Category: Punjab>Batala

  • Punjab News: Civil में आमने-सामने हुए दो पक्ष, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil में आमने-सामने हुए दो पक्ष, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    बटालाः सिविल अस्पताल में 2 पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों मेें खूब हथियार और डंडे चले। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले झगड़ हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के लोग जख्मी हो गए। जो सिविल में इलाज करवाने पहुंचे थे। जब दोनों पक्षों से बातचीत की तो उन्होंने एक दूसरे पर आरोप लगाते कहा कि हमारे साथ नाजायज हुई है।


    एक पक्ष ने कहा कि उसकी लाटरी निकली थी, वह लाटरी स्टाल पर गए थे,वहां उन्हें पैसे नहीं दिए गए और धक्कामुक्की की गई। जब वह वापस गए तो अली वाला रोड पर 15 से 20 लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। जिसके बाद वह अस्पताल दाखिल हुए। वहीं दूसरी तरफ एक पक्ष ने मीटर लगाने पर ठगी करने के आरोप लगाए है। जिसको लेकर हमला हुआ है। डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों में झगड़े का मामला उनके पास आया है। फिलहाल दोनों पक्षों ने एमएलआर कटवाई है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: नगर निगम के अधिकारियों पर लगे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम के अधिकारियों पर लगे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नगर निगम के अधिकारियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे हैं। सरकारी अधिकारियों ने भी माना कि उनके कर्मचारियों से गलती हुई है। हाल ही में बटाला नगर निगम द्वारा सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने गांधी नगर कैंप में ई-रिक्शा स्टैंड को तोड़ दिया, जिसके बाद रिक्शा चालकों ने नगर निगम के अधिकारियों पर धार्मिक तस्वीरों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

    बातचीत दौरान रिक्शा चालकों ने बताया कि इस स्टैंड का उद्घाटन कुछ समय पहले बटाला के विधायक अमन शेर सिंह शहरी कलसी ने किया था। उन्होंने कहा कि ये स्टैंड सड़क के एक तरफ बना था लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने फिर भी वह स्टैंड तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने हमारे साथ गलत व्यवहार किया है।

    उन्होंने न केवल हमारा स्टैंड तोड़ दिया बल्कि स्टैंड पर लगी धार्मिक तस्वीरों को भी जमीन पर फैंक दिया जो पूरी तरह से गलत है। वहीं जब नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने माना कि उनके कर्मचारियों से गलती हो सकती है, वह मौके पर मौजूद नहीं थे।

  • Punjab News: अतिक्रमण के खिलाफ खुद सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त, शहर से हटवाया अवैध कब्जा, देखें वीडियो

    Punjab News: अतिक्रमण के खिलाफ खुद सड़कों पर उतरे निगम आयुक्त, शहर से हटवाया अवैध कब्जा, देखें वीडियो

    बटालाः जिले को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन विभिन्न प्रयास कर रहा है। इसी के साथ ही लोगों को और दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है कि वह अतिक्रमण न करें और अपनी जमीन पर ही हर कार्य करें। लेकिन कई बार कई लोग प्रशासन की बातों की और ध्यान नहीं देते जिस कारण नियमों को लागू करवाने के लिए बड़े अधिकारियों को खुद फील्ड में उतरना पड़ता है। ऐसे ही मामला बटाला से सामने आया है जहां, अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए नहरी निगम बटाला के कमिश्नर विक्रम खुद सड़कों पर उतर पड़े। इस दौरान उन्होंने कई लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटवाए।

    निगम कमिश्नर विक्रम ने कहा कि बटाला शहर में अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम के तहत इन अवैध कब्जों को हटाया गया है और चेतावनी भी दी जा रही है कि अगर दोबारा किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

  • Punjab News: 2 गैंगस्टरों के खिलाफ रेड नोटिस जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गैंगस्टरों के खिलाफ रेड नोटिस जारी, देखें वीडियो

    बटालाः विदेश में बैठे गैंगस्टर 2 गैंगस्टरों के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हुसनदीप सिंह और पवित्र सिंह के खिलाफ यहा कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपी कैलिफोर्निया पुलिस की हिरासत में हैं और अब इन्हें भारत लाकर बटाला पुलिस के हवाले किया जाएगा। जिससे दोनों अपराधियों को लेकर बटाला पुलिस को काफी सहायता मिलेगी। दरअसल, पुलिस के अनुसार पवित्र-चौड़ा गैंग के दानों ही गैंग के मुख्य सग्रना हैं और माझा क्षेत्र में जघंन्य अपराधों में शामिल हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी बटाला सोहेल कासम मीर ने बताया कि पंजाब के माझा क्षेत्र में सक्रिय पवित्र- चौड़ा गिरोह के मुखिया पवित्र सिंह और हुसनदीप सिंह पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिस दौरान गैंगस्टर पवित्र सिंह के नेतृत्व में यह गिरोह हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी जैसे जघन्य आरोधों में शामिल रहा है। एसएसपी सोहेल कासिम मीर ने बताया कि अप्रैल 2023 में बटाला के रहने वाले पवित्र और उसके करीबी हुसनदीप सिंह को उत्तरी कैलिफोर्निया में हिंसक घटनाओं सें संलिप्त होने के बाद बहु एजंसियों के एक संयुक्त आप्रेशन के दौरान कैलीफोर्निया अमरीका में गिरफ्तार किया गया था।

    इंटरपोल की तरफ से जारी रेड नोटिस काफी शक्तिशाली है, जो इंटरनेशनल कानून और एजेंसियों की मदद करता है कि वह विदेश बैठे अपराधियों को हिरासत में लिए हुए अपराधियों को ढूंढने में मदद करता है। गैंगस्टर हुसनदीप सिंह गांव शाहबाद थाना रंगड़ नंगल का रहने वाला है। जबकि पवित्र चौड़ा गांव का रहने वाला है। दोनो अपना गैंग बना कर अपने गुर्गों से जघंन्य अपराधिक गतिविधियों का अंजाम देते आ रहे हैं।

    आरोपियों की तरफ से अकाली दल नेता के पति की जनवरी 2020 में मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांव अमरपुरा में हत्या की थी। नवंबर 2017 में इस गिरोह ने पुरानी रंजिश के चलते बटाला के प्रतिद्वंधी सुखविंदर सिंह उर्फ लाला की डेरा रोड पर हत्या कर जिम्मेदारी भी ली थी। गिरोह के सरगना पवित्र सिंह के खिलाफ अमृतसर जिले में छह और गुरदासपुर जिले में दो मामले दर्ज हैं। पवित्र और हुसनदीप सिंह दोनों ही फर्जी पासपोर्ट बनवा कर विदेश फरार हो गए थे। जब से ही बटाला पुलिस इन आरोपियों को प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रही थी।

  • Punjab News: पिस्तौल दिखाकर 4 बदमाश Creta गाड़ी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पिस्तौल दिखाकर 4 बदमाश Creta गाड़ी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    बटालाः शादी के लिए कपड़े लेने गए दोस्तों से क्रेटा कार लूटने का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना बटाला के गुरदासपुर रोड पर गुरु नानक नगर के पास हुई है। जानकारी अनुसार गांव बुड्ढा कोट के नौजवान मनजीत सिंह अपने दोस्तों के साथ कपड़े लेने के लिए गुरु नानक नगर के भुल्लर रोड पर गया था।

    घर जाते समय उन्हें देर हो गई और जब वह भुल्लर रोड गुरु नानक नगर में एक दर्जी की दुकान से वापस जाने लगे, तो उनके पीछे एक कार में 4 युवक आए, हमलावरों ने पिस्टल की नोक पर दोस्तों से कार और मोबाइल लूट लिया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरदेव सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि इस घटना की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि उक्त मामले को लेकर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्दी ही लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: मार्किट में 2 पक्षों में हुआ विवाद, एक ने गिराई सब्जी तो दूसरे ने दस्तार उतारने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: मार्किट में 2 पक्षों में हुआ विवाद, एक ने गिराई सब्जी तो दूसरे ने दस्तार उतारने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के डेरा रोड रेहड़ी मार्केट में हंगामा हो गया। दरअसल, मार्किट में 2 पक्षों में जमकर विवाद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने रेहड़ी लगाने की अपनी जगह किसी ओर को दे दी। जिसके बाद जब उक्त व्यक्ति का दूसरा भाई आया तो वह उसे जगह करने के लिए कहने लगा। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने जगह खाली करवाने की कोशिश की तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में पहले हाथापाई हो गई।

    जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की सब्जी सड़क पर गिरा दी। वहीं दूसरे पक्ष ने दस्तार उतारने के आरोप लगाए है। इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे निहंग सिंह संगठनों और बाजार के लोगों ने मामले को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष इस बात पर अड़े रहे कि रेहड़ी उसी जगह पर लगानी है। मामले की जानकारी देते हुए पुराने समय से रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति ने बताया कि मेरे पिता का निधन हो चुका है, मेरे पिता पिछले 25 साल से यहीं पर रेहड़ी लगा रहे थे, मेरा भाई मानसिक रूप से परेशान है।

    जिसके चलते अब दूसरे पक्ष ने उनकी जगह पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने कहा कि यह सरकारी जगह है और इस पर किसी की मलकियत नहीं है। मेरे परिवार की ओर से 25 सालों से अधिक समय से इस जगह पर रेहड़ी लगा रहे है। वहीं व्यक्ति ने दस्तार उतारने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पीड़ित ने कहा कि मुझे किसी धार्मिक स्थान पर ले जाओ और वह कसम खाने को भी तैयार है कि उसने किसी की दस्तार को हाथ नहीं लगाया है।

