Category: Punjab>Phagwara
-

ਵਾਤਾਵਰਨ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ ਨੇ ਜੈਵਿਕ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਪਾਰਕ ਵਿਖੇ ਵੱਖ ਕਿਸਮ ਦੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਏ
ਕੁਦਰਤੀ ਸੋਮਿਆਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣਾ ਅਜੋਕੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਲੋੜ–ਢੋਡ, ਭਾਟੀਆ।ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਡਾ. ਅੰਬੇਡਕਰ ਮਿਸ਼ਨ ਸੁਸਾਇਟੀ ਕਪੂਰਥਲਾ (ਰਜਿ) ਦੇ ਉਪਰਾਲਿਆਂ ਅਤੇ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਰੇਂਜ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਬੀੜ ਸ਼ਿਕਾਰਗਾਹ, ਨਜ਼ਦੀਕ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੈਵਿਕ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਪਾਰਕ,ਕਾਜਲੀ ਰੋਡ ਵਿਖੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਕਿਸਮ ਦੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਏ।। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਮੁਖ ਢੌਡ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾ ਅੰਬੇਡਕਰ ਮਿਸ਼ਨ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਬੇਸ਼ੱਕ ਸਾਇੰਸ ਨੇ ਬਹੁਤ ਤਰੱਕੀ ਕਰ ਲਈ ਹੈ ਪਰ ਕੁਦਰਤ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮਨੁੱਖੀ ਜੀਵਨ ਅਧੂਰਾ ਹੈ , ਰੁੱਖਾਂ ਤੋਂ ਵਗੈਰ ਵਾਤਾਵਰਣ ਕਦੇ ਵੀ ਸੁੱਧ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦਾ ਇਸ ਲਈ ਸਾਡੇ ਸਾਰਿਆਂ ਦਾ ਨੈਤਿਕ ਫਰਜ਼ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜ਼ੋ ਧਰਤੀ ਦਾ ਸਮਤੋਲ ਬਰਾਬਰ ਬਣਿਆ ਰਹੇ। ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਮੌਕੇ ਬਿੱਟੂ ਕਾਜਲੀ,ਡਾ ਅਵਤਾਰ ਭੰਡਾਲ, ਕਰਨ ਮਹਾਜਨ, ਡਾ. ਗੁਰਭਜਨ ਔਲਖ, ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਬੱਲ ਨੇ ਆਪੋ ਆਪਣੀਆਂ ਕਵਿਤਾਵਾਂ ਅਤੇ ਗੀਤ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ।ਉਪਰੰਤ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਬੱਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਣਜੀਤ ਐਵੀਨਿਉ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਿਆਹ ਦੀ ਪੰਜਾਹਵੀ ਵਰ੍ਹੇ ਗੰਢ ਮਨਾਉਂਦਿਆਂ ਇੱਕ ਚੰਦਨ ਦਾ ਪੌਦਾ ਵੀ ਲਗਾਇਆ। ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਹਾਜ਼ਰ ਸਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਚੀਫ ਆਰਗੇਨਾਈਜਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਰੇ ਹੀ ਪਵਿੱਤਰ ਗ੍ਰੰਥਾਂ ਵਿੱਚ ਕੁਦਰਤੀ ਸੋਮਿਆਂ ਨੂੰ ਸਤਿਕਾਰ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਪ੍ਰੰਤੂ ਅਜੋਕਾ ਮਨੁੱਖ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਦੌੜ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੁੰਦਿਆਂ ਇਹਨਾਂ ਬੇਸ਼ਕੀਮਤੀ ਤੱਤਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਿਹਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਚੰਦਨ ਦਾ ਰੁੱਖ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ।ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਚ ਵੱਧੀਆ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਬੇਲਦਾਰ ਗੁਲਜ਼ਾਰੀ ਲਾਲ ਬਿੱਲਾ ਨੂੰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨ ਚਿੰਨ੍ਹ ਤੇ ਦੁਸ਼ਾਲਾ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਹਰਿਆਵਲ ਮਿਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਮੁਫ਼ਤ ਪੌਦੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕਦੇ ਹਨ।। ਇਸ ਮੌਕੇ ਏ ਐਸ ਆਈ ਗੁਰਬਚਨ ਸਿੰਘ ਬੰਗੜ, ਹਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਰੋੜਾ, ਅਸ਼ੀਸ਼ ਅਰੋੜਾ, ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢੌਡ,ਡਾ ਤੇਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ, ਰਿਦਮ ਫ਼ਰੀਦ ਸਿੰਘ, ਸੁਨੀਤਾ ਭਾਰਤੀ, ਖੁਸ਼ੀ, ਰਮਣੀਕ ਕੌਰ,ਵਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਗਾਰਡ ਜੌਲੀ ਮਸੀਹ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਵਿਸ਼ੁ ਸ਼ਰਮਾ ਅਮਨਦੀਪ ਗੋਲਡੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰੇਮੀ ਹਾਜਰ ਸਨ. -

2 भाइयों को विदेश भेजने के नाम पर 5.49 लाख रुपए की ठगी
कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: थाना बेगोवाल पुलिस ने 2 भाइयों को इंग्लेंड और पुर्तगाल भेजने के नाम पर 5 लाख 49 हजार रुपए की ठगी मारने वाले ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420, 406 आईपीसी व 13 पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी ट्रेवल एजेंट की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जैमल सिंह निवासी गांव मियाणी बहादुर ने बताया कि उसके दोनों लड़के पलविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह विदेश जाना चाहते थे।
इस दौरान उसकी शेरे पंजाब सिंह उर्फ शेरा निवासी गांव जलालपुर से मुलाकात हुई। उसे कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। पहले भी उसने कई लोगों को विदेश भेजा है। इस दौरान ट्रेवल एजेंट शेरे पंजाब सिंह उर्फ शेरा ने उसके बेटे पलविंदर सिंह को इंग्लैंड और गुरविंदर सिंह को पुर्तगाल भेजने के नाम पर अलग-अलग समय व तरीख में 5 लाख 49 हजार रुपए ले लिए। ट्रेवल एजेंट ने उसके दोनों लड़कों को विदेश नहीं भेजा।
-

भविष्य ग्रीन एनर्जी का है, यह समाज के लिए भी जरूरी: डा. मिश्रा
कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: भविष्य हरित ऊर्जा का है। यह सिर्फ बिजली या यंत्र धन के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी आवश्यक है। जिस तरीके से ऊर्जा का इस्तेमाल हुआ है, उससे प्राकृतिक विनाश हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सब्सिच्युएट (बदल) ऊर्जा को बढ़ावा मिले ताकि बैलेंस फिर से बन पाए। हरित ऊर्जा यानि ग्रीन एनर्जी के संदर्भ में यह विचार डा. एसके मिश्रा रजिस्ट्रार आइके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने व्यकत किए।वह यूनिवर्सिटी के मुख्य कैम्पस में आयोजित हरित ऊर्जा एवं बिजली प्रणाली विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के शुभारंभ सत्र को बतौर विशेष अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। आयोजन मंडल के चेयरमैन डीन पीएंडईपी प्रो (डा.) यादविदर सिंह बराड़ ने कहा कि विषय की गंभीरता एवं भविष्य तय करने में अध्यापकों का विशेष योगदान रहेगा।
यूनिवर्सिटी के कुलपति राहुल भंडारी की तरफ से आयोजन मंडल के नाम भेजे गए शुभकामना संदेश को भी पढ़ा गया। इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी (स्लाइट) लोंगोवाल के प्रोफेसर डा.जे.एस ढिल्लों विशेष अतिथि रहे।एक सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम को यूनिवर्सिटी के साथ-साथ आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुजकेशन (एआइसीटीई) ने भी स्पांसर किया है! यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग विभाग की तरफ से करवाया जा रहा है!
इस कार्यक्रम में हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, बिहार एवं पंजाब के 60 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।प्रतिभागियों में आइआइटी, एनआइटी, तकनीकी विश्वविद्यालयों एवं इंजीनियरिग कालेजों से विभिन्न रिसर्च स्कालर, फैकल्टी एवं रिसर्च मेंटर्स शामिल हैं। इसमें हरित ऊर्जा में अनुसंधान करने के लिए नए क्षेत्रों की खोज पर भी बात होगी।
डा. मिश्रा ने हरित ऊर्जा की आवश्यकता एवं समाज में इसके लाभों पर जोर दिया। उन्होंने बिजली की राष्ट्रीय नीति के साथ अंतर्निहित विषय को भी जोड़ा। डा. जेएस ढिल्लों, प्रोफेसर, स्लाइट ने अपने बिजली प्रणालियों एवं विभिन्न अनुकूलन तकनीकों का उपयोग करने में अपनी विशेषज्ञता को साझा किया। उन्होंने विद्युत शक्ति प्रणालियों के लिए अनुकूलन तकनीक के महत्व एवं भूमिका पर प्रकाश डाला।
एक सप्ताह के इस कार्यक्रम के दौरान, विशेषज्ञ ऊर्जा एवं बिजली प्रणालियों, भविष्य के अनुकूलन तकनीकों, नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों, ग्रिड एकीकरण के लिए संबंधित चुनौतियों, स्मार्ट ग्रिड, डीरेगुलेटेड पावर सिस्टम, फसल अवशेषों के दायरे से संबंधित विषयों पर बात की जाएगी।प्रोग्राम के सफल संचालन के लिए इलेक्ट्रिकल विभाग के हेड एवं डीन प्रो़फेसर यादविदर सिंह बराड़ ने विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. नवीन कुमार शर्मा, डा गगनदीप कौर, डा दीपिका भल्ला, डा. अखिल गुप्ता को बधाई दी।
-

कपूरथला जेल बनी अपराधियों की आरामगाह, जेल से चल रहे ड्रग-किडनैपिंग गैंग, 13 जैमर के बावजूद फुल नेटवर्क
कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: कहने को तो पंजाब की सबसे बड़ी जेल कपूरथला पूरी तरह से मॉडर्न है। भारी भरकम सुरक्षा दस्ता 24 घंटे कैदियों पर पैनी निगाह रखता है, लेकिन इस जेल में कैदी सारी सुख सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं। ड्रग्स से लेकर हथियार तक सब कुछ जेल के भीतर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। बाहर किसी को धमकाने के लिए या फिर नशे का नेटवर्क चलाने के लिए जेल में मोबाइल फोन तक उपलब्ध हैं।कहने को तो जेल में 13 जैमर भी लगे हुए हैं, लेकिन फिर भी जेल में तलाशी के दौरान कैदियों से मोबाइल फोन मिल रहे हैं। पिछले एक महीने के दौरान कैदियों से जेल में 27 मोबाइल फोन बरामद हो चुके हैं। हैरानीजनक है कि जेल में जैमर लगे होने के बाद भी कैदी मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अब तो जैमरों पर भी सवाल उठने लगे हैं कि यह चलते भी हैं या फिर कैदियों की सुविधा के लिए बंद रखे हुए हैं। गैंगस्टर दलबीर सिंह उर्फ दलबीरा पुत्र जोगिदर सिंह वासी बस्ती बावा खेल जालंधर से मोबाइल फोन, एक सिम, एक अडाप्टर बरामद ,माडर्न जेल में तलाशी के दौरान अलग अलग बैरकों में रह रहे गैंगस्टर सहित चार कैदियों से चार मोबाइल फोन व सिम बरामद किया गया है। सहायक सुपरिटेंडेंट जसप्रीत सिंह की ओर से जेल की बैरकों की तलाशी के दौरान कैदी मनबीर सिंह पुत्र जगजीत सिंह उर्फ अजीत सिंह वासी राजोके पलो पत्ती से एक मोबाइल फोन, कैदी लवप्रीत सिंह उर्फ लव ढिल्लों पुत्र गुरनाम सिंह वासी कमालपुर पत्ती चौंकी मोठांवाल सुल्तानपुर लोधी से एक मोबाइल फोन, कैदी सुखविदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र सेवा सिंह सुल्तानपुर लोधी से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अराजक तत्वों की सुरक्षित आरामगाह
गैंगस्टरों के लिए तो जेल पूरी तरह से सुरक्षित आरामगाह है। यह लोग जेल के भीतर से ही फिरौती गिरोह चलाते हैं। किसी की हत्या के लिए सुपारी ले रहे हैं। जेल में बैठे-बैठे ही नशे का नेटवर्क चला रहे हैं। अभी हाल ही में जेल में खतरनाक गैंगस्टर निक्का व उसके दो साथियों से तीन मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड मिले हैं। जेल में आइस किंग राजा कंदोला से लेकर कई बड़े गैंगस्टर बंद हैं।
जेल स्टाफ में ही हैं काली भेड़ें
जेल में नशा, तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी या अन्य सामग्री कैदियों के पास आम मिल जाते हैं। बड़ा सवाल यह है कि इतना सारा सामान कैदियों के पास पहुंच कहां से रहा है। जेल स्टाफ के अलावा कैदियों के सेल तक औऱ कोई व्यक्ति पहुंच नहीं सकता, इसलिए जाहिर सी बात है कि काली भेड़ें इनमें ही शामिल हैं। जेल स्टाफ के लोग ही कैदियों तक यह सारी सुविधाएं पहुंचाकर फीस वसूल कर रहे हैं। आज तक जेल में मोबाइल फोन मिलने या फिर नशीले पदार्थ मिलने पर जितनी भी कार्रवाई हुई हैं, वह सारी की सारी कैदियों के खिलाफ ही हुई हैं कि उनसे जेल में नशा बरामद हुआ है या फिर मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, लेकिन उन लोगों के खिलाफ आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जो लोग यह सुविधाएं मोटी रकम वसूल कर कैदियों को उपलब्ध करवा रहे हैं। किसी ने कैदियों से यह नहीं पूछा कि उनके पास मोबाइल कहां से आए।
गैंगस्टर और उसके साथी से मिले फोन और सिम कार्ड
इसी प्रकार सहायक सुपरिटेंडेंट जसप्रीत सिंह की ओर से जेल की तलाशी के दौरान गैंगस्टर दलबीर सिंह उर्फ दलबीरा पुत्र जोगिदर सिंह वासी बस्ती बावा खेल जालंधर से मोबाइल फोन, एक सिम, एक अडाप्टर बरामद किया गया है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।बहरहाल जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अमरजीत सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को कैदी अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी गांव सैचां से 2 मोबाइल, 3 सिम, 1 ईयरफोन बरामद हुआ। थाना कोतवाली पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर कैदी के खिलाफ धारा 52ए प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसप्रीत सिंह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में तलाशी अभियान चला रहे थे। इस दौरान जेल में बंद गैंगस्टर कैदी निक्का से 1 मोबाइल और एक सिम बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने मोबाइल कब्जे में लेकर इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी।
-

कपूरथलाः सिविल अस्पताल में युवक ने पत्नी को जान से मारा, 4 दिन पहले एक बेटे को दिया था जन्म
कपूरथला। पंजाब के कपूरथला सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में उपचाराधीन महिला को उसके ही पति द्वारा जान से मारने का समाचार है। जिसकी हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा बनाई गई वीडियो भी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी के मुंह दबाकर मार दिया। हालांकि महिला ने 4 दिन पहले ही लड़के को जन्म दिया है। घटना के बाद सिविल अस्पताल के साथ द्वारा पुलिस को सूचित किया गया और आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार कपूरथला सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में 1 जून को महिला बलविंदर कौर 24 वर्षीय पत्नी मनजीत सिंह वासी गांव केसर पुर को दाखिल करवाया गया था। जिसके बाद सिजेरियन ऑपरेशन कर महिला ने लड़के को जन्म दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त दंपति का कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था और पहले भी एक बेटा है।
डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड के प्राइवेट रूम 4 में शनिवार सुबह लगभग 6 बजे मनजीत सिंह ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी है जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी मनजीत सिंह अपनी पत्नी पर शक करता था इसी के चलते उसने मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया।
-

ग्रीन बेव हैरीटेज सोसायटी का पर्यावरण बचाने का प्रयास
मंदिरों में रूदाक्ष, विल व आंवला के लगवाए जा रहे है पोधे
पर्यावरण व ऐतिहासिक इमारतों की करो संभाल, बिरसा रहे सुरक्षित जीवन हो
कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: ग्रीन बेव हैरीटेज सोसायटी। पंजीक ृत कपूरथला ने पर्यावरण व एतिहासिक ईमारतों को वचाने हेतू कपूरथला शहर में शिक्षा संस्थानों, मंदिरों, र्पाकों व अन्य स्थानों पर बिभिन्न प्रकार के पोधे लगवाने की मुहिम शुरू की है जिसके अन्र्तगत नीम, कदम, मोरिंगा, चकरसिया, विल, आंवला, रूद्राक्ष आदि के पोधे लगवाए जा रहे है। सोसायटी ने बिशेष मुहिम चला कर सावन महीने से पहल अन्य राज्यों से रूद्राक्ष व विल तथा आंवला के पोधे मंगवा कर शहर के समस्त मंदिरों बिशेषकर शिव मंदिरों में यह पोधे लगवाए जा रहे है जिससे न केवल पर्यावरण को बचाया जा सके बल्कि भगवान शिव भोले की कृपा भी शहरवासियों पर वनी रहे।
सोसायटी अध्यक्ष सुभाष चंद्र व महासचिव ऐडवोकेट पवन कालिया ने वताया कि सोसायटी का गठन कपूरथला रियासत के बारिस टिकका शत्रुजीत सिंह जी की प्रेरणा से किया गया है जिसका उदेश्य न केवल पर्यावरण को वचाना है, इसके साथ शहर की एतिहासिक ईमारतों की हो रही दुर्दशा से इसकी सुरक्षा भी करनी है। उन्होने वताया कि ५ जून को बिश्व पर्यावरण दिवस है इस अवसर पर सोसायटी की और से अलग अलग संस्थानों व मंदिरो में हजारों पोधे लगवाए जाएगें। इस मुहिम के तहत आज सोसायटी ने महाराणी सहिवा मंदिर, मंडी मंदिर, शिवबाडी मंदिर व हिन्दू कन्या कालेज में दर्जनों अलग प्रकार के पोधे वितरित किए। इस सुवसर पर सोसायटी के अन्य सदस्य डाकटर सुशील सल्होत्रा, शिव कुमार कालिया, ऐडवोकेट हितेश गुप्ता, ऐडवोकेट भास्करा नंद, चन्द्रशेकर कालिया आदि उपस्थित रहे।
-

ਕੁਦਰਤ ਨਾਲ ਸਾਂਝਾ ਪਾਈਏ ਵਾਤਾਵਰਨ ਬਚਾਈਏ: ਗੁਰਮੁਖ ਸਿੰਘ ਢੋਡ
ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਡਾ ਅੰਬੇਡਕਰ ਮਿਸ਼ਨ ਸੁਸਾਇਟੀ ਕਪੂਰਥਲਾ (ਰਜਿ) ਵਲੋਂ 05 ਜੂਨ ਦਿਨ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦਿਵਸ ਕਾਜਲੀ ਰੋਡ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਬੀੜ ਸ਼ਿਕਾਰਗਾਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੈਵਿਕ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਬਗ਼ੀਚਾ, ਜਿਥੇ ਅਲਗ ਅਲਗ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਚੰਦਨ ਦੇ ਪੌਦੇ ਵੀ ਲਗਾਏ ਜਾਣਗੇ।
ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੈਵਿਕ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਬਗ਼ੀਚਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਖੂਬਸੂਰਤ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆਦਾਇਕ ਆਪਣੇ ਆਪ ਚ ਇੱਕ ਸੰਸਥਾ ਹੈ ਜੋ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੇੜ ਪੌਦਿਆਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਇੱਕ ਵਰਦਾਨ ਸਾਬਿਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ।
ਬੀੜ ਸ਼ਿਕਾਰਗਾਹ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ ਕਈ ਕਿਸਮਾਂ ਦੇ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵ ਅਤੇ ਪਹਾੜੀਨੁਮਾ ਇਹ ਜੰਗਲ ਮਨ ਮੋਹ ਲੈਂਦਾ। ਆਉ ਸਾਰੇ ਰਲ ਮਿਲ ਕੇ ਇਸ ਜੰਗਲ ਨੂੰ ਹੋਰ ਖੂਬਸੂਰਤ ਬਣਾਉਣ ਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਈਏ, ਇੱਕ ਇੱਕ ਪੌਦਾ ਲਗਾਈਏ, ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਸ਼ੁੱਧ ਬਣਾਈਏ, ਆਪ ਸਭ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ ਆਪ ਸਭ ਐਤਵਾਰ 05 ਜੂਨ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮ 04:30 ਵਜੇ ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾ ਵਾਤਾਵਰਣ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਆਪਣਾ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਈਏ।
-

बैंक मैनेजर ने धोखे से 13 खाताधारकों के खाते से निकाले थे 26.76 लाख रुपये, दो साल बाद मामला दर्ज
कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: गांव भाणोलंगा में स्थित पंजाब ग्रामीण बैंक शाखा के मैनेजर ने विभिन्न खाता धारकों के खाते से 26 लाख 76 हजार 276 रुपये निकलवाकर और फरार हो गया था। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजस्थान निवासी बैंक मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।पंजाब ग्रामीण बैंक के मैनेजर करतार चंद निवासी वार्ड नंबर 13 शास्त्री नगर बदरोवा रोड पठानकोट, जिला गुरदासपुर ने एसएसपी कपूरथला को की गई शिकायत में बताया कि गांव भाणोलंगा स्थित पंजाब ग्रामीण बैंक में प्रमोद कुमार निवासी गांव कुंडल खाजूवाल बीकानेर राजस्थान बतौर बैंक मैनेजर कार्यरत था।
वर्ष 2020 में उसने बैंक के 13 खाता धारको के खातों से 26 ट्रांजेक्शन करवा कर 26 लाख 76 हजार 276 रुपये निकलवा ली। एसएसपी ने बैंक में लाखों रुपये की हेराफेरी की जांच का जिम्मा डीएसपी पीबीआइ स्पेशल क्राइम आर्थिक अपराध और साइबर क्राइम को सौंपा। इस मामले की जांच करने में अपराध शाखा को दो वर्ष लग गए। जांच के बाद आरोपित पर लगे आरोप सही पाए गए। थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने इस मामले को डीए लीगल के पास भेजा था जिसकी सिफारिश के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, पैसे गंवाने वाले खाताधारकों को अभी तक उनके पैसे नही मिले हैं। अब आरोपित के खिलाफ केस दर्ज होने पर उन्हें पैसे मिलने की उम्मीद जगी है।
यह भाणोलंगा बैंक का कोई अकेला मामला नही है, इससे पहले भी कई बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से कई खाताधारकों को करोड़ों रुपये का चूना लग चुका है। विरासती शहर के सबसे चर्चित बांबे मोर्टस का केस था, जिसमें लगभग चार बैंकों के साथ रीजनल मैनेजरों की मिलीभगत से सात करोड़ की हेराफेरी हो चुकी है। आरोपी सालों से विदेश में रह रहा है लेकिन पुलिस उसको अभी तक देश नहीं ला सकी थी।
इस केस में जाली दस्तावेज तैयार कर एकम एम्पेक्स कपूरथला के साथ सात करोड़ रुपये की ठगी मारने के मामले में चीफ ज्डयूशीयल मजिस्ट्रेट कपूरथला की ओर से एसबीआइ के एजीएम विपन नेगी एवं एजीएम अदिति वालिया तथा एसबीआइ चंडीगढ़ के ब्रांच मैनेजर धर्मेद्र तिवाड़ी, एसबीआइ चंडीगढ़ की गरिमा प्रहार एवं मोहाली के सीए राजीव सिंह जेल की हवा खा चुके है। जाली दस्तावेज तैयार कर एकम एम्पेक्स साथ सात करोड़ रुपये की ठगी मारने के मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा की गई जांच की रिर्पोट थाना सिटी पुलिस की ओर से मार्च माह 2020 दौरान सीजीएम कोर्ट में पेश की गई जिसमें विभिन्न बैंकों के कई अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई थी।
-

जेल में बैठे कैदी व गैंगस्टर फोन पर नशा का नेटवर्क चला रहे
माडर्न जेल में बंद गैंगस्टर जरमनजीत सिंह खडूरिया से मोबाइल फोन एवं सिम बरामद
कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लारेंस बिशनोई जैसे गैंगस्टर जेल में बैठे ही अपने नेटवर्क चला रहे हैं। इसके बावजूद माडर्न जेल प्रशासन जेल की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। जेल से अक्सर मोबाइल मिल रहे है तथा जेल में बैठे कैदी व गैंगस्टर फोन पर नशा का नेटवर्क चला रहे हैं। थेह कांजला स्थित माडर्न जेल में बंद चौहला साहिब के चंबा निवासी गैंगस्टर जरमनजीत सिंह उर्फ निक्का खडूरिया से तलाशी दौरान मोबाइल फोन एवं सिम बरामद हुआ है।
जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर एक अन्य विचाराधीन कैदी से दो मोबाइल फोन, दो सिम एवं एक हेडफोन बरामद किया गया है। आरोपित अमनदीप सिंह उर्फ अमना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।हालांकि जेल में 13 जैमर लगे हैं। इसके बावजूद भी जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना बहुत ही हैरानीजनक है। इसके अतिरिक्त मार्डन जेल में आए दिन चेकिग के दौरान नशा पुलिस की ओर से बरामद किया जाता रहा है। बीते दिनों जेल से 50 ग्राम तंबाकू बरामद किया गया था। इससे पहले जेल के मुलाजिमों से ही नशीले पदार्थ बरामद किया था।
सूत्रों की माने तो जेल में कुछ कथित कर्मचारियों की मिलीभगत से कैदी व विचाराधीन कैदियों तक मोबाइल पहुंच रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कथित तौर पर कुछ पुलिस कर्मचारियों की मिलीभगत से जेल में हवालातियों व कैदियों के पास मोबाइल फोन पहुंचाए जा रहे हैं। इन आरोपितों को काबू करने के लिए जेल में कुछ कर्मचारियों को सिविल ड्रेस में तैनात किया गया है। हालांकि जेल में जैमर भी लगे हुए लेकिन नेटवर्क सिर्फ 2-जी होने के कारण पूरी तरह काम नहीं करते हैं। जेल में मोबाइल फोन पर नशे का बड़ा नेटवर्क भी चल रहा है जिससे जेल में बैठे अपराधी अपने साथियों से नशे की सप्लाई करवाते हैं। जेल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि समय-समय पर जेल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले एक महीने में विचाराधीन कैदियों व कैदियों से 23 मोबाइल बरामद किया गया है। सभी मोबाइल फोन थाना कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस मुलाजिम पैसे के लालच में कैदियों व विचाराधीन कैदियों तक मोबाइल पहुंचाते हैं। इसके बावजूद भी पुलिस आने-जाने हर व्यक्ति पर कड़ी नजर बनाए रखे हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार को जेल में लगाए गए जैमर को 4-जी में तबदील करने के लिए पत्र लिखा गया है। केंद्रीय जेल में चलाई गए तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रबंधन को गैंगस्टर समेत दो कैदियों से 3 मोबाइल, 4 सिमें और 1 ईयरफोन बरामद हुआ है। जेल प्रबंधन ने कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों और थाना कोतवाली पुलिस को दी।
थाना कोतवाली पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर दोनों कैदियों के खिलाफ धारा 52ए प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अमरजीत सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को कैदी अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी गांव सैचां से 2 मोबाइल, 3 सिमें, 1 ईयरफोन बरामद हुआ। थाना कोतवाली पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर कैदी के खिलाफ धारा 52ए प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट जसप्रीत सिंह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में तलाशी अभियान चला रहे थे। इस दौरान जेल में बंद गैंगस्टर कैदी जर्मनजीत सिंह उर्फ निक्का खडूरिया निवासी चंबा खुर्द तरनतारन से 1 मोबाइल और एक सिम बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने मोबाइल कब्जे में लेकर इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी।
-

सिद्धू मूसेवाला की मौत का जिम्मेदार मानते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्तीफा दें: उमेश शारदा
कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है।सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे गलत फैसलों का अंजाम आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।कांग्रेसी नेता व मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला का सरेआम कत्ल भी पंजाब सरकार के गलत फैसले का ही परिणाम है।उक्त आरोप भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने जारी प्रेस बयान में लगाए।शारदा ने कहा कि पंजाब में बदलाव की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल सहित सभी आप नेता बदलाव के सवाल पर गायब हो जाते हैं।शारदा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि क्या यही है पंजाब में बदलाव?जहां कोई भी सुरक्षित नहीं।
मूसेवाला की हत्या के लिए सीधा मान जिम्मेदार हैं,इसलिए उन पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।शारदा ने कहा कि मान सरकार द्वारा कई बड़े नेताओं की सिक्योरिटी वापस लेकर उसे सार्वजनिक कर दिया गया।उक्त नेताओं में कई नेता ऐसे थे,जिन्हें जान का खतरा होने के कारण सिक्योरिटी दी गई थी।पंजाब सरकार द्वारा सिक्योरिटी वापस लेकर उक्त नेताओं की जान से खिलवाड़ तो किया ही गया।साथ ही उसे जन तक करके उनकी जान के पीछे पड़े लोगों को इशारा किया गया कि अब वह आसानी से उन पर हमला कर सकते है।
सरकार की नालायकी के कारण ही आज सिद्धू मूसेवाला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।शारदा ने कहा कि अगर अब भी सरकार ने सबक नहीं लिया तो आने वाले दिन पंजाब और पंजाब के लोगों के लिए और भी भयानक हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ पंजाब की कमान आम आदमी पार्टी को सौंपी थी,लेकिन मान सरकार ने पहले ही दो महीने में साबित कर दिया है कि सरकार चलाना उनके बस की बात नहीं है।
पंजाब के लोगों को अपने भविष्य की चिता सताने लगी है।लोगों में सबसे बड़ी चिता ये है कि उन्हें कहीं फिर से आतंकवाद के पुराने दौर न गुजरना पड़ जाएं।शारदा ने मांग की है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत का जिम्मेदार मानते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान,डीजीपी पंजाब और अन्य संबंधित अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।