Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथलाः विजीलैंस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    कपूरथलाः विजीलैंस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    कपूरथलाः विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज दो दोषी महिलाओं को गिरफ़्तार किया है जो साल 2017 में ब्यूरो की तरफ से दर्ज किये गए एक जालसाज़ी केस में वांछित थी और गिरफ़्तारी से बचने के लिए फ़रार (पीओ) चलीं आ रही थीं। जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम अनीता और अम्बिका, दोनों निवासी सुल्तानपुर लोधी, ज़िला कपूरथला को जनवरी 2021 को विजीलैंस थाना जालंधर में एफआईआर नंबर 05 तारीख़ 09/03/2017 के अंतर्गत पहले ही दर्ज एक मुकदमे में आइपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120- बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 ( 1 ( और 13( 2)) के अधीन केस में अदालत की तरफ से पीओ करार दी गई थीं।

    उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोषी महिलाएं सुल्तानपुर लोधी के पूर्व काऊंसलर तिलक राज की पत्नी और माता हैं। तिलक राज इस मामलो में 05/02/2018 में पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उक्त मुलजिम महिलाओं ने स्टेट बैंक आफ इंडिया ( एसबीआई) की शाखा सुल्तानपुर लोधी और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभुगत करके जाली और फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों पर क्रमवार 20 लाख और 28 लाख रुपए का कर्ज़ लिया था। उक्त दर्ज होने के बाद यह दोनों हाईकोर्ट से ज़मानत ख़ारिज होने के बाद 28/08/2018 से फ़रार थे।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह मामला विजीलैंस जांच नंबर 12/2013 के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें मई 2013 से अप्रैल 2016 के समय के दौरान समकालीन दोषी मैनेजर सुलिन्दर सिंह और अन्यों की तरफ से जाली दस्तावेज़ों के आधार पर एसबीआई से खेती कर्जों से सम्बन्धित के कुल 107 केस मंज़ूर किये गए थे, जिसके द्वारा बैंक के साथ 15 करोड़ 83 लाख रुपए का गबन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि विजीलैंस ब्यूरो ने पहले पड़ाव के दौरान 14 कर्ज़ों के मामलों की जांच की और इन मामलों में कुल 33 मुलजिमों को नामज़द किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 26 मुलजिमों को गिरफ़्तार किया जा चुका है और 7 मुलजिम अभी भी फ़रार चल रहे हैं जिनको जल्दी ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

  • कपूरथलाः दीवार तोड़कर Axis Bank में घुसे चोर, तिजोरी काटकर 38 लाख रुपए लेकर हुए फरार

    कपूरथलाः दीवार तोड़कर Axis Bank में घुसे चोर, तिजोरी काटकर 38 लाख रुपए लेकर हुए फरार

    कपूरथलाः जिलें के गांव भवानीपुर स्थित एक्सिस बैंक से बड़ी ख़बर सामने आई है। चोरों ने एक्सिस बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर बैंक में घुसे और 38 लाख रुपये की नकदी साफ कर दी। जानकारी के मुताबिक चोर खेतों के रास्ते एक बाइक रिपेयर की दुकान में सेंधमारी करते हुए बैंक के अंदर दाखिल हुए और बैंक में रखी तिजोरी को कटर से काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसकी पुष्टि एसपी (जांच) हरविंदर सिंह ने की है।

     ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि चोरों ने बैंक की इमारत के पीछे के खेतों से रास्ता बनाते हुए बैंक के बिल्कुल साथ सटी मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान से दाखिल होकर बैंक के छत में सेंधमारी करके बैंक के अंदर दाखिल होकर इस घटना को अंजाम दिया है। बैंक से तकरीबन 38 लाख की रकम चुराई गई है। एसपी (जांच) हरविंदर सिंह, डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी खराब होने के चलते बैंक के हेड आफिस से सीसीटीवी फुटेज मंगवाई जा रही है, जिसमें चोरों के बारे में खुलासा होगा। फिलहाल डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच कर रही है।

