Category: Punjab>Batala

  • Punjab News: युवती को थप्पड़ मारने के मामले में ASI और मुंशी पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    Punjab News: युवती को थप्पड़ मारने के मामले में ASI और मुंशी पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    बटालाः बस स्टैंड पर नशे में धुत 22 साल युवती को थप्पड़ मारना पुलिस अधिकारियों को महंगा पड़ा। मामले में बस स्टैंड चौकी के एएसआई जगतार सिंह और मनप्रीत सिंह सिटी थाना मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया है। थप्पड़ मारने का वीडियो जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

    डीएसपी संजीव कुमार ने बताया प्राथमिक जांच में एएसआई जगतार सिंह और मुंशी मनप्रीत सिंह का बरताव काफी गलत था जो कानून के खिलाफ है। किसी को भी लड़की पर हाथ उठाने की इज्जात नहीं है। लड़की को थप्पड़ मारना बर्दाश्त से बाहर है। पुलिस का हमेशा ही लोगों के साथ शांतपूर्वक रवैया रहा है। सीनियर पुलिस अधिकारियों की हमेशा यही अपील रही है कि लोगों के साथ शांत तरीके से पेश आया जाए। फिलहाल दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मीडिया के साथ की बदसलूकी को लेकर भी डीएसपी संजीव कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Punjab News: Bus stand पर नशे में धुत मिली 22 वर्षीय युवती, देखें वीडियो

    Punjab News: Bus stand पर नशे में धुत मिली 22 वर्षीय युवती, देखें वीडियो

    बटालाः बस स्टैंड पर देर रात नशे में धुत 22 साल युवती का हंगामा देखने को मिला। जिसके साथ एक युवक भी था। जो बस स्टैंड पर नशे की हालत में घूम रहे थे। बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को पता चला तो उन्होंने नशे में धुत लड़की और युवक अपनी हिरास्त में लिया।

    इस दौरान जब युवती चिलाने लगी तो उक्त अधिकारी ने युवती के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान युवती के साथ मौजूद युवक वहां से भाग गया। दूसरी तरफ 22 साल की लड़की चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थी कि नई आबादी बटाला में खुलेआम नशा मिलता है। अब देखना होगा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस उन नशा तस्करों पर क्या कोई कार्रवाई करती है या नहीं।

  • Punjab News: गैंगस्टर जीवन फौजी और सूबा हरुवाल गैंग के गुर्गे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर जीवन फौजी और सूबा हरुवाल गैंग के गुर्गे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला: स्थानीय पुलिस ने जिले मे होने वाली अनहोनी घटना से पहले सुखनूर सिंह उर्फ सूबा हरुवाल और सर्वन सिंह उर्फ जीवन फौजी गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार बरामद किये है।

    इस मामले मे जानकरी देते हुए एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि एसपी डी गुरप्रताप सिंह सहोता की निगरानी मे फतेहगढ़ चूड़ियां के थाना घणीए के बांगड़ पुलिस की पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार अभि मसीह पुत्र बलविंदर मसीह, इंद्रास मसीह पुत्र अमैनुअल मसीह निवासी बिशनीवाल को काबू किया। जिनकी तलाश लेने पर एक मैगज़ीन सहित 05 राउंड जिंदा 30 बोर बरामद हुए।

    पूछताछ के दौरान आरोपी मसीह और इंद्रास मसीह ने बताया कि उनके साथ गगनदीप पुत्र निम्मा मसीह निवासी पिंड मंगियां, अमरप्रीत कुमार पुत्र लेट तुलसीदास निवासी धर्मकोट रंधावा और बिन्नी निवासी मंगियां भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी गगनदीप और अमरप्रीत कुमार को भी काबू कर लिया है।

    पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुखनूर सिंह उर्फ सूबा पुत्र सुच्चा सिंह निवासी हरूवाल और सर्वन सिंह उर्फ जीवन फौजी पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी शहजादा कला की गैंग के गुर्गे है। जो विदेशों में बैठकर लोगों को डराते-धमका कर फिरौती मांगते है। पकडे गए आरोपी शूटर बनकर पंजाब मे लोगो लोगों की रैकी करते है।

    उपरोक्त आरोपियों द्वारा जीवन फौजी के कहने पर दिनेश कुमार उर्फ बॉबी पुत्र किशन कुमार निवासी धर्मकोट रंधावा की रैकी कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्टल 30 बोर, 4 मैगजीन, 15 जिंदा राउंड 30 बोर, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस इस गैंग मे शामिल अन्य आरोपियों की छानबीन कर रही है।

  • Punjab News: ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    बटाला : आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आते रहते है। इन हादसों में कई कीमती जानें भी चली जाती है। ऐसा ही मामला बटाला से सामने आया है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद हादसे कम नही हो रहे है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बटाला के पंजपीर के नजदीक हादसा हुआ। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सर्बजीत कौर और नवलजीत कौर निवासी गांव धीर के तौर पर हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार मां-बेटी स्कूटरी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मेें ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतका सरबजीत कौर का पति विदेश में रहता है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: लुटेरों से भिड़ते हुए महिला नहर में गिरी, Rescue जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरों से भिड़ते हुए महिला नहर में गिरी, Rescue जारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: बटाला के श्री हरगोबिंदपुर मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले पुल बाब्बेहाली में लुटेरों द्वारा दो महिलाओं के भिड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नवा पिंड सरदारा के पास महिलाओ को लुटेरों ने 1:30 के करीब घेर लिया। जिसके बाद लूटपाट करते हुए लुटेरे और उक्त महिलाओं के बीच हाथापाई हो गई।

    इस दौरान महिला अमनप्रीत कौर पत्नी आकाशदीप सिंह निवासी बिधीपुर फाटक धारीवाल नहर में डूब गई। उक्त महिला का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। डूबने वाली महिला अमनप्रीत कौर अपनी सास रूपिंदर कौर पत्नी स्व. राजविंदर सिंह के साथ स्कूटी पर अपने किसी रिश्तेदार से मिल कर लौट रही थीं। तभी रास्ते में लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर नहर में डूबी महिला की खोज मे गोताखोरों को महिला के शव को ढूंढ़ने लगा दिया है।

  • Punjab News: लड़ाई झगड़े के मामले में युवक ने ब्यास में लगाई छलांग, देखें वीडियो

    Punjab News: लड़ाई झगड़े के मामले में युवक ने ब्यास में लगाई छलांग, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बटाला के श्री हरगोबिंदपुर के गांव तलवाड़ा में 18 वर्षीय युवक द्वारा ब्यास नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई है। युवक की पहचान मुश्ताक अली, पुत्र मोहम्मद रफी, निवासी गांव तलवाड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक का कुछ दिन पहले गांव के ही रहने वालों युवको के साथ झगड़ा हुआ था।

    इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायतें मिली थीं। आज पुलिस जब मुश्ताक के घर गई, तो वह भागकर नदी के किनारे आ गया। जिसे देख पुलिस पीछे ही रुक गई। लेकिन दूसरे गुट के लोग उसके पीछे दौड़ते रहे। अंततः मे डर के मरे अली ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हरगोबिंदपुर के डीएसपी हरकृष्ण सिंह ने परिवार को आश्वासन दिया और युवक तलाश मे गोताखोरों को लगा दिया। फ़िलहाल अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

  • Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेता के घर लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेता के घर लगी आग, देखें वीडियो

    बटालाः आम आदमी पार्टी के नेता विजय त्रेहन के घर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है, जिससे उनके घर में रखे सामान का काफी नुकसान हो गया है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

    जानकारी देते हुए आप नेता विजय त्रेहान ने बताया कि वह गांधी चौक पर किसी काम के लिए गए थे। पीछे से पत्नी का फोन आया कि घर में आग लग गई है। वह आनन-फानन में जल्दी से घर आए। उन्होंने देखा कि उनके नीचे वाला कमरा और उनके मंदिर को आग ने पूरी तरह से चपेट में ले लिया। उन्होंने जल्दी से अपने परिजनों को फोन किया।

    उन्होंने बताया कि कम्यूनिटी हाल के काली नाम के व्यक्ति ने इस दौरान उनकी काफी मदद की। उन्होंने आग की परवाह किए बगैर आग पर काबू पाने के लिए मदद की। इसके बाद विजय त्रेहान ने पीसीआर और फायरब्रिगेड को सूचित किया। उन्होंने बताया कि विधायक शेरी कलसी भी उनके साथ दुख सांझा करने पहुंचे।
    फायरमैन ऑफिसर नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक घर में आग लगी है जिसके चलते मौके पर पहुंची 2 गड़ियों ने टीम के साथ आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने कहा कि जानी नुक्सान होने से बचाव रहा है।

  • Punjab News: काम से लौट रहे 2 व्यक्तियों पर लुटेरों ने की Firing, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: काम से लौट रहे 2 व्यक्तियों पर लुटेरों ने की Firing, एक की मौत, देखें वीडियो

    बटालाः लुटेरों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, मृतक अपने साथी के साथ शुगर मिल में काम करके वापस अपने घर आ रहा था कि कुछ लुटेरे उनके पीछे लग गए और उन पर फायरिंग कर दी जिससे एक की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार मृतक राम जीवन शुक्ला जोकि राणा शुगर मिल बटर जिला अमृतसर में कार्यरत था, अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। जब वह शाम करीब 6/7 बजे गांव बोलेवाल के पास पहुंचा तो 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने दोनों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान राम जीवन शुक्ला को गोली लग गई जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में उसे मेहता चौक स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

    सूचना मिलते ही एसएचओ घुमाण पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और राम जीवन शुक्ला के साथी दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल के बयान पर घुमाण थाने में 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: नगर कौंसिल में आप पार्टी 9 सीटों से जीती, कांग्रेस 4 पर सिमटी, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर कौंसिल में आप पार्टी 9 सीटों से जीती, कांग्रेस 4 पर सिमटी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: डेरा बाबा नगर कौंसिल के 13 वार्डो के रिजल्ट की घोषणा हो चुकी है। जिसमे कुल 7812 मतदाता थे, जिनमें 3992 पुरुष और 3820 महिला मतदाता शामिल हैं। इस कौंसिल के चुनाव में 37 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसके नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 9 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने में सफलता हासिल की है।

    जबकि कांग्रेस पार्टी केवल 4 सीटें ही सिमट कर रह गई । इस अवसर पर डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप पार्टी इस नगर कौंसिल में अपना प्रधान बनाएगी और पिछली बार से रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करवाएगी। उल्लेखनीय है कि डेरा बाबा नानक नगर कौंसिल के चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल बादल कोई भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हुए थे। वही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने ढोल बजाकर और लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

  • Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर हुई खूनी झड़प, 1 पुलिस कर्मी सहित 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर हुई खूनी झड़प, 1 पुलिस कर्मी सहित 3 घायल, देखें वीडियो

    बटालाः जिले में लड़ाई-झगड़े दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला हाथी गेट से सामने आया है जहां, 2 पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प के दौरान शिवसेना हिंदुस्तान के संगठन मंत्री राजा वालिया और उनके छोटे भाई लकी वालिया गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को अमृतसर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि इस झड़प के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है और उसे भी अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, बटाला के हाथी गेट के पास पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा खूनी झड़प में बदल गया। इस दौरान मौके पर पहुंचा एक पुलिस कर्मी भी लड़ाई का शिकार हो गया। बाद में पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    बातचीत दौरान सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि हमारे पास एक पुलिसकर्मी घायल अवस्था में आया है, जिसके दोनों पैरों में गोलियों के छर्रे लगे हैं, जिसको प्राथमिक ईलाज देकर अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

    वहीं पुलिस अधिकारी इस दौरान कुछ भी कहने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जांच के बाद ही वह कुछ कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी आरोपी होगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।