फगवाड़ाः शहर में आम आदमी पार्टी की राजनीति में नया मोड़ तब आया जब सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने चुनाव क्षेत्र के इंचार्ज का चार्ज संभाल लिया। केजी रिसॉर्ट में हुए एक फंक्शन के दौरान उन्होंने डेवलपमेंट, सफाई और सड़क के मुद्दों को प्रायोरिटी देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा को “मॉडल चुनाव क्षेत्र” बनाने के लिए जंगी लेवल पर काम किया जाएगा और लोगों के सरकारी काम बिना सिफारिश और बिना किसी खर्च के किए जाएंगे।
डॉ. चब्बेवाल ने गांवों और शहरी इलाकों के लिए 51 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताया। उनके मुताबिक, सड़कों, सीवेज की सफाई और वेस्ट मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही फगवाड़ा को जिला बनाने की मांग भी उठाई गई।
फगवाड़ाः पंजाब में एक तरफ भीषण गर्मी का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर चोरों का कहर है। भीषण गर्मी में लोग तेज धूप में निकलने से बच रहे है, लेकिन दूसरी ओर चोर गर्मी से राहत पाने के लिए एसी मशीनों को चुराने में व्यस्त है। ताजा मामला बब्बर अकाली मार्केट से चोरी का सामने आया है। जहां बब्बर अकाली मार्केट में 2 मोबाइल की दुकानों की आउटडोर मशीनें लेकर 3 चोर फरार हो गए।
जिसमें से एक साईं मोबाइल नाम की दुकान पर देर रात चोर एयर कंडीशनर की आउटडोर मशीनें लेकर फरार हो गए। दोनों चोर अलग-अलग ई-रिक्शा पर घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। घटना वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसमें देखा जा रहा है कि चोर एयर कंडीशनर की मशीनें ई रिक्शा पर लादकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक आशु ने बताया कि आज सुबह दुकान पर आया तो एयर कंडीशनर चालू किया, तो एसी ठंडक नहीं कर रहा था। इस दौरान साथ वाली दुकान मालिक का एसी भी ठंडक नहीं कर रहा था।
जब दोनों ने मिलकर मेकैनिक को बुलाकर जांच कराई, तो उन्होंने बताया कि छत से एयर कंडीशनर की मशीनें गायब है। उन्होंने कहा कि दोनों ने नए यूनिट लगवाए थे। देर रात चोर 3.10 बजे आया दोनों आउटडोर लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों दुकानों का 80 से 90 हजार का नुकसान हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। उन्होंने कहा कि देर रात पुलिस गश्त पर तैनात रहती है और आने जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ करती है, लेकिन दोनों ई-रिक्शा पर सवार होकर आए तीनों चोरों को किसी पुलिस कर्मी ने रास्ते में रोककर पूछताछ नहीं की।
फगवाड़ाः जिले के Raipur fhrala गांव में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों की झुग्गी-झोपड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। जिसमें एक 4 साल की बच्चे की मौत हो गई और कई जख्मी हो गये।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गये। लेकिन काफी कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद प्रवासी मजदूरों की झुग्गी-झोपड़ियों में रखे सभी सामान जलकर राख हो गये।
घटना की सूचना पाकर आसपास की सामाजसेवी संस्थाएं मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मदद के लिये सभी को आश्वासन दिया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन से भी मांग करते हुए कहा कि जो भी उचित मुवाजा है। उन्हें दिया जाए ताकि उनकी मदद की जा सके।
फगवाड़ाः शहर के रामपुर खलियान में दमकल विभाग के कर्मी कृपाल सिंह पर बाइक सवार 3 नौजवानों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना में घायल कृपाल सिंह का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं इस मामले को लेकर एसपी माधवी शर्मा ने कहा कि उन्हें आज थाना रावलपिंडी थाना पुलिस को सूचना मिली कि दमकल विभाग के कर्मी कृपाल सिंह पर बाइक सवार 3 हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में घायल कृपाल सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा कृपाल सिंह के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि कृपाल सिंह से पूछताछ में पता चला है कि पंचायत की शामलाट जमीन को लेकर विवाद है और जमीनी विवाद को लेकर उन पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। ऐसे में 2 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। ऐसे में टीमें तैनात करके आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रेड की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि अस्पताल में दाखिल कृपाल सिंह ने बताया कि साल पहले से उसे धमकियां मिल रही थी।
पीड़ित के अनुसार सरकारी जमीन पर कब्जा छुड़वाने को लेकर केस चल रहा था। इस मामले में उसे धमकियां मिल रही थी और पुलिस को एफिडेविट दिया था। जिसके बाद अज्ञात 3 बाइक सवारों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना के दौरान वह दमकल विभाग से ड्यूटी करने के लिए बाइक पर जा रहा था। इस दौरान उसे बाबा मंगू शाह के पास बाइक से साइड मारकर गिराया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। पुरानी रंजिश के कारण उस पर हमला करवाया गया। पीड़ित के अनुसार गांव के व्यक्तियों ने बाहर के लोगों से उस पर हमला करवाया है।
फगवाड़ाः शहर के रामपुर खलियान में दमकल विभाग के कर्मी पर बाइक सवार 3 नौजवानों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में दमकल विभाग का कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान की पहचान कृपाल सिंह निवासी रामपुर खलियान के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए कृपाल सिंह ने बताया कि साल पहले से उसे धमकियां मिल रही थी। पीड़ित के अनुसार सरकारी जमीन पर कब्जा छुड़वाने को लेकर केस चल रहा था।
इस मामले में उसे धमकियां मिल रही थी और पुलिस को एफिडेविट दिया था। जिसके बाद अज्ञात 3 बाइक सवारों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना के दौरान वह दमकल विभाग से ड्यूटी करने के लिए बाइक पर जा रहा था। इस दौरान उसे बाबा मंगू शाह के पास बाइक से साइड मारकर गिराया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। पुरानी रंजिश के कारण उस पर हमला करवाया गया। पीड़ित के अनुसार गांव के व्यक्तियों ने बाहर के लोगों से उस पर हमला करवाया है।
भाई गुरमीत सिंह ने कहा कि कृपाल सिंह सिंह ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने हमला करके घायल कर दिया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने भाई को घायल अवस्था में देखा और उन्हें सूचना दी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान बाइक सवारों ने मुंह ढके हुए थे। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई गई।
दूसरी ओर जांच अधिकारी ने कहाकि उन्हें व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल कृपाल सिंह के बयान दर्ज किए जा रहे है। कृपाल सिंह ने बताया कि उस पर बाइक सवार 3 व्यक्तियों ने हमला किया है। पीड़ित के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फगवाड़ाः मोहल्ला पीपारंगी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देर रात देखने को मिला। जहां पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ। इस घटना में नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में भर्ती कयामुद्दीन ने मामले की जानकारी देते हुए कहाकि जगमोहर पुत्र प्रशोत्मदास नौजवान ने उस पर हमला कर दिया। प्रशोत्मदास पीपा रंगी में पूर्व सरपंच रहे चुके है।
पीड़ित के अनुसार वह दोपहर को खाना खाने के लिए गया था। आरोप है कि इस दौरान जब वह दुकान पर जाने लगा तो जगमोहर ने रास्ते में उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और उस पर रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में बाजू फैक्चर हो गई। पीड़ित ने बताया कि 15 दिन पहले भी वह उसके साथ झगड़ा कर चुका है। पीड़ित ने कहा कि उसकी मोबाइल की दुकान है और कुछ साल पहले 2015 में उससे जगमोहर ने कुछ पैसे उसे उधार में दिए थे। पीड़ित ने कहा कि विदेश से वापिस आने के बाद उसने पैसे मांगे तो वह उसके साथ उस समय भी झगड़ा करने लग गया।
पीड़ित का कहना है कि उसने 4 हजार रुपए जगमोहर के खाते में डाले थे। पीड़ित ने कहा कि उसके बाद वेस्टर्न यूनियन द्वारा पैसे भेजे जाने की स्लिप मौजूद है। पैसे मांगने के उसने अब पैसे देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने कहा कि 15 दिन पहले उसके साथ हाथापाई करते हुए धमकियां देने लग गया। बीते दिन जगमोहर ने उस पर और भाई पर हमला कर दिया। 15 दिन पहले हुए विवाद में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। घटना के दौरान उसके पिता ने आकर मामले को सुलझा दिया था। घटना के दौरान डेढ तोले की सोने की चैन गायब हो गई। ऐसे में पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