  • फगवाड़ा: Gold Gym के बाद Golden Sandhar Sugar Mill की जायदाद कुर्क

    फगवाड़ा: Gold Gym के बाद Golden Sandhar Sugar Mill की जायदाद कुर्क

    कपूरथला/कालियाः गोल्ड जिम फगवाड़ा की कुर्की के बाद जिला प्रशासन कपूरथला ने और सख्त तेवर दिखाते हुए मैसर्ज गोल्डन संधार शुगर मिल लिमिटेड फगवाड़ा जिला कपूरथला को भी कुर्क कर दिया है। मिल की जमीन के अलावा सभी प्लांट, मशीनरी, बिजली उत्पादन संयंत्र, ढांचा, भवन, यार्ड, रिहायशी एरिया, वाहन, चल-अचल संपत्ति और भौतिक वस्तुए पंजाब सरकार के माध्यम से कलेक्टर कपूरथला के पक्ष में तत्काल प्रभाव से अटैच कर दिया गया है। कुर्की मिल की भूमि पर लागू नहीं है, क्योंकि यह भूमि महाराजा कपूरथला जगतजीत सिंह (वर्तमान में पंजाब सरकार) के मालिकाना अधिकार में है और केवल चीनी मिल के लिए शर्तों के अधीन दी जाती है।

    डीसी कपूरथला विशेष सारंगल ने कहा कि कई किसानों ने अपनी गन्ने की फसल तत्कालीन वाहद संधर शुगर मिल मौजूदा गोल्डन संधार शुगर मिल को बेच दी थी, लेकिन वर्ष 2019-20 से मिल की ओर से किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। इससे जहां किसानों के हित बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, वहीं पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काबिले गौर हो कि मिल की हरियाणा की भूना तहसील में लगभग 150 एकड़ जमीन की बिक्री से जो लगभग 23.76 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है, वह किसानों को देने के लिए 5700 योग्य किसानों की एसडीएम दफ्तर फगवाडा की तरफ से बनाई गई सब कमेटी की ओर से वैराफाई करके आपत्तियां प्राप्त की गई है।

    इस संबंधी किसानों को भुगतान के लिए योग्य किसानों की सूची केन कमिश्नर पंजाब को भेज दी गई है और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन ने पिछले दिनों में सूबे के 22 जिलों के डीसी को को पत्र लिखकर मिल की संपत्तियों को अटैच कर किसानों का बकाया भुगतान करने के बारे में लिखा था। उन्होंने कहा कि तहसीलदार फगवाड़ा की ओर से 12 सितंबर 2022 तक दी गई रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि मिल की तरफ किसानों का लगभग 50 करोड़ 33 लाख रुपये बकाया है, लेकिन मिल मालिकों ने किसानों को भुगतान के लिए कोई सहयोग नहीं दिया है ,जिससे मिल मालिकों की जमीन, जायदाद पंजाब सरकार के माध्यम से पंजाब राजस्व एक्ट 1887 की धारा 72 को लागू कर कलेक्टर कपूरथला के पक्ष में कुर्क करना जरूरी है।

    डीसी ने कहा कि उपरोक्त सभी तथ्यों के आधार पर एसडीएम फगवाड़ा ने डिफाल्टर मिल मालिकों से बकाया रकम की वसूली के लिए गोल्डन संधार शुगर मिल लिमिटेड फगवाड़ा जिला कपूरथला के जिले के सभी प्लांट, मशीनरी, बिजली उत्पादन प्लांट, ढांचा, इमारतें, यार्ड, रिहायशी क्षेत्र, वाहन, चल-अचल संपत्ति और भौतिक वस्तुओं को पंजाब सरकार के माध्यम से कलेक्टर कपूरथला के पक्ष में तत्काल प्रभाव से अटैच किए गए हैं। इसके अलावा तहसीलदार और नायब तहसीलदार फगवाड़ा को निर्देश दिए गए हैं कि वे मिल के नाम जो भी प्लांट, मशीनरी, बिजली उत्पादन प्लांट, ढांचा, इमारतें, यार्ड, रिहायशी क्षेत्र, वाहन, चल-अचल संपत्ति तथा भौतिक वस्तुओं को कुर्क कर आगे की कार्रवाई करें।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गन्ना किसानों को 50 करोड़ 33 लाख रुपये के बकाया मिलों से दिलवाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है और इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को एक-एक पैसा देने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और जरूरत अनुसार जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले वीरवार को जिला प्रशासन ने मिल मालिकों के बस स्टैंड फगवाड़ा के समीप स्थित गोल्ड जिम को भी कुर्क किया गया था।

