Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News: सड़क पर बस का इंतजार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क पर बस का इंतजार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में एक बहुत भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, फगवाड़ा से दुराह जा रही कार जब फगवाड़ा के अर्बन स्टेट ब्रिज पर चढ़ रही थी, तो उसने बस पकड़ने के लिए किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला फगवाड़ा के अर्बन स्टेट ब्रिज पर एक तरफ खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी, तभी दुराह जा रही कार की बेरिकेड से टक्कर हो गई जिसके बाद कार ने संतुलन खो दिया और उसने महिला को टक्कर मार दी जिसके बाद कार पलट गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने मिलकर पलटी हुई गाड़ी को सीधा किया और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। ड्राइवर और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं घटना में दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी हालत को देखते हुए फगवाड़ा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: ग्रंथी के लड़के ने टॉफी का लालच देकर 5 साल की बच्ची से की गलत हरकत, देखें वीडियो

    Punjab News: ग्रंथी के लड़के ने टॉफी का लालच देकर 5 साल की बच्ची से की गलत हरकत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिले से एक 4-5 साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर ग्रथी के लड़के द्वारा गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को कमरे में ले जाकर गलत हरकत किया। जिसके बाद बच्ची ने पूरे घटना बारे मां से बताय। इसके बाद इलाके के लोगों में भारी रोष फैल गया। वहीं पीड़ित बच्ची के परिवार वालों ने बताया कि एक लड़के ने उनकी चार-पांच साल की बच्ची के साथ गलत हरकत की। फगवाड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी।

    इलाके की रहने वाली परमजीत कौर ने कहा कि बच्ची के साथ की गई यह हरकत बहुत शर्मनाक है। अब उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी लड़के को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

    इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बार काउंसलर गुरप्रीत कौर जंडू भी मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले के दोषी व्यक्ति को सबसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए, जो दूसरों के लिए एक सबक बने।

    मामले संबंधी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

     

     

  • Phagwara News: RTI Activist Simranjit Singh मर्डर केस में एक राउंडअप

    Phagwara News: RTI Activist Simranjit Singh मर्डर केस में एक राउंडअप

    फगवाड़ाः लॉ गेट के बाहर आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि पीएस सतनामपुरा में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार घटना को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा व्यक्ति के पूछताछ की जा रही है।

    हालांकि घटना में उसके शामिल होने को लेकर पुलिस द्वारा कोई पुष्टि नहीं की जा रही। वारदात की जगह से पुलिस को .32 बोर पिस्टल और फॉर्च्यूनर में 12 बोर की राइफल मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिर में गोली लगने से सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

    सिमरनजीत सिंह फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर लॉ गेट आया था। इस दौरान उसका गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 2 बाइक सवार अज्ञात युवकों ने फायरिंग की है। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालांकि बाइक सवारों के साथ हुए विवाद की कोई वजह अभी सामने नहीं आई है।

  • Phagwara News: सासंद चब्बेवाल का बयान, कांग्रेस में दरार बरकरार, RTI Activist Simranjit Singh को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Phagwara News: सासंद चब्बेवाल का बयान, कांग्रेस में दरार बरकरार, RTI Activist Simranjit Singh को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः लॉ गेट के बाहर गोलियां जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना को लेकर आप पार्टी के सासंद राजकुमार चब्बेवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सिमरनजीत सिंह की मौत की दुखद घटना का उन्हें पता चला है। पंजाब से हरियाणा में क्राइम चरम पर है। पंजाब पुलिस लगातार मामले की बारीकी से जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा। वहीं कांग्रेस की हाईकमान के साथ मीटिंग को लेकर चब्बेवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिन प्रताप बाजवा के वॉकआउट किए जाने को लेकर भले कयास लगाए जा रहे है, लेकिन एक बात स्पष्ट हैकि कांग्रेस का अंदरूनी क्लेश सातवें आसमान पर है।

    कांग्रेस में कला क्लेश अक्सर चलता रहा है और यही कांग्रेस की कमजोरी का कारण है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सबसे ज्यादा सीएम के दावेदार पार्टी के अंदर है। पार्टी की कमजोरी का कारण यह भी बनेंगे। इस मामले को लेकर किस पार्टी को फायदा होगा, वह स्पष्ट नहीं कर सकते, लेकिन बीते दिन निकाय चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली की सीटों का जोड़ भी आप पार्टी के बराबर नहीं पहुंच रहा। वहीं चुनावों में झड़प को लेकर कहा कि किसी भी सरकार का इतिहास खोलकर देख लिया जाए, अक्सर चुनावों के दौरान मामूली झड़प देखने को मिलती है, लेकिन आप पार्टी के वर्कर मजबूत है।

