Category: Punjab>Phagwara

  • राज्यसभा उम्मीदवार पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल आधुनिक युग के भागीरथ

    राज्यसभा उम्मीदवार पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल आधुनिक युग के भागीरथ

    संत सीचेवाल ने अस्तित्व खो चुकी 160 किलोमीटर  काली बेईं नदी को स्वच्छ बनाया

    जनता की भागीदारी के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता- संत सीचेवाल

    काली बेईं के भगीरथ हैं संत सीचेवाल, कहा- अंतिम सांस तक रहेगी प्रदूषण से जंग

    कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: राज्यसभा के लिए पंजाब से पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल आप के उम्मीदवार आधुनिक युग के भागीरथ है। वह काली बेईं नदी के भागीरथ हैं। संत सीचेवाल ने प्रदूषण के कारण लगभग अस्तित्व खो चुकी 160 किलोमीटर लंबी काली बेईं नदी को स्वच्छ बनाया है। अब इस नदी में स्वच्छ जलधारा बह रही है और यह देश के लिए एक उदाहरण बन चुकी है। सीवरेज के पानी को देसी ढंग से ट्रीट कर खेती के लिए इस्तेमाल करने वाले सीचेवाल के मॉडल को कई राज्य सरकारें लागू भी कर चुकी हैं। वह कहते हैं कि प्रदूषण से उनकी जंग जारी रहेगी। ब्यास की सहायक नदी काली बेईं एक समय सीवरेज व फैक्टरियों का गंदा पानी गिरने से गंदे नाले में तब्दील हो गई थी। इससे करीब 93 गांवों की 50 हजार एकड़ जमीन पर सूखे की चपेट में आ गई थी।

    वर्ष 2000 में संत सीचेवाल ने इसे पुनर्जीवित करने का प्रण लिया और जनचेतना यात्रा आरंभ की। कारसेवा के जरिए उन्होंने काली बेईं को फिर स्वच्छ बनाया। बेईं में सीवरेज को रोकने के लिए बिना सरकारी मदद सीवर लाइन बिछाई तो लोगों ने भी खुलकर दान दिया। इस नदी के गंदे पानी को एक बड़े तालाब में जमा किया जाने लगा। तालाब डालने से पहले पानी को तीन गहरे गड्ढों से गुजारा गया।देसी तकनीक से निर्मित यह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह कामयाब रहा। ट्रीटमेंट के बाद यह पानी खेती में प्रयोग होता है और बंजर जमीन पर फिर हरियाली लहराने लगी है। विश्व की प्रतिष्ठित मैगजीन टाइम्स की सूची में शामिल है। उनका लक्ष्य  राज्य के सभी जलस्रोतों को ग्रीन व स्वच्छ करना है। उन्होंने तो छोटी सी कोशिश की थी, जिसके साथ लोग जुड़ते गए और कारवां बनता चला गया। अपनी भावी कार्ययोजना के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो बहुत ज्यादा काम पड़ा है और वक्त तेज से बीतता चला जा रहा है।

    पवित्र काली बेई का काम भी अभी चल रहा है। इसके अलावा काला संघिया ड्रेन व बुढ़ा नाला को साफ करना हमारे लिए बड़ी चुनौती है, लेकिन परमात्मा की कृपा व कार सेवकों की मदद से वह इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में सफल रहेंगे। बलबीर सिंह सीचेवाल ने इस नदी को साफ करने का संकल्प लिया था। उन्होंने अपने साथी और सहयोगी स्वयं सेवकों के साथ मिलकर इसके तटों का निर्माण किया और नदी के किनारे-किनारे सड़कें बनाई। सीचेवाल ने लोगों के बीच जनजागृति अभियान चलाया। इसके तहत लोगों से अपना कूड़ा करकट कहीं और डालने को कहा गया, नदी में मिलने वाले गंदे नालों का रुख मोड़ा गया और सबसे बड़ी बात नदी के किनारे बसे लोगों को इसकी पवित्रता और शुध्दि को लेकर जागरुक बनाया गया। उनके संकल्प और मेहनत ने एक नदी को गंदे नाले से इठलाती, इतराती वल खाती नदी में बदल दिया।

    गंगा व देश की अन्य नदियों को साफ व स्वच्छ करने की तरकीब के सवाल संत सीचेवाल ने कहा कि जनता की भागीदारी के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। सरकारें चाहे जितनी कोशिश करें, जब तक देश की जनता व आम लोग इस कार्य में भागीदार नहीं बनेंगे नदियों को साफ करने का सपना कभी साकार नहीं हो सकता है। सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार के चलते तमाम सरकारी योजनाएं बीच में ही दम तोड़ जाती है और करोड़ों रुपये कागजों में खर्च हो जाते हैं।

    देश व राज्य के नदियों की सफाई में सरकारों की भूमिका के सवाल पर संत सीचेवाल ने कहा कि प्राकृतिक जलस्रोतों को साफ व स्वच्छ रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन हमारे राजनेता आमजन से जुड़ी बुनियादी जरूरतों की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण पंजाब का भूजल भी दूषित हो चुका है।उन्होंने कहा कि पंजाब के ज्यादातर इलाकों का पानी पीने लायक नहीं रहा। इस वजह से मालवा क्षेत्र कैंसर की चपेट में है। काला संघिया ड्रेन व बुड्ढ़ा नाले के आसपास बसे गावों के लोग दूषित पानी की वजह से अनेक बीमारियों से पीडि़त हैं। संत सीचेवाल ने कहा कि प्राकृतिक जलस्रोतों में दूषित पानी डालने वालों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि यह मानवता के खिलाफ बड़ा अपराध है। सीचेवाल ने कहा मेरी सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हैं कि वह लोगों को साफ जल व स्वच्छ वातावरण मुहैया करवाने का वचन दे।

  • दान तो बहुत होते, जीवन दान से बढ़ा कुछ नहीं: रणजीत सिंह खोजेवाल

    दान तो बहुत होते, जीवन दान से बढ़ा कुछ नहीं: रणजीत सिंह खोजेवाल

    माता भद्रकाली के 75 वें मेले के उपलक्ष्य में ऐंटी क्रप्शन बयूरो आफ इंडिया की और से शेखूपुर में लगाया ब्लड कैंप 
    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: माता भद्रकाली के 75 वें मेले के उपलक्ष्य में ऐंटी क्रप्शन बयूरो आफ इंडिया की और से ब्लड कैंप शेखूपुर में लगाया गया।कैंप दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने का प्रण करते हुए लोगों को जिंदगी बचाने के लिए खूनदान किया।
    इस मौके पर पूर्व चेयरमेन व् भाजपा के जिला उप प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने युवाओं को नशों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इंसान जैसे-जैसे तरक्की की राह पर बढ़ता गया, जीवन से जुड़ी हर समस्याओं को जाना। इसको दूर करने के लिए नित नए आविष्कार भी किए लेकिन जीवन रूपी इस शरीर को चलाने के लिए हमें जिस रक्त की आवश्यकता पड़ती है, उसे न तो इंसान बना सकता है और न ही बना पाया है। इसको किसी फैक्ट्री में भी नहीं बनाया जा सकता है। इसके इतर यह भी सच है कि किसी भी इंसान के अंदर रक्त की कमी को दूसरे इंसान के रक्त से ही पूरा किया जा सकता है।दान तो बहुत होते हैं, लेकिन जीवन दान से बढ़ा कुछ नहीं होता है। रक्तदान ही ऐसा दान है जोकि किसी की जान बचाता है और अनजान से खून का रिश्ता भी जोड़ता। रक्तदान से न केवल दुआएं मिलती बल्कि जान बचाने पर खुद को गर्व की अनुभूति के साथ ही आत्म संतोष भी मिलता है।
    शरीर 24 घंटे में ही दान किए गए रक्त की पूर्ति कर लेता है लेकिन कई बीमारियां तो हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। जिले में रक्तदान वीरों की कमी नहीं है जोकि दूसरों की जान बचाने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं और अनेकों बार रक्तदान कर चुके हैं। वही नहीं चिकित्सक भी कहते हैं कि रक्तदान से बड़ा पुण्य का कोई काम नहीं है और सभी को रक्तदान में आगे आना चाहिए।
    खोजेवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है,इससे हम किसी की बहुमूल्य जिंदगी को बचाने में अपना सहयोग कर सकते हैं। खोजेवाल ने कहा कि खून दान महा कल्याण है, क्योंकि खून दान करने से कईयों को जिंदगी मिल सकती है। खोजेवाल ने कहा कि खून का दान करना सबसे उत्तम कर्म है।उन्होंने कहा कि खून दान करने वाले के शरीर पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लिहाजा, जरूरतमंद इंसान की जान की रक्षा जरूर की जा सकती है। इस मौके पर ऐंटी क्रप्शन बयूरो आफ इंडिया के सदस्यों मनदीप सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह सोना, सविता चौधरी, पिंकी मुल्तानी, परवीन बत्रा, गुरमुख सिंह, गुरजीत सिंह सुखविंदर मोहन भाटिया, मनप्रीत सिंह द्वारा मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल, भाजपा नेता रोशन लाल सभरवाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सनी बैंस आदि उपस्थित थे।
  • स्पोर्ट्स विंग में दाख़िले के लिए चयन ट्रायल 27 से

    स्पोर्ट्स विंग में दाख़िले के लिए चयन ट्रायल 27 से

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: खेल विभाग पंजाब की तरफ से वर्ष 2022 -23 के शैशन के लिए स्पोर्टस विंग स्कूल में होनहार खिलाड़ियों के दाख़िले के लिए कपूरथला ज़िले में अलग -अलग स्थानों पर चयन ट्रायल 27 मई से शुरू हो रहे हैं।

    स्पोर्टस विंग में दाख़िले के लिए खिलाड़ियों के जन्म अंडर -14 के लिए 1-1-2009, अंडर -17 के लिए 1-1-2006, अंडर -19 के लिए 1-1-2004 या इस के बाद का होना चाहिए। खिलाड़ी फिज़ीकली और मैडीकली फिट हो और खिलाड़ी की तरफ से ज़िला स्तर कम्पीटीशनों में पहली तीन पोजीशनों में से कोई एक पोज़िशन प्राप्त की हो या स्टेट स्तर कंपीटीशन में हिस्सा लिया हो।

    चुने गए रैजीडैंसल खिलाड़ियों को 200 /-रुपए और डे -स्कालर खिलाड़ियों को 100 /- रुपए प्रति दिन, प्रति खिलाड़ी की दर से ख़ुराक /रिफ्रैशमैंट, खेल समान और कोचिंग उपलब्ध करवाई जायेगी।

    बाक्सिंग के चयन ट्रायल 27 और 28 मई को लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा में, कुश्ती के ट्रायल 27 और 28 मई को रायपुर डब्बा कुश्ती अखाड़ा फगवाड़ा में, फ़ुटबाल के 27 और 28 मई को सरकारी स्कूल लड़के फगवाड़ा, कबड्डी और बास्केटबॉल के चयन ट्रायल 27 और 28 मई को गुरू नानक स्टेडियम कपूरथला में जबकि एथलेटिक्स के ट्रायल 31 मई से पहली जून तक गुरू नानक स्टेडियम कपूरथला में होंगे। 

    योग्य खिलाड़ी उपरोक्त दिखाईं तारीख़ों अनुसार सबंधित ट्रायल स्थान पर प्रातःकाल 8.00 बजे रजिस्ट्रेशन के लिए रिपोर्ट करनें। दाख़िला फार्म निर्धारित तारीख़ को ट्रायल स्थान पर या इस से पहले दफ़्तर ज़िला खेल अधिकारी, कपूरथला से निःशुल्क लिए जा सकते हैं। ट्रायलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने जन्म, आधार कार्ड और खेल प्राप्तियों के असली सर्टिफिकेट लाने को विश्वसनीय बनाए और उनकी फोटो कापियों समेत 2 ताज़ा के पासपोर्ट साईज़ फोटोग्राफ दाख़िला फार्म के साथ लगाएँ।

  • पुलिस भर्ती में नौजवानों की सहायता के लिए ‘मिशन ख़ाकी ’ की शुरूआत

    पुलिस भर्ती में नौजवानों की सहायता के लिए ‘मिशन ख़ाकी ’ की शुरूआत

    डिप्टी कमिश्नर और ऐस.ऐस.पी. की तरफ से संयुक्त तौर पर मुहिम का आग़ाज़ -निवेकली पहल वाला पहला ज़िला बना कपूरथला

    विशेषज्ञों द्वारा नौजवानों को निःशुल्क लिखित परीक्षा और शारीरिक प्रशिक्षण के लिए 31 मई तक होगी रजिस्ट्रेशन

    ओलम्पियन और एशियन गोल्ड मैडलिस्ट एथलीट मनजीत कौर ऐस.पी. होंगे शारीरिक प्रशिक्षण के निगरान
    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए हाल ही में निकालीं गई 10 हज़ार से अधिक असामियों में कपूरथला ज़िले के नौजवानों की अधिक से अधिक भर्ती के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन की तरफ से संयुक्त तौर पर ‘मिशन ख़ाकी -कर हर मैदान फ़तह ’ की शुरुआत की गई है।

    इस मिशन की रस्मिया शुरुआत आज ज़िला रोज़गार ब्यूरो में डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल और ऐस.ऐस.पी. श्री राजबचन सिंह संधू की तरफ से गई। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 10314 पंजाब पुलिस की पदों के लिए कपूरथला ज़िले के नौजवानों के मार्ग दर्शन और सहायता के लिए ‘मिशन ख़ाकी, कर हर मैदान फ़तह ’ की शुरुआत की गई है। इस मुहिम के लिए ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो को नोडल एजेंसी के तौर पर अधिकारत किया गया है। 

    इस मिशन के दो पड़ाव हैं जिस के अंतर्गत शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ लिखित परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दी जायेगी। शारीरिक प्रशिक्षण के लिए ऐस.पी. मनजीत कौर जोकि दो बार की ओलम्पियन और एशियन खेलों में 3बार सोने तगमा विजेता हैं, की निगरानी में शारीरिक प्रशिक्षण दी जायेगी।  डिप्टी कमिश्नर की तरफ से ब्यूरो के आधिकारियों को कहा गया कि वह नौजवानों को नौकरी के लिए तैयार करने के लिए 31 मई तक रजिस्ट्रेशन करने और प्रातःकाल और शाम के बैचों में लिखित और शारीरिक शिक्षा के लिए प्रशिक्षण दी जाये। इस के इलावा नौजवानों की इस मुहिम में अधिक से अधिक सम्मिलन के लिए कपूरथला, फगवाड़ा, भुलत्थ और सुलतानपुर लोधी में प्रमुख स्थानों पर रजिस्ट्रेशन, प्रशिक्षण, भर्ती आदि के बारे जानकारी भरपूर होर्डिंग लगाए जाएँ।
     इस अवसर पर ऐस.ऐस.पी. कपूरथला ने बताया कि पंजाब सरकार की कुल 26454 पदों में से 10314 पंजाब पुलिस की तरफ से भरीं जानी हैं, जिस के लिए कपूरथला ज़िले के नौजवानों को तैयार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के शारीरिक फिटनेस विशेषज्ञों , कोच की तरफ से सी.पार्ट और पुलिस लाइन में प्रातःकाल और शाम को शारीरिक प्रशिक्षण दी जा रही है, जिस में दौड़, ऊँची और लम्बी छलांग, भार ढोने आदि मुख्य रूप में शामिल हैं। 

    बताने योग्य है कि ‘मिशन ख़ाकी ’ के अंतर्गत पोस्टों की ज़रूरत अनुसार प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है, जिस के लिए मुकाबलो वाली लिखित परीक्षा के लिए ‘चेतन भरत लर्निंग ’ के माहिर नौजवानों का मार्ग दर्शन करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान तैयारी के लिए आनलाइन पढ़ाई की सामग्री भी उपलब्ध करवाई जायेगी।

    इस अवसर पर मिशन ख़ाकी का लोगो, पोस्टर और जानकारी भरपूर दस्तावेज़ भी जारी किया गया। इस के इलावा नौजवान किसी किस्म की जानकारी के लिए 98882 -19247 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

    इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास एस पी आंगरा, पी.सी.ऐस. अंडर प्रशिक्षण जीवनदीप सिंह, रोज़गार ब्यूरो प्रमुख श्रीमती नीलम महे, वरुण जोशी प्रोग्राम अधिकारी , सी.बी.ऐल. के डायरैक्टर श्री चेतन और अन्य उपस्थित थे।

  • हर साल की तरह  25 को सवेरे तड़के निकाली जाएगी प्रभात फेरी दीपक कनौजिया

    हर साल की तरह  25 को सवेरे तड़के निकाली जाएगी प्रभात फेरी दीपक कनौजिया

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: कृष्णा मंडली लाहौर वालो की बैठक में माता भद्रकाली मेले संबंधी विचार विमर्श किया, जिसमें कनौजिया महासभा के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता भद्रकाली मेले में कनौजिया महासभा के सदस्यगण भाग लेंगे और शोभायात्र के दौरान डांडिया पेश करेंगे। कनौजिया महासभा के सदस्यगण माता भद्रकाली मेले में लंगर लगाएगे और मेले के दौरान महामाई के दरबार में तन मन के साथ सेवा करेंगे। इस अवसर पर दीपक कनौजिया, ओम प्रकाश कनौजिया, बबलू, दविंदर, गौत्तम, संजय, रिंकू, प्रेम, बब्बू लाल, बोबी, दीवान चंद कनौजिया, चंद्र मोहन कनौजिया, शम्मी कनौजिया, दिव्यम कनौजिया, सोनू, दिवीत शामिल थे।

  • बोरवैल की खुदाई और मुरम्मत सम्बन्धित ज़िला मैजिस्ट्रेट ने सख़्त दिशा निर्देश किए जारी

    बोरवैल की खुदाई और मुरम्मत सम्बन्धित ज़िला मैजिस्ट्रेट ने सख़्त दिशा निर्देश किए जारी

    बोर करने से 15 दिन पहले देनी होगी सूचना

    कुआ, बोरवैल खोदने वाली ड्रिलिंग एजेंसी के रजिस्ट्रेशन सम्बन्धित साईन बोर्ड भी लगाने के आदेश

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: डिप्टी कमिशनर कम ज़िला मैजिस्ट्रेट श्री विशेष सारंगल ने बोरवैलों की खुदाई और मुरम्मत सम्बन्धित सख़्त दिशा- निर्देश जारी किए है। फ़ौजदारी विवरण संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए ज़िला मैजिस्ट्रेट की तरफ से जारी आदेशों अनुसार कपूरथला जिले की सीमा अंदर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों अंदर बोरवैल, ट्यूबवैलों की खुदाई और मुरम्मत करने से पहले ज़मीन मालिकों और सम्बन्धित विभागों के लिए जारी निर्देशों अनुसार ज़मीन मालिक कुआँ /बोर खोदने से पहले ज़िला कुलैकटर, सम्बन्धित सरपंच, ग्राम पंचायत, नगर कौंसिल, जन स्वास्थ्य विभाग, भूमि सरंक्षण विभाग (ग्राउंड वाटर) को 15 दिन पहले सूचित करेगा।

    उन्होंने कहा कि बोरवैल या कुओं में गिरने कारण होने वाले जान के नुक्सान के चलते यह भी ज़रूरी किया गया है कि कुआँ /बोरवैल खोदने या मुरम्मत करने वाली सभी एजेंसियाँ जैसे कि सरकारी / अर्ध सरकारी, प्राईवेट आदि की रजिस्ट्रेशन होनी ज़रूरी है।

    इसके इलावा कुआँ /बोरवैल खोदने या मुरम्मत वाली जगह पर ड्रिलिंग एजेंसी का और कुआँ खोदने वाले मालिक का पूरे पता वाला साईन बोर्ड लगवाया जाए और उस साईन बोर्ड और ड्रिलिंग एजेंसी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखा हो। बोरवैल के आसपास कँटीली तार और इसको स्टील प्लेट के ढक्कन के साथ नट -बोल्ट बंद करके रखा जाएगा और कुआँ /बोर का ढक्कन केसिंग पाईप के साथ नट -बोलटों के साथ फिक्स होना चाहिए।
    जारी आदेशों अनुसार कुआँ /बोरवैल के आस -आसपास सीमेंट /कंक्रीट का प्लेटफार्म की कुएँ के आसपास निर्माण अवशयक है।

    कुआँ /बोरवैल खोदने या मुरम्मत उपरांत खाली जगह यदि कोई हो, को मिट्टी से भरा जाए और किसी भी हालत में खुला न छोड़ा जाए। बेकार पड़े कुएँ को चीकनी मिट्टी, पत्थर, कंक्रीट तल से अच्छी तरह भर कर बंद करना चाहिए।

    कोई भी व्यक्ति कुआँ /बोरवैल खोदने या मुरम्मत, जल स्पलाई और सेनिटेशन विभाग की लिखित मंजूरी और उनकी देख -रेख से बिना नहीं करवाएगा और कुआँ /बोरवैल की मुरम्मत के समय उसे खुला नहीं छोड़ा जाएगा।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण इलाको में सरपंच और कृषि विभाग के अधिकारी और शहरी इलाको में जन स्वास्थ्य विभाग, भूमि सरंक्षण (ग्राउंड वाटर), नगर कौंसिल के जूनियर इंजीनियर और कार्यकारी अधिकारी की तरफ से अपने -अपने अधिकारित क्षेत्र की हर महीना रिपोर्ट तैयार की जाएगी कि उनके इलाके में कितने बोर /कुआँ आदि नए खुदवाए गए, किनकी मुरम्मत करवाई, कितने प्रयोग में हैं, कितने भरवाए गए है। 

    इन विभागों की तरफ से अपने -अपने क्षेत्र की उक्त रिपोर्ट की एक कापी अपने दफ़्तर में रिकार्ड के तौर पर रखी जाएगी और एक कापी हर महीने अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (शहरी विकास),कपूरथला और अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास), कपूरथला को भेजी जाएगी।

    यह आदेश तारीख़ 23 -05 -2022 से 21 -07 -2022 तक लागू रहेगा। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति /ड्रिलिंग एजेंसी के मालिक ख़िलाफ़ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

  • मोदी जी देश के हर वर्ग की चिंता करने वाले एक संवेदनशील नेता हैं: उमेश शारदा

    मोदी जी देश के हर वर्ग की चिंता करने वाले एक संवेदनशील नेता हैं: उमेश शारदा

    मान सरकार भी पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर वेट कम कर पंजाब की जनता को महंगाई से राहत दे,भाजपा 

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले का स्वागत करते हुए रविवार को कहा कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। ईंधन उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की। इसके साथ ही सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर भी 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने की घोषणा की।

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 गैस सिलेंडरों पर यह सब्सिडी दी जाएगी। शारदा ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण वैश्विक स्थिति में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर और गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देकर आम जनता को बहुत बड़ी राहत दी है। अन्य क्षेत्रों के लिए भी कई ऐसे कदम उठाए हैं जिससे उत्पादों के दाम में कमी आएगी।शारदा ने कहा कि मोदी जी एक संवेदनशील नेता हैं जो देश के हर वर्ग की परवाह करते हैं। शारदा ने कहा कि मोदी जी देश के हर वर्ग की चिंता करने वाले एक संवेदनशील नेता हैं।इसलिए पिछले आठ वर्षों से देश के गरीब,किसान और आम जनता के हितों की चिंता हमेशा से मोदी सरकार के निर्णयों के केंद्र में रही है।इस जन-हितैषी निर्णय के लिए मोदी जी और निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त करता हूं।उमेश शारदा ने कहा कि पंजाब की मान सरकार को लोगो को लॉलीपाप देने और झूठे वादों के हवाई क़िले दिखाने के बजाए मोदी सरकार से जनता कि भलाई के लिए किये जा रहे कार्य से सीख लेते हुए पंजाब में भी पेट्रोल और डीजल पर वेट कम कर पंजाब की जनता को महंगाई से राहत देनी चाहिए।

  • पेट्रोल व डीजल पर वैट कम कर महंगाई से त्रस्त आमजन को राहत डी है: चेतन सूरी

    पेट्रोल व डीजल पर वैट कम कर महंगाई से त्रस्त आमजन को राहत डी है: चेतन सूरी

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: महंगाई से त्रस्त आमजन को सरकार ने राहत देने की कोशिश की है। केंद्र सरकार ने सब्सिडी घटाकर तेल की कीमतों को नियंत्रण में करने की पहल की है। इससे पेट्रोल पर 9:30 रुपये व डीजल पर सात रुपये कम होंगे।राज्य सरकार ने वैट कम कर दिया तो यह पैसा और भी कम हो जाएगा। उज्ज्वला गैस उपभोक्ताओं को 200 रुपये प्रति सिलेंडर पर सब्सिडी देने का फैसला किया गया है। इससे चूल्हा फूंक रही महिलाओं को राहत मिलेगी। उक्त बातें भाजपा मंडल प्रधान चेतन सूरी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

    सूरी ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मैं केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी के लिए घोषित फैसलों का स्वागत करता हूं, जिससे पेट्रोल की कीमतों में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी, और 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

    सूरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आम लोगों के लिए राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।सरकार ने तेल की कीमत कम करने के लिए जिन ठोस उपायों का प्रयोग किया है उससे आयात शुल्क घटाने से कई चीजों के दाम काबू में आएंगे। देश के हित में बड़ा फैसला है।इससे कीमतों में राहत आएगी।तेल की कीमत कम होने से रसोई उपयोगी खाद्यान की कीमतें भी नियंत्रित होंगी।सूरी ने मोदी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि जन अपेक्षाओं और लोक कल्याण को समर्पित इस निर्णय का समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

  • साइंस सिटी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय जैविक विभिन्नता दिवस

    साइंस सिटी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय जैविक विभिन्नता दिवस

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: सभी स्त्रोत व सेवाएं जैविक विभिन्नता से ही मिलते है और धरती को सेहतमंद बनाने के लिए इनकी बहुत अहम भूिमका है। हालांकि हममें से बहुत से लोग जानबूझ कर जैविक विभिन्नता को नुक्सान नहीं पहुंचाते है। लेकिन बहुत सी कार्रवाही जैसे जंगलों की कटाई, जंगली जीवों के ठिकाणों पर कब्जे करने व उनके खात्में, साल में एक से अधिक फसलों को लेने की लालसा समेत मानव गतिविधियों के कारण जलवायु इतनी तेजी से बदल रहा है कि इसने कुदरत को भी पीछे छोड़ दिया है। खोज यह संकेत करती है कि विश्व की जीडीपी में वार्षिक 40 ट्रिलियन रुपए व एक करोड़ से अधिक नौकरियां जैविक विभिन्नता के क्षेत्र का योगदान है। इसलिए जैविक विभिन्नता के स्त्रोतों को बचाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने बहुत जरुरी है। यह बात सचिव विज्ञान टेक्नालोजी व पर्यावरण पंजाब राहुल तिवाड़ी ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय जैविक विभिन्नता दिवस सबंधी शुरु की गई 22 दिवसीय 22 एक्शन मुहिम के समापन समारोह मौके करवाए गए वेबिनार दौरान कही। 

    साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डा.नीलिमा जेरथ ने बताया कि हर देश का अपने जैविक स्त्रोतों पर संप्रभुता संपन्न अधिकार है। इसलिए हम सभी का कर्त्तव्य व जिम्मेवारी बनती है कि जैविक विभिन्नता की संभाल के साथ-साथ इनसे होने वाले लाभ भी समान वितरण व स्थायी प्रयोग को यकीनी बनाया जाए। धरती को सेहतमंद रखने व आर्थिक मजबूती के लिए जैविक विभिन्नता की संभाल का संदेश फैलाने की बहुत जरुरत है। पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय जैविक विभिन्नता दिवस मनाने को लेकर तैयार किए प्रोग्राम अनुसार 1 मई से 22 मई तक 22 दिवसीय 22 कार्यों की शुरुआत मुहिम के अधीन गतिविधियों व वेबिनारों की श्रृंखला चलाई गई। यह मुहिम जैविक विभिन्नता को बचाने व धरती को सेहदमंद रखने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस मुहिम को इन दिनों दौरान काफी बढ़ावा मिला है। पजाब की बहुत सी विद्ययक संस्थाओं के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने इस मुहिम दौरान करवाए गए कार्यों में भाग लिया। इस मुहिम तहत सभी प्रोग्राम व सरगर्मियां राष्ट्रीय जैविक विभिन्नता अथारिती भारत सरकार व वैस्ट सीड इंिडया प्राइवेट लिमटिड के सहयोग से करवाए जा रहे है। 

    साइंस सिटी की विज्ञानी डा.लवलीन बराड़ व शिक्षा सहायक कमलजीत कौर ने मुहिम दौरान किए गए कार्यों की रपोर्ट पेश की। इस मौके संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण प्रोग्राम (यूएनईपी) की पर्यावरण सलाहकार गायत्री राघवा ने मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शामल होते हुए कहा कि आज का दिन हमारे भोजन व सेहत को बनाए रखने के लिए जैविक विभिन्नता की संभाल प्रति जागरुक होने व काम करने का मौका देता है।

    संयुक्त राष्ट्र विकास प्रोग्रामों की स्थायी विकास के लक्ष्यों की कोआर्डीनेशन सेंटर से नविंदता माथुर ने जैविक विभिन्नता से सबंधित अलग-अलग लक्ष्यों व इसकी संभाल के लक्ष्यों की प्राप्ति कैसे की जा सकती है के बारे मे जानकारी दी। पंजाब जैविक विभिन्नता बोर्ड के प्रमुख विज्ञानी गुरहिरमिंदर सिंह ने बताया कि राज्य में जैविक विभिन्नता एक्ट 2002 को लागू करना बोर्ड की जिम्मेवारी है और जिला स्तर पर बनाई गई जैविक विभिन्नता प्रबंधक कमेटियां सराहनीय कार्य कर रही है। 

    खोज डायरेक्टर ईस्ट वैस्ट सीड्ज प्राइवेट लिमिटेड गरीश पाटिल ने बताया कि इस कंपनी का उद्देश्य वातावरण व जैविक विभिन्नता की रक्षा के लिए वचनबद्ध प्रोग्रामों को वित्तीय सहायता देना है। जोकि हर कारोबार को चलाने के लिए बहुत जरुरी है। इसके साथ जागरुकता, संभाल की जरुरत व धरती पर जीवन के असिस्तत्व के लिए बुनियादी महत्व के मुद्दे जैविकों की रक्षा का प्रबंध कर रहे है।

    साइंस सिटी के डायरेक्टर डा.राजेश ग्रोवर ने कहा कि जैविक विभिन्नती की सुरक्षा व संभाल के लिए ठोस प्रबंध होने बहुत जरुरी है। बढ़ती हुई आबादी, ग्रीन हाऊस गैसों की निकासी में हो रही दिन ब दिन बढ़ौतरी व दुनिया के कई हिस्सों में पानी, भोजन की कमी व लकड़ी के बालन के प्रयोग कारण जैविक विभिन्नता का नुक्सान हो रहा है।

    इस मौके पाइनर इंटरनेशनल स्कूल रुड़का कलां, कमला नेहरु पब्लिक स्कूल फगवाड़ा व डीएवी माडल हाई स्कूल कपूरथला को जैविक विभिन्नता की संभाल के लिए शुरु की गई मुहिम दौरान बढ़िया प्रदर्शन करने वाले स्कूल घोषित किए गए है। इसके साथ ही एसएमवी कालेज जालंधर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोबिंदगढ़, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टेरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौहर, डीएवी एडवर्ड गंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलोट व मैपल इंटरनेशनल स्कूल गोराया को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। इस  दौरान बच्चों के फोटोग्राफी, पोस्टर बनाने व ऊर्जा के ऑडिट मुकाबले करवाए गए। जिसमें विजेता रहे बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

  • आप सरकार पेट्रोल और डीजल पर वेट कम कर पंजाब की जनता को राहत प्रदान करे: रणजीत सिंह खोजेवाल 

    आप सरकार पेट्रोल और डीजल पर वेट कम कर पंजाब की जनता को राहत प्रदान करे: रणजीत सिंह खोजेवाल 

    कपूरथला (चन्द्रशेखर कालिया)। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय वजहों से बढ़ रही कीमतों और महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार ने शनिवार को एक अहम फैसले में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क हटाए जाने के बाद पंजाब सरकार से भी पेट्रोल और डीजल परभी वैट कम करने की मांग करते हुए पूर्व चेयरमेन और भाजपा जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि पंजाब की आप सरकार को भी पेट्रोल और डीजल पर वेट कम कर पंजाब की जनता को महंगाई से राहत प्रदान करनी चाहिए। खोजेवाल ने कहा ‘पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती ऐतिहासिक है।हर सिलिंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी से गरीबों को राहत मिलेगी। 

    इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन  है। नरेन्द्र मोदी सरकार जन-जन के कल्याण के लिए कटिबद्ध हैं।विपक्षी राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में कटौती करें। विपक्ष क्यों अपने राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस पर राहत नहीं दे रही। हर सिलिंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी से गरीबों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई जिससे आम हो या खास सभी परेशान है ये एक्साइज ड्यूटी में कटौती बड़ी राहत है। 

    क्योंकि इस राहत का असर ना केवल गाड़ियों के चलाने पर होगा बल्कि कई और सामान सस्ते होंगे।खोजेवाल ने कहा पीएम मोदी ने के लिए हमेशा लोग पहले होते हैं। इस फैसले, विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी से संबंधित, विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे, हमारे लोगों को राहत प्रदान करेंगे और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को आगे बढ़ाएंगे।