  • कपूरथलाः विजिलेंस ने रेड कर रिश्वत लेते ASI किया गिरफ्तार

    कपूरथलाः विजिलेंस ने रेड कर रिश्वत लेते ASI किया गिरफ्तार

    दूसरी ओर एसएएस नगर में तैनात एएसआई सोमनाथ के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधर/वरुणः राज्य में से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना सिटी कपूरथला में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) लखविन्दर सिंह को 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इसके इलावा थाना सिटी खरड़, एसएएस नगर में तैनात एएसआई सोमनाथ के खि़लाफ़ 60,000 रुपए रिश्वत मांगने के दोष के तहत भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी एएसआई को शिकायतकर्ता गौरव निवासी अमन नगर, कपूरथला की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया है कि उसका दुकान पर अपने हिस्सेदार के साथ मामूली झगड़ा हो गया और सम्बन्धी एएसआई द्वारा इस संबंधी पुलिस के पास दाखि़ल शिकायत के मामले में उसकी मदद करने के बदले उससे पैसों की माँग की गई थी।

    विजीलैंस ने दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में एएसआई को किया गिरफ्तार

    शिकायत के तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत जालंधर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त एएसआई को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी दोषी पुलिस अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि एक अन्य मामले में विजीलैंस ब्यूरो ने एएसआई सोम नाथ के विरुद्ध 60,000 रुपए रिश्वत मांगने के दोष में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो ने बलबीर सिंह निवासी ग्रीन कंफरट होमज़, खरड़, ज़िला एसएएस नगर की शिकायत पर एएसआई सोमनाथ के खि़लाफ़ विजीलैंस पुलिस स्टेशन फ्लायंग सकुऐड-1 एस. एएसनगर, पंजाब में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अधीन एफआईआर नं. 14 तारीख़ 13.09.22 दर्ज की गई है।

    बाइक छोड़ने के बदले एएसआई सोमनाथ ने मांगे 60 हजार

    इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता बलबीर सिंह ने भ्रष्टाचार रोकथाम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई और बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम के साथ उसकी मामूली तकरार हुई थी। इसके उपरांत उस मुलाजिम ने उसका मोटरसाईकल ज़ब्त कर लिया और उस मोटर साइकिल को छोड़ने के बदले रिश्वत के तौर पर 60,000 रुपए की माँग की। बातचीत के दौरान शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर कॉल रिकार्ड भी की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान शिकायत के तथ्य सही पाये गए और विजीलैंस ब्यूरो ने उक्त दोषी एएसआई के खि़लाफ़ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज कर लिया।

  • कपूरथलाः अवैध माइनिंग मामले में 1 गिरफ्तार, जेसीबी मशीन को किया जब्त

    कपूरथलाः अवैध माइनिंग मामले में 1 गिरफ्तार, जेसीबी मशीन को किया जब्त

    अवैध माइनिंग मामले में दूसरे आरोपी की तालाश जारी

    कपूरथलाः अवैध माइनिंग को लेकर पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। इसी के तहत गांव बूट में सीमेंट के पाइप बनाने वाली एक फैक्ट्री के पीछे चल रही अवैध माइनिंग के आरोप में थाना कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तालाश जारी है। वहीं इस मामले में रेता से भरे टिप्पर तथा माइनिंग में उपयोग होने वाली जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए चौकी बादशाहपुर प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मामले में दर्ज दोनों आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। 

