Category: Punjab>Phagwara

  • पंजाबः बुक स्टोर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख 

    पंजाबः बुक स्टोर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख 

    कपूरथलाः श्री सत्यनारायण मंदिर बाजार में एक बुक स्टोर में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना रात 2:45 बजे की बताई जा रही है। वहीं घटना की मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने पा लिया है। बुक स्टोर के मालिक राजेश कुमार के अनुसार इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। फायर ब्रिगेड टीम के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह और सुरेंद्र कुमार के अनुसार रात लगभग 2.55 बजे उन्हें सूचना मिली कि श्री सत्यनारायण मंदिर बाजार में स्थित राजेश बुक स्टोर में आग लग गई है।

    उन्होंने तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बुक स्टोर में आग लगी है। बुक स्टोर के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि रात लगभग 2:45 बजे उन्हें किसी पड़ोसी टेलर ने फोन करके बताया कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। तभी उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की सूचना दी और वह खुद भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि दुकान में आग लगने से सारा सामन जलकर राख हो गया।

  • कपूरथलाः आग लगने से तूड़ी से भरी 200 ट्रॉली जलकर हुई राख

    कपूरथलाः आग लगने से तूड़ी से भरी 200 ट्रॉली जलकर हुई राख

    कपूरथलाः ढिलवां कसबे में जी.टी. रोड के निकट एक बंद पड़े शैलर के पीछे शेड में रखी तूड़ी ( भूसा ) में आग लगने की घटना घटी है। जानकारी के मुताबिक, यहां लगभग 200 ट्रॉली भूसे पड़ी थी जो जल गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद कपूरथला फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। घटना बारे जानकारी देते हुए किसान दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने शेड में लगभग 200 ट्रॉली तूड़ी ( भूसा ) जमा करके रखी हुई थी। दोपहर को लगभग 12 बजे शेड के पीछे अचानक आग लगने की सूचना मिली।

    मौके पर जाकर देखा तो शेड के अंदर पड़ी तूड़ी ( भूसा ) को आग लगी हुई थी। जिसकी सूचना फायर बिग्रेड को देने के बाद भुलत्थ, करतारपुर और कपूरथला से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इस आग से लगभग 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पंजाब सरकार से नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई है। वहीं इस मौके पर फायर ऑफिसर संदीप कुमार, फायर मैन निशान सिंह व मलकीत सिंह, ड्राइवर कुलदीप कुमार व अन्य ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

  • कपूरथला : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, मौ’त

    कपूरथला : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, मौ’त

    कपूरथला : जिले के जग्गा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने का मामला सामने आया है। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

    नडाला इलाके के घुग गांव निवासी किसान हरबंस सिंह से मिली जानकारी अनुसार देर शाम घुग गांव निवासी जसकरण सिंह पुत्र कुलदीप सिंह अपने दोस्त जतिंदर सिंह के साथ बाइक पर पीछे बैठकर गांव जग्गा में श्री गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे।

    जब वह गुरुद्वारा साहिब से कुछ पहले मोड़ पर पहुंचे, तो बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार दोनों घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जसकरण सिंह को मृत घोषित कर दिया और जतिंदर सिंह का उपचार किया जा रहा है।

  • कपूरथला : 16 वर्षीय लड़की हुई लापता, युवक पर FIR दर्ज

    कपूरथला : 16 वर्षीय लड़की हुई लापता, युवक पर FIR दर्ज

    कपूरथला : 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला सामने आया है।  नाबालिग के पिता  सुलतानपुर लोधी के गांव मोठावाल वासी कुलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की प्रीती (काल्पनिक नाम) उम्र 16 वर्ष है।  गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है।


    उसकी बेटी 4 मई की रात 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। कुलविंदर सिंह के भतीजे रणजीत ने बताया कि उसने कल रात प्रीती को स्कूल के नजदीक बॉबी पुत्र बलदेव सिंह वासी गांव कमालपुर के साथ जाते हुए देखा था।  


    लड़की का पिता अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ बॉबी पुत्र बलदेव सिंह के घर गया और प्रीती की पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी लड़की गुरदासपुर वासी बब्बू नामक युवक के साथ शादी करने के लिए गई है और अनु पुत्री बलविंदर सिंह वासी कमालपुर बब्बू के साथ उसकी फोन से बातचीत करवाती रही है।