    फ्रंट पर अच्छे तरीके से डटा हुआ है। पंजाब भाजपा के नए प्रधान केवल सिंह ढिल्लों बनने पर चब्बेवाल ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। भाजपा ने किसे प्रधान बनाना है, किसे नहीं बनाना, यह पार्टी का मसला है। भाजपा के नए प्रधान बनने पर केवल सिंह ढिल्लों को वह बधाई देते है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा शहरी वोट में अपना बड़ा आधार मानती थी, लेकिन कल चुनावी नतीजों में उसकी वह पोल भी खुल गई। यहां तक कैप्टन अमरेंद्र सिंह नए प्रधान बनाने पर नाराज चल रहे है और भाजपा पार्टी के अंदर भी नेताओं में जंग जारी है।

  • Phagwara News: RTI Activist Simranjit Singh की मौत को लेकर DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Phagwara News: RTI Activist Simranjit Singh की मौत को लेकर DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा के लॉ गेट के बाहर आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना को लेकर डीआईजी नवीन सिंगला का बयान सामने आया है। डीआईजी ने बताया कि पीएस सतनामपुरा में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की मौत हुई है। घटना स्थल पर .32 बोर पिस्टल और फॉर्च्यूनर में 12 बोर की राइफल मिली है। इस मामले को लेकर पर्चा दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

    इस मामले को लेकर काउंटर इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। डीआईजी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल पर एसपी माधवी शर्मा सहित कई सीनियर पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार सिर में गोली लगने से सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरनजीत सिंह फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर लॉ गेट आया था। इस दौरान उसका गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 2 बाइक सवार अज्ञात युवकों ने फायरिंग की है। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालांकि बाइक सवारों के साथ हुए विवाद की कोई वजह अभी सामने नहीं आई है।

  • LPU Law Gate के पास RTI Activist Simranjit Singh का गोलियां मारकर कत्ल

    LPU Law Gate के पास RTI Activist Simranjit Singh का गोलियां मारकर कत्ल

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा के लॉ गेट के बाहर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी माधवी शर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। Read in English:- RTI Activist Simranjeet Died In Shootout Near LPU Lawgat ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:- LPU ਨੇੜੇ RTI Activist Simranjit Singh ਦੀ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिर में गोली लगने से सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिमरनजीत सिंह फॉर्च्यूनर कार में सवार में सवार होकर लॉ गेट में आया था। इस दौरान उसका गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया।  
  • Punjab News: 2 बच्चियों से गलत हरकतों के मामले में व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 बच्चियों से गलत हरकतों के मामले में व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के मोहल्ले में 2 बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और बैड टच करने के आरोप लगने के मामले आज पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने आरोप लगाए कि मोहल्ले में रहने वाले एक 40-50 साल के व्यक्ति ने उनकी बच्चियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस घिनौनी घटना के बाद पुलिस ने तुरंत और कड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले से संबंधित जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने कहा कि थाना सिटी के अंतर्गत आने वाले इलाके में 2 मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी।

    सूचना मिलते ही थाना सिटी की इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू करवाई और बच्चों का मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी फगवाड़ा ने बताया कि आरोपी की पहचान हरजिंदर उर्फ सोनू निवासी बेदियां मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी उसी इलाके में रहता था और प्रभावित परिवार की तंगहाली का फायदा उठाकर यह कृत्य कर गया। एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।

    बता दें कि हाल ही में बच्ची के मामा जतिन दुग्गल ने बताया कि उनकी 2 भांजियां, जिनमें एक 8 साल की है और एक 5 साल की है। उन्होंने बताया कि उनकी भांजियां पड़ोस के घर खेलने के लिए जाया करती थी। इस दौरान बच्चियों के साथ उनके पड़ोसी सोनू ने पिछले साल छेड़छाड़ और गलत हरकत की थी। तब उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और गलती से हो जाने की बात को लेकर मामला टाल दिया था, लेकिन अब उनके रिश्तेदारों की एक ओर बच्ची आई है, उसके साथ भी उस व्यक्ति ने गलत हरकत की है जिसको लेकर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में दफ्तर के बाहर बैठी महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में दफ्तर के बाहर बैठी महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ गया है। हालात यह हो गए है कि अब दफ्तरों के बाहर भी बैठना सेफ नहीं रह गया। दरअसल, ताजा मामला खलवाड़ा गेट से सामने आया है, जहां दफ्तर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला की बालियां झपटकर स्नेचर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए सिमरनजीत कौर ने कहा कि उनकी सास रोजाना की तरह दफ्तर में बैठती है। घटना के दौरान बेटा भी सास के पास दफ्तर के बाहर बैठा हुआ था और वह अभी उठकर गया, तभी 2 बाइक सवारों में से एक नौजवान दफ्तर के बाहर बैठी सास की बालियां छीनकर फरार हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