    माइनिंग अधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि एनजीटी के आदेशों के अनुसार जप्त किए गए दोनों वाहनों पर चार लाख तथा तीन लाख जुर्माना भी किया जाएगा। वहीं सूत्रों की माने तो उक्त माइनिंग के मामले में नामजद आरोपी कांग्रेसी नेता ओंकार सिंह क्षेत्र के विधायक के खासम खास होने का दावा करते हैं। और गांव बूट के सरपंच का भाई भी बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि जिस जमीन पर अवैध माइनिंग की जा रही थी वह पंचायत की जमीन है।  माइनिंग विभाग के जेई तथा माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 8 सितंबर को एक टिप्पर PB 07 CA 9898 रेत से भरा हुआ खड़ा था। जिसकी जांच के बाद गांव बूट में जाकर देखा तो पाइप बनाने वाली एक फैक्ट्री के पीछे वाली जमीन से अवैध माइनिंग की जा रही थी। मौके पर अवैध  माइनिंग में उपयोग की जाने वाली जेसीबी मशीन PN 09 AK  9989 भी जप्त कर ली गई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने से टिपर के ड्राइवर सलिंदर सिंह पुत्र शिंगारा सिंह वाशी बूट को हिरासत में ले लिया है। 

    शुभम कुमार ने कहा कि जिस भूमि पर माइनिंग की जा रही थी वहां जाने का रास्ता पाइप फैक्ट्री के बीच में से होकर जाता है वहीं उन्होंने कहा कि माइनिंग की जाने वाली भूमि के संबंध में राजस्व विभाग से रिकॉर्ड मंगवाया गया है, अगर यह जमीन पंचायत की हुई तो संबंधित सरपंच के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। थाना कोतवाली पुलिस के अंतर्गत आती चौकी बादशाहपुर के इंचार्ज परमजीत सिंह ने जेसीबी तथा टिप्पर के मालिक के आधार पर सलिंदर सिंह पुत्र शिंगारा सिंह तथा ओंकार सिंह पुत्र अनोख सिंह वासी गांव बूट के खिलाफ माइनिंग एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बादशाहपुर चौकी प्रभारी परमजीत सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सलिंदर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है जबकि आरोपी ओंकार सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • कपूरथलाः सिविल के इमरजेंसी वार्ड से हवालाती फरार, तालाश में जुटी पुलिस

    कपूरथलाः सिविल के इमरजेंसी वार्ड से हवालाती फरार, तालाश में जुटी पुलिस

    जालंधर/वरुणः पंजाब के कपूरथला सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से देर शाम फरार हुए हवालाती के संबंध में पुलिस द्वारा सारी रात तलाश करने के बाद भी हाथ अभी तक खाली है। हवालाती के की तलश किए जाने की पुष्टि करते हुए एसपी डी हरविंदर सिंह यह भी बताया कि उक्त हवालाती जालंधर देहाती पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में काबू किया गया था तथा सुरक्षा गार्ड भी जालंधर पुलिस के ही थे। फिलहाल दोनों जिलों की पुलिस उसे तलाश कर रही है। 

    जानकारी अनुसार हवालाती संदीप सिंह वासी गांव हंबोवाल को जालंधर के फिल्लौर पुलिस ने चोरी के आरोप में 5 सितंबर को काबू कर मुकदमा नंबर 252 दर्ज किया था। जिसके चलते संदीप सिंह कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद था। उक्त हवालाती को बुधवार देर शाम बीमारी के चलते सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। अभी एमरजैंसी वार्ड में पर्ची बनाने की पर्किर्या तथा अन्य औपचारिकताएं की जा रही थी, कि अचानक हवालाती संदीप सिंह एमरजैंसी वार्ड से ही फरार हो गया। 

    हवालाती संदीप सिंह के फरार होने की सूचना मिलने के बाद तुरंत पीसीआर टीम तथा अन्य पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा चारों तरफ उसकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि कपूरथला पुलिस द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि हवालाती के साथ सुरक्षा गार्ड जालंधर पुलिस के थे। लेकिन फिलहाल सारी रात दोनों जिलों की पुलिस द्वारा तलाश करने के बावजूद संदीप सिंह का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। 

