Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथला : ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौ’त

    कपूरथला : सुभानपुर रेलवे फाटक पर लुधियाना से अमृतसर जा रही पैसेंजर रेलगाड़ी की चपेट में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत होने की खबर है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। GRP के इंचार्ज ASI केवल सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। GRP के इंचार्ज ASI केवल सिंह से मिली जानकारी अनुसार, सुभानपुर रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद उक्त व्यक्ति फाटक पार कर रहा था और पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके शरीर के टुकड़े हो गए।

    उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने उसे आवाज लगाते रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। ASI केवल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक की जेब से कोई शिनाख्त कार्ड या उसकी पहचान के लिए कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल 72 घंटे के लिए शव को कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

  • विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाबी युवक लापता

    कपूरथला :  मनीला (फिलीपींस) के कंदन शहर से संदिग्ध हालात में युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मनीला में रहने वाले उसके रिश्तेदार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। कपूरथला में रहने वाले युवक के परिजन चिंतित हैं। लापता युवक के परिवार ने भारत सरकार और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से उनके बेटे को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है। कपूरथला के मोहब्बत नगर निवासी बूटाराम ने बताया कि उनका बेटा प्रभु प्रीत सिंह देयोल उर्फ प्रिंस (25 वर्ष) पिछले 5 साल से मनीला के कंदन सिटी में रह रहा है।

    फाइनेंस का बिजनेस करता है। 15 फरवरी को उनका बेटा प्रिंस काम पर गया था। लेकिन वापस नहीं आया। 15 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भी भरवाया। जिसका पता पंप पर लगे सीसीटीवी से लगाया गया। उसके बाद से उनके बेटे प्रिंस का मोबाइल भी बंद है। 

  • जालंधर-अमृतसर हाईवे पर वैन को लगी अचानक आग, जाने मामला

    कपूरथला : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर गांव दयालपुर के नजदीक खड़ी एक वैन में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही करतारपुर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुँच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जानकारी अनुसार गांव दयालपुर के सड़क किनारे खड़ी एक वैन में अचानक आग लग गई। जिसको नजदीक खड़े लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया।

    सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे करतारपुर फायर ब्रिगेड के FSO जितिंदर कुमार, ड्राइवर रंजीत कुमार, फायर फाइटर दविंदर सिंह ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस वैन में कोई यात्री नहीं था और वैन का ड्राइवर वैन खड़ी करके ढाबे पर चाय पीने चला गया था। हालांकि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लगा है। 

  • पंजाब : धू-धू कर जली कार, देखें वीडियो

    कपूरथला :  सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की घटना घटी है। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राहगीरों द्वारा आग लगने की सूचना ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। जिसके बाद फायर टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। वही घटना की सूचना मिलने के बाद भुलाणा चौंकी पुलिस ने मौके पर पहुँच मामले की जाँच शुरू कर दी है। भुलाणा चौकी इंचार्ज ASI पूर्ण चंद ने बताया कि कार में कोई भी सवार नहीं था। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा दोना के नजदीक देर रात स्विफ्ट डिजायर कार ( HP-39-B-5363 ) में आग लग‌ने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड टीम के साथ काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया गया है। उन्होंने बताया कि कार में कोई भी नहीं था और कार का नंबर हिमाचल प्रदेश का है। हालांकि मौके पर न तो गाड़ी का चालक मिला और न ही वाहन में बैठे लोग। उधर चौकी भुल्लाना के इंचार्ज ASI पूर्ण चंद ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। और कार के मालिक की पहचान के लिए हिमाचल प्रदेश की पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कार यहां कैसे पहुंची ? और इसमें कौन सवार था? तथा इसको आग कैसे लगी? इन सभी तथ्यों को देखते हुए पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है

  • पंजाब : अर्बन एस्टेट में दिनदहाड़े चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों का कैश और गहने लेकर हुए फरार

    कपूरथला : अर्बन एस्टेट क्षेत्र में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में घुसकर लाखों रुपए कैश तथा गहने चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देने वाले चोर घर में लगे CCTV कैमरों की DBR भी साथ ले गए हैं। हालांकि घटना स्थल के नजदीक कैमरों में चोरों की गतिविधि तथा एक संदिग्ध कार घूमती देखी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना-2 की पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात चोर तथा संदिग्ध कार की जांच शुरू कर दी है। अर्बन एस्टेट निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह गत दिवस परिवार सहित एक शादी समारोह में गए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद ही अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ दिए और अंदर घुसकर अलमारी में रखे लाखों रुपए के गहने तथा लगभग 3.5 लाख की नकदी चोरी कर ले गए है।

    तीन कारों की चाबियां तथा एक बाइक की चाबी के साथ साथ CCTV कैमरे की DBR भी चोर अपने साथ ले गए। सुरेश कुमार ने यह भी बताया कि बराबर में स्थित कोठी में लगे CCTV में चोर की गतिविधि और एक संदिग्ध कार को घूमते देखा गया। उन्हें शक है कि उक्त कार में ही चोर आए थे। जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दूसरी तरफ सिटी थाना-2 अर्बन स्टेट के जांच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत के बाद मौके पर पहुंच घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। 

  • पंजाब : 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    कपूरथला :  सुल्तानपुर लोधी रोड पर 2 बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। जबकि 2 युवक गंभीर घायल हुए है। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद एक घायल को राहगीरों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है और दूसरे घायल को उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए है। दूसरी तरफ भुलाणा चौकी इंचार्ज ASI पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बाइक को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार दोनों बाइक पर कपूरथला की ओर आ रहे थे। जब वह हुसैनपुर के समीप पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रहे एक अन्य बाइक चालक के साथ उनकी टक्कर हो गई।

    टक्कर के कारण तीनों युवक बाइक से गिर गए। हादसे में घायल हुए करण व बलराज को राहगीरों की मदद से कपूरथला के सिविल अस्पताल ले आए। जबकि तीसरे युवक आकाशदीप सिंह को उसके परिजन जालंधर के निजी अस्पताल में ले गए। 19 वर्षीय बलराज पुत्र बलीराम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि करण पुत्र बलविंदर सिंह वासी सुल्तानपुर लोधी का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद भुलाणा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

  • कपूरथलाः मंदिर के बाहर खड़ी सेवादार की बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः पंजाब में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद हो रहे है। वहीं कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सेवादार ने मंदिर के बाहर बाइक खड़ी की हुई थी, जिसे चोर लेकर फरार हो गया है। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित सेवादार ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित की शिकायत अडिशनल SHO नवीन कुमार ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोर की तलाश शुरू कर दी है। 

    श्री सत्यनारायण मंदिर में जोड़ो की सेवा करने वाले पीड़ित सेवादार लक्ष्य शर्मा पुत्र राजेश कुमार वासी गुरु नानक नगर ने बताया कि वह सायं लगभग 7 बजे अपने सप्लेंडर बाइक ( PB-09-AJ-3928 ) पर मंदिर आया था। और उसने अपना बाइक मंदिर के बाहर खड़ा किया था। जब वह घर वापिस जाने लगा तो तो देखा कि उसका बाइक वहां पर नहीं था। उसने अपने तौर पर बाइक की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तो उसने मंदिर के लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर उसको मालूम हुआ कि एक अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गया है। 

  • कपूरथला : पेड़ से टकराई कार, एक की मौ’त, 2 घायल, देखें वीडियो

    कपूरथला : नडाला-बेगोवाल रोड पर सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में आई-20 कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में क्लीनर साइड बैठे एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है। जबकि कार चालक व पीछे बैठा एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल प्रवासी मजदूर गोलू निवासी मुंगेर हाल निवासी नडाला ने बताया कि वह अपने मामा रवि (30) निवासी किऊल खरोड़ जिला लखीसेर हाल निवासी नडाला के साथ मिलकर एलुमीनियम का काम करते हैं। वह नडाला निवासी सुरिंदर सिंह के साथ उसकी आई-20 कार पीबी-57-1900 में बैठकर नंगल लुबाणा व अन्य गांवों में पत्थर लगाने का काम देखकर वापस नडाला आ रहे थे।

    जब वह अड्डा मकसूदपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क के नीचे उतारकर पेड़ से टकरा गई। जिससे क्लीनर साइड बैठे उसके मामा रवि की मौत हो गई, जबकि वह तथा सुरिंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ASI बख्शीश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर नडाला में शवगृह में रखवा दिया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स में तैनात एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि कार चालक सुरिंदर सिंह व पीछे बैठे गोलू को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

  • कपूरथला : कबड्डी खिलाड़ी सहित 5 गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

    कपूरथला :  पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध हथियारों सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक निहंग तथा एक कबड्डी खिलाड़ी भी शामिल है। जिनके खिलाफ थाना कोतवाली तथा सिटी थाना में अलग-अलग 3 FIR भी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि काबू किए गए आरोपी आपराधिक छवि वाले हैं। उनके पास से 4 पिस्तौल और 5 कारतूस, 2 राइफल और 4 कारतूस, एक ब्रेजा कार तथा एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है। चार आरोपिओ पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों के संबंध जेल में बंद गैंगस्टरों से भी होने के आसार है। जिनका खुलासा पूछताछ में होगा।

    एसएसपी कपूरथला ने CIA स्टाफ के ASI हरवंत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नवांपिंड गेट वाला के नजदीक नाकाबंदी की थी। इसी दौरान गांव भवानीपुर की तरफ से बिना नंबर की बाइक पर आ रहे फतेह सिंह उर्फ़ फत्तू निवासी गांव धकड़ा, अरविंदर सिंह उर्फ़ सोनू निवासी इब्राहिमवाल तथा यादविन्दर सिंह उर्फ़ यादा निवासी गांव खुर्दा, सुल्तानपुर लोधी को शक के आधार पर रोका गया। उनकी तलाशी दौरान उनके पास से 3 पिस्टल 7.65 MM तथा 3 कारतूस बरामद हुए हैं। तीनो आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई है।

    इसके अलावा CIA स्टाफ के ASI जसवीर सिंह ने गांव कांजली के सरकारी स्कूल के नाकाबंदी दौरान एक ब्रेजा कार नंबर ( PB-57-C-4000 ) को काबू कर किया, जिसमें सवार हरविंदर सिंह उर्फ़ दारा निवासी गांव गडीबक्श, थाना भोगपुर की तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल 7.65 MM तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हरविंदर सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर की गई है।तीसरे मामले में ASI केवल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ कांजली रोड जंगलात विभाग के नजदीक से अमृतपाल सिंह उर्फ़ अमृत निहंग निवासी पत्तड़ कलां, करतारपुर को काबू किया। जिसके पास से एक 12 बोर की सिंगल बैरल राइफल तथा 2 कारतूस तथा एक डबल बैरल 12 बोर की राइफल तथा दो कारतूस बरामद हुए हैं। जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस में FIR दर्ज कर ली गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह पर 3 मामले दर्ज है। जिनमे गैंबलिंग एक्ट, धारा 307 तथा NDPS एक्ट के तहत दर्ज है। इसी तरह आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। जिनमें एक जालंधर के थाना करतारपुर में तथा एक थाना सिटी कपूरथला में धारा 307 के तहत दर्ज है। आरोपी फतेह सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें थाना बेगोवाल में 2 लड़ाई झगड़े और एक स्नेचिंग का मामला दर्ज है। आरोपी अरविंदर सिंह के खिलाफ सिटी थाना कपूरथला में धोखाधड़ी का मामला है।

  • पंजाब : किसानों का मोर्चा सिंधु बॉर्डर के लिए हुआ रवाना, देखें वीडियो

    कपूरथला : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी एक विशाल मोर्चा सिंधु बॉर्डर की तरफ रवाना हो गया है।कपूरथला से चल कर मोर्चा रात सरहिंद में रुका था और आज वहां से सिंधु बॉर्डर की ओर कूच कर रहा हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सेक्टरी शेर सिंह महिवाल ने कहा कल देर रात केंद्र सरकार के केंद्रीय मंत्री के साथ हुई मीटिंग बेनतीजा रही है।

    फसलों पर दी जाने वाली एमएसपी और अन्य मांगों पर केंद्र सरकार टाल मटोल कर रही है। गैर राजनेतिक संयुक्त मोर्चा और 18 किसान जत्थे बंदियों ने आज 13 तारिक को दिल्ली की तरफ कुछ करने का ऐलान किया। इसी के चलते आज लाखों की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली के साथ दिल्ली की तरफ कूच कर रहे है और आज शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे।