Category: Punjab>Phagwara

  • Phagwara News: लोकसभा स्पीकर का रेलवे स्टेशन पहुंचने पर हुआ स्वागत, देखे वीडियो

    Phagwara News: लोकसभा स्पीकर का रेलवे स्टेशन पहुंचने पर हुआ स्वागत, देखे वीडियो

    फगवाड़ा: रेलवे स्टेशन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पहुंचने पर भाजपा वर्करो की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर साबका केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ, अनीता सोम प्रकाश और पूर्व मेयर अरुण खोसला भी पहुंचे।

    इसके साथ ही मंडल प्रधान अनुराग मानखंड की अध्यक्षता में भी मंडल सदस्यों की ओर से स्पीकर का स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए पूर्व मेयर अरुण खोसला ने बताया कि स्पीकर ओम बिरला लवली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के तहत शामिल होने के लिए आए हैं। जिसके चलते फगवाड़ा पहुंचने पर भाजपा वर्करो की ओर से उनका स्वागत किया गया

  • Phagwara News: 2 ट्रकों की भीषण टक्कर में एक की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

    Phagwara News: 2 ट्रकों की भीषण टक्कर में एक की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

    कपूरथलाः फगवाड़ा शहर में आज सुबह 2 ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6:30 बजे एक ट्रक जालंधर से फगवाड़ा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा फगवाड़ा से जालंधर की तरफ आ रहा था। जब ये दोनों छहेड़ू पुल पर पहुँचे तो फगवाड़ा से जालंधर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी तरफ चला गया और पत्थरों से भरे ट्रक से टकरा गया, जिससे यह भयानक हादसा हुआ।

    हादसा इतना भयानक था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह इस संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत घटना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने कहा कि दूसरा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Phagwara News: भाजपा महिला सरपंच की सास का हुआ कत्ल

    Phagwara News: भाजपा महिला सरपंच की सास का हुआ कत्ल

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में भाजपा सरपंच की सास का कत्ल करने की घटना सामने आई है। हरदासपुर गांव में भाजपा महिला सरपंच की सास को लूटकर लुटेरे ने कत्ल कर दिया। मृतिका की पहचान 65 वर्षीय रामप्यारी के रूप में हुई है। गांव हरदासपुर की मौजूदा सरपंच बलविंदर कौर के पति बिंदर कुमार ने बताया कि उनके 3 भाई हैं, जिनमें से एक पुर्तगाल और दूसरा आस्ट्रेलिया में रहता है और उनका एक बेटा भी पुर्तगाल में रहता था।

    बिंदर कुमार ने बताया कि मां रामप्यारी पुर्तगाल में अपने भाई के घर रह रही थीं। सुबह उसे उसके भाई रिंकू का फोन आया कि माता रामप्यारी उसका फोन नहीं उठा रही। जब उसने बेटे को हवेली में भेजा तो मां की नाक से खून बह रहा था। पहले तो उसने सोचा कि उसकी माँ की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है। लेकिन बाद में जब जांच की गई तो पता चला कि मां द्वारा पहनी गई सोने की अंगूठियां और सोने की चेन गायब थी। जब वह अपने कमरे में गए तो पाया कि उनके कमरे के ताले टूटे हुए थे और 30 से 35 तोले सोने के जेवरात और करीब 5,000 यूरो और नगदी गायब थी।

    उन्होंने बताया कि कमरे में मेज पर दो चाय के कप और नाश्ते का एक डिब्बा रखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस को परिजनों द्वारा दी गई। वहीं सूचना मिलने के बाद एसपी रूपिंदर कौर भट्टी, डीएसपी भारत भूषण और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

  • Punjab News: 6 माह की बच्ची की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर चिमन अरोड़ा पर लगाए आरोप

    Punjab News: 6 माह की बच्ची की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर चिमन अरोड़ा पर लगाए आरोप

    फगवाड़ाः शहर में बच्चों के अस्पताल डॉक्टर चिमन अरोड़ा में भारी हंगामा हो गया। जहां इलाज के दौरान 6 महीने की बच्ची की मौत हो जाने के बाद मरीज के परिजनों ने डाक्टर पर आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां सिटी पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया तथा दोनों पक्षों से बात की। जानकारी के अनुसार बच्ची को दस्त लगे थे तथा उसे इलाज के लिए डा. चिमन अरोड़ा के पास ले जाया गया था।

    मृतक बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने ग्लूकोज में 2 इंजेक्शन डाल दिए और बच्ची तड़पने लगी और उसकी मौत हो गई। जिससे परिजन भड़क गए और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं अस्पताल का शीशा टूटने को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया कि डाक्टर द्वारा आक्सीजन गैस सिलेंडर फेंकने से शीशा टूटा है। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने मृतक के परिजनों ने डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