    एसपी डी हरविंदर सिंह ने बताया कि हवालाती संदीप सिंह चोरी के मामले में फिल्लौर पुलिस द्वारा काबू किया गया था। तथा जालंधर पुलिस के सुरक्षा गार्डों की निगरानी में ही सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आया था। फरार हुए हवालाती की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही हवालाती संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उक्त मामले में सुरक्षा गार्डो पर भी उचित कानूनी कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।

  • कपूरथला के BDPO ऑफिस में मंत्री कुलदीप धालीवाल ने की छापेमारी, देखें वीडियो

    कपूरथला के BDPO ऑफिस में मंत्री कुलदीप धालीवाल ने की छापेमारी, देखें वीडियो

    कपूरथला/वरुणः पंजाब में मान सरकार लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं सरकारी दफ्तरों में कामकाज को लेकर आप सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कपूरथला के बीडीपीओ ऑफिस में छापेमारी की। इस दौरान पंचायत अफसर और बीडीपीओ समेत कई अफसर और क्लर्क गैरहाजिर मिले। मंत्री ने सबके नाम नोट कर कार्रवाई के आदेश दे दिए। मंत्री को सोशल मीडिया पर यहां अफसरों के न होने की शिकायतें मिल रहीं थी।

    पंचायत अफसर नहीं थे मौजूद 

    मंत्री कुलदीप धालीवाल बीडीपीओ के ऑफिस पहुंचे। वहां पंचायत सेक्रेटरी संदीप सिंह मिले। पंचायत अफसर वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद मंत्री दूसरे कर्मचारियों से मिले। वहां एक क्लर्क भी गैरहाजिर मिला। मंत्री को कहा गया कि पंचायत अफसर की डीडीपीओ ऑफिस में ड्यूटी है। बीडीपीओ की तारीख है इसलिए वह कोर्ट में गए हैं।

    मंत्री धालीवाल को सोशल मीडिया पर मिली थी शिकायतें

    ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि उन्हें फेसबुक और ट्विटर पर कई बार शिकायत मिली थी। जिसके बाद वह कपूरथला जिले के पंचायत ऑफिस और बीडीपीओ ऑफिस गए। वहां जाकर पता चला कि लोगों की शिकायत बिल्कुल सही है। वहां कोई भी काम नहीं कर रहा। अफसर भी वहां ड्यूटी पर हाजिर नहीं थे। उनके नाम नोट कर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।

  • ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਮਨੁੱਖੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਏਕਤਾ ਦਾ ਅਨਮੋਲ ਖ਼ਜ਼ਾਨਾ–ਭਾਟੀਆ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਧੰਨ ਧੰਨ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਭੁਪਾਲ ਜਠੇਰੇ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ । ਸ੍ਰੀ ਆਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਭੋਗ ਉਪਰੰਤ ਭਾਈ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਜੂਰੀ ਰਾਗੀ, ਭਾਈ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਆਰ. ਸੀ. ਐਫ) ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਜਥਿਆਂ ਨੇ ਰਸਭਿੰਨੇ ਕੀਰਤਨ ਰਾਹੀਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ।

