Category: Punjab>Batala

  • Punjab News: चाइना डोर से बचने को लेकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए देसी जुगाड़ किया तैयार, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर से बचने को लेकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए देसी जुगाड़ किया तैयार, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब में चाइना डोर पर प्रतिबंध होने के बावजूद त्यौहारी सीजन शुरू होते ही घातक डोर की बिक्री शुरू हो जाती है। वहीं इस घातक डोर की चपेट में आने कई लोगों सहित जानवर घायल हो जाते है। पिछले दिनों बटाला और बटाला के आसपास के इलाकों के बीच चाइना डोर की वजह से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

    इन हादसों को रोकने के लिए बटाला के युवाओं ने मिलकर एक ऐसा देसी जुगाड़ बनाया है कि दोपहिया वाहनों से अगर कोई गुजर जाए तो भी इस घातक डोर के टकराने पर हादसे को रोका जा सकता है। बटाला के कुछ युवाओं ने एकत्रित होकर मुख्य गांधी चौक में एक कैंप लगाया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहनों पर देसी जुगाड़ का प्रयोग कर लोगों को दुर्घटना से बचाने की कोशिश की गई।

    इस मौके पर बातचीत के दौरान इन युवाओं ने कहा कि आजकल पतंगबाजी जोरों पर है। लोग चाइना डोर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पहले भी लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे हादसे ना हो इसके लिए लोगों को मुफ्त में देसी जुगाड़ बनाकर लगा तैयार किया जा रहा है। जिसमें खासकर दोपहिया वाहन चालक इस घातक डोर से होने वाले हादसों से बच सकते है। इसके साथ ही मौके पर आए ट्रैफिक पुलिस प्रभारी ने कहा कि पहले चाइना डोर की काफी बिक्री हो रही थी और इस घातक डोर से कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब पुलिस ने चाइना डोर की बिक्री पर काफी हद तक रोक लगा दी है।

    लेकिन इस चाइना डोर से हो रहे हादसों को रोकने के लिए इन युवाओं द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय कदम है। उन्होंने युवाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है। क्योंकि इससे घातक डोर से कई लोगों की मौत हो चुकी हैं और कई लोग घायल हुए हैं। वहीं देसी जुगाड़ से कई बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।

  • Punjab News : बाइक सवार बदमाशों ने चाकू के नोंक पर प्रवासी व्यक्ति को लूटा, देखें वीडियो

    Punjab News : बाइक सवार बदमाशों ने चाकू के नोंक पर प्रवासी व्यक्ति को लूटा, देखें वीडियो

    बटाला। जिले में आये दिन लूटपाट की वारदाता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच शहर के गांधी कैंप में सब्जी खरीदने जा रहे कश्मीरी व्यक्तियों से बाइक सवार बदमाशोें ने चाकू से हमला करते हुए नकदी व मोबाइल फोन लूट लिये। वहीं पीड़ित व्यक्तियों की पहचान सुनावली व जावेद अहमद के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने बटाला के गांधी कैंप में सब्जी खरीदने जा रहे कश्मीरी प्रवासी सुनावली से 4000 रुपये और जावेद अहमद लोन से मोबाइल फोन छीन लिया और सोनावाली को चाकू से घायल कर दिया।

    मामले संबंधी सिंबल चौकी के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लोंगोवाल निवासी आकाश मसीह को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा साथी फिलहाल फरार चल रहा। जल्द उसे भी गिऱफ्तार कर लिया जाएगा।