    बॉबी के पिता बलदेव सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी लड़की को वापस बुला देंगे। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी लड़की नहीं आई । थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने नाबालिग को भगाने में सहयोग करने वाली महिला और बब्बू पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • कपूरथला: फिरौती मांग कर घर के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    कपूरथला: फिरौती मांग कर घर के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    कपूरथला: स्थानीय पुलिस ने लोगों को धमकियां देने और करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाशदीप उर्फ़ अर्श पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव झल बीबड़ी हाल वासी गली नंबर 2 प्रीत नगर कपूरथला के रूप मे हुई है।  

    जानकारी देते हुए एसपी डी सरबजीत राय ने बताया कि सुलतानपुर लोधी मे एकेडमी के मालिक से 17 अप्रैल WhatsApp कॉल कर 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। जब उसने फिरौती नहीं दी तो उसके घर के बाहर दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोलिया चला दी। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने आर्म्स एक्ट और  अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया था 

    एसएसपी वत्सला गुप्ता ने इस वारदात को ट्रेस करने के लिए टेक्निकल सेल के साथ एक विशेष पुलिस टीम गठन किया । टीम को पता चला कि यह काम लखबीर गैंग के किसी गुर्गे का है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी को काबू कर लिया।  

    जिसको गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सारी वारदात का खुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उसने बाकी साथियों के साथ घर और एकेडमी की निगरानी की थी, तथा अपने घर में उनको पनाह दी थी। पुलिस ने बाकी तीन साथियों को भी मुकदमे में नामजद कर लिया है। जो कि तरनतारन के रहने वाले हैं।

    इसके साथ ही एसपी राय ने बताया कि 20 अप्रैल को ट्रेडिंग गैस कंपनी के मालिक को भी आई थी। जिसमे कॉलर ने खुद को बंबीहा ग्रुप का मेंबर बता कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस मामले को जब टेक्निकल टीम दवारा ट्रेस किया गया, तो पता चला कि कॉल बोगस थी।

  • कपूरथलाः इरादा कत्ल केस में वांछित आरोपी के मामले में 3 पर FIR

    कपूरथलाः सब डिवीज़न फगवाड़ा में एक वांछित आरोपी को पनाह देने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ थाना रावलपिंडी पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जिसको उन्होंने पनाह दी थी वह कत्ल व इरादा कत्ल केस में जम्मू कश्मीर पुलिस को वांछित है। जानकारी अनुसार रोहित कुमार मक्खन पुत्र बोधराज वासी कोटली रईया थाना पूरा जिला जम्मू कश्मीर के खिलाफ कत्ल व इरादा कत्ल के दो अलग अलग केस जम्मू कश्मीर में दर्ज हैं।

    थाना रावलपिंडी में तैनात ASI राम कुमार के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रोहित कुमार को उसके दोस्त राजकुमार पुत्र सतपाल वासी पांछटा, मनसिमरनजीत सिंह उर्फ सिमा पुत्र मलकीत सिंह वासी नसीराबाद व सरबजीत सिंह पुत्र भूला सिंह वासी पांछटा को यह जानकारी थी कि रोहित के खिलाफ जम्मू कश्मीर में कत्ल व इरादा कत्ल का केस दर्ज है और यह जम्मू कश्मीर पुलिस को वांछित है। इसके बावजूद इन लोगों ने रोहित को पनाह दी है। ASI रामकुमार के अनुसार राजकुमार, मनसिमरनजीत सिंह व सरबजीत सिंह के खिलाफ आरोपी को पनाह देने का मामला दर्ज किया है।

  • पंजाबः महिला के शव मिलने के मामले में 3 पर मामला दर्ज

    पंजाबः महिला के शव मिलने के मामले में 3 पर मामला दर्ज

    कपूरथलाः ढिलवां हाईवे के नजदीक महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 3 आरोपियों पर FIR दर्ज की है। यह कार्यवाही मृतक महिला के पति के बयान पर की गई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि यह हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है और हत्या के आरोपियों की पहचान भी हो गई है। जल्दी ही आरोपियो को भी काबू कर लिया जायगा। मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। पुलिस ने कहाकि आज मृतक महिला के शव पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जायगा।

    वहीं डीएसपी ने कहा कि पति जसबीर सिंह ने बताया कि उसकी शादी 5 वर्ष पहले ज्योति पुत्री मेजर सिंह वासी कोट खालसा अमृतसर के साथ हुई थी। और उसका 3 वर्ष का एक बेटा भी है। जसवीर सिंह ने बताया कि वह अधिकतर अपने मायके ही रहती है। 9 मई को ज्योति अपनी बहन सोनिया के साथ उसके घर गांव रसूलपुर आई थी। कुछ घंटे रहने के उपरांत शाम को दोनों वापस कोट खालसा अमृतसर चली गई। 12 मई को उसने अपने फोन से ज्योति को फोन कर पूछा कि वह कहां है तो उसने बताया कि वह पठानकोट में है। अगर टाइम से आ गई तो शाम तक आ जाएगी, नहीं तो कल आएगी। लेकिन ज्योति घर वापस नहीं आई।

    जसवीर सिंह ने यह भी बताया कि ज्योति के अवैध सम्बन्ध तरन तारण के भिखीविंड वासी काका नामक व्यक्ति से है। इसके अलावा कई अन्य के साथ भी उसके नाजायज संबंध है। वह नशा भी करती है। वहीं ज्योति की बहन सोनिया सोनिया ने उसको फोन कर बताया कि ज्योति की एक सहेली सिमरन है। जिसके साथ वह 10 में से गई हुई है लेकिन घर वापस नहीं आई। 13 मई को सोनिया ने फोन पर बताया कि ज्योति के साथ कुछ गलत हो गया लगता है। सभी ने ब्यास दरिया के नजदीक ढिलवां क्षेत्र में जाना है। जसवीर सिंह तथा सोनिया और उसके पति गुरप्रीत सिंह के साथ ढिलवां पहुंचे तो देखा कि वहां उसकी पत्नी ज्योति की लाश पड़ी थी।

    जिसके सिर पर गहरे घाव थे। जसवीर सिंह ने यह भी बताया कि उसको यकीन है कि उसकी पत्नी ज्योति की हत्या काका वासी भिखीविंड तथा उसकी सहेली सिमरन ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर की है। और उसकी लाश को खुर्दबुर्द करने की नीयत से ब्यास दरिया के नजदीक फेंक दिया है। डीसएपी सुरिंदर पाल ने बताया कि मृतक महिला ज्योति के पति जसवीर सिंह के बयान पर आरोपी काका वासी भिखीविंड तरन तारण और सिमरन के साथ साथ अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 201 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है। और जल्द ही आरोपियों को काबू भी कर लिया जाएगा।

  • कपूरथलाः 4 वर्षीय बच्चे को कार सवार नौजवान ने की किडनैप करने की कोशिश, दादा ने दिखाई बहादुरी, देखें CCTV 

    कपूरथलाः 4 वर्षीय बच्चे को कार सवार नौजवान ने की किडनैप करने की कोशिश, दादा ने दिखाई बहादुरी, देखें CCTV 

    कपूरथलाः सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में एक 4 वर्षीय बच्चे को एक कार सवार युवक व महिला दवारा किडनेप करने की कोशिश की खबर है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। बच्चे के दादा ने किडनेप का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। इस बारे हालांकि एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने प्राथमिक जांच में किसी परिचित दवारा ऐसी हरकत किये जाने की बता कही है। वही दूसरी तरफ डीएसपी सुलतनपुर लोधी बब्बनदीप सिंह ने ऐसी किसी भी घटना घटने और शिकायत आने बारे साफ़ इंकार कर दिया। लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज ओर शिकायत की कॉपी उनके व्हाट्सप्प पर भेजी गई तो बोले जांच करेंगे।   

    पीड़ित सतपाल वासी मोहल्ला मोरी सुल्तानपुर लोधी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आपने 4 वर्षीय पोते को ट्यूशन से लेकर वापस घर लौट रहा था। लेकिन जब वह मोहल्ला मोरी के मोड़ पर पहुंचा तो एक सफ़ेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। जिसमें एक युवक व एक महिला बैठी थी। उक्त कार से एक युवक उतरा और उसने मेरे साथ जबरदस्ती करते हुए मेरे पोते को कार में बिठाने के लिए जबरन छीनकर गाड़ी में बिठाने लगा। लेकिन मैंने अपने पोते को नहीं छोड़ा। इसी दौरान वहां पर सड़क के आगे से एक और गाड़ी आ गई जिसको साइड देने के लिए उक्त वयक्ति अपनी कार में बैठा और फरार हो गया। उन्होंने कहा कि यह सारी घटना पास में लगी सीसीटीवी में कैमरे में भी कैद हो गई है। 

