Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथलाः नशे की ओवरडोज से 22 वर्षीय युवती की मौत 

    कपूरथलाः नशे की ओवरडोज से 22 वर्षीय युवती की मौत 

    कपूरथलाः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे की रोकथाम के लिए प्रयत्न किए जा रहे है, लेकिन नशे की ओवरडोज से हो रही मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं मोहल्ला महिताबगढ़ में 22 वर्षीय लड़की की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला मेहताबगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवती सोनिया पुत्री बिट्टू को बेहोशी की हालत में देर रात सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया।

    जहां डयूटी दौरान डॉक्टर नवदीप कौर को बताया गया कि यह लड़की नशे की ओवरडोज के कारण गली में बेहोश पड़ी थी। जिसका डॉक्टर नवदीप कौर ने इलाज शुरू कर दिया, लेकिन देर रात लड़की की मौत हो गई। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और शहर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

  • सुल्तानपुर लोधीः 2 दिन पहले विधायक ने तोड़ा था धुस्सी बांध, आज जोड़ने में जुटे, देखें Live

    सुल्तानपुर लोधीः 2 दिन पहले विधायक ने तोड़ा था धुस्सी बांध, आज जोड़ने में जुटे, देखें Live

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने कनाडा से आने के बाद शुक्रवार देर रात क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया था। जिसके बाद थाना कबीरपुर में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं आज विधायक और उनकी टीम द्वारा बांध को जोड़ा जा रहा है। इस दौरान विधायक के साथ 22 गांवों ने बांध जोड़ने में उनकी मदद की।  

    हालांकि विधायक का कहना था कि बांध तोड़ने से पहले उन्होंने ड्रेनेज विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचित किया था कि विभाग खुद बांध को तोड़े। इस मामले के बाद विधायक ने बांध तोड़ दिया था। लेकिन इस मामले को तूल पकड़ता देख आज विधायक खुद गांव के लोगों के साथ दोबारा तोड़ें गए बांध के पास पहुंचे और लोगों की मदद से वह बांध जोड़ने में लगे।

  • सुल्तानपुर लोधी:  10 वर्षीय बच्चे का हुआ कत्ल, देखें वीडियो 

    सुल्तानपुर लोधी:  10 वर्षीय बच्चे का हुआ कत्ल, देखें वीडियो 

    सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। सुल्तानपुर लोधी में रंजिशन 10 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब बच्चा गुरुद्वारा साहिब में सेवा करते हुए एकदम लापता हो गया था। जिसका शव गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के करीब एक किलोमीटर दूर बेईं से उस समय मिला, जब पुलिस गुम हुए आढ़ती का शव तलाश रही थी। सीसीटीवी में बच्चा एक महिला के साथ जाता दिखाई दे रहा है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक बच्चे की पहचान 10 वर्षीय करणबीर सिंह निवासी गांव सरुपवाल हाल निवासी ज्वाला सिंह नगर के तौर पर हुई है।

    मृतक के रिश्तेदार गुरशरण सिंह ने बताया कि उसके फूफा अंग्रेज सिंह व बुआ चरणजीत कौर अपने 10 वर्षीय बेटे करणबीर सिंह के साथ सोमवार को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के लंगर हाल में सेवा करने के लिए आए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे उसकी बुआ ने करणबीर सिंह को घर जाने के लिए कहा तो वह कहने लगा कि वह अभी घर नहीं जाएगा और वह बाजार से खाने की चीज लेने जा रहा है। उसके बाद करणबीर चीज लेने चला गया और उसकी मां गुरुद्वारा साहिब में सेवा करती रही। जिस समय करणबीर चीज लेने गया उस समय साढ़े 12 बजे थे, लेकिन उसके बाद से करणबीर सिंह लापता हो गया। न तो वह घर पहुंचा और न ही गुरुद्वारा साहिब आया। फिर तो पूरा परिवार उसे ढूंढने में जुट गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

    सुल्तानपुर लोधी:  10 वर्षीय बच्चे का हुआ कत्ल, देखें वीडियो डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी में बच्चा बाहर जाता दिखाई दिया, लेकिन रात होने की वजह से बाजार के सीसीटीवी चैक नहीं कर पाए। मंगलवार सुबह जब दुकानों के सीसीटीवी चेक किए तो दोपहर करीब 12:40 के पास बच्चा एक महिला के साथ जाता दिखाई दिया। महिला की तलाश शुरू की तो उसकी शिनाख्त राजवीर कौर निवासी ज्वाला सिंह नगर के तौर पर हुई। पुलिस ने उसे काबू करके पूछताछ की तो उसने कबूला की कि वह ही करणबीर सिंह को जामुन खिलाने के बहाने बेईं की तरफ ले गई और उसके बेईं में धकेल दिया। उसने बताया कि उसके करणबीर सिंह के चाचा से अवैध संबंध हैं। जबकि करणबीर के पिता अंग्रेज सिंह व माता चरणजीत कौर रोकते थे। वह चाहती थी कि यह परिवार शहर से वापस गांव चला जाए। इसी रंजिश में करणबीर सिंह के चाचा व उसने बच्चे का कत्ल कर दिया। डीएसपी के अनुसार दोनों को हिरासत में ले लिया है। थाना सुल्तानपुर लोधी में दोनों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

  • कपूरथलाः संदिग्ध हालातों में आढ़ती लापता, बेईं किनारे एक्टिवा बरामद

    कपूरथलाः संदिग्ध हालातों में आढ़ती लापता, बेईं किनारे एक्टिवा बरामद

     तालाश मे जुटी SDRF की टीम

    कपूरथलाः तहसील सुल्तानपुर लोधी मे आज एक आढ़ती के लापता होने की खबर है। हालांकि काली बेईं के किनारे आढ़ती की एक्टिवा मिलने से पारिवारिक सद्स्यो का अनुमान है कि उसने बेईं मे कुद कर आत्महत्या कर ली है। इस खबर की सूचना के बाद पुलिस टीम बेईं में आढ़ती की तलाश कर रही है।  

    जानकारी अनुसार लापता हुआ आढती राजेश कुमार पुरी (58) पुत्र सतपाल वासी मॉडल टाऊन के भाई अरूण पुरी ने बताया कि सोमवार सुबह उसका भाई सैर करने के लिए गया। परंतु जब काफ़ी देर तक वापिस नहीं आया तो घर के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।  

    उन्होंने दाना मंडी, बाज़ार, मंदिरो आदि में तलाश की परंतु अंत में आढतीय की स्कूटी नंबर PB 41 D 4495 गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के पीछे जाती वेई के किनारे पर खड़ी थी।  लेकिन आढतीय की चप्पल भी समीप ही पड़ी थी। वहीँ पारिवारिक सदस्य को शक है कि आढतीय ने बेईं मे कुदकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने पुलिस को सुचित किया व कुछ देर में थाना प्रभारी वरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए व SDRF की टीम व गोताखोरों की सहायता से लापता हुए आढती राजेश कुमार की तलाश शुरू कर दी। परंतु देर शाम पुलिस आढतीय संबंधी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। 

    बता दें कि आढती राजेश कुछ दिन पहले ही विदेश में रहते अपने बेटे से मिलकर भारत वापिस आया था। इस संबंध में पुलिस उसके घर से लेकर घटनास्थल तक CCTV खंगाल रही है। 

    DSP सुलतानपुर लोधी बब्बनदीप सिंह ने बताया कि आढती राजेश के लापता होने की सूचना के बाद बेईं के किनारे उसकी एक्टिवा और चप्पल मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने बेईं में छलांग लगाई है। बेईं में SDRF के 18 गोताखोरों की टीम तथा निजी गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

  • कपूरथलाः हाईवे पर लूट की वारदात करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः हाईवे पर लूट की वारदात करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लाखों के गहने, नगदी सहित हथियार बरामद

