Category: Punjab>Phagwara

  • पंजाबः सिविल अस्पताल के क्वार्टर में लगी आग, व्यक्ति सहित कुत्ते की मौ’त

    कपूरथलाः सिविल अस्पताल के क्वार्टर में देर रात इनवर्टर बैटरी के कारण लगी आग से एक व्यक्ति और एक कुत्ते की मौत हो गई। इस घटना के दौरान आग की चपेट में आने से परिवार के सदस्य भी घायल हो गए और घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद जीत बहादुर व अन्य लोगों ने बताया कि इसी क्वार्टर में अस्पताल में लेवल फोर के पद पर कार्यरत लक्ष्मी अपनी 2 बेटियों पूनम, पूजा व दामाद के साथ मौजूद थी।

    देर रात बीरा पुत्र कश्मीर के घर में करीब 2 बजे इन्वर्टर बैट्री से आग लग गई। पता चलने पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और बाद में शनिवार की अलसुबह फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन इस आग में फंसने से दामाद बीरा और एक कुत्ते की मौत हो गयी। जबकि आग लगने से रोशनी, पूजा और पूनम भी घायल हो गईं। मृतक व्यक्ति के शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और घायलों में 2 का सिविल अस्पताल कपूरथला और एक का जालंधर में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रंग में रंगा डाकघर

    कपूरथलाः देश भर में 22 जनवरी को लेकर होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान दुकानदारों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के दौरान दीये और कपड़ें जोरों से तैयार किये जा रहे है। वहीं राजनेताओं द्वारा भी मंदिरों में 22 जनवरी को मंदिरों में लाईव प्रोग्राम दिखाने की तैयारियां की जा रही है। इसी के चलते कपूरथला मुख्य डाकघर भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रंग में रंग गया है। भारतीय डाक विभाग की ओर से नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को समर्पित खास तौर पर श्रीराम जी की जीवनलीलाओं को प्रदर्शित करता एक डाक टिकट जारी किया गया है। 

    कपूरथला मुख्य डाकघर के अधीक्षक (सुपरिंटेंडेंट) संजीव कुमार चुघ ने बताया कि भारतीय डाक विभाग की ओर से जारी श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर के लिए विशेष डाक टिकट जारी किया गया है, जोकि आम जनमानस के लिए माल रोड कपूरथला स्थित मुख्य डाकघर में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 2000 डाक टिकट की संख्या डाकघर में मौजूद है। श्रीराम जी के जीवनकाल के विभिन्न समयकाल को आकर्षक ढंग से डाक टिकट का रूप देकर प्रदर्शित किया है। 

    11 टिकट की एक शीट की कीमत 65 रुपये निर्धारित की गई है, जिसे हर कोई आसानी से खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि यह खास डाक टिकट केवल शीट के रूप में ही उपलब्ध हैं। उन्होंने रामभक्तों से अनुरोध किया कि वह श्रीराम मंदिर के ऐतिहासिक लम्हे को यादगार बनाने के डाक टिकट की शीट को खरीदकर रखें, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। यहीं नहीं, इन खास टिकटों को चिट्ठी-पत्र पर लगाकर अपने दोस्तों, मित्रों, परिचितों और रिश्तेदारों को भेजने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सुपरिटेंडेंट(अधीक्षक) संजीव कुमार चुघ ने डाकघर की अन्य सुविधाओं और बचत योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर उनके साथ इंस्पेक्टर पोस्ट अमन मेहता भी मौजूद थे।

  • कपूरथलाः कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त 

    5 महीने पहले खेलने गया था विदेश

    कपूरथलाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 5 महीने पहले कनाडा गए कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कबड्डी खिलाड़ी कनाडा के वैंकुवर में गया था, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय तलविंदर सिंह तिंदा निवासी गांव संगोवाल (कपूरथला) के रूप में हुई है। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए परिवार ने बताया कि तलविंदर सिंह करीब 5 महीने पहले वैंकूवर में खेलने गया था। तलविंदर की मौत की खबर से खेल जगत में शोक की लहर छा गई है। वहीं मृतक के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

  • पंजाब : गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने तोड़ी जेल की LCD, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथला : माडर्न जेल कपूरथला में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने हाई सिक्योरिटी में नजरसानी को लगी एलसीडी तोड़कर सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया। जेल प्रशासन की शिकायत पर गैंगस्टर के खिलाफ थाना कोतवाली की पुलिस ने 427 आईपीसी और 42-ए प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट(सिक्योरिटी) नवदीप सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को पंजाब सरकार के निर्देशों पर हाई सिक्योरिटी बैरकों में एलसीडी लगाई गई थी। जिसे जेल में बंद गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवनपुरिया की उक्त चक्की में किसी कैदी के साथ बहस हो गई।

    इस दौरान जग्गू ने गुस्से में दीवार पर लगी एलसीडी उतार कर जमीन पर फेंक दी और पैर मारकर तोड़ दिया। इस तरह से गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने जेल की सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया है। जिससे बिजली के उपकरणों से छेड़छाड़ करके जेल के बंदियों की जान को खतरे में डाला। इस पर थाना कोतवाली की पुलिस ने जेल सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