    ਸਟੇਜ ਸਕੱਤਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਨੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਮਨੁੱਖੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਏਕਤਾ ਦਾ ਅਨਮੋਲ ਖ਼ਜ਼ਾਨਾ ਹੈ, ਇਸ ਵਿਚਲੀ ਬਾਣੀ ਅਧਿਆਤਮਕ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਅਗਵਾਈ ਦੇ ਨਾਲ ਵਿਸ਼ਵ ਭਾਈਚਾਰੇ, ਸਹਿਨਸ਼ੀਲਤਾ, ਅਮਨ ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਸਾਂਝੀਵਾਲਤਾ ਦਾ ਉਪਦੇਸ਼ ਦਿੰਦਿਆ ਮਨੁੱਖੀ ਜੀਵਨ ਦਾ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮਾਰਗ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦੀ ਰਹੇਗੀ। ਹਾਜ਼ਿਰ ਸੰਗਤਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਮਾਸਟਰ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਗੁਰੂ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਸਾਰੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਸਰੋਤ ਹਨ ਅਤੇ ਅਕਤੂਬਰ ਮਹੀਨੇ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਰੂਪ ਰੇਖਾ ਵੀ ਦੱਸੀ। ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰਾਗੀ ਸਿੰਘਾਂ, ਸਹਿਯੋਗੀ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾਓ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਤਰਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ, ਸਤਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ, ਬਾਪੂ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਐਡਵੋਕੇਟ ਤੇਜਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸਤਿਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਉਂਕਾਰ ਸਿੰਘ ,ਧੰਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ, ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਕਮਲ ਸਿੰਘ, ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ, ਐਂਟੀ ਕੁਰੱਪਸ਼ਨ ਬਿਊਰੋ ਆਫ ਇੰਡੀਆ ਦੇ ਚੀਫ਼ ਬਿਊਰੋ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ, ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਦਰਸ਼ਨਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਜੀਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਵਿਕਰਮ, ਸਾਹਿਬ ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸੰਤੋਸ਼ ਕੌਰ, ਲਖਬੀਰ ਕੌਰ, ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਸਮੇਤ ਮਾਤਾ ਗੁਜਰ ਕੌਰ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੀਆਂ ਬੀਬੀਆਂ, ਬਾਬਾ ਫਤਹਿ ਸਿੰਘ ਸੇਵਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • अन्तरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की कपूरथला इकाई की ओर से काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया

    अन्तरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच की कपूरथला इकाई की ओर से काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: काव्य गोष्ठी में कुल 16 प्रतिभागी रहेअंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच के संस्थापक आदरणीय डा. नरेश नाज़ गुप्ता एवं विदेश महासचिव और पंजाब एवं हिमाचल की प्रभारी आदरणीय मोनिका ठाकुर एवं डा. इरादीप प्रभारी महिला काव्य मंच पंजाब एवं डा. वीना विज उपाध्यक्ष पंजाब ने इस काव्य गोष्ठी में उपस्थित होकर चार चांद लगा दिए

    गोष्ठी के प्रारम्भ में महिला काव्य मंच कपूरथला इकाई की अध्यक्ष प्रिं प्रोमिला देवी अरोड़ा ने सभी का स्वागत किया और राधा शर्मा ने मंच संचालन करते हुए सभी कवियित्रियों का परिचय दिया और बारी बारी सभी ने मधुर आवाज़ में कविता पाठ किया

    प्रारम्भ में प्रो परमजीत ने बहुत सुरीली आवाज में सरस्वती वंदना से काव्य गोष्ठी का आगाज किया फिर प्रो सरला भारद्वाज, डा. वीना विज, प्रो नीलम सेठी, प्रो नीरू ग्रोवर, प्रो अनु बहल, डा. इरादीप, प्रो नरिंदर नीत, सपना सैनी, मीनाक्षी शर्मा, रजनी वालीया, निधि शर्मा, मोनिका ठाकुर, राधा शर्मा, प्रिं प्रोमिला देवी अरोड़ा, एवं महिला काव्य मंच के संस्थापक नरेश नाज़ गुप्ता ने अपनी सुरीली आवाज में कविता पाठ सुनायाअंत मे डॉ नरेश नाज़ सर ने सफल गोष्ठी के लिए आशीर्वाद दिया और प्रिं प्रोमिला अरोड़ा ने सबका धन्यवाद कियाइस तरह कपूरथला इकाई की अगस्त माह की काव्य गोष्ठी का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ

  • ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ 28.08.2022 ਨੂੰ

    ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ 28.08.2022 ਨੂੰ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਮਹਾਨ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ, ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ  ਮਿਤੀ 28 ਅਗਸਤ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਮਾਗਮ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਜਥੇਦਾਰ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਡੋਗਰਾਂਵਾਲ ਐਗਜੈਕਟਿਵ ਮੈਂਬਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਭੋਗ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ ਉਪਰੰਤ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਰਾਗੀ, ਢਾਡੀ ਅਤੇ ਕਥਾਵਾਚਕ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਇਤਿਹਾਸ ਤੋਂ ਜਾਣੂੰ ਕਰਵਾਉਣਗੇ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਭਾਈ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ.