Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News: नाजिया इलाही खान का पुतला फूंककर मुस्लिम समाज ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: नाजिया इलाही खान का पुतला फूंककर मुस्लिम समाज ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः देश भर में नाजिया इलाही खान के खिलाफ मुस्लिम समुदाय द्वारा रोष पाया जा रहा है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान नाजिया इलाही खान द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शान में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में देशभर की तरह फगवाड़ा में भी मुस्लिम समाज ने रोष प्रदर्शन किया।

    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा पंजाब की ओर से सरबर गुलाम सब्बा की अगुवाई में नाजिया इलाही खान का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। प्रदर्शन के दौरान मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कथित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से पूरे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

    प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने नाजिया इलाही खान के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की तो मुस्लिम समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे और इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। मुस्लिम समाज ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म या धार्मिक आस्था के खिलाफ भड़काऊ या आपत्तिजनक टिप्पणी न करे।

     

     

  • ARTO की कार्रवाईः ओवरलोडिंग पर काटे 2.50 लाख के चालान, देखें वीडियो

    ARTO की कार्रवाईः ओवरलोडिंग पर काटे 2.50 लाख के चालान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः फगवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पंजाब परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। इस तरह की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसना होता है।

    फगवाड़ा में सुबह से लेकर शाम तक पंजाब परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर टिप्परों के 2.50 लाख रुपए से ज्यादा चालान काटे है। टीम ने चालान ज्यादातर ओवरलोडिंग को लेकर किए है। जिसमें एक ट्रक का करीब 24 हजार का चालान किया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों की पालना करें। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में कार्रवाई जारी रहेगी।

     

  • Punjab News: Urban Estate Road पर बाइक और एक्टिवा में हुई टक्कर, महिला सहित 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Urban Estate Road पर बाइक और एक्टिवा में हुई टक्कर, महिला सहित 3 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के अर्बन एस्टेट रोड़ पर बाइक और एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों वाहन के 3 चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार एक की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा हैकि घायल दोनों वाहन चालक इंदना गांव के रहने वाले है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

    मामले की जानकारी देते हुए गांव वासी राजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें फोन आया कि गांव वासी सड़क हादसे में घायल हो गए। इस घटना में एक्टिवा सवार सेवा दास और पत्नी मंजीत कौर घायल हो गए। मंजीत कौर के चोटें अधिक लगने के कारण उसे दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जा रहा है। वहीं बाइक सवार हरण तेजवीर सिंह भी इंदना गांव का ही रहने वाला है और वह भी हादसे में घायल हुआ है।

    वहीं हरप्रीत सिंह ने कहा कि इदनें गांव में बाइक पर सवार होकर नौजवान जा रहा था इस दौरान एक्टिवा सवार ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना में सिर और पीठ पर ज्यादा चोटे आने से वह खड़ा नहीं हो पा रहा। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: घर पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों और ईंट पत्थरों से किया हमला, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: घर पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों और ईंट पत्थरों से किया हमला, 3 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने घर पर तेजधार हथियारों और ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। घर पर हमले करने की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने घर पर हुए हमले की शिकायत संबंधित थाने की पुलिस को दे कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित गुरनाम सिंह ने बताया कि उसके भाई के पोते ने पुरानी रंजिश के चलते घर पर हमला किया है।

    उसने कहां कि दो दिन पहले भी उस पर हमला किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। उसने कहां कि वह उसने भाई के पोते पिछले कुछ समय से रंजिश के चलते परेशान कर रहे हैं। बीती रात उन्होंने बदमाशों को साथ लेकर रात करीब 9 बजे घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान उनके तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया।

    सीसीटीवी कैमरों में कैद वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नक़ाबपोश बदमाश घर पर हमला करते हैं और हमले के बाद मोबाइल पर वीडियो भी बनाते हैं। वीडियो बनाने के दौरान वह दूसरे पक्ष को ललकारे मारते हुए नजर आ रहे हैं। परिवार ने हमले के संबंधित थाने की पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

  • Phagwara News : सतनामपुरा Railway Bridge  के नीचे बनेगा अंडरपास : Som Parkash, देखें वीडियो

    Phagwara News : सतनामपुरा Railway Bridge के नीचे बनेगा अंडरपास : Som Parkash, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : सतनामपुरा, हदियाबाद और भगतपुरा समेत एक दर्जन गांवों के लोगों को शहर आने के लिए नगर का चक्कर लगाकर आना पड़ता था। जिस कारण  लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस परेशानी को जल्द हल करने का आश्वासन देते हुए  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि  केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और  रवनीत सिंह बिट्टू ने लोगों की मांग मान ली है ओर टेडर लगने के बाद काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि खेड़ा रोड फाटक पर ओवर ब्रिज का काम भी जल्द शुरू होगा। इसका डिजाइन फाइनल हो गया है।  पंजाब सरकार की कुछ करवाई है जो जल्द ही पूरी हो जाएगी।  इसके अलावा नांगल खेड़ा अंडरपास का काम शुरू हो गया है। गोविंदपुरा मोहल्ले के लिए अंडरपास  जल्द शुरू होने से नांगल और गोविंदपुर के लोगों को लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। फगवाड़ा शुगर मिल चौक से होशियारपुर रोड जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  इस पर भी एक्शन लिया जा रहा है, नेशनल  हाईवे अथॉरिटी लोगो को आ रही दिक्क्तों पर विचार विमर्श कर रही है। फगवाड़ा  रेलवे स्टेशन का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है और भगतपुरा मे टिकट काउंटर भी खोल दिया जाएगा। स्टेशन पर जल्द ही एक एलिवेटेड लिफ्ट लगाई जाएगी । बस स्टैंड के बाहर ब्रिज के नीचे फ्लोर के अधूरे काम को भी पूरा करने की कोशिश की जाएगी ।
     
  • Phagwara News : DRM संदीप कुमार ने किया Railway Station का निरीक्षण , देखें वीडियो

    Phagwara News : DRM संदीप कुमार ने किया Railway Station का निरीक्षण , देखें वीडियो

    फगवाड़ा : फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम संदीप कुमार द्वारा फगवाड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टेशन मास्टर दविंदर सिंह भी मौजूद थे। डीआरएम संदीप कुमार ने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

    इस दौरे के दौरान डीआरएम कुमार ने कमियों के मद्देनजर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए और जल्द ही पूरा करने का आश्वासन भी दिया। स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि डीआरएम कुमार ने फगवाड़ा, फिलोर और नूर महल स्टेशन का भी निरीक्षण किया। स्टेशन मास्टर ने कहा कि समय-समय पर यह चेकिंग चलती रहती है। जिससे यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा सके।

     

     

  • Punjab News: SIR अभियान शुरू, बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे फॉर्म : SDM, देखें वीडियो

    Punjab News: SIR अभियान शुरू, बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे फॉर्म : SDM, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिलेभर में कल से एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य किया जाएगा, ताकि सभी योग्य नागरिकों की सही जानकारी दर्ज की जा सके।

     

    एसडीएम डॉ. नवजोत शर्मा ने दी जानकारी
    इस संबंध में एसडीएम डॉ. नवजोत शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पूरे जिले में सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।

    घर-घर जाकर बांटे जाएंगे फॉर्म
    उन्होंने बताया कि बीएलओ सबसे पहले घर-घर जाकर लोगों को निर्धारित फॉर्म वितरित करेंगे। इसके बाद लोग उन फॉर्मों को सही और पूरी जानकारी के साथ भरेंगे।

    फॉर्म भरने के बाद बीएलओ दोबारा लोगों से संपर्क कर फॉर्म एकत्रित करेंगे और उसमें दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। इसके आधार पर मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन और अपडेट किए जाएंगे।

    लोगों से सहयोग की अपील
    एसडीएम डॉ. नवजोत शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ का पूरा सहयोग करें और फॉर्म में सही व पूरी जानकारी भरें, ताकि मतदाता सूची को पूरी सही तरीके से अपडेट किया जा सके।

     

  • Punjab News: सर्राफा बाजार में बर्तन लेकर बाइक सवार चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: सर्राफा बाजार में बर्तन लेकर बाइक सवार चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के सर्राफा बाजार से चोरी की घटना सामने आई हैं। जहां दिन दहाड़े 2 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए रमन सोनी ने कहा कि उनके बर्तन स्टोर के बाहर रखे सामान से दिनदहाड़े बाइक सवार चोर एक ड्रम और एक प्रेशर कुकर चोरी करके फरार हो गए। दुकान मालिक रमन सोनी ने बताया कि उनकी सर्राफा बाजार में बर्तनों की दुकान है।

    आज जब वह दुकान के अंदर बैठे हुए थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दुकान के बाहर रूके। इस दौरान उनमें से एक युवक मोटरसाइकिल से उतरा और दुकान के बाहर रखा एक स्टील का ड्रम तथा एक कुकर उठाकर अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

    सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक बिना किसी डर के मोटरसाइकिल पर आते हैं और सरेआम दुकान के बाहर से सामान उठाकर फरार हो जाते हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि व्यापारी वर्ग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने कहा कि यदि बाजार में इस तरह की घटनाएं लगातार होती रहीं तो व्यापारियों में भय का माहौल पैदा हो जाएगा।

  • Punjab News: शुगर मिल चौक के पास गाड़ी से गाय बरामद, हुआ हंगामा, तस्करी की आंशका, देखें वीडियो

    Punjab News: शुगर मिल चौक के पास गाड़ी से गाय बरामद, हुआ हंगामा, तस्करी की आंशका, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब गाय रक्षक दल के सदस्यों ने गायों से भरी एक गाड़ी को शूगर मिल चौक के पास रोका। मामले की जानकारी देते हुए गाय रक्षक दल के नेता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग लुधियाना की तरफ गायें ले जा रहे हैं और उन पर गाय तस्करी का शक है। सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया और अपनी टीम के साथ गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया।

    जिसके बाद फगवाड़ा में उक्त गाड़ी को रोक लिया। गाय रक्षक दल के नेताओं के मुताबिक गाड़ी से तीन गायें बरामद हुईं। उनका कहना है कि गायों को सुरक्षा के लिए गऊशाला भेजा जा रहा था, जबकि गाड़ी में बैठे नौजवानों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दूसरी तरफ गाड़ीनुमा वाहन से गायें ले जा रहे नौजवानों ने उन पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि वे गायें एक डेयरी से लेकर आ रहे थे और उन्हें अपने घर बटाला ले जा रहे थे।

    घटना की सूचना पर फगवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने गाड़ी सवार नौजवानों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से सभी दस्तावेजों और तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में गाय तस्करी के शक को लेकर जांच जारी है, जबकि गायें ले जा रहे नौजवान अपनी बात रख रहे हैं। सच्चाई पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

  • Punjab News: पुल पर भीषण टक्कर में पराली से भरी ट्रॉलियां पलटी, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल पर भीषण टक्कर में पराली से भरी ट्रॉलियां पलटी, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में आज सुबह पुल पर पराली से भरी 2 ट्रालियों हादसे का शिकार हो गई।इस घटना में हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आवागमन काफी समय तक प्रभावित रहा। यह हादसा स्थानीय अदालतों के सामने स्थित पुल पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, पराली से भरी 2 ट्रॉलियां जालंधर से फिलौर की ओर जा रही थीं। जब ट्रैक्टर-ट्रॉली फगवाड़ा फ्लाईओवर पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर चालक अपना संतुलन खो बैठा और दोनों ट्रॉलियां सड़क के बीच पलट गईं।

    हादसे संबंधी जानकारी देते हुए दीपू नामक युवक ने बताया कि वे पराली लेकर फिलौर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ट्रक की टक्कर के कारण दोनों ट्रॉलियां पलट गईं। खुशी की बात है कि इस हादसे में ट्रैक्टर चालकों की जान बच गई और कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। जिसके बाद क्रेन की मदद से पलटी हुई ट्रॉलियों को सड़क से हटाया गया और ट्रैफिक को फिर से सुचारू रूप से चलाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।