    पीड़ित सतपाल ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थाना सुलतानपुर लोधी एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि आज वह किसी काम के लिए हाईकोर्ट आये हुए है। वैसे उक्त मामले की  प्राथमिक जाँच ने यह घटना उनके किसी परिचित दवारा किये जाने का शक है। वहीँ डीएसपी सुलतनपुर लोधी बब्बनदीप सिंह ने पहले तो ऐसी किसी भी घटना के होने से साफ इनकार कर दिया। लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज उनके व्हाट्सएप पर शेयर की गई तो उन्होंने कहा कि यह किसी भी हाल में किडनैपिंग नहीं लग रही है। लेकिन जब उन्हें पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत की कॉपी भेजी तो उन्होंने इस मामले को वह खुद गंभीरता से जांच करने का कहा है।

  • कपूरथला : नाबालिग ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

    कपूरथला: थाना सुभानपुर के गांव बूट में एक नाबालिगा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका की मां व मामा के ब्यानों पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान 13 वर्षीय जैसमीन कौर पुत्री सरवण सिंह निवासी गांव बूट के रुप में हुई है। मृतका की मां परमजीत कौर व मामा जोगा सिंह ने पुलिस को दिए गए ब्यान में बताया कि उनकी बेटी व गांव डोगरांवाल निवासी युवक जतिंदर सिंह के साथ पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही थी। 

    जिस पर दोनों परिवारों ने फैंसला लिया कि जब बेटी बालिग होगी तो उसकी शादी जतिंदर सिंह से कर दी जाएगी। परिवारिक फैंसले के बाद उनकी बेटी व जतिंदर सिंह लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान उनकी बेटी ने बताया कि जतिंदर सिंह अब शादी से मुकर रहा है। उन्होंने जतिंदर सिंह व परिवार से संपर्क किया, परंतु कोई खास बात नहीं हुई। 

    इस दौरान शनिवार देर सायं बेटी ने घर के कमरे में पंखे से चुन्नी की सहायता से गले में फंदा लगा लिया। जब उन्हें पता चला तो वह उसे सिविल अस्पताल ले आए। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने  बेटी को मृत करार दे दिया।

    मामले की जांच कर रहे थाना सुभानपुर पुलिस के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका की माता व मामा के ब्यानों पर धारा 174 की कार्रवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया है।

    पुलिस ने आरोपी जतिंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज करने के बाद छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

  • कपूरथला जेल में कैदी पर सूए से जानलेवा हमला

    कपूरथला जेल में कैदी पर सूए से जानलेवा हमला

    कपूरथला : मॉडर्न जेल के अस्पताल के टीवी वार्ड में तैनात ओवरसियर कैदी पर 2 कैदियों द्वारा लोहे के सूए से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कैदियों को आग जलाने से रोकने पर आरोपियों ने इस हमले को अंजाम दिया। इसकी पुष्टि करते हुए सहायक जेल अधीक्षक कमलजीत सिंह ने बताया कि घायल कैदी को सिविल अस्पताल में इलाज के बाद वापस जेल भेज दिया गया है।

    जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि थाने में घायल कैदी के बयान के आधार पर 2 कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार निवासी न्यू अरमान नगर थाना रामा मंडी जालंधर ने कोतवाली पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मॉडर्न जेल कपूरथला में 10 साल की सजा काट रहा है। जेल विभाग द्वारा उसे अस्पताल के टीवी वार्ड में मॉनिटर के पद पर तैनात किया गया है।

    9 मई को सुबह करीब 11 बजे विनोद कुमार और आरजू टीवी वार्ड में दाखिल हुए। दोनों ने वार्ड में आग जला दी। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उस पर लोहे के सुए से हमला कर दिया। उनके कंधे और कमर पर हमला किया गया और गहरे घाव हो गए। घायल होने पर जेल विभाग ने उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया। कोतवाली थाने की पुलिस ने वीक्षक के बयान पर विनोद कुमार और आरजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों हवाली मॉडर्न जेल में बंद हैं। घायल अजय कुमार को इलाज के बाद वापस जेल भेज दिया गया है।