Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News: BJP के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः केंद्र सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी द्वारा रोष मार्च निकाला गया। यह रोष मार्च जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान व विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल फगवाड़ा की अगुवाई में निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस ने रेस्ट हाउस स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉक्टर अंबेडकर के प्रतिमा पर फूलमालाए अर्पित किया।

    विधायक धालीवाल ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहिब डॉक्टर अंबेडकर के खिलाफ की गई आपतिजनक टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विरोध लगातार जारी है। यह विरोध पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण कि कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था, लेकिन अब यह प्रदर्शन गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ तब तक जारी रहेंगा जब वह माफी नहीं मांगते। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री और नेता लगातार बापू और डॉक्टर अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं।

    भाजपा की नियत देश के संविधान को बदलने की है लेकिन कांग्रेस कभी भी ऐसा नहीं होने देगी। इस समय देश में संविधान को बचाने की जरूरत है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में लगातार यतनशील प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी स्वस्त अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद पूर्व परिषद गांव के सरपंच पंच विभिन्न के प्रमुख और महिला कांग्रेसियों सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Phagwara News: सिविल अस्पताल के नजदीक चल रहा नशा मुक्ति केंद्र किया सील, देखें वीडियो

    Phagwara News: सिविल अस्पताल के नजदीक चल रहा नशा मुक्ति केंद्र किया सील, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिले में काफी लंबे समय से सिविल अस्पताल के नजदीक नशा छुडाओ केंद्र चल रहा है। जिसको आज तहसीलदार बलजिंदर सिंह और सिविल अस्पताल फगवाड़ा की एस.एम.ओ डॉक्टर परमिंदर कौर की अगवाई में सील किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए तहसीलदार बलजिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सरकार के आदेशों पर की गई। लेकिन सील करने का कोई भी कारण नहीं बताया गया। यह नशा छुड़ाओ अस्पताल पिछले 5 वर्षों से चल रहा था।

    दूसरी तरफ सिविल अस्पताल की एस.एम.ओ डॉक्टर परमिंदर कौर ने बताया कि सरकार के आदेशों पर सहज हॉस्पिटल जो कि नशा छुडाऔ केंद्र है। एस.एम.ओ ने बताया कि ऐसे सेंटरों की समय-समय पर पुलिस व सिविल अस्पताल की टीमों की ओर से जांच की जाती है। जो लोग सहज अस्पताल से दवाई लेते थे अब उनको फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में ही दवाई मिलेगी।

  • Phagwara News: Ardaas Welfare Society विकलांगों तथा असहाय महिलाओं को हर माह दे रही राशन व पैंशन, President Bobby Pailwaan, देखें वीडियो

    Phagwara News: Ardaas Welfare Society विकलांगों तथा असहाय महिलाओं को हर माह दे रही राशन व पैंशन, President Bobby Pailwaan, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए अरदास वैलफेयर सोसायटी की ओर से अन्थक प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें हर महीने दिव्यांगों तथा असहाय महिलाओं की आर्थिकतौर पर मदद कर मासिक पैंशन दी जा रही, वहीं खाने पीने के लिए राशन भी बांटा जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए फगवाड़ा से अरदास वैलफेयर सोसायटी के प्रधान बॉबी पहलवान ने बताया कि अरदास वैलफेयर सोसायटी पिछले कई सालों से दिव्यांग तथा असहाय महिलाओं की आर्थिक तौर पर मदद करके विभिन्न प्रयास कर रही है। जिससे महिलाओं को रोजगार करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। प्रधान ने कहा कि इस बार दिव्यांगों के लिए लंगर लगाया गया है। जिसकी सेवा गोल्डी सरहाला राणौकी द्वारा की गई है।

    इसी तरह हर महीने 750 असहाय महिलाओं की पैंशन की सेवा सिमरन चाचौकी द्वारा की जाती है। प्रधान बॉबी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज में समान अधिकार मिले हैं लिहाजा दिव्यांग जनों को भी उनके अधिकार सम्मानपूर्वक दिए जाने चाहिए। अरदास वैलफेयर सोसायटी द्वारा विशेष कैंप लगाकर दिव्यांगों को छोटा मोटा रोजगार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है तांकि आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

  • Phagwara News : सड़क हादसे में पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Phagwara News : सड़क हादसे में पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : पंजाब में लगातार सड़क हादसे हो रहे है। इस हादसों में कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसा ही मामला फगवाड़ा से सामने आया है। जहां चंडीगढ़ बाईपास खलवाड़ा चौक के नजदीक बेकाबू डिजायर कार फ्लाई ओवर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई और महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।

    मृतक की पहचान परमजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी जिला होशियारपुर और घायल महिला की पहचान गुरुमिंदर कौर पत्नी परमजीत सिंह के तौर पर हुई है। थाना सदर के जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार सवार दंपती होशियारपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में खलवाड़ा फ्लाई ओवर कट के पास कार पुल से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रुप से घायल हो गए।

    उन्होंने बताया कि डाक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला गंभीर रुप से घायल है और उसका इलाज जारी है। मृतक की पहचान परमजीत सिंह और घायल महिला की पहचान गुरुमिंदर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया जबकि जख्मी महिला का इलाज चल रहा है।

  • Phagwara News: Railway क्रॉसिंग फाटक के पास ट्रेन के डिब्बे हुए अलग, देखें वीडियो

    Phagwara News: Railway क्रॉसिंग फाटक के पास ट्रेन के डिब्बे हुए अलग, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: फगवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बे का हुक ढीला हो गया और डिब्बे अलग हो गए। मिली जानकारी के अनुसार से लुधियाना के लिए रवाना हुई मालगाड़ी को लेकर हादसा हुआ है। दरअसल, जैसे ही मालगाड़ी खेड़ा गेट के पास पहुंची तो इंजन कुछ डिब्बों के साथ आगे बढ़ गया और एक डिब्बे का हुक ढीला हो गया, जिससे अंतिम डिब्बे पीछे छूट गए।

    गनीमत यह रही कि डिब्बे फाटक के पीछे ही रुके, यदि डिब्बे फाटक के करीब आ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटनास्थल पर मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी और सिग्नल मिलते ही वह लुधियाना के लिए रवाना हो गई। जैसे ही ट्रेन खेड़ा फाटक पर पहुंची तो एक डिब्बे का हुक ढीला हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और रेलवे स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे।

    गाड़ी करीब 20 मिनट तक गेट के पास रुका रहा। इसके बाद गाड़ी की मरम्मत कर उसे आगे भेज दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जब इस पूरे मामले के बारे में रेलवे कर्मचारियों से पूछा गया तो कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ जिस कारण रेलवे कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि किसी अधिकारी या कर्मचारी ने कोच का हुक लगा दिया और रेलगाड़ी की रवानगी से पहले जांच की जाती है जो इस मालगाड़ी के डिब्बे को चैक नहीं किया गया।

  • Phagwara News: Bus Stand के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

    Phagwara News: Bus Stand के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः कपूरथला के फगवाड़ा में सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां बस स्टैंड के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें फोन के जरिए सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास बाइक सवार व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ है।

    पुलिस ने कहा कि जब घटना स्थल पर आकर देखा तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है। पुलिस ने कहा कि अभी तक बाइक सवार व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई और ना ही एक्सीडेंट के कारणों का पता चल पाया है। बताया जा रहा है कि अक्सर इस रूट पर सड़क हादसे की घटनाएं होती रहती है। पुलिस अधिकारी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गए।

