Category: Punjab>Phagwara

  • Phagwara में भी बना AAP Party का Mayor, देखें वीडियो

    Phagwara में भी बना AAP Party का Mayor, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः नगर निगम चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद एक माह से अधिक समय बीत गया था, लेकिन मेयर का ऐलान नहीं हुआ था। वहीं आज हाईकोर्टे के आदेशों के बाद मेयर पद को लेकर ऐलान किया गया। जिसके बाद आप पार्टी में इस जिले में भी बाजी मार ली। आप पार्टी की ओर से रामपाल उप्पल को मेयर निुयक्त किया गया। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर तेजपाल बसरा और डिप्टी मेयर विपिन सूद को नियुक्त किया गया। इस दौरान मौके पर पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और सांसद राजकुमार चब्बेवाल मौजूद रहे।

    बता दें कि फगवाड़ा में मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस के पंजाब प्रधान राजा वडिंग, और अपोजिशन लीडर प्रताप सिंह बाजवा पहुंचे थे। चुनाव के लिए कांग्रेस के पास 20 पार्षद, आम आदमी पार्टी के पास 17, बसपा के पास 3, अकाली दल के पास 3, भाजपा के पास 3, आजाद चार पार्षद थे, लेकिन आप पार्टी ने चार जिलों में मेयर के ऐलान के बाद फगवाड़ा में भी बाजी मार ली है।

  • Punjab News: किसान आंदोलन को लेकर पंधेर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान आंदोलन को लेकर पंधेर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः किसानों द्वारा एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर आज किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस वार्ता की। जहां उन्होंने बताया कि आज भारी मात्रा ट्रैक्टर ट्राली लेकर किसान शंभू बॉर्डर की ओर रवाना हो रहे है। पंधेर ने कहा कि संघर्ष को तेज करने के लिए माझे से यह जत्था आज रवाना हो रहा है। दोनों जत्थेबंदियों ने आंदोलन को बड़ा करने का पहले ही ऐलान कर दिया गया था। इस दौरान माझे के साथ आज दोआबा से जत्था बॉर्डर पर पहुंच रहा है।

    केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पंधेर ने कहा कि यह आंदोलन अकेले किसानों का नहीं है बल्कि सभी मजदूरों का आंदोलन है और यह समाज की लड़ाई लड़ रहा है। कारपोरेट कारोबारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भारत की छोटी लघु उद्योग को नुकसान पहुंचाना है। बर्लिंगटन और चैपटो को लेकर कहा कहा वह ऑनलाइन आट महंगे दामों में बेच रही है। पंधेर ने कहा कि आज उन्होंने देखा कि बर्लिंगटन द्वारा ऑनलाइन ढाई फीट गन्ना का रेट 23 रुपए में बेचा जा रहा है, लेकिन किसानों को गन्ने से उचित दाम नहीं दिए जा रहे है। पंधेर ने पंजाब के सभी लोगों से आंदोलन में साथ देने की अपील करते हुए कहा कि सभी गांवों से ट्रैक्टर ट्राली लेकर भारी मात्रा में किसान पहुंचे।

    वहीं दूसरे किसान नेता ने कहा कि शभू, खनौरी और रत्नपुरा बॉर्डर पर बैठे किसानों के साथ मिलकर संघर्ष को तीखा करने के लिए माझे से सैकंड़ो की तादाथ में ट्रैक्टर ट्राली पहुंची है। उन्होंने कहा कि जो सरकार कह रही है कि बॉर्डर पर कुछ ही किसान बैठे हुए उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भारी मात्रा में बॉर्डर पर किसान इकट्ठा हो रहे है। ऐसे में जल्द किसानों की सरकार के साथ आरपार की लड़ाई शुरू होगी। किसान नेता ने कहा कि जब कि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा और इसे ओर तीखा किया जाएगा।

  • Punjab News: Mayor चुनाव को लेकर High Court का आया फैसला

    Punjab News: Mayor चुनाव को लेकर High Court का आया फैसला

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा नगर निगम मेयर के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। दरअसल,1 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस हरबंस लाल को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी वकील करणजोत सिंह झिक्का ने दी।

    बता दें कि फगवाड़ा में आप पार्टी ने कांग्रेस को बीते दिन झटका देते हुए 3 पार्षदों को पार्टी में शामिल किया। था। जिसके बाद फगवाड़ा नगर निगम में आप पार्टी ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर कब्जा करने का दावा भी मजबूत कर लिया है। मंगलवार को लोकसभा हलका होशियारपुर से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल व आप के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान, आप के पंजाब प्रवक्ता हरजी मान व वरिष्ठ आप नेता दलजीत राजू ने तीनों पार्षदों को आप में शामिल कर उनका स्वागत किया।

