Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथलाः नशे की हालत में ASI के बेटे ने घर में घुसा दी कार, 6 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर, देखें CCTV

    कपूरथलाः नशे की हालत में ASI के बेटे ने घर में घुसा दी कार, 6 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर, देखें CCTV

    गाड़ी से पुलिसकर्मी की वर्दी बरामद

    बेगोवाल(कपूरथला): गांव कूकां में पंजाब पुलिस के एएसआई के एनआरआई बेटे ने गुरुवार की देर शाम नशे की हालत में तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी गेट तोड़कर घर में घुसा दी। जहां पर खेल रहा छह साल का बच्चा चपेट में आकर गंभीर जख्मी हो गया, जिसे पहले भुलत्थ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जालंधर रेफर कर दिया गया है। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने गाड़ी जब्त करके आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। गाड़ी में पुलिस कर्मी की वर्दी भी बरामद हुई है। थाना बेगोवाल की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    थाना बेगोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव कूकां में एनआरआई प्रीतम सिंह के घर पर किराये पर रहे परमजीत सिंह के घर का गेट तोड़कर एक एक्सयूवी गाड़ी पीबी-09एएल-1957 घुस गई है। मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पाया कि 25 वर्षीय सरबजीत सिंह निवासी गांव नंगल लुबाना तेज रफ्तार गाड़ी सीधे गेट तोड़कर अंदर ले आया। जिसकी चपेट में आकर परमजीत सिंह का 6 साल का बेटा सुमित गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

    जिसे तुरंत पहले भुलत्थ सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी युवक नशे की हालत में था। उसका मेडिकल करवाय गया है, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल गाड़ी को कब्जे में लेकर सरबजीत सिंह को हिरासत में ले लिय ागया है। एसएचओ के अनुसार जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह को पीड़ित बच्चे व उसके अभिभावकों के बयान दर्ज करने के लिए भेज गया है।

    बच्चे के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने माना कि गाड़ी एएसआई मनजीत सिंह की है, जिसमें से उनकी पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि युवक एनआरआई है। उधर, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी नडाला जोन के अध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि गाड़ी बेहद तेज थी और उस पर पुलिस का स्टिकर भी लगा हुआ था। उन्होंने दावा किया कि गाड़ी चालक को उन्होंने गांव वासियों की मदद से बेगोवाल पुलिस के हवाले किया।

  • कपूरथलाः थाने में आग लगने से कई वाहन जलकर हुए खाक, देखें वीडियो

    कपूरथलाः थाने में आग लगने से कई वाहन जलकर हुए खाक, देखें वीडियो

    कपूरथलाः थाना सुभानपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां आज दोपहर थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब थाने के बाहर माल मुकद्दमे के मामले में विभिन्न जब्त वाहनों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इस दौरान थाने में जब्त वाहनों में शामिल 35 मोटरसाइकिलों और 12 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि आग ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है।

  • कपूरथलाः केंद्रीय जेल में सामान बरामद होने पर 6 हवालातियों पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः केंद्रीय जेल में सामान बरामद होने पर 6 हवालातियों पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः केंद्रीय जेल में मोबाइल तथा आपत्तिजनक सामग्री मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर से चेकिंग के दौरान केंद्रीय जेल में से मोबाइल इत्यादि बरामद हुए हैं। बता दें कि कपूरथला की केंद्रीय जेल में चलाए गए चैकिंग व तलाशी अभियान दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 6 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड बरामद हुई है। जिसे जेल प्रबंधन ने अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी है।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर जेल में बंद अज्ञात सहित 6 हवालातियों के खिलाफ 52–A prison एक्ट के तहत 4 विभिन्न केस दर्ज कर लिए है। बता दें कि तमाम दावों के बाद भी जेल प्रबंधन इस नेकसिस को खंगालने में कहीं ना कहीं असफल दिखाई दे रहा है, क्योंकि जेल में से मोबाइल एवं आपत्तिजनक सामान मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा।

  • कपूरथलाः विधायक राणा गुरजीत सिंह के करीबी सरपंच व पंच को किया सस्पेंड

    कपूरथलाः विधायक राणा गुरजीत सिंह के करीबी सरपंच व पंच को किया सस्पेंड

    कपूरथलाः कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह के करीबी सरपंच और एक पंच के खिलाफ बीडीपीओ विभाग के द्वारा कार्रवाई की गई है। विभाग ने गांव बूट के सरपंच और एक पंच को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों पर आरोप है कि पंचायती जमीन को नाजायज कब्जा मुक्त करवाने की बजाय पंच द्वारा पंचायती जमीन पर टाइल फैक्ट्री लगाई हुई थी। विकास फंडों का उचित इस्तेमाल नहीं किया।

    बीडीपीओ अमरजीत सिंह ने कहा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टर द्वारा उनकी रिपोर्ट के बाद दोनों को सस्पेंड किया गया है। गांव बूट के लोगों ने सरपंच राजपाल सिंह और पंच बलविंदर के खिलाफ शिकायत की थी। डीडीपीओ कपूरथला ने विभाग को सूचित किया था कि राजपाल सिंह सरपंच, ग्राम पंचायत बूट ने अवैध कब्जा हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं सुभानपुर-कपूरथला रोड पर खुद दुकान व मकान बनवाए हैं। वहीं पंच बलविंदर सिंह ने टाइल फैक्ट्री लगाई है। पंचायत का मुख्य क्षेत्र सड़क पर होने के कारण सरपंच, सरपंच के परिवार सहित अन्य कई लोगों ने अवैध कब्जे के कारण पंचायत को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया है।

    राजपाल सिंह सरपंच व बलविंदर सिंह पंच के खिलाफ अवैध कब्जा करने और फंडों के दुरूपयोग के आरोप में कार्यवाही की जाये।ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह खेहरा ने राजपाल सिंह सरपंच एवं बलविंदर सिंह पंच को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। उनका जवाब संतुष्टि पूर्ण न होने के बाद दोनों पर कार्यवाही की गई है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरेक्टर ने दोनों पर लगे आरोपों के संबंध में राजपाल सिंह सरपंच एवं बलविंदर सिंह पंच को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बीडीपीओ ढिलवां को निर्देश दिए गए है कि इनसे संबंधित बैंक खाते तुरंत सील कर दिया जाए। बीडीपीओ दिलवा अमरजीत सिंह ने बताया कि विभाग के डायरेक्टर के आदेश के बाद सभी बैंक खातों को सील कर दिया गया है। आने वाले दिनों में बकाया 7 पंचों की सहमति से कार्यकारी सरपंच का चुनाव किया जाएगा।

  • कपूरथलाः घर के बाहर गेम खेल रहे बच्चे से मोबाइल छीनकर लुटेरा हुआ फरार 

    कपूरथलाः घर के बाहर गेम खेल रहे बच्चे से मोबाइल छीनकर लुटेरा हुआ फरार 

    कपूरथलाः शहर में क्राइम की वारदातों का ग्रॉफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लूटपाट और चोरी के मामलों के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ऐसा की एक मामला गुरु नानक नगर कॉलोनी से सामने आया है। जहां वेईं किनारे अपने घर के बाहर मोबाइल पर गेम खेल रहे बच्चे से दिनदहाड़े लुटेरा मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। गुरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि वह एसडीएम कार्यालय में तैनात है।

    बीते दिन उसका बेटा घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था कि अचानक एक लुटेरा सामने गली से आकर जबरन उसके बेटे से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। जब लुटेरे को बच्चे से हाथापाई होते थोड़ी दूर सैर करती बच्चे की मां ने देखा तो तेजी से भागकर उसके पाई लेकिन तब तक आरोपी मोबाइल छीनकर भाग निकला। इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी जा रही है। वह खुद भी लुटेरे की तलाश में लगे हुए है।

  • कपूरथलाः DC ने तत्काल प्रभाव से पटवारी को किया सस्पेंड 

    कपूरथलाः DC ने तत्काल प्रभाव से पटवारी को किया सस्पेंड 

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर कम ज़िला कलेक्टर विशेष सारंगल ने तहसील कपूरथला के अंतर्गत आते गांव कांजली के पटवारी तलविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से सरकारी सेवा से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सस्पेंड किए जाने वाले पटवारी पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और इंतक़ाल दर्ज ना करने के आरोप लगे थे।

    उसके खिलाफ जांच चल रही थी। डीसी द्वारा पंजाब दंड एवं अपील नियम 1970 की धारा 4 के तहत यह कार्रवाई की गई है। डीसी ने बताया कि सस्पेंड समय के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय तहसील दफ्तर सुल्तानपुर लोधी होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में अनावश्यक देरी एवं लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

  • मनी चेंजर पर फायरिंग करने के मामले में शूटर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मनी चेंजर पर फायरिंग करने के मामले में शूटर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः मनी चेंजर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। 26 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे मनीचेंजर पर लूट की नियत से फायरिंग के मामले की गुत्थी को पुलिस ने 12 दिन में सुलझा लिया है। कपूरथला पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने कई सनसनीखेज खुलासे करते हुए तीन आरोपियों को अवैध हथियार, कारतूस व मैगजीन समेत गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसएसपी के अनुसार 26 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे अनखी नगर पलाही गेट फगवाड़ा में मनीचेंजर-कम-जनरल स्टोर मालिक संजय सचदेवा को बाइक सवार युवकों ने लूट की नियत से फायरिंग कर जख्मी कर दिया।

    बस स्टैंड पर तैनात पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचकर जख्मी को सिविल अस्पताल फगवाड़ा ले गए, जहां से उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात के समय वह अपनी दुकान बंद करने के लिए बाहर पड़ा सामान अंदर रख रहा था। ज‌ब वह चिप्स की पेटी अंदर रखने लगा तो दो युवक बाइक पर आए और पीछे बैठा युवक उतरा और दुकान के अंदर घुस गया और उस पर पिस्टल तान दी और उस युवक ने उस पर फायरिंग कर दी, जोकि उसकी छाती पर लगी और वह जख्मी होकर गिर गया। इसके बाद 06 फरवरी को थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर को मुखबिर खास ने सूचना दी कि 26 जनवरी को सचदेवा कंस्ट्रक्शन नाम की दुकार मालिक पर फायरिंग करने वाले आरोपी राजकुमार उर्फ भैणी निवासी गांव बेगमपुर, गगनदीप सिंह उर्फ हीरा निवासी संगतपुर पेपर चौक फगवाड़ा में मौजूद है।

    इस पर पुलिस ने रेड करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि शूटर रणजीत सिंह उर्फ रवि निवासी सरहाल मुंडी फिल्लौर और शीपा उर्फ सोनी निवासी बेगमपुर फगवाड़ा में शामिल हैं। एसएसपी के अनुसार इनकी निशानदेही पर पुलिस ने शूटर रवि को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास दो अलग-अलग लिफाफों में कुल 400 नशीली गोलियां भी बरामद हुई। जबकि चौथा आरोपी शीपा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में रवि ने बताया कि वह कुछ दिन पहले नशा छुड़ाओं केंद्र से इलाज करवाकर आया है।

    24 जनवरी को उसने 40 हजार रुपये का 32 बोर अवैध पिस्टर ह‌रियाणा से खरीदा और 26 जनवरी को वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने रवि के घर की तलाशी लेकर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, 10 कारतूस व दो मैगजीन बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने बताया कि रवि एक साल पहले फगवाड़ा थाना सिटी में दर्ज हुए आर्म्स एक्ट के केस में वांछित था। इस मौके एसपी-फगवाड़ा मुख्तयार राय व डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह मौजूद थे।

  • 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बुलेट प्रूफ जैकेट और हथियारों सहित सामान बरामद, देखें वीडियो

    3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बुलेट प्रूफ जैकेट और हथियारों सहित सामान बरामद, देखें वीडियो

    कपूरथलाः ढिलवां क्षेत्र में जनवरी 2023 में पिता को अगवा कर उसके विदेश रहते बेटों से तीन करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह का कपूरथला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 950 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। वहीं पांच हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट और काफी अन्य सामान बरामद किया है। वहीं सूचना मिली है कि थाना ढिलवां की पुलिस ने केस दर्ज करके गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। थाना ढिलवां की पुलिस को दिए बयान में राजबीर कौर निवासी गांव गाजी गडाणा (ढिलवां) ने बताया कि उसके पति लखविंदर सिंह को गुरइकबाल सिंह निवासी गांव गाजी गुडाणा ने अगवा कर लिया है और उसके अमेरिका में रह रहे लड़के सुखजिंदर सिंह को फोन कर तीन करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है।

    फिरौती न देने पर इसके गंभीर परिणाम निकलने की धमकी दे रहा है। जिसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस रिमांड दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह हेरोइन खरीदने और बेचने का भी धंधा करता है। लखविंदर सिंह को अगवा करने से पहले वह फिरोजपुर बॉर्डर से एक व्यक्ति से एक किलो हेरोइन खरीद कर लाया था, जो उसने गांव गाजी गडाणा में बनी मोटर के कमरे में एक डिब्बे में छुपा रखी है।

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसकी मोटर पर रेड कर 950 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली है। एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि यह रंगदारी मांगने वाला बहुत बड़ा गिरोह है। इसमें 12 से 15 लोग शामिल हैं। इस मामले के पटाक्षेप से करीब जिले की तीन-चार रंगदारी मांगने के केस सुलझेंगे। पुलिस को पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पांच हथियार, बुलेट प्रूफ जैकेट समेत काफी कुछ बरामद हुआ है। इन लोगों ने रंगदारी के लिए कई जगह कॉल किए थे। गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के बारे में एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • पैसे कमाने गए 12 युवक विदेश में फंसे, सरकार से की ये मांग, देखें वीडियो

    पैसे कमाने गए 12 युवक विदेश में फंसे, सरकार से की ये मांग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः  पंजाब, हिमाचल और बिहार से पैसा कमान के लिए 12 युवक लीबिया में गए, लेकिन वहां पर फंस गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर सरकार से समक्ष वहां से निकालने की गुहार लगाई है। इस दौरान उन्होंने वीडियो के जरिये बताया कि उनके पास खाने पीने का कोई सामान नहीं है। उन्हें वहां निकाला जाए, अन्यथा व भूख और प्यास से ही मर जाएंगे। वीडियों में युवक कह रहे कि उन्हें छोड़ने के लिए लोग 3 हजार डॉलर की मांग कर रहे हैं। युवकों ने कहा कि उन्हें एजेंट ने लीबिया के बेंगाजी में एलसीसी सीमेंट फैक्ट्री में काम करने के लिए भेजा था। काम देने की बजाय उन्हें बंधक बना लिया।

    उन्हें कमरे से बाहर गेट तक भी नहीं जाने दिया जाता। लीबिया में बंधक बनाए गए 12 युवकों में से 9 पंजाब (7 रोपड़, 1-1 मोगा, कपूरथला) से हैं, जबकि हिमाचल और बिहार से भी एक-एक युवक वहां फंसे हुए है। युवकों ने अपने वीडियो में कहा कि खाना और पानी न मिलने के कारण उनकी जिंदगी खतरे में है। लीबिया से वीडियो वायरल होकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के पास पहुंची तो उन्होंने इस पर तुरंत संज्ञान लिया।

    उन्होंने युवकों की चिंता करते हुए विदेश मंत्रालय को लिखा है कि युवकों का जीवन खतरे में है। उन्होंने तुरंत प्रभाव से वहां से आजाद करवाया जाए। उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर प्रसाद को ट्वीट भी किया है। उन्होंने युवकों की वीडियो के साथ विदेश मंत्री को टैग करते हुए लिखा है कि जल्द सहायता की जरूरत है। इसी बीच पता चला है कि विदेश मंत्रालय भी लीबिया में फंसे युवकों को वहां से छुड़ाने के लिए प्रयासों में जुट गया है।

  • पंचायत में लावां-फेरे में दुल्हन लहंगे पर रोक सहित कई फरमान हुए जारी, देखें वीडियो 

    पंचायत में लावां-फेरे में दुल्हन लहंगे पर रोक सहित कई फरमान हुए जारी, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः भदास पंचायत ने शादी में लावां फेरे दौरान दुल्हन के लहंगे पर रोक लगाई है। वहीं इस दौरान पंचायत में नशे पर रोक सहित कई मामलों को लेकर फरमान जारी किए गए है। दरअसल, पंचायत ने सर्वसम्मति से कहा है कि गुरुघर में लावां-फेरे के दौरान दुल्हन लहंगा नहीं पहनेगी। लांवा-फेरे दिन में 12 बजे से पहले होंगे। यदि लावां फेरे लेने के लिए बारात 12 बजे से लेट हुई तो उसे 11 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। शादी के बाद जब दुल्हन मंगल फेरा लगाने के लिए मायके आती है तो ससुराल से कई बार बहुत सारे लोग साथ आ जाते हैं। इस पर भी पंचायत ने प्रतिबंध लगाए हैं। पंचायत ने फरमान जारी किया है कि दुल्हन के साथ फेरे में सिर्फ परिवार ही आ सकता है। इसके अलावा यदि कोई फालतू व्यक्ति आया तो 11 हजार रुपए का जुर्माना पंचायत वसूल करेगी।

    कमेटी प्रधान, सदस्य, सरपंच दोषी पाए गए तो मिलेगी सजा

    यदि कमेटी प्रधान, सदस्य, सरपंच, नंबरदार लंगर ले जाने के दोषी पाए जाते हैं तो इन्हें 30 हजार रुपए जुर्माना के साथ-साथ तीन महीने जोड़े (जूते) साफ करने की सजा मिलेगी। लंगर बनाने वालों के लिए सजा का प्रावधान किया गया है। यदि लंगर बनाने वाले या पंचायत सदस्य लंगर ले जाते पकड़े जाते हैं तो इन्हें 1100 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

    किन्नरों और बाजीगरों के रेट हुए फिक्स

    खुशी के बाद बधाई लेने वालों के लिए भी पंचायत ने फरमान जारी किए हैं। बधाई लेने के लिए आने वाले किन्नरों, भांड और बाजीगरों के रेट फिक्स कर दिए हैं। नाच-गाकर बधाई लेने वाले किन्नरों के लिए 11 हजार रुपए बधाई रेट फिक्स किया गया है। गांव में बधाई लेने के लिए आने वाले किन्नरों को सरकार से मान्यता प्राप्ति के दस्तावेज दिखाने होंगे या फिर पंचायत से अनुमति लेकर ही गांव में बधाई के लिए प्रवेश करना पड़ेगा। शादी वाले घर या फिर जिनके घर में बच्चों का जन्म हुआ होता है वहां पर कॉमेडी करके छंद गाकर बधाई लेने वाले भांडों और बाजीगरों के लिए 1100 रुपए का रेट फिक्स किया गया है। पंचायत ने सर्वसम्मति से लिए गए अपने फैसले में यह भी कहा कि तीनों (किन्नर, भांड, बाजीगर) में से सिर्फ एक ही बधाई ले पाएगा। यदि कहीं पर किन्नर बधाई ले गए हैं तो वहां पर फिर भांड और बाजीगर नहीं जा पाएंगे। यही शर्त किन्नरों के लिए भी रहेगी।

    लिफाफो में लंगर ले जाने पर लगेगा जुर्माना

    पंचायत ने लंगर के दौरान टिफिन या फिर लिफाफे में लंगर ले जाने पर भी पाबंदी लगाई है। पंचायत ने कहा कि है कि लंगर ले जाते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। साथ में दो महीने जोड़े (जूते) साफ करने की सजा दी जाएगी।

    नशे पर लगी रोक सूचना देने वाले को मिलेगा ईनाम 

    नशे को लेकर भी पंचायत अहम फैसला लिया है। पंचायत ने गांव में तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट, खैनी आदि सभी प्रकार के नशे बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। पंचायत ने कहा कि पंचायत में तंबाकू उत्पाद और अन्य नशे पर पूरी रोक लगाई गई है। यदि कोई नशे के साथ पकड़ा गया तो उसे 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही पंचायत ने गांव में नशे पर नकेल के लिए भी प्रबंध किया है। पंचायत ने सर्व सर्वसम्मति से कहा है कि यदि कोई गांव में नशे की सूचना देता है तो पंचायत उसे 5 हजार रुपए नगद इनाम देगी और उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।