  • Phagwara: सड़क हादसे में ASI की मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Phagwara: सड़क हादसे में ASI की मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः चंडीगढ़ बाईपास भुलाराई चौक के नजदीक सड़क हादसे में एएसआई की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई इंद्रजीत सिंह रॉयल एनफील्ड पर सवार होकर जा रहे थे कि उनका बुलेट डिवाइडर से जा टकरा गई। हादसे में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए भुल्लराई कॉलोनी के निवासी अजीत सिंह ने बताया कि वह ढाबे पर बैठे चाय पी रहे थे। इस दौरान उन्हें जोर से आवाज सुनाई दी।

    जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एएसआई इंद्रजीत सिंह सड़क के किनारे डिवाइडर पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे। इस दौरान एएसआई की बुलेट करीब 60 फीट दूर पडा हुआ था। लोगों की सहायता से वह उन्हें सिविल अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने एएसआई को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच में गई।

  • Phagwara: पुत्र की मौत को लेकर थाने के चक्कर काटकर मां हुई परेशान, लगाया धरना, देखें वीडियो

    Phagwara: पुत्र की मौत को लेकर थाने के चक्कर काटकर मां हुई परेशान, लगाया धरना, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः साहिबजादा अजीत सिंह नगर में रहने वाली पलविंदर कौर पिछले कुछ दिनों से अपने पुत्र की मौत की जांच के लिए थाना सदर के चक्कर लगा रही है। परंतु पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई ना करने पर नाराज परिवार द्वारा थाना सदर के बाहर इंसाफ के लिए जमीन पर दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन किया गया।

    मीडिया से बात करते पलविंदर कौर पत्नी जसवंत सिंह वासी साहिबजादा अजीत सिंह नगर ने बताया कि उसका 31 वर्षीय लड़का बलविंदर सिंह जिसे उसका दोस्त 8 दिंसबर को घर से बुलाकर लें गया, परंतु जब वो वापिस नहीं आया तो उसे ढूंढने लगे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद परिवार ने सदर थाना में गुमशुदा की शिकायत दर्ज कराई गई। कुछ दिन पहले जब बच्चे ग्रीन वैली कॉलोनी में क्रिकेट खेल रहे थे तो उनकी बॉल एक प्लॉट में गिर गई।

    जब वो बॉल लेने गए तो उनको वहां एक शव दिखाई दिया जब उन्होंने जा कर देखा तो वह उनके लडके का था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नजदीकी गांव विरक स्थित मोर्चुरी में शव को रखवा दिया गया। परिवार का कहना है कि थाना सदर पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवारिक सदस्य इंसाफ की मांग कर रहे हैं। पलविंदर कौर ने लड़के के दोस्त पर शक करते हुए उनके लडके के कत्ल की जांच की मांग की है।

  • Phagwara News: सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत, जीप के उड़े परखच्चे

    Phagwara News: सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत, जीप के उड़े परखच्चे

    फगवाड़ा: पंजाब में आज घने कोहरे के चलते कई जगह से सड़क हादसे की घटनाए सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा से सामने आया है, जहां जीप की पेड़ से टक्कर होने के मामले 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने गांव लखपुर से फगवाड़ा गुरुपर्व के लिए जीप पर फूल सजाने आ रहा था।

    इस दौरान जीप पेड़ से टकरा गई, जिससे युवक के गले पर कोई तेज धार वाली चीज लग गई, जिस कारण कारण उसकी गर्दन की नस कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे मे जीप के परखच्चे उड़ गए।

     

  • Phagwara: पंखे से फंदा लगाकर व्यक्ति ने किया Suicide, देखें वीडियो

    Phagwara: पंखे से फंदा लगाकर व्यक्ति ने किया Suicide, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के गुरु नानकपुरा से एक एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रणवीर कुमार के रुप में हुई है। मृतक रणवीर कुमार ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महता कर ली ।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के जीजा रणजीत सिंह ने बताया कि वह शाम 4:00 के करीब राखी बांधने के लिए आए थे। राखी बांधने के बाद वह शहर की ओर चले गए।
    मृतक की बेटी ने फोन कर कर उनको बताया कि उसके पिता ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है, जब हम वहां पहुंचे तो रणवीर कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस को को सूचित कर दिया गया है।