Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथलाः एक बार फिर विवादों में आई आप नेत्री, देखें वीडियो

    कपूरथलाः एक बार फिर विवादों में आई आप नेत्री, देखें वीडियो

    कपूरथलाः आप के नेता कहीं ना कहीं अपनी पार्टी के लिए विवादों का सबब बन रहे है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में जहां आप के नेताओं और विधायकों को कई आरोपो का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं अब कपूरथला की आप नेता मंजू राणा जिन्होंने 2022 में कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था और अब वह हल्का इंचार्ज है और उनका विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर उनका पुलिस से विवाद सामने आया है। थाना सिटी इंचार्ज पलविंदर सिंह ने बताया कि हलका इंचार्ज मंजू राणा के पीए कमलदीप सिंह ने डीएसपी सबडिवीजन मनिंदरपाल सिंह को गाली निकालकर शराबी बताया। जानकारी अनुसार कपूरथला के जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने सामने थे और एक पक्ष की मदद आप नेता कर रही थी।

    जब वहां पर विवाद हुआ तो पुलिस वहां मौके पर पहुंची। पुलिस का आरोप है कि आप नेता की शह पर जमीन पर एक पक्ष कब्जा कर रहा था। जब पुलिस ने इस पर दोनों पक्षों के जमीनी कागजात मांगे और कल का समय दिया। लेकिन इस दौरान आप नेता ने पुलिस अधिकारियों के साथ बुरा व्यवहार किया। आरोप है कि उनके निजी सहायक समेत आप नेता ने गाली गालौच किया, जिसकी पुष्टि थाना मुखी ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आप नेता के निजी सहायक को थाने में डिटेन किया गया। जिस पर बनती कारवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर आप नेता के अनुसार पुलिस कांग्रेस पार्टी के दबाव में काम कर रही है ।

  • पंजाबः इस दिन स्कूल और सरकारी संस्थान रहेंगे बंद, आदेश जारी

    पंजाबः इस दिन स्कूल और सरकारी संस्थान रहेंगे बंद, आदेश जारी

    कपूरथला : जिला कपूरथला में माता भद्रकाली जी का मेला 15 मई को गांव शेखूपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं और ऐतिहासिक मेले के महत्व को देखते हुए स्कूल और सरकारी संस्थानों में 15 मई दिन सोमवार को लोकल छुट्टी का ऐलान किया गया है। आपको बता दें यह आदेश उन अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे जिनकी मेले के दौरान ड्यूटी लगी हुई है।

  • कपूरथलाः घर में आग लगने से महिला झुलसी

    कपूरथलाः घर में आग लगने से महिला झुलसी

    सुल्तानपुर लोधी: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी शहर के मोहल्ला तेलिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 45 वर्षीय महिला झुलस गई। घर में आग लगी देख इलाकानिवासी में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इलाका निवासियों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला को बाहर निकाला।  पीड़ित महिला को उपचार के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे दौरान घर में सारा सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

  • कपूरथलाः गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर दो पक्षों में झड़प, 3 महिलाओं सहित युवक घायल

    कपूरथलाः गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर दो पक्षों में झड़प, 3 महिलाओं सहित युवक घायल

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर आज सुबह दुकान पर कब्जा करने के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिस दौरान हिंसक झड़प की भी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर निहंग सिंह बुड्ढा दल पंचवां तख्त की दुकानें हैं. जिसको लेकर यह विवाद हुआ है। इस मौके पर निहंग सिंह और दूसरे पक्ष आमने-सामने हो गए और इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा धारदार हथियारों का प्रयोग मारपीट की गई, जिसमें तीन महिलाएं व एक युवक घायल हो गए।

    इस मौके पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का भी प्रयास किया। वहीं घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दुकान का यह विवाद काफी समय से चल रहा है। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः DIPS School Bus सड़क हादसे में हुई क्षतिग्रस्त, कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः DIPS School Bus सड़क हादसे में हुई क्षतिग्रस्त, कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः बेगोवाल-सुभानपुर मार्ग पर नडाला चौक के पास सोमवार सुबह साढ़े सात बजे बजरी से भरे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने गलत साइड जाकर बच्चों से भरी DIPS School Bus को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के साइड के शीशे टूट गए और बस के अंदर बैठे बच्चे बाल-बाल बचे। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

    जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार टिप्पर बजरी लेकर बेगोवाल से सुभानपुर की ओर जा रहा था। टिप्पर चालक ने बिना साइड देखे नडाला चौक पार करना चाहा तो उसकी ढिलवां रोड की तरफ से आ रही एक निजी स्कूल की बस से टक्कर हो गई। स्कूल बस को ड्राइवर मनदीप सिंह चला रहा था। इस टक्कर से जहां बस के साइड वाले शीशे टूट गए, वहीं बस के अंदर बैठे बच्चों को मामूली चोटें आईं। स्कूल बस चालक के अनुसार उसने टिप्पर को रोकने के लिए बार-बार हार्न बजाए, लेकिन टिप्पर चालक ने एक न सुनी। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चों को ठीकठाक देखकर उनकी जान में जान आई। जिन बच्चों को मामूली चोटें आईं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बच्चों के परिजनों ने गलत ड्राइविंग करने के वाले के खिलाफ उचित कानून कार्रवाई की मांग की है।

  • लुटेरों से भिड़ते युवक की गोली लगने से मौत, कपूरथला में शोक की लहर, देखें CCTV

    लुटेरों से भिड़ते युवक की गोली लगने से मौत, कपूरथला में शोक की लहर, देखें CCTV

    कपूरथला: अमेरिका में पंजाबियों की हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सुल्तानपुर लोधी के गांव बि‌‌धिपुर के दो सगे भाइयों को गोलियों से कत्ल करने का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि वीरवार को कपूरथला के समीपवर्ती गांव जलाल भुलाना निवासी 30 वर्षीय युवक की वाशिंगटन स्टेट वैंकूवर सिटी में लुटेरों से भिड़ंते हुए गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक एक साल पहले ही अमेरिका गया था। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस सूचना के गांव जलाल भुलाना पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

    शोक संत्प्त परिवार के अनुसार 30 वर्षीय नवजोत‌ सिंह अभी कुंवारा था और शुरू से ही विदेश में सैटल होने का सपना संजोये हुए थे। वह लंबे अर्से से विदेश जाने का प्रयास कर रहा था और बीते साल ही वह अपने प्रयासों में सफल हुआ और अमेरिका गया था। वहां पर वह वाशिंगटन स्टेट के शहर वैंकूवर स्थित एक गैस स्टेशन पर काम कर रहा था। स्टोर पर काम करते समय लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए उसे गोली मार दी। जानकारी के अनुसर नवजोत रोजाना की तरह गैस स्टेशन के स्टोर पर काम कर रहा था। इस दौरान लुटेरों लूटने की नियत से स्टोर में दाखिल हुए।

    बताया जा रहा है कि नवजोत लुटेरों की मांग पूरी भी कर देता है, फिर भी लुटेरे उस पर फायरिंग कर देते हैं। जिससे नवजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मृतक के परिजनों ने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात करके मृतक की देह भारत लाने की गुहार लगाई है। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विदेश धरती पर पंजाबियों की हत्याओं की घट रही घटनाओं पर गहरा दुख जताया है। संत सीचेवाल ने पंजाबी युवा पीढ़ी को हाथ जोड़कर विनती की है कि वह अपने वतन में माता-पिता के पास रहकर काम करें और यहीं पर तरक्की करें।

  • दर्दनाक हादसाः जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सरकारी बस के नीचे आने से महिला की मौत

    दर्दनाक हादसाः जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सरकारी बस के नीचे आने से महिला की मौत

    कपूरथलाः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे के सुभानपुर बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज की बस के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। थाना सुभानपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सुभानपुर थाने के एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि मृतका जोगिंदर कौर गांव मातोपुर जिला अमृतसर की रहने वाली थी जो अपने पति अमरीक सिंह के साथ सुभानपुर के गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने आई थी। अमृतसर से पीआरटीसी की बस PB09-X3601 कपूरथला की ओर जाने के लिए पुल के नीचे मुड़ रही थी। वहीं अचानक जोगिंदर कौर की बस के पिछले टायर की नीचे आ गई। वहां पर मौजूद राहगीर घायल बुजुर्ग महिला को नजदीकी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

  • कपूरथलाः बंदूक की नोंक पर सुनार से 35 लाख रुपये और गहने लेकर लुटेरे हुए फरार 

    कपूरथलाः बंदूक की नोंक पर सुनार से 35 लाख रुपये और गहने लेकर लुटेरे हुए फरार 

    कपूरथलाः हल्का भुलत्थ में डकैतियों की बढ़ती मामले को चलते लोगों में मन में डर का माहौल बना हुआ हैं। आए दिन हथियारों की नोक पर लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं बीते दिन देर शाम नडाला में लूट का मामला सामने आया है। जहां एक सुनार अपने परिवार के साथ कार से वाया नडाला-ढिलवां से अपने आवास अमृतसर के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नडाला-ढिलवा मार्ग पर राधा स्वामी संतसंगी के घर के पास पहुंचा। कार में सवार लुटेरों ने सुनार की कार को घेर लिया और पिस्तौल की नोक पर 35 लाख की नकदी और उसकी पत्नी के गले में पहने हुए सोने के गहने छीनकर फरार हो गये। इस संबंध में जब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो एसपी (डी) हरविंदर सिंह डल्ली, डीएसपी भुलथ सुखनिंदर सिंह, सुभानपुर थानाध्यक्ष हरदीप सिंह, ढिलवा थानाध्यक्ष हरजिंदर सिंह, थानाध्यक्ष बेगोवाल दीपक कुमार, थानाध्यक्ष भुलथ गौरव धीर, नडाला चौकी प्रभारी गुरजसवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    पुलिस को दिए बयान में पीड़ित परिवार के मुखी संतोख सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी मकान नंबर 2214/4 गली आवे वाली गेट भक्ता वाला, अमृतसर हाल निवासी जलालपुर थाना टांडा जिला होशियारपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी बलविंदर कौर व बच्चे के साथ कार नंबर पीबी 07 एपी 8182 में सवार होकर जलालपुर से वाया नडाला होते हुए राधा स्वामी संतसंग के पास ढिलवा रोड पहुंचे। इसी दौरान सफेद रंग की कार में सवार कुछ लुटेरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। कार सवार दो युवक उतरकर उनके पास आए जिनके मुंह ढके हुए थे। उन्होंने पिस्तौल की नोक से उनसे 35 लाख रुपए की नगदी और पत्नी के पहनी हुई सोने की वालियां और अंगूठियां छीन कर ढिलवां की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों की सफेद गाड़ी जिसका नंबर 65 एबी 2606 था। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • बड़ी खबरः कपूरथला के दो भाइयों का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल  

    बड़ी खबरः कपूरथला के दो भाइयों का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल  

    कपूरथलाः अमेरिका में पोर्टलैंड शहर के शापिंग मॉल के बाहर सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर निवासी दो सगे भाइयों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार दोपहर की है। वहीं हत्यारा भी कपूरथला के गांव कांजली का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बिजनेस में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसने बाद में खूनी रूप ले लिया। अमेरिका में शहर पोर्टलैंड में बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर निवासी दिलराज सिंह दीपी और उसके छोटे भाई गोरा की शापिंग मॉल के बाहर किसी व्यक्ति के साथ बहस हुई थी।

    बहस के दौरान ही अचानक गोलियां चलने लगीं। इसमें दीपी व गोरा की मौत हो गई। दोनों की मौत की सूचना गांव बिधिपुर पहुंची तो घर में मातम छा गया। मृतकों के माता-पिता गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि पोर्टलैंड पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार हत्यारा भी कपूरथला के गांव कांजली का रहने वाला है। हालांकि उसकी अभी तक पहचान नहीं हुई। हत्यारा दीपी व गोरा के साथ बिजनेस में साझेदार था और पैसे के लेन-देन को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • कपूरथलाः युवकों ने पूर्व सरपंच के घर में चलाई गोलियां, 2 घायल

    कपूरथलाः युवकों ने पूर्व सरपंच के घर में चलाई गोलियां, 2 घायल

    महिला का हालत गंभीर, डॉक्टरों ने जालंधर किया रेफर

    कपूरधला: पंजाब में गोली चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं सुल्तानपुर लोधी के भागो बुढा गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुबह 9 बजे गांव के कुछ युवकों द्वारा पूर्व सरपंच के घर में घुसकर गोलियां चला दी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच की पत्नी गीता रानी घर में डेयरी चलाती है। जिस दौरान गांव के युवकों के साथ किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवकों ने गीता रानी पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मां की आवाज सुनकर बेटा बाहर आया तो हमलावारों ने बेटे उडीक चंद पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वहीं एक युवक को गांव के लोगों काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया।

    इस घटना के दौरान पूर्व सरपंच की पत्नी गीता रानी व उसका बेटा अरै चंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल लाया गया है। पूर्व सरपंच मंगत राम की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस कारण उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जबकि उन्हीं की वजह से उडीक चंद सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी चल रहा है। वहीं कबीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी युवक सागर को हिरासत में ले लिया गया है। थाना अध्यक्ष लखविंदर सिंह टर्नन ने बताया कि, पड़ितों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।