फगवाड़ाः शहर के गांव रामपुर खलियान में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर खेतों से ट्रांसफर लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए खेत के मालिक दलवीर सिंह ने बताया कि मक्की को पानी लगाया हुआ था। बिजली का कट लगने के कारण वह खेतों में आज देरी से आए। इस दौरान पड़ोसी ने बताया कि उनका ट्रांसफार्म चोरी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रांसफार्म चोर ले गए और कमरे का ताला तोड़ा गया।
हालांकि कमरे में तार चोरी नहीं की गई। पीड़ित ने कहा कि घटना को लेकर अभी पुलिस को शिकायत नहीं की है, लेकिन वह जल्द पुलिस को शिकायत देंगे। पीड़ित ने बताया कि खेतों में चोर ने काफी समय लगाकर ट्रांसफार्म खोला और घटना को अंजाम दिया। इस घटना में डेढ लाख का नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहा कि ट्रांसफार्म चोरी होने से अब मक्की की फसल को पानी देने में काफी परेशानी होगी।
दलवीर ने बताया कि चोरों ने ट्रांसफार्म चोरी करने के दौरान कुछ बोल्ट काटे और कुछ बोल्ट खोले गए। पीड़ित के अनुसार इससे पहले 2 से 3 ट्रांसफार्म चोरी हो चुके है। वहीं अब चोरों द्वारा उनके खेत से भी ट्रांसफार्म चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहाकि इस बार गेंहू की फसल भी बढ़िया नहीं हुई है। पीड़ित ने खुद के खर्चे पर ट्रांसफार्म लगाया हुआ था, लेकिन चोरी होने से दलवीर को काफी नुकसान हो गया।
फगवाड़ाः शहर दुखद घटना सामने आई है। जहां मोहल्ला भगतपुरा में रहने वाले एक 17 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका लड़का विशाल बीती रात अपने दोस्तों के साथ हिमाचल के महादेव क्लेश्वर स्थान पर गया था। उसने आज सुबह ही हिमाचल से सोशल मीडिया पर अपनी एक स्टोरी भी साझा की थी, जिसमें सब कुछ ठीक होने का अहसास हो रहा था।
लेकिन परिवार को उस समय बड़ा सदमा लगा जब कुछ ही समय बाद हिमाचल पुलिस की ओर से फोन आया कि उनके पुत्र विशाल की पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। यह खबर सुनते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और घर का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस के मुताबिक यह हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। हिमाचल पुलिस द्वारा इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। परिवार का यह भी कहना है कि विशाल के साथ गए साथी उनसे संपर्क नहीं कर रहे हैं। परिवार प्रशासन से इस घटना की गहराई से जांच की मांग कर रहा है।
फगवाड़ाः रामगढ़िया रोड पर बाबा बालक नाथ मंदिर वाली गली में स्थित घर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां घर में चोर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। चोरों द्वारा अलमारी के लॉक तोड़कर अलमारी में पड़ा गहना और नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए रमनदीप सिंह ने कहाकि परिवार में मौत होने के कारण सभी लोग वहां गए थे। वहीं चोरों द्वारा घर के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़ित के अनुसार घर से चोर डेढ लाख की नगदी और 6 तोले सोना लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि मेन गेट को ताला लगा हुआ था। इस दौरान छत से चोर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फगवाड़ाः शहर के गांव बेगमपुरा में घर में हुई लाखों की चोरी को लेकर कार्रवाई न होने पर इलाका निवासियों द्वारा SP ऑफिस पहुंचने का मामला सामने आया है। भारी मात्रा में लोगों इकट्ठा होकर SP ऑफिस पहुंचे और मांग की कि आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाए।
जानकारी देते फगवाड़ा के गांव बेगमपुरा निवासी तेजपाल ने बताया कि उनके गांव के एक घर में पिछले दिनों लाखों की चोरी हो गई थी। पीड़ित व्यक्ति विदेश में रहता है और उसकी पत्नी अपने मायके रहती है। खाली घर देखकर चोर ने उसे निशाना बनाया था। इस दौरान पुलिस को मामले की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई थी। इसके चलते गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर रावलपिंडी थाने के बाहर धरना देने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचना साहिल के रूप में हुई है। सभी गांव के लोग SP ऑफिस पहंचे थे। अब SP ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आरोप को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मांग की कि पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और चोरियों पर लगाम लगाई जाए।