    वहीं पीड़ित परमजीत कौर ने वह दफ्तर में बैठी हुई थी। इस दौरान उसे लगा कि कोई पीछे आया, जैसे ही पीछे मुड़कर देखा कि एक नौजवान आया और उसकी दोनों कानों की बालियां छीनकर फरार हो गया। घटना के दौरान दूसरा नौजवान कार के पास खड़ा था। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नौजवान पहले फोन सुनने के बहाने महिला के पास से गुजरता है। उसके बाद वह पीछे से महिला के पास चला जाता है। जिसके बाद वह बड़ी चालाकी से महिला के दोनों कानों से बालियां छीनकर भाग जाता है। इस दौरान महिला शोर मचाती है, तभी कुछ दूरी पर बाइक पर बैठे साथी के साथ स्नेचर फरार हो जाता है।

  • Punjab News: पड़ोसी पर मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: पड़ोसी पर मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के मोहल्ले में 2 बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और बैड टच करने के आरोप लगे हैं। परिवार ने आरोप लगाए कि मोहल्ले में रहने वाले एक 40-50 साल के व्यक्ति ने उनकी बच्चियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश की है। परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पीड़ित के मामा जतिन दुग्गल ने बताया कि उनकी 2 भांजियां, जिनमें एक 8 साल की है और एक 5 साल की है। उन्होंने बताया कि उनकी भांजियां पड़ोस के घर खेलने के लिए जाया करती थी। इस दौरान बच्चियों के साथ उनके पड़ोसी सोनू ने पिछले साल छेड़छाड़ और गलत हरकत की थी। तब उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और गलती से हो जाने की बात को लेकर मामला टाल दिया था, लेकिन अब उनके रिश्तेदारों की एक ओर बच्ची आई है, उसके साथ भी उस व्यक्ति ने गलत हरकत की है जिसको लेकर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

    वहीं मामले में लेकर जांच कर रही पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चियों को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: 2 दुकानों से AC के आउटडोर चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 दुकानों से AC के आउटडोर चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के बब्बर अकाली मार्केट में 2 दुकानों से एसी के आउटडोर चोरी होने की घटना सामने आई ती। इस दौरान बब्बर अकाली मार्केट में 2 मोबाइल की दुकानों की आउटडोर मशीनें लेकर 3 चोर फरार हो गए थे। जिसमें से एक साईं मोबाइल नाम की दुकान पर देर रात चोर एयर कंडीशनर की आउटडोर मशीनें लेकर फरार हो गए थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी माधवी ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर 48 घंटों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि चोर ई-रिक्शा पर एसी के आउटडोर चोरी करके कबाड़िये को बेचते थे। ई-रिक्शा चोरो का खुद का ही था।

    थानी सिटी में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं कबाड़िये को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि एक दोषी वाटेंड है और उसके जल्द काबू कर लिया जाएगा। जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कनौजियां पुत्र रमेश कनौजिया और आशुतोष पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी एसी के आउटडोर चोरी करने के बाद मंडी के एरिया में कबाड़िये को बेचते थे।

    आरोपियों के कब्जे से चोरी के आउटडोर बरामद कर लिए गए है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों से 4 से 5 एसी के आउटडोर चोरी किए थे। जिसमें से 2 एसी के आउटडोर बरामद कर लिए गए है। इसी के साथ अन्य एसी के आउटडोर काटकर आगे बेच दिए है। ऐसे में आगे बेचने वाले दोषियों को जल्द काबू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उन्हें भी काबू कर लिया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही दोनों चोर बब्बर अकाली मार्केट में अलग-अलग ई-रिक्शा पर घटना को अंजाम देने के लिए आए थे।

    घटना वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसमें देखा जा रहा है कि चोर एयर कंडीशनर की मशीनें ई रिक्शा पर लादकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक आशु ने बताया कि आज सुबह दुकान पर आया तो एयर कंडीशनर चालू किया, तो एसी ठंडक नहीं कर रहा था। इस दौरान साथ वाली दुकान मालिक का एसी भी ठंडक नहीं कर रहा था। जब दोनों ने मिलकर मेकैनिक को बुलाकर जांच कराई, तो उन्होंने बताया कि छत से एयर कंडीशनर की मशीनें गायब है। उन्होंने कहा कि दोनों ने नए यूनिट लगवाए थे। देर रात चोर 3.10 बजे आया दोनों आउटडोर लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों दुकानों का 80 से 90 हजार का नुकसान हो गया।