  • Punjab News: मेन बाजार में General Store पर चली गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: मेन बाजार में General Store पर चली गोली, देखें वीडियो

    बटालाः डेरा बाबा नानक के मेन बाजार में रमेश जनरल स्टोर पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिससे बाजार में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार अज्ञात लोगों की ओर से रात को गोली चलाई गई है। वहीं जनरल स्टोर मालिक ने बताया कि उन्हें पिछले 3 महीने से धमकियां मिल रही थी। इस संबंधी कई बार पुलिस को शिकायत दी गई। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

    दुकान मालिक ने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे कि अचानक एक गोली उनकी दुकान पर आकर लगी। फिलहाल किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं उन्होंने पुलिस की ढीली कार्रवाई पर भी सवाल उठाए है। आरोप लगाते कहा कि सूचना देने के बाद भी पुलिस आधा घंटे की देरी से घटना स्थल पर पहुंची है।

    दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे पुलिस ने अधिकारी ने कहा कि उनकी ओर से स्थिति का जायजा ले लिया है। फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ ममला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करके काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    बटालाः गुरदासपुर रोड पर सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां माघी के लिए गुरुद्वारा साहिब से लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला की पहचान दविंदर कौर पति लेट चरणजीत सिंह निवासी शांति नगर के रूप में हुई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं राहगीरों ने कहा कि कार चालक ने महिला को टक्कर मारी है। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के दौरान काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा। जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से शव को सड़क किनारे किया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि दविंदर कौर गुरुद्वारा से माथा टेककर लौट रही थी। इस दौरान बस स्टैंड की ओर से अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। बेटे के बयानों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आसपास दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।  
  • Punjab News : किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर मनाई लोहड़ी, देंखे वीडियो

    Punjab News : किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर मनाई लोहड़ी, देंखे वीडियो

    बटाला : पंजाब के शंभू और खनाैरी बॉर्डर पर किसान लंबे समय से धरना दे रहे। आज पंजाब भर में जहां लोहड़ी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं किसानों ने सड़कों पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर त्योहार मनाया। बटाला के गांधी चौक पर किसान एकत्रित हुए।

    इस दौरान किसानों ने कहा कि सरदार डल्लेवाल को दो महीने से अधिक समय हो गया है मरनव्रत पर बैठे हुए। उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा है लेकिन केंद्र सरकार किसान आंदोलन और डल्लेवाल के स्वास्थ्य की अनदेखी कर रही है।

    सरकार किसानों की मांगों को लागू करने के लिए तैयार नही है। जिसके चलते किसानों को लोहड़ी जैसा त्यौहार भी सड़कों पर मनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब देशव्यापी लड़ाई बन गई है और किसान जीतकर ही लौटेंगे।

  • Punjab News: इस इलाके में घुसा सांभर का बच्चा, ग्रामीणों ने पकड़कर वन्य विभाग को सौंपा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में घुसा सांभर का बच्चा, ग्रामीणों ने पकड़कर वन्य विभाग को सौंपा, देखें वीडियो

    बटालाः जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में पलायन करना भी बढ़ता जा रहा है। अकसर कई जंगली जानवर ठंड से बचने के लिए गांवों व शहरों में आ जाते हैं। ऐसा ही मामला पंजाब के डेरा बाबा नानक के गांव चंदू नंगल से सामने आया है जहां एक घर में सांभर का बच्चा घुस गया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

    जानकारी देते हुए वजीर सिंह निवासी गांव चंदू नंगल ने बताया कि वह डेरा बाबा नानक में राजगिरी का काम करता है। उसने बताया कि काम पर उसे फोन आया कि आपके चाचा जसविंदर सिंह पुत्र करतार सिंह के घर में एक सांभर का बच्चा घुस आया है। करतार सिंह ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से सांभर के बच्चों को कुत्तों से बचाया और हवेली में बंद कर दिया है और इसकी सूचना वन्य जीव विभाग को दे दी गई है।

    वन्य जीव विभाग की ब्लॉक अधिकारी बीबी नवजोत कौर ने बताया कि हमें चंदू नंगल गांव से सूचना मिली थी कि एक सांभर का बच्चा कुत्तों से बचकर एक घर में घुस गया है। हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव चंदू नांगल से अपनी रेस्क्यू टीम को साथ लेकर ग्रामीणों की मदद से सांभर के बच्चे को घायल अवस्था में पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि सांभर का इलाज करने के बाद इसे कथलौर के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। इस मौके पर वन्य जीव विभाग के ब्लॉक ऑफिसर जसविंदर सिंह, नवजोत कौर और उनकी पूरी टीम ने गांववासियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर वन्य जीव प्राणी विभाग, रमनदीप कौर वन रक्षक और सभी रेस्क्यू टीम के सदस्य मौजूद रहे।