  • जालंधर पुलिस की दुकान में दबिश, दुकानदार की बहन ने किया हाई वोल्टेड ड्रामा

    कपूरथला : अमृतसर रोड पर देर शाम एक दुकान पर जालंधर पुलिस की दबिश के बाद हाई प्रोफाइल ड्रामा हुआ। एक मामले की जाँच में आई जालंधर पुलिस और दुकान मालिक के बीच काफी देर तक बहस हुई। इस हाई प्रोफाइल ड्रामा में दुकानदार की बहन ने पुलिस के साथ बहस करती दिख रही है। अब इस मामले की एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे पुलिस और दुकानदार की बहस हो रही है और दुकानदार की बहन पुलिस को रोकने की कोशिश कर रही है। जानकारी अनुसार जालंधर पुलिस ने एक मामले में जाँच के लिए शनिवार देर शाम अमृतसर रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान पर दबिश दी।

    सूत्रों की माने तो पुलिस जालंधर में दर्ज किसी मामले की जाँच करने आई थी। लेकिन दुकान मालिक और पुलिस में बहस शुरू हो गई। इसी दौरान दुकानदार की बहन ने पुलिस कर्मियों को अपने भाई को हिरासत मे लेने से रोका। जिसके चलते दुकानदार की बहन सड़क पर लेट गई। कपूरथला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जाँच की जा रही है।

  • पंजाबः FIR मामले में कांग्रेसी MLA खैहरा की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    कपूरथलाः भुलत्थ क्षेत्र से कांग्रेसी MLA सुखपाल सिंह खैहरा को बीते दिन एनडीपीएस मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई थी। लेकिन उसके बाद भी खैहरा को जेल में रहना पड़ा। दरअसल, उनके खिलाफ रिहाई से पहले ही पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर ली थी। सुभानपुर थाने में 195 ए और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसकी पुष्टि एडिशनल SHO बलजीत सिंह ने की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधायक खैरा के खिलाफ एफआईआर संख्या 3/24 दर्ज की गयी है। वहीं इस मामले में आज दोपहर बाद अदालत में पेश किया जाएगा। 

    बता दें कि बीते दिन एफआईआर दर्ज करने के मामले को लेकर एक दिन के रिमांड दौरान MLA सुखपाल खेहरा को रात कपूरथला के CIA स्टाफ में रखा गया। सुखपाल सिंह खैहरा पर 4 जनवरी को सुबह थाना सुभानपुर में एक महिला रणजीत कौर की शिकायत पर धारा 195 – A और 506 IPC के तहत FIR दर्ज की गई थी। जिसकी सुनवाई दौरान जज सुप्रीत कौर की अदालत में MLA सुखपाल को पेश करने के बाद अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया था। अदालत में पेश करने के समय मीडिया से दूरी बनाए रखी और सुखपाल खैहरा को बात नहीं करने दी गई।

    वहीं दूसरी तरफ सुखपाल खैहरा के वकील सुखमण सिंह ने सारे मामले को झूठा तथा राजनीति से प्रेरित बताया। वही उन्होंने यह भी शक जाहिर किया कि सरकार इसके बाद भी कुछ कर नया प्लान सकती है। सरकार चाहती है कि वह जेल से बाहर ना आए। कपूरथला के सुभानपुर थाना के गांव डोगरांवाल वासी महिला रणजीत कौर के बयान पर MLA सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ धारा 195 – A और 506 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया।

    जिसमें आरोप लगाया गया है कि सुखपाल सिंह ने शिकायतकर्ता को झूठी गवाही देने के लिए धमका रहे है। यह भी बताने योग्य है कि आज सुबह ही पुराने NDPS मामले में सुखपाल सिंह खेहरा को माननीय हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद कपूरथला पुलिस ने नाभा जेल से सुखपाल सिंह को अरेस्ट कर लिया और कपूरथला की अदालत में देर शाम पेश किया गया था।

  • पंजाबः सरकारी कॉलेज की प्रिंसीपल के खिलाफ FIR दर्ज

    कपूरथलाः जिले के नवाब जस्सा सिंह अहलूवालिया सरकारी कॉलेज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सिटी थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने कॉलेज की प्रिंसिपल पर FIR दर्ज की है। दरअसल, आरोप है कि प्रिंसिपल ने इसी कॉलेज की एक महिला कर्मचारी को मानसिक तथा शारीरिक प्रताड़ित किया जिससे वह बीमार हो गई। और उसकी मौत हो गई। हालांकि आरोपी प्रिंसिपल की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें कि इसी मामले को लेकर मंगलवार को पारिवारिक सदस्यों और विभिन्न कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने प्रधान संगत राम की अध्यक्षता में सरकारी कॉलेज नवाब जस्सा सिंह अहलूवालिया के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया गया था।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जसवीर कौर पत्नी स्वर्गीय तरलोक सिंह वासी सीनपूरा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बेटी राजविंदर कौर बतौर जूनियर अध्यापक, नवाब जस्सा सिंह अहलूवालिया सरकारी कॉलेज में 2005 से अपनी सेवाएं निभा रही है। उनकी बेटी राजविंदर कौर पर कॉलेज के प्रिंसिपल तीरथ राम बसरा द्वारा काम का बोझ इतना बढ़ा दिया गया। वह दिमागी तथा शारीरिक तौर पर परेशान रहने लगी। इसी के चलते 15 दिसंबर को राजविंदर कौर की तबीयत बिगड़ गई। जिसे कपूरथला के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। 2 दिन बाद भी हालात न सुधरने के करना उसे परिजन जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां भी राजविंदर कौर की तबीयत में उचित सुधार नहीं हुआ। 23 दिसंबर को उसे मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान 30 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।

