनी आबादी वाले हदियाबाद इलाके में मामूली बहस के बाद व्यक्ति द्वारा गोली मारकर नौजवान का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान अविनाश उर्फ गोलू पुत्र नंदलाल, निवासी हदियाबाद, फगवाड़ा के रूप में हुई है। मृतक के भाई के अनुसार अविनाश विवाहित था और एक बच्चे का पिता था। वहीं इस घटना को लेकर एसपी माधवी शर्मा ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि क्रेटा सवार युवकों द्वारा गोली चलाकर फरार होने का मामला गलत है।

    एसपी ने बताया कि आरोपी अविनाश के जानकार कुछ लोगों के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान अविनाश का जानकारों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि जसप्रीत उर्फ जस्सा ने अविनाश पर गोली चला दी। एसपी ने कहाकि जसप्रीत के पास यह अवैध हथियार था और उसने एक ही गोली चलाई थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जिसके बाद अविनाश को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहाकि इस घटना में 3 आरोपियों के नाम सामने आ है। तीनों आरोपियों को काबू करने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई है। अब तक पुलिस एक साथी को राउंडअप करने में कामयाब हुई है। वहीं मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि सभी आरोपी लोकल ही रहने वाले है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर पर्च दर्ज कर लिया गया है।

  • Punjab News: क्रेटा कार में आए युवकों ने चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: क्रेटा कार में आए युवकों ने चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटना सामने आ रही है। वहीं देर रात घनी आबादी वाले हदियाबाद इलाके में स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में मामूली बहस के बाद सफेद क्रेटा कार में आए युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी। इस घटना में गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी कार समेत फरार हो गए। मृतक की पहचान अविनाश पुत्र नंदलाल निवासी हदियाबाद, फगवाड़ा के रूप में हुई है।

    मृतक के भाई के अनुसार अविनाश विवाहित था और एक बच्चे का पिता था। वह हदियाबाद के जंज घर में बैठा हुआ था, तभी क्रेटा सवार युवक उसके सामने बैठकर किसी बात को लेकर उससे बहस करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने अविनाश पर गोली चला दी।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना सतनामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि अभी तक पुलिस को ना तो हथियारों का कोई सुराग मिला है और ना ही किसी आरोपी को हिरासत में लिया जा सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। परिजनों ने बताया कि मृतक अविनाश कुमार ढोल बजाने का काम करता था।

     

  • Punjab News: Highway पर ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, 3 घायल, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, 3 घायल, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः दिल्ली एयरपोर्ट से मुकेरियां जा रही कार की फगवाड़ा हाईवे पर ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा हाईवे पर स्थित पुल पर हुआ। घटना में कार में ड्राइवर सहित 4 लोग मौजूद थे। फगवाड़ा हाईवे पर खड़े ट्रक में कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना में 3 लोग घायल हुए है। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं कार में सवार प्रदीप ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।

    व्यक्ति ने कहा कि एयरपोर्ट से गाड़ी किराये पर ली थी और सभी मुकेरियां जा रहे थे। वहीं मौके पर मौजूद सूरज ने बताया कि गाड़ी का बोल्ट टूट गया था और गाड़ी को ठीक करने के लिए सुबह से खड़ी है। इस दौरान कार सवार ने पीछे से आकर ट्रक में टक्कर मार दी। गाड़ी में 3 से 4 लोग सवार थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अमरदीप सिंह खालसा ने बताया कि कपूरथला से लुधियाना जा रहे थे। इस दौरान फगवाड़ा हाईवे पर बने पुल पर यह हादसा हुआ है। जहां खड़े ट्रक में गाड़ी की टक्कर हो गई। घटना में ड्राइवर सहित 3 लोग घायल हुए है। घटना के दौरान कार में 4 लोग सवार थे। उन्होंने कहाकि एक घायल को वह खुद उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए है।

    वहीं फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक 2 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया है। इस घटना में बुजुर्ग व्यक्ति को ज्यादा चोटें आई है और उसकी बाजू डेमैज होने की आंशका है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घटना के दौरान मूकदर्शक ना बने, बल्कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाए। सुखविंदर सिंह ने कहाकि खड़े ट्रक में जब गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। घटना में बुजुर्ग के सिर पर चोटें आई है। व्यक्ति ने कहाकि गाड़ी में सवार घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    मंदीप सिंह ने बताया कि वह बच्चे को लेकर आ रहे थे। इस दौरान खड़े ट्रक में कार की टक्कर हो गई। जिसके बाद उसने तुरंत घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। घटना के दौरान कार में ड्राइवर सहित 3 सवारियां मौजूद थी। गाड़ी दिल्ली से आ रही थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की नींद की झपकी के कारण यह हादसा हुआ है। सवारियां गुरदासपुर की बताई जा रही है। घटना में सवारियों में महिला, उसका बेटा और व्यक्ति घायल हुए है। वहीं ड्राइवर को गंभीर चोटे आई है।