    डा. चिमन अरोड़ा ने बताया कि 6 महीने की बच्ची को दस्त लगे थे तथा जब उनके पास इलाज के लिए लाया गया और वह सीरियस कंडीशन में थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने मरीज को जालंधर ले जाने के लिए बोला था लेकिन बच्ची के परिजनों ने कहा कि आप इमरजेंसी ट्रीटमेंट दे दो। परिजनों के कहने पर इमरजेंसी ट्रीटमेंट शुरू कर दिया, जिस दौरान बच्ची की मौत हो गई। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे वहां पर मरीज के परिजन हंगामा कर रहे थे। जहां दोनों पक्षों से बात कर मामले को शांत करवाया गया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Phagwara News: फ्लाईओवर पर 2 ट्रकों में टक्कर के बाद हुई हाथापाई, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Phagwara News: फ्लाईओवर पर 2 ट्रकों में टक्कर के बाद हुई हाथापाई, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः बस स्टैंड के पुल पर 2 ट्रक में टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों चालकों में हाथापाई हो गई। वहीं घटना को लेकर पुल पर लंबा जाम लग गया। दरअसल, बस स्टैंड के पुल पर लुधियाना से फगवाड़ा आ रहे ट्रक आपस में टकरा गए। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर हाथापाई के आरोप लगाए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम ने इस हादसे का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एक ट्रक हरियाणा का है और एक ट्रक पंजाब की कोका कोला कंपनी का है। वहीं हरियाणा के ड्राइवर ने बताया कि पंजाब के ड्राइवर ने उसके ऊपर चाकू और रोड से हमला किया।

    वहीं पंजाब के ड्राइवर का कहना है कि एक तो हादसे में गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और ऊपर से 5 से 6 लोगों ने उस हमला कर दिया। इस सड़क हादसे के दौरान एक कार चालक अपनी कार को साइड में लगाकर खड़ा था। ऐसे में हरियाणा ट्रक ड्राइवर ने उस पर भी अपना ट्रक मारकर भागने की कोशिश की थी। इस मामले की पूरी जानकारी एसएसएफ टीम ने फगवाड़ा थाना सिटी के अधिकारियों को दे दी है और मौके पर पहुंचकर इन दोनों को फगवाड़ा थाना सिटी में ले जाया गया है।

    वहीं हरियाणा के ड्राइवर ने कहा कि वह शीशा टूटने के पैसे देने के लिए तैयार था, लेकिन उसके साथी के साथ मारपीट करते हुए उसकी बाजू की हड्डी तोड़ दी। अब मांग है कि घटना में घायल साथियों का उपचार करवाया जाए। ट्रक ड्राइवर अमनवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा का ट्रक ड्राइवर ओवरटेक कर रहा था। इस दौरान कार को हिट करता हुआ उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसके बाद उसने गाड़ी का पीछा किया और रोका तो ट्रक ड्राइवर ने उसकी गाड़ी की चाबी निकालकर मारपीट करनी शुरू कर दी। वहीं पुलिस कर्मी की मदद से उसकी चाबी वापिस दिलवाई गई। वहीं चाकू से हमले करने को पीड़ित ने बे-बुनियाद बताया।

    वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें 112 पर हादसे की सूचना मिली थी कि 2 ट्रकों में टक्कर हो गई। जिसमें हरियाणा के गुरनाम नामक व्यक्ति का ट्रक है। ड्राइवर ने कार को हिट करते हुए अन्य कोका कोला कंपनी के ट्रक को हिट कर दिया। पता लगा कि जिसके बाद हरियाणा के ड्राइवर सहित 5 से 6 लोगों ने पंजाब के ट्रक ड्राइवर पर हमला कर दिया। पुल पर लगा जाम खुलवा दिया गया है और दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

  • Phagwara News: नशा छुड़ाओ केंद्र पर सेहत विभाग और पुलिस की रेड, किया सील, देखें वीडियो

    Phagwara News: नशा छुड़ाओ केंद्र पर सेहत विभाग और पुलिस की रेड, किया सील, देखें वीडियो

    18 नौजवानों को करवाया मुक्त

    फगवाड़ाः कपूरथला के शहर फगवाड़ा में पलाही रोड स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र पर हेल्थ विभाग और पुलिस प्रशासन ने रेड की। इस दौरान विभाग ने नशा छुड़ाओं केंद्र से 18 व्यक्तियों को छुड़वाया है। दरअसल, पुलिस ने सिविल अस्पताल की टीम को साथ नशा छुड़ाओं केंद्र में छापेमारी की। जहां नाजायज तौर पर चल रहे नशा छुड़ाओ केंद्र से 18 व्यक्तियों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान नशा छुड़ाओ केंद्र को सील कर बंद कर दिया गया।

    नशा छुड़ाओ केंद्र पर की गई रेड को लेकर डीएसपी फगवाड़ा ने बताया के उक्त नशा छुड़ाओ केंद्र नाजायज तौर पर चलाया जा रहा था जिस पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गलत दवाइयां और सरकारी हस्पताल की दवाइयां भी बरामद की गई है। जिनको सील कर दिया गया। डीएसपी ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जाएगी। दूसरी तरफ नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती मरीजों ने बताया कि उनसे 10 से 15 हजार पर महीने के लिए जाते हैं पर उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की जाती है। एक व्यक्ति ने शरीर पर लगी चोट के निशान भी दिखाए और आप बीती भी मीडिया को बताई।

    वहीं सिविल अस्पताल के एमरजैंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि को पुलिस प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई थी। जिसके चलते उनकी टीम मोके पर पहुंचकर जो दवाइयां मिली थी उनको सील कर दिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प, सरेआम चले तेजधार हथियार और ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प, सरेआम चले तेजधार हथियार और ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: शहर से सरेआम 2 पक्षों में ईंट पत्थर और तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते करीब 10 से ज्यादा नौजवानों द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई करके उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया, जिसमें घायल हुई मनीष कुमार को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    सिविल अस्पताल में हमारे सहयोगी को जानकारी देते हुए पीड़ित मनीष कुमार ने बताया कि आज कुछ नौजवानों द्वारा उसके भाई के साथ लड़ाई झगड़ा किया जा रहा था। जिस दौरान वह उसे रोकने गया, तो उस दौरान करीब आठ युवाओं ने उसके साथ पिटाई करना शुरू कर दिया और उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    उन्होंने बताया कि इस सारी घटना की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। इस बारे में पीड़ित मनीष कुमार का क्या कहना है कि मामले की जानकारी देते हुए गौरव ने बताया कि उसके भाई पर युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। हमलावरों में नीनी, प्रेम, कन्नी, डोनी, भोलू सहित 10 से 12 नौजवानों ने भाई पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उनके घर पर आकर हमला किया। इस दौरान हमलावरों द्वारा घर के दरवाजे पर भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने तेजधार हथियार और ईंटों से उन पर हमला कर दिया। घटना वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    दूसरी और घायल मनीष ने बताया कि उसके भाई का झगड़ा हुआ था। इस दौरान वह उसे से बचाने के लिए घटनास्थल पर गया था। जहां रास्ते में ही हमलावरों ने उसे पड़कर मारपीट करने शुरू कर दी। व्यक्ति ने बताया कि उसकी नीनी के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। मामला कोर्ट में चल रहा है और उस मामले में नीनी दोषी पाया गया है।

    वहीं घटना में घायल मनदीप कौर ने बताया कि उनकी गली के ही लड़के नीनी के काफी समय से भी बात चल रहा है। पुरानी रंजिश के चलते उसने नौजवानों को बुलाकर हमला कर दिया।

  • Punjab News: चोर ने पुलिस मुलाजिम का मोटरसाइकिल उड़ाया, देखे CCTV

    Punjab News: चोर ने पुलिस मुलाजिम का मोटरसाइकिल उड़ाया, देखे CCTV

    फगवाड़ा: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सामने आया है जिसमे एक चोर रात के 3 बजे मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हैरानी की बात यह है कि यह मोटरसाइकिल पंजाब पुलिस में कार्यरत एक कर्मचारी की है। चोरो को अगर पुलिस का खौफ नहीं, तो आम आदमी कहां सुरक्षित रह सकता है।

    पंजाब पुलिस में क्लर्क सज्जन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह हर रोज की तरह घर के गेट के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करता है। जब वह सुबह था तो उसने देखा कि मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। घटना की शिकायत थाना सिटी पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस चोर की तलाश मे छानबीन कर रही है।

  • Punjab News: शराब के नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब के नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला के जिले फगवाड़ा में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां शराब के नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने साइड पर खड़े मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि मोटरसाइकिल के समीप ही खड़े दोनों युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बताया कि उन्होंने सड़क किनारे बाइक खड़ी की हुई थी।

    इस दौरान पीछे से फ्लाईओवर पर चढ़ रहे शराबी हालत में ट्रैक्टर चालक ने सीधा ट्रैक्टर उनके मोटरसाइकिलों पर चढ़ा दिया। मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के टायरों के नीचे आ गया और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिम ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर चला कर शराब के नशे में धुत है, जिसने नशे में होने के कारण बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: हथियारों की सप्लाई करते 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों की सप्लाई करते 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः थाना सतनामपुरा की पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने आए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो पिस्टल और एक रिवॉल्वर बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी से 15 जिंदा कारतूस और दो गोल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसपी फगवाड़ा रूपेंद्र कौर ने बताया कि लॉ गेट के एरिया से सोनू कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके साथी को घर में घुसकर मारपीट की और किडनैप करके ले गए हैं।

    इस मामले की जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि जिस युवक को किडनैप करने की बात की गई थी उसको ट्रेस करके जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह घबरा गया था और किसी पहचान वाले की घर में छिप गया था। लेकिन फोटोस में कैद हो गया था कि उत्तर लड़कों ने घर में घुसकर मारपीट की है और लैपटॉप भी चोरी किया है।

    इसको लेकर सबसे पहले आशुतोष निवासी बिहार, दिशांत निवासी बिहार को गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ करने के बाद जब तीसरे आरोपी जे मनी रतनम को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ के बाद दो पिस्टल और एक रिवाल्वर बरामद हुए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रत्नम अपने बिहार से हथियार लाकर यहां पर सप्लाई करता था। एसपी ने बताया कि आरोपी रत्नम लॉ गेट में होने वाली गतिविधियों में शामिल था, इसकी गिरफ्तारी से वहां की गतिविधियों में काफी असर पड़ेगा।