    कपूथलाः आईपीएस राजपाल सिंह संधू के दिशा-निर्देशों पर पीपीएस इनवेस्टिगेशन रमनिंदर सिंह, पीपीएस बरजिंदर सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने जिले में हो रही लूटपाट के मामलों में नकेल कसते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साजन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी रावां थाना बेगोवाल, सुरिंदर सिंह उर्फ यादा पुत्र हरनेक सिंह निवासी तलवंडी कुका थाना बेगोवाल, जगजीवन सिंह उर्फ जीवन पुत्र बख्शीश सिंह निवासी कुका तकिया, थाना बेगोवाल, अमरजोत सिंह उर्फ अमन पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी कुका थाना बेगोवाल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएसआई हरवंत सिंह ने टीम सहित बाकरपुर में नाका लगाया हुआ था।

    इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपियों ने एक गैंग बनाई हुई है। जिन्होंने अपनी खतनाक गैंग बनाई हुई है और वह हाईवे पर तेजधार हथियारों से लूट की वारदातों को अंजाम देते है। इसके साथ ही आरोपी बंद पड़ी कोठियों को भी निशाना बनाते है। उक्त आरोपी बेगोवाल और ढिलवां के इलाकों में हथियारों के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम देते है। आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। एएसआई हरवंत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 45 अ/द 16-7-2023 आईपीसी धारा 392, 379 बी, 380, 454, 457 के तहत थाना ढिलवां में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपए, 8 लाख रुपए के गहने, 2 दातर और 2 बाइक बरामद किए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा की गई 6 वारदातों को ट्रेस किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, पुलिस अधिकारी का कहना हैकि आरोपियों से वारदात करने के मामले में और बड़े खुलासे हो सकते है।


     

  • पंजाब : 22 जुलाई तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी 

    पंजाब : 22 जुलाई तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी 

    कपूरथला: जिले में कल से सभी स्कूल नहीं खुलेंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर कम होने तथा स्थिति में सुधार होने के बाद DC कपूरथला करनैल सिंह ने नए आदेश जारी किए। उनहोंने जिले के 16 सरकारी स्कूलों को छोड़ सभी निजी तथा सरकारी स्कूल सोमवार से खोलने को कहा है। आदेशों में कहा गया है कि 17 जुलाई से 16 सरकारी स्कूलों को छोड़कर सभी स्कूल खोले जाएंगे। क्योंकि अभी बाढ़ से पूरी तरह राहत नहीं मिली है, इसलिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 16 स्कूलों को 22 जुलाई तक बंद ही रखा जाएगा। सरकार के आदेश हैं, लेकिन स्कूल खोलने का फैसला प्रशासन अपने स्तर भी लेगा।


    बता दें कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए 15 जुलाई तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए थे। अब मौजूदा हालातों के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुधार होता देख शिक्षा मंत्री ने 17 जुलाई से स्कूल खोले जाने की निर्देश दे दिए हैं, लेकिन कपूरथला में 16 स्कूल अभी बंद रहेंगे।

  • कपूरथला: MLA Rana Inder Pratap के खिलाफ FIR दर्ज

    कपूरथला: MLA Rana Inder Pratap के खिलाफ FIR दर्ज

    कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी में विधायक राणा इंदर प्रताप ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। इस मामले में विधायक राणा इंदर प्रताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बांध तोड़ने से पहले विधायक ने ड्रेनेज विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचित किया था कि विभाग खुद बांध को तोड़े।

    बता दें कि राणा इंदर प्रताप हाल ही में कनाडा से लौटे हैं और उन्होंने अपने क्षेत्र में आई बाढ़ का जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि धुस्सी बांध को तोड़ा जाए ताकि बाढ़ का पानी सतलुज दरिया से होते हुए हरिके हेड वर्कस की ओर चला जाए। विधायक राणा इंदर प्रताप पर कपूरथला पुलिस के  थाना कबीरपुर में मुकदमा नं 26  u/s 277-420-430.ipc 70 canal act के तहत मामला दर्ज हुआ है 

  • चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, 2 फरार

    चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, 2 फरार

    कपूरथलाः कपूरथला पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जब कि 2 फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान गोरा पुत्र जरनैल सिंह वासी टोटा मोहल्ला शेखुपुरा, राज कुमार पुत्र रामनाथ पासवान वासी मोहला सुदां, चंदन कुमार पुत्र प्रेम शाह वासी मोहला सुदां, दरिंदर पुत्र गुरदास वासी बहूई, गुरकंवल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी टोटा मोहल्ला के रूप मैं हुई है। जानकारी देते हुए डी एस पी मनिंदर सिंह ने बताया की हरभजन सिंह विर्दी वासी सुल्तानपुर रोड शेखुपुरा ने थाना सिटी कपूरथला में शिकायत दर्ज करवाई थी की उसका पुश्तैनी घर गुरु नगर चौक पर है  जो अक्सर बंद ही रहता है।

    6 जुलाई को जब वह घर गया तो वहां चोरी की घटना घट चुकी थी। चोर घर से टुल्लू पंप,टूटिया, घास काटने वाली मशीने, 5 मोटरे, लैपटॉप, फैक्स मशीन, चांदी और पीतल के बर्तनो के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए है। जिस पर करवाई करते हुए थाना प्रभारी पलविंदर सिंह और उनकी टीम ने उक्त आरोपियों को चोरी के सामान सहित काबू कर लिया। पुलिस इस गिरोह के फरार आरोपी जतिंदर पुत्र राजिंदर  कुमार वासी बहुई, रविपाल पुत्र बिटु वासी मोहल्ला टोटा शेखुपुरा  की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • कपूरथलाः ट्रेवल एजेंट सकतर सिंह और पत्नी मनदीप ने ASI के बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगे 24 लाख रुपए, केस दर्ज

    कपूरथलाः ट्रेवल एजेंट सकतर सिंह और पत्नी मनदीप ने ASI के बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगे 24 लाख रुपए, केस दर्ज

    सुल्तानपुर लोधीः पंजाब में फैले कबूरतरबाजों ने पंजाब पुलिस को भी अपने चंगुल में फंसा लिया। थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात एएसआई(थानेदार) के बेटे को अमेरिका भेजने के नाम 24 लाख रुपये ऐंठ लिए और उसे मै​क्सिको के जरिये डोंकी बनाकर जेल पहुंचा दिया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने आरोपी फर्जी ट्रैवल एजेंट दंपति के ​खिलाफ पंजाब ट्रैवल्स प्रोफेशन रेगुलेशन एक्ट-2014(पीटीपीआर) व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    एसएसपी कपूरथला को दी ​शिकायत में एएसआई लखवीर सिंह निवासी गांव गोसल कपूरथला ने बताया कि उसका बेटा जसकीरत सिंह सुल्तानपुर लोधी ​स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सेवा करने के लिए आता था। प्रतिदिन गुरुद्वारा साहिब आने के कारण उसके बेटे की जान-पहचान ट्रेवल एजेंट सकतर सिंह और उसकी पत्नी मनदीप कौर निवासी हरनामपुर थाना सुल्तानपुर लोधी से हो गई। जो अक्सर गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के लिए आते समय मिलते थे। सकतर सिंह ने उसके बेटे से बात की कि यदि वह अमेरिका जाना चाहता है तो वह उसे वर्क परमिट पर अमेरिका भेज सकता है। इस जसकीरत सिंह अपने मामा के बेटे मनमीत सिंह, गुरमीत सिंह और गांव गोसल के सरपंच सतनाम सिंह के साथ ट्रैवल एजेंट सकतर सिंह के तलवंडी चौक सुल्तानपुर लोधी के समीप फतेह इंटरप्राइजिज के दफ्तर गए तो वहां पर सकतर सिंह व उसकी पत्नी मनदीप कौर मिले। जिन्हाेंने उन्हें विश्वास दिलाया कि 2 लाख रुपये लगेंगे और बाकी पैसे अमेरिका पहुंचने पर लेंगे और दिल्ली से सीधी फ्लाइट अमेरिका की होगी।