    अस्पताल में डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 3 घायल मरीज उनके पास उपचार के लिए आए है। घायलों की पहचान कीर्तन सिंह, हरजीत कौर और अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों की हालत सीरियस बनी हुई है। 2 मरीज गुरदासपुर के रहने वाले है। जबकि ड्राइवर नवांशहर का रहने वाला है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: Flyover पर चलती कार में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: Flyover पर चलती कार में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। शहर के फगवाड़ा-जालंधर जीटी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फ्लाईओवर पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में वह आग का गोला बन गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पहुंची दमकल विभाग के आग पर काबू पाने से पहले ही कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

    अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि विभाग को फगवाड़ा फ्लाईओवर पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, खन्ना से जालंधर जा रहे एक परिवार ने फ्लाईओवर पार करते समय गाड़ी से धुआं निकलता देखा। कुछ ही पल बाद, गाड़ी में आग लग गई। समय रहते लोग बाहर कूद गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

  • Punjabi Singer की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने लगाई दुष्कर्म की धाराएं

    Punjabi Singer की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने लगाई दुष्कर्म की धाराएं

    फगवाड़ाः पंजाबी सिंगर हसन मानक की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, 11 दिन पहले गायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद गायक को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं इश मामले में अब पुलिस ने गायक पर दुष्कर्म की धाराएं जोड़ दी है। पुलिस ने गायक को 14 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसकी पुष्टि डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने खुद की है।

    उन्होंने कहा कि जांच दौरान बयान दर्ज किए गए, जिसमें दुष्कर्म की बात सामने आई है। इसके बाद मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ दी गई हैं। फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने सिंगर पर 30 मई 2025 को धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोप है कि उसने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। उसके गहने आदि भी बेच दिए। मामला एनआरआई से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने सिंगर को गिरफ्तार कर लिया था।

  • Punjab News: चोरों ने बंद पड़े Top 20 Restaurant को बनाया निशाना, लाखों का सामान चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने बंद पड़े Top 20 Restaurant को बनाया निशाना, लाखों का सामान चोरी, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। जिले में आये दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। दिन-प्रतिदिन चोरी की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच नवांशहर-चंडीगढ़ बाईपास रोड पर Top 20 Restaurant नाम के एक बंद पड़े रेस्टोरेंट को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने बंद पड़े रेस्टोरेंट को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान अपने साथ चोरी कर ले गये। पूरे घटना की वीडियो सामने आई है।

    बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जब चोरी का वीडियो दुकान मालिकों तक पहुंचा तो उन्होंने आकर मौका देखा तो पाया कि अंदर से लाखों का सामान चोरी हो चुका है। मालिकों ने बताया कि चोर हमारे AC रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर चुराकर ले गए। जिसके बाद दुकान मालिक ने मौके पर ही पुलिस ने शिकायत दी है। वहीं, सूचना पाकर सदर थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद जांच पड़ताल में जुट गई।

  • Punjab News: आप नेता के घर पर हुई फायरिंग मामले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: आप नेता के घर पर हुई फायरिंग मामले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    कहा- दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

    फगवाड़ा : फगवाड़ा में देर रात आप पार्टी के वरिष्ठ नेता और युद्ध नशा विरोधी कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू दरवेश के घर पर हमलावारों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इसी मामले को लेकर उनके घर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल पहुंचे। जिसके बाद मामले घटना बारे जानकारी हासिल की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना को लेकर पुलिस प्रशासन छानबीन में जुट गई।

    वहीं, सीएम ने सख्त आदेश दिये है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। दलजीत राजू दरवेश पार्टी के मैंबर हैं। इनके साथ पूरी पार्टी खड़ी है। आरोपियों को 2-3 दिन के अंदर सजा मिल जाएगी। इसके बाद कहा कि पंजाब में हमेशा कानून का राज रहेगा। किसी भी किमत पर प्रदेश में अमन-शाति को भंग नहीं होने दिया जाएगा।

    ये है मामला
    2 मोटरसाइकिल सवार गैंगस्टरों ने पहले ताबड़तोड़ 16 राउंड फायर किए और उसके बाद 5 करोड़ रुपए की फिरौती से जुड़ी धमकी भरी चिट्ठियां फेंककर हमलावार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।