Category: Punjab>Batala

  • Punjab News: फिरौती गिरोह का पर्दाफाश, ASI साथी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: फिरौती गिरोह का पर्दाफाश, ASI साथी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    83 लाख रुपये और हथियार बरामद

    बटाला: पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह गिरोह अमेरिका में रहने वाला गैंगस्टर गुरदेव जस्सल चलाता है। बटाला पुलिस ने अमेरिका स्थित गुरदेव जस्सल द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े फिरौती रैकेट का भंडाफोड़ करके और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। शुरुआती जांच में पता चला है कि 4 फरवरी को जस्सल के साथियों ने कलानौर में एक व्यापारी के पेट्रोल पंप पर फायरिंग की थी।

    इसके बाद लगातार धमकी भरे फोन कॉल किए गए और ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी गई। जिसके बाद व्यापारी ने 11 फरवरी को ₹50 लाख की फिरौती दे दी। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने ASI सुरजीत सिंह और अंकुश मैनी को गिरफ्तार किया, जो फिरौती की रकम के लेन-देन और वितरण में शामिल थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गुरदेव जस्सल का गैंग विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर धमकियां देता था। फिरौती की रकम कई माध्यमों से ट्रांसफर करवाई जाती थी, जिससे पहचान छिपाई जा सके। एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर ने बताया कि तकनीकी जांच पर कार्रवाई करते हुए एएसआई सुरजीत सिंह और अंकुश मैनी को फिरौती की रकम इकट्ठा करने और बांटने में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    जस्सल का गिरोह धमकियों और फिरौती के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करता था और फिरौती की रकम कई बिचौलियों के माध्यम से भेजी जाती थी। पुलिस ने गिरफ्तार एएसआई के घर से 83 लाख रुपये, अवैध हथियार और एक लग्जरी गाड़ी भी बरामद की है। बता दें कि पंजाब पुलिस के एएसआई को 14 फरवरी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था और बटाला पुलिस ने उस समय कोई पुष्टि नहीं की थी।

  • Punjab News : Jalandhar Road पर स्थित Preet Medical Store पर चली गोलियां, देखें CCTV

    Punjab News : Jalandhar Road पर स्थित Preet Medical Store पर चली गोलियां, देखें CCTV

    बटाला: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। अभी कुछ घंटे पहले फतेहगढ़ चूड़ियां में गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अब जालंधर रोड पर प्रीत मेडिकल स्टोर पर चली गोली चल गई । दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और प्रीत मेडिकल स्टोर के बाहर गोली मारकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है।

    मेडिकल स्टोर के मालिक ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर भी दो युवक आए और गोली मारकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • Punjab News: McDowell’s Cafe में लगी भीषण आग, देखे वीडियो

    Punjab News: McDowell’s Cafe में लगी भीषण आग, देखे वीडियो

    पीड़ित ने पुलिस की कारगुजारी पर उठाये सवाल

    गुरदासपुर: जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां की मछली मार्केट सर्कुलर रोड पर स्थित McDowell’s cafe मे भीषण आग मे जलकर खाक हो गया। इस मामले मे जानकरी देते हुए दुकान के मालिक इंद्रजीत उर्फ ​​लव ने बताया कि कल रात रोजाना की तरह वह कैफ़े बंद कर चले गये थे।

    जब सुबह उसने दुकान का शटर खोला तो पूरा कैफे आग की चपेट में था। लव ने कहा कि कुछ दिन पहले कैफे पर तीन युवक आए थे और खाने-पीने के बाद पैसे देने की बजाय हंगामा करने लगे। जिसके बाद युवको द्वारा कैफे पर काम करने वाली एक लड़की के साथ बदसलूकी और काम करने वाले एक लड़के के साथ मारपीट की गई।

    जिसकी शिकायते उसने फतेहगढ़ चूड़ियां थाने में दी थी। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान उसे तरह-तरह की धमकियां भी मिलती रही । लव ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि कल रात दुकान में आग धमकाने वाले लोगो ने लगाई है।

    घटनास्थल पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के घरों पर दबिश भी दी थी, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। कैफे को देख ऐसा लगता है कि योजना पहले ही बनायी गयी थी। इसे अनियंत्रित तरीके से जलाया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

  • Jalandhar Road पर बाइक और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें CCTV

    Jalandhar Road पर बाइक और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें CCTV

    बटालाः जालंधर रोड़ पर एक्टिवा और बाइक की टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कमल कुमार और रोहित दोनों देर रात दरगाह से माथा टेककर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क पर प्रतिमा लगने के दौरान सड़क नीची होने के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया।