    इस पर दोनों ने जसकीरत सिंह का पासपोर्ट 01 मार्च 2019 को ले लिया। फिर उसके बाद 07 मई 2019 को ट्रैवल एजेंट ने जसकीरत सिंह की फ्लाइट अमेरिका की बजाय यूरोप की लगवा दी। यूरोप से बाद में इसने 11 मई 2019 को ट्रैवल एजेंट ने उसके बेटे को मै​क्सिको के जंगलों में छोड़ दिया, वहां पर मै​क्सिको माफिया ने उसके बेटे को कमरे में बंदी बना लिया और डरा-धमकाकर परिवार को फोन करके यह कहने के लिए मजबूर किया कि वह अमेरिका पहुंच गया और एजेंट को 24 लाख रुपये दे दो। इस पर उसने सकतर सिंह व उसकी पत्नी के विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा दिए।

    पैसे मिलने के बाद सकतर सिंह डोंकरों के जरिये उसके बेटे को मै​क्सिको की दीवार पार करवा दी। जहां पर मै​क्सिको पुलिस ने उसे पकड़ लिया और करीब तीन माह जेल में रखने के बाद उसे भारत डिपोर्ट कर दिया। एसएसपी ने ​शिकायत की जांच का जिम्मा डीएसपी पीबीआई, होमीसाइड व फोरेंसिक को सौंपी, जिन्होंने जांच के बाद डीए लीगल से राय लेने के बाद केस दर्ज करने की संस्तुति की। थाना सुल्तानपुर लोधी में ट्रेवल एजेंट दंपति के ​खिलाफ पीटीपीआर एक्ट-2014, धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।

  • कपूरथलाः श्री रामलीला ग्राउंड में बनी स्टेज को नगर सुधार ट्रस्ट ने किया ध्वस्त, गुस्साए लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    कपूरथलाः श्री रामलीला ग्राउंड में बनी स्टेज को नगर सुधार ट्रस्ट ने किया ध्वस्त, गुस्साए लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा आज सुबह ट्रस्ट की मार्केट में अवैध कब्जों पर कार्रवाई के दौरान श्री रामलीला ग्राउंड में बनी स्टेज को भी ध्वस्त कर दिया गया। जिससे मामला गर्मा गया है। रोष में आए रामलीला कमेटी के सदस्य और विभिन्न संगठनों के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने मस्जिद चौक पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ 4 घंटे धरना प्रदर्शन के बाद जब EO ने माफी मांगी तो धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।  

       

    बता दें कि कपूरथला नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा आज सुबह ट्रस्ट की मार्केट में कुछ दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ ट्रस्ट के EO की टीम द्वारा एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव चलाई गई। इसी दौरान ट्रस्ट मार्केट में बनी श्री रामलीला ग्राउंड की स्टेज पर भी डिच मशीन चला दी गई। इस घटना के बाद रामलीला कमेटी के सदस्य और हिंदू संगठन रोष में आ गए और ट्रस्ट के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस की मौजूदगी में अभद्र भाषा का प्रयोग कर बहस भी की गई। इसी दौरान मार्केट के ही 2 दुकानदारों पर भी  स्टेज ध्वस्त करवाने के आरोप लगाए गए।  

    श्री रामलीला स्टेज को ध्वस्त करने के उपरांत धार्मिक मुद्दा बन गया और धीरे-धीरे शहर के विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों के एकत्र हो गये और मस्जिद चौक पर धरना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया 4 घंटे धरना प्रदर्शन के बाद यो परमजीत सिंह ने मौके पर पहुंच धरने पर बैठे हिंदू संगठनों के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक तौर गलती का एहसास करने के उपरांत धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और ट्रस्ट के ईओ ने आश्वासन दिया कि वह श्री रामलीला की स्टेज को उन्हें निर्मित करवा देंगे।