    आप में शामिल होने वाले पार्षदों में ब्लॉक कांग्रेस प्रधान व पार्षद मनीष प्रभाकर, पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का व पार्षद रामपाल उप्पल हैं। इनके अलावा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस प्रधान पवन शर्मा पप्पी, पूर्व युवा कांग्रेस प्रधान राजन पराशर, कैलाश शर्मा, युवा कांग्रेस नेता अर्जुन सुधीर और युवा नेता करण उप्पल भी तीनों पार्षदों के साथ आप में शामिल हो गए हैं।

    डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने आप में शामिल हुए तीनों कांग्रेसी पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। चब्बेवाल ने कहा कि इन पार्षदों के आप में शामिल होने से फगवाड़ा में आप पार्टी को बेहद मजबूती मिली है। पार्षदों व नेताओं को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

    फगवाड़ा नगर निगम की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो आप के पास अब 18 पार्षद हो गए हैं, जबकि कांग्रेस के पास अब केवल 20 पार्षद रह गए हैं। इससे कांग्रेस को यदि बसपा के 3 पार्षद समर्थन दे भी देते हैं तब भी कांग्रेस केवल 23 और एक वोट विधायक की जोड़ कर भी केवल 24 तक ही पहुंच पाएगी जो कि बहुमत के आंकड़े 26 से 2 कम है। ऐसे में अब कांग्रेस को फगवाड़ा में अपना मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर बना पाना मुश्किल हो गया है।

    आप पार्टी के होशियारपुर से सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल फगवाड़ा में आप का मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर बनाने को लेकर पूरी तरह से आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी कई पार्षद उनके सम्पर्क में हैं जो कि आने वाले दिनों में आप का दामन थामेंगे और नगर निगम में पार्टी के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

     

  • Phagwara News: मेयर के ऐलान से पहले Congress को झटका, 3 पार्षद AAP Party में हुए शामिल

    Phagwara News: मेयर के ऐलान से पहले Congress को झटका, 3 पार्षद AAP Party में हुए शामिल

    फगवाड़ाः कपूरथला के जिले फगवाड़ा में नगर निगम के मेयर का ऐलान 2 पहले स्थगित कर दिया गया था। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं में रोष पाया गया था। वहीं आज कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा है जब पार्टी के 3 पार्षद आप पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे में कांग्रेस का मेयर बनाने का सपना टूटने के किनारे पर पहुंच रहा है। तीनों नेताओं को होशियारपुर के सासंद डॉक्टर राजकुमार सांसद ने पार्टी में शामिल करवाया है।

    आप पार्टी में शामिल होने वालों में पार्षद रामपाल उप्पल, पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का व ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान व पार्षद मुनीश प्रभाकर शामिल हैं। ऐसे में अब आप के पास पार्षदों की संख्या 18 हो गई है, जबकि बहुमत के लिए 26 पार्षदों की जरूरत है। वहीं, अब कांग्रेस-बसपा गठबंधन के पास पार्षदों की संख्या 23 रह गई हैं। विधायक का एक वोट डालकर संख्या 24 पहुंच रही हैं। अब दोनों ही राजनीतिक दलों को अपना मेयर बनाने के लिए दूसरे दलों के पार्षदों पर निर्भर होना पड़ेगा।

  • Punjab News:New Model Town में घर से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News:New Model Town में घर से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः न्यू मॉडल टाउन में घर में व्यक्ति का शव मिलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घर से व्यक्ति का शव मिलने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान सोनू पुत्र किशन निवासी दिल्ली के रूप में हुई। एएसआई के कहा कि सोनू न्यू मॉडल टाउन में स्थित घर की दूसरी मंजिल में रहता था, लेकिन उसके परिवार के सदस्यों दिल्ली में रहते है। उन्होंने कहा कि मृतक के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया। मौत की सूचना पारिवारिक सदस्यों को दे दी गई है। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: BJP को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री के करीबी ने थामा AAP Party का दामन

    Punjab News: BJP को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री के करीबी ने थामा AAP Party का दामन

    फगवाड़ाः नगर निगम फगवाड़ा के मेयर चुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई। दरअसल, मेयद पद, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद हासिल करने को लेकर लगातार पार्टियों में खींचातान चल रही है। शनिवार को मेयर चुनाव के दौरान इसे स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद आज आप पार्टी में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए पार्षद को पार्टी में शामिल कर लिया है। दरअअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के करीबी वार्ड नंबर 48 से भाजपा पार्षद परमजीत सिंह खुराना ने आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया है।

    परमजीत सिंह खुराना को लोकसभा हलका होशियारपुर से आप पार्टी के सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा व आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता हरजी मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ आप नेता दलजीत सिंह राजू, पार्षद विक्की सूद, आप नेता जसपाल सिंह, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश बिट्टू व बाबी बेदी विशेष तौर पर मौजूद रहे। सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की लोकहित को समर्पित नीतियों व कार्यशैली से प्रभावित होकर अलग-अलग पार्टियों के नेता आप का दामन थाम रहे हैं।

    इसी के तहत भाजपा पार्षद परमजीत सिंह खुराना ने आप पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी कई नेता व पार्षद आप में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं आप पार्टी का दामन थामने वाले पार्षद परमजीत सिंह खुराना ने कहा कि वह आप पार्टी की जनहित को समर्पित बेहतरीन कार्यशैली से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं। नगर निगम फगवाड़ा के मेयर पद हासिल करने को लेकर जोड़ तोड़ कर विपक्षी पार्टियों के पार्षदों में सेंधमारी करने को जुटी आम आदमी पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है।

    भाजपा पार्षद परमजीत सिंह खुराना के आप में शामिल होने के बाद आप पार्टी में पार्षदों की संख्या 15 हो गई है जबकि भाजपा के पास अब मात्र तीन पार्षद रह गए हैं। हालांकि मेयर पद हासिल करने के लिए आप पार्टी को अभी भी 11 पार्षदों की और जरूरत है। हालांकि सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल दावा कर रहे हैं कि आप पार्टी को अंदरखाते और भी कई पार्षदों का समर्थन हासिल है। वहीं जल्द ही कई और पार्षद आप में शामिल होंगे।

  • Phagwara News: नहीं हुआ मेयर पद और डिप्टी मेयर पद का ऐलान, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Phagwara News: नहीं हुआ मेयर पद और डिप्टी मेयर पद का ऐलान, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में मेयर पद को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मेयर के चुनाव के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। नगर निगम चुनाव के बाद आज मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुना जाना था। वहीं कांग्रेसी पार्षदों ने धरना लगा दिया। काफी देर हुए हंगामे के बाद बहुमत न साबित होने पर इसे स्थगित कर दिया गया है।

    जिसके बाद पार्षदों का दफ्तर से बाहर आना शुरू हो गया है। नगर निगम मेयर पद का चुनाव स्थगित होने को लेकर कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि शहर की सरकार के हालात खराब हो गए। वहीं उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि लोगों को एक बार फिर से निराशा का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों पर 12 दिन में चुनाव तो हो सकते है, लेकिन अगले 12 दिनों में मेयर का ऐलान नहीं हो सकता।

  • Punjab News: 3 महिला कांग्रेसी पार्षदों के पतियों के खिलाफ मामला दर्ज

    Punjab News: 3 महिला कांग्रेसी पार्षदों के पतियों के खिलाफ मामला दर्ज

    फगवाड़ाः कपूरथला के जिले फगवाड़ा में नगर निगम चुनाव के बाद मेयर के चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, प्रशासन की ओर से आज मेयर को लेकर आज शाम 4 बजे सरकारी ऑडिटोरियम में बैठक रखी गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक से ठीक पहले वार्ड नंबर 15 से कांग्रेसी पार्षद परमजीत कौर वालिया के पति गुरजीत पाल वालिया, वार्ड नंबर 7 से कांग्रेसी पार्षद पिंकी भाटिया के पति मुकेश कुमार भाटिया और वार्ड संख्या 5 की कांग्रेसी पार्षद दीप माला के पति धीरज घई पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

    बताया जा रहा है कि यह एफआईआर गुरजीत पाल वालिया के खिलाफ बिना लाइसेंस के आईलैटस सेंटर चलाने और मुकेश भाटिया के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने और धीरज घई पर कबाड़ की दुकान की आड़ में चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दर्ज की गई हैं। गौरतलब है कि फगवाड़ा नगर निगम के मेयर पद के पद पर कांग्रेस का कब्जा तय माना जा रहा था। क्योंकि 50 सीटों वाले फगवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस 22 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और एक आजाद पार्षद के भी कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी संख्या 23 हो गई थी।

    कांग्रेस ने यह चुनाव बसपा के साथ गठबंधन में लड़ा था तो बसपा की भी तीन सीटें मिला कर कांग्रेस बहुमत के लिए 26 सीटों का आंकड़ा आसानी से छू रही थी। वहीं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की भी एक सीट कांग्रेस के खाते में ही जुड़ने से यह आंकड़ा 27 तक पहुंच रहा था जिससे कांग्रेस को अपना मेयर बनाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी। वहीं केवल 12 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली सत्तारूढ़ पार्टी आप भी तरह अपना मेयर बनाना चाहती थी।

    वह इसके लिए पिछले एक महीने से जोड़ तोड़ में जुटी हुई थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाई थी। कांग्रेसी पार्षदों पर दबाव बनता देख हालांकि कांग्रेस हाईकमान ने सभी पार्षदों को हिमाचल प्रदेश के किसी गुप्त इलाके में भेज दिया था ताकि आप उन पर कोई दबाव ना बना पाए। लेकिन इसके बावजूद आज पुलिस द्वारा तीन महिला कांग्रेसी पार्षदों के पतियों पर केस दर्ज कर दिया गया है और इसे आप की दबाव की राजनीति के रूप में ही देखा जा रहा है।

     

  • Phagwara News: LPU University के पास बने PG से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

    Phagwara News: LPU University के पास बने PG से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में स्थित एलपीयू यूनिवर्सिटी के पास बने पीजी से युवक का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार लॉ गेट के पास बने पीजी में युवक का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक की पहचान 30 वर्षीय गगनदीप सेठी पुत्र सुभाष चंद्र निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की सूचना मृतक गगन के परिजनों को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि युवक के मौत के कारणों को लेकर जांच की जा रही है, वहीं मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: मेयर को लेकर हुई हलचल तेज, कांग्रेसी पार्षदों ने किए फोन बंद, छोड़ा राज्य !

    Punjab News: मेयर को लेकर हुई हलचल तेज, कांग्रेसी पार्षदों ने किए फोन बंद, छोड़ा राज्य !

    फगवाड़ाः पंजाब में नगर निगम चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद से मेयर पद को लेकर लगातार राजनीति गरमाई हुई है। हालांकि आप पार्टी ने पटियाला, जालंधर और लुधियाना में मेयर का ऐलान कर दिया है, जबकि अमृतसर और फगवाड़ा में अभी तक मेयर के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं मेयर पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर-निगम फगवाड़ा की 25 जनवरी को पार्षदों के शपथ ग्रहण को लेकर नगर निगम हाउस की होने वाली मीटिंग व मेयर के चुनाव से पहले फगवाड़ा में कांग्रेस के 22 नवनिर्वाचित पार्षद में से 20 पार्षद व एक कांग्रेस समर्थित आजाद पार्षद पंजाब छोड़कर किसी दूसरे राज्य में चले गए हैं।

    बताया जा रहा है कि ये लोग वहीं रहेंगे और सीधे बैठक में ही शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार इन सभी के नेताओं के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। हालांकि किसी भी कांग्रेस नेता ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। लेकिन इसे लेकर शहर में खूब चर्चा हो रही हैं। पंजाब में आप की सरकार हैं, ऐसे में कांग्रेस को डर है कि कही ‘आप’ उनके पार्षदों पर कथित तौर पर दबाब की राजनीति बनाकर उन्हें तंग-परेशान कर कही तोड़ न ले।

    इसी के कारण कांग्रेस पार्षद फगवाड़ा छोड़ कर किसी दूसरे राज्य में चले गए हैं। बता दें कि सभी पार्षद हिमाचल प्रदेश के किसी इलाके में चले गए हैं क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार हैं और सभी पार्षद सुरक्षित रहेंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आरोप लगा रही हैं कि आप द्वारा कुछ पार्षदों को कथित तौर पर पुलिस बल से डराया-धमकाया जा रहा था। बता दें कि 50 सीटों वाले फगवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस सबसे ज्यादा 22 सीटें हैं, जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी 12 पार्षदों के साथ दूसरे नंबर पर है और 6 आजाद उम्मीदवारों ने इस बार जीत दर्ज की है।

    वहीं भाजपा 4, शिअद(ब) और बसपा 3-3 सीटें जीत पाई हैं। नतीजों के बाद से अभी तक एक आजाद उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल हो चुका है जबकि दो आजाद उम्मीदवारों ने आप का दामन थाम लिया है। इससे जहां कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 23 तक पहुंच गई है वहीं आप अभी 14 तक ही पहुंच पाई है। इसके अलावा एक वोट विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की भी जोड़ दी जाए तो भी कांग्रेस 24 तक ही पहुंच पाती है जो कि बहुमत के आंकड़े से दो कम है। ऐसे में कांग्रेस का पूरा दारोमदार गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली बसपा पर ही है।