    हादसे में कमल कुमार के टांग में चोट लगी है, जबकि रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए सरकारी तौर पर अमृतसर रेफर कर दिया। जिसके बाद आज सुबह उसकी मौत हो गई।

     

  • Punjab News: मानसिक रूप से परेशान Akshay Kumar लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: मानसिक रूप से परेशान Akshay Kumar लापता, देखें वीडियो

    बटालाः श्री हरगोबिंदपुर साहिब से एक 21 साल का नौजवान अक्षय कुमार घर से लापता हो गया। पिता गुरनाम सिंह ने कहा कि उसका बेटा अक्षय कुमार जो कि पबजी खेलता था। जिससे वह अक्सर दिमागी तौर पर परेशान रहता है। जिसकी दवाई चल रही थी।

    लापता होने से पहले अक्षय कुमार ने एक वीडियो बना अपनी बहन से घर से जाने की बात साझा की। आखिरी बार बहन को वीडियो काल करके अपनी बहन और मां से बातचीत करते कहा कि मैं ब्यास दरिया के पुल पर पहुंच गया हूं, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। जिसके बाद वह ब्यास दरिया पर पहुंचे जहां हमें अक्षय कुमार की चप्पलें मिली है। आसपास रिश्तेदारी पर काफी तालाश की, लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंधी थाना श्री हरगोबिंदपुर साहिब में शिकायत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: कत्ल मामले में परिवार का SSP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: कत्ल मामले में परिवार का SSP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बटालाः हरनेक सिंह कत्ल मामले में पारिवारक मेंबरों ने एसएसपी दफ्तर के बाहर रोड जाम करके धरना लगाया। मृतक के पारिवारिक मेंबरों का कहना है कि हरनेक सिंह के कातिलों के खिलाफ जब तक पुलिस कत्ल का केस दर्ज नहीं करती उनका धरना जारी रहेगा।

    फतेहगढ़ चूड़िया में 5 फरवरी की शाम 2 गुटों में चली गोली के दौरान हरनेक सिंह को गोली लगी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस दौरान 2 गुटों में 2 लोग जख्मी हुए थे। जबकि दूसरे गुट के हरनेक सिंह की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी कुलदीप कौर ने आरोप लगाते कहा कि उसका पति के कातिलों को पुलिस बचा रही है। बल्कि उसके पति पर ही पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर दिया गया। जब तक पुलिस आरोपियों पर सही कार्रवाई नहीं करती उनकी धरना जारी रहेगा।

  • Punjab News: श्मशानघाट मे मिला युवक का शव, मुंह से निकल रही थी झाग, देखे वीडियो

    Punjab News: श्मशानघाट मे मिला युवक का शव, मुंह से निकल रही थी झाग, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: दीनानगर के गांव अवांखा के श्मशानघाट में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। गांव अवांखा के समाजसेवी एवं नशा विरोधी समिति के प्रधान प्रदीप ठाकुर व नरेश कुमार ने बताया कि उक्त के मुंह से निकल रहे झाग से पता चलता है कि मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। मृतक युवक के पहने कपड़ों की तलाशी लेने पर जैकेट से खाली सिरिंज के कैप के इलावा कुछ नहीं मिला है। जिस कारण मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई।

    उन्होंने आगे कहा कि गांव अवांखा में 41 दिनों में चिट्टे की लत से यह तीसरी मौत है। इससे पहले भी गांव के कई युवा चिट्टे की लत के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले महीने गांव की पंचायत ने नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए दीनानगर पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन पुलिस ने इलाके मे नशा तस्करों को रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

  • Punjab News: OLX पर Photo देखकर ठगी का शिकार हुआ ट्रैफिक कर्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: OLX पर Photo देखकर ठगी का शिकार हुआ ट्रैफिक कर्मी, देखें वीडियो

    बटालाः सोशल मीडिया के जमाने में जहां लोग अपना हुनर ​​दिखाकर और अपना प्रोफेशन बनाकर लाखों रुपये कमा रहे हैं, वहीं कुछ गलत लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करते नजर आ रहे हैं। वे हर दिन ठगी का नया तरीका ढूंढते हैं और फिर भोले-भाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। ताजा मामला बटाला से सामने आया, जहां एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ठगों की धोखाधड़ी का शिकार हुआ है।

    ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया के Olx पर उत्तराखंड नंबर की एक कार की फोटोज देखी, जिसका मूल्य 45 हजार रुपये था और गाड़ी की हालत अच्छी होने पर ट्रैफिक कर्मी ने उनसे संपर्क किया। वहीं Olx से फोटो डालने वाले ठग ने 2500 रुपये एडवांस की मांग की, जिसके बाद गूगल पे के जरिए ट्रैफिक कर्मी ने 2500 रुपये का भुगतान किर दिया। उक्त ठग ने 2500 रुपये के बाद ट्रैफिक कर्मी से 21000 रुपये की मांग की कि गाड़ी के कागजात आपके नाम से बनवाने हैं।

    जिसके बाद ट्रैफिक कर्मी ने कहा कि मुझे उसके बातचीत के तरीके पर शक हुआ। जिसके चलते मैंने ठग के खाते में पैसे नहीं ट्रांसफर किए। ट्रैफिक कर्मी के अनुसार ठग लगातार नंबर बदल-बदल कर मुझे कॉल करता रहा। पीड़ित ने कहा कि सबसे बुरी बात यह है कि ठग ने अपने व्हाट्सएप पर सीमा की रक्षा कर रहे एक सेना के जवान की फोटो लगाई हुई थी ताकि कॉल करने वाले को लगे कि वह सेना में नौकरी कर रहा है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुखदेव सिंह ने लोगों से ऐसे ठगों से दूर रहने की अपील की है।

  • Punjab News: NRI ने गांव के स्मार्ट स्कूल में लैब का उद्घाटन कर कंप्यूटर भेंट किए, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI ने गांव के स्मार्ट स्कूल में लैब का उद्घाटन कर कंप्यूटर भेंट किए, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब की धरती पर कई ऐसे लोग हैं जो लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वहीं कई एनआरआई परिवार भी हैं जो विदेश तो चले जाते हैं लेकिन वह अपने जद्दी गांवों की यादों को नहीं भूलते और वह अपने गांवों के विकास में भी हाथ आगे बढ़ाते रहते हैं। ऐसे ही हैं बटाला के एनआरआई राजदीप सिंह रंधावा पिंकी जिन्होंने अपने पैतृक गांव तलवंडी लाल सिंह के स्कूल में बच्चों को 18 लाख रुपये की लागत से 40 कंप्यूटर भेंट किए।

    समाजसेवी नीरज लूथरा सोनू ने बताया कि राजदीप रंधावा पिछले कई वर्षों से अपने गांव व गांव के स्कूलों के लिए काफी सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने गांव के लिए एंबुलेंस की सेवा शुरू की, कई गरीब किसानों को ट्रैक्टर लेने में मदद की तथा गांव के लिए और भी कई सुविधाएं मैहया करवाने में काफी सहयोग देते हैं।

    बटाला के सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल तलवंडी लाल सिंह में आज जब एनआरआई राजदीप सिंह पिंकी रंधावा से बात की तो रंधावा ने कहा कि मैं भी इसी स्कूल में पढ़ा हूं और जब भी मैं भारत आता हूं तो सबसे पहले अपने स्कूल जाता हूं और यहां आकर मुझे बहुत सुकून मिलता है और मुझे अपना बचपन याद आता है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मैं अपने गांव और गांव के स्कूल के बच्चों के लिए हमेशा मौजूद रहूं। जब इस स्मार्ट स्कूल के प्रिंसीपल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम पूरा स्टाफ राजदीप रंधावा का धन्यवाद करता हैं। इस लाइब्रेरी से बच्चों को काफी फायदा होगा तथा वह कंप्यूटर की काफी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

  • Punjab News: बदमाशों ने युवक पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखे वीडियो

    Punjab News: बदमाशों ने युवक पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: बटाला के काहनूवान रोड पर हमलावरों ने युवक का पीछा कर उसे तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित मनजिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी किला टेक सिंह ने बताया कि वह गांव से बाइक पर अपने दोस्त के साथ बटाला किसी काम से आया था। जैसे ही उसकी बाइक सिंबल चौकी के पास पहुंची, तो पीछे से बाइक पर कुछ लोग हाथों में तेजधार हथियार लिए उसके पीछे लग गए।

    इस दौरान एक बदमाश ने उस पर वार किया लेकिन वह किसी तरह वहां से पुलिस लाइन की तरफ भाग निकला । जिसके बाद बदमाशों ने उसे घेर कर तेजधार हथियरों से उसे घायल कर दिया। मनजिंदर सिंह ने बताया कि उसके दोस्त की हमलावरों से कुछ दिन पहले लड़ाई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सिंबल प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।