  • पंजाबः पुलिस की पायलट और इनोवा में टक्कर, ASI घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः डीसी चौक के नजदीक एक इनोवा और पुलिस की पायलट गाड़ी बलेरो की आमने-सामने टक्कर होने का समाचार मिला है। इस हादसे में पायलट गाड़ी का ड्राइवर घायल हुआ है। जिसको मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया है। इसकी पुष्टि करते हुए ट्रैफिक-पीसीआर इंचार्ज एसआई दर्शन सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। थाना सिटी अर्बन एस्टेट पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 8:15 बजे डीसी चौक के नजदीक जालंधर की तरफ से आ रही एक इनोवा कार (पीबी-29के-7977) तथा बस स्टैंड की तरफ से पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाकर आ रही पुलिस लाइन की पायलट गाड़ी बलेरो (पीबी-09-एक्स-3437) की आमने-सामने टक्कर हो गई।

    जिसमें दोनों गाड़ियों को बहुत नुकसान हुआ है। इस हादसे में पायलट गाड़ी का ड्राइवर एएसआई बलबीर सिंह गंभीर घायल हो गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ट्रैफिक-पीसीआर टीम के इंचार्ज एसआई दर्शन सिंह ने बताया कि घायल एएसआई को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जबकि इनोवा गाड़ी का ड्राइवर परमिंदर सिंह निवासी वडाला कलां के मामूली चोट आई है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गाड़ियों की तेज लाइट के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस भी नौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।

  • कपूरथला: NRI परिवार के घर के बाहर हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर मांगी थी परिवार से 5 करोड़ की फिरौती

    कपूरथला: गांव कोकलपुर में एक NRI परिवार के घर के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। उक्त परिवार को नवंबर में व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। इस घटना के बाद परिवार और इलाका वासीयो में दहशत का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली में 14 नवंबर को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कई संदिग्धों को भी राउंडअप किया गया था और पुलिस ने परिवार को सुरक्षा भी मुहैया करवाई है। 

    बताया जा रहा है कि देर रात उक्त परिवार के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों को घूमते नजर आए। इस दौरान घर के बाहर उक्त लोगो द्वारा फायरिंग भी की गई। इस मामले पर ADGP लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि एस.एस.पी कपूरथला मामले की जांच कर रही हैं।  पुलिस को इस संबंध में कुछ इनपुट हासिल हुई है। जिस पर कारवाई की जा रही है। पुलिस जल्द हीआरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। इस मामले में nri परिवार ने मीडिया से दुरी बनाई हुई है।

  • कपूरथला की महारानी का हुआ नि’धन 

    जालंधर, ENS: कपूरथला रियासत के वंशिज टिक्का शत्रूजीत सिंह की माता एवं महाराजा कपूरथला बिग्रेडीयर सुखजीत सिंह की पत्नी महारानी कपूरथला गीता देवी का वीरवार देर रात निधन हो गया। महारानी गीता देवी का शुमार देश की चुनिदा बेहद सतकारित महिलाओं में होता था। इस महान आत्मा गीता देवी का अंतिम संस्कार 30 दिसंबर को दोपहर तीन बजे लोधी क्रीमेशन ग्राउड नई दिल्ली में किया जाएगा।

    महारानी गीता देवी के अकाल चलाणे बारे उनके पुत्र एवं कपूरथला रियासत के वंशिज टिक्का शत्रूजीत सिंह ने बताया कि महारानी साहिबा को गुरुवार देर शाम हार्ट की थोड़ी प्रोबलम महसूस हुई थी, वह उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन महारानी साहिबा घर में ही रहना चाहती थी। इसलिए उन्हें घर ले आया गया और रात सवा सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और हमें सदीवी विछोडा दे गए।

    महारानी गीता देवी के निधन पर बीकानेर के प्रिससज राज्यश्री कुमारी, गुजरात रियासत के युवराज जसडन, गवालियार स्टेट, पटियाला रियासत के महाराजा कैप्टन अमरिंदर सिंह, बडौदा, जैपुर जोधपुर आदि रियासतों के युवराजों व राजाओं की तरफ से गहरा शोक व्यकत करते हुए कहा गया है कि महारानी गीता देवी स्दैव उनकी यादों